जानें विरुष्का की बेटी की कुंडली क्या कहती है !

किस दिशा में बनायेगी कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा   की बेटी (avni )अपना करियर

प्रश्न कुंडली 

19 /1 /2021 

समय – 15:06         

स्थान – दिल्ली

https://lh3.googleusercontent.com/-OkSiO5-xhp8/YAa8CC6rmRI/AAAAAAAAvzs/tk--OQekzkYp74PMRM1XYObZ4wNTXgM8QCK8BGAsYHg/s512/2021-01-19.jpg

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 सोमवार को दोपहर में मूल नक्षत्र में लक्ष्मी स्वरूपा कन्या को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया। अनुष्का-विराट पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके परिवार में खुशियों का माहौल है अनुष्का-विराट के माता-पिता बनने की खबर जंगल में आग की तरह तेजी से फैल गई लेकिन इसी के साथ ही इनके फैंस इस बात को लेकर उत्सुक थे कि बेटी का नाम क्या होगा।  देखा जाय तो जन्म के समय ही कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का की बच्ची को हर कोई जानने लगा है हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में वह देश का नाम रोशन करेंगी। 

लव और अरेंज मैरिज के ज्योतिषीय कारण

प्रश्न कुंडली के अनुसार देखा जाए तो विराट व अनुष्का की बेटी का स्वास्थ्य शुरुआती पल से ही अच्छा व हष्ट-पुष्ट दिखाई देता है। पढाई-लिखाई की दृष्टि से भी यह अच्छी होंगी हर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगी।  इनको घूमना फिरना व हसी मजाक करना पसंद आएगा व जीवन में हर प्रकार के सुख व सुविधाएँ प्राप्त होंगी। इनको यात्राओं का शौक होगा व विदेश जाने के भी अच्छे योग इनकी कुंडली में हैं। इनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन-लक्ष्मी योग के चलते यह अपने माता-पिता के करियर के लिए भी अच्छी रहेंगी, क्योंकि प्रश्न कुंडली में लग्न का स्वामी बुध बनता है जो कि पत्रिका के विदेशी घर यानि कि अष्टम भाव में विराजमान है। चंद्रमा धन भाव का मालिक होकर कर्म क्षेत्र में मीन राशि में उपस्थित है। यह योग माता-पिता के लिए शुभ होगा।

किस दिशा में बनेगा अवनी का कैरियर

प्रश्न कुंडली के अनुसार अवनी की प्रश्न कुंडली मिथुन लग्न की है। चंद्रमा का कर्म क्षेत्र में मीन राशि में उपस्थित होना शुक्र ग्रह का 12 व पंचमेश होकर सप्तम घर में विराजमान होकर बैठना निश्चित तौर से उन्हें बॉलीवुड के क्षेत्र में करियर बनाने की तरफ ले जाएगा। इसके साथ ही वह कला से संबंधित पढ़ाई भी कर सकती हैं।  स्वाभाविक रूप से अवनी अपनी माता के नक्शे कदम पर चल सकती है।  

शुक्र प्रश्न कुंडली में पंचम घर का मालिक होकर सप्तम घर में विराजमान होना यानी कि केंद्र का स्वामी होकर त्रिकोण में विराजमान होना अपने आप में एक राज योग बनाता है यानि कि शुक्र के प्रभाव से यह बॉलीवुड और कला जैसे क्षेत्रों में अपने को आगे बढ़ाएंगी। कला संगीत के क्षेत्र में अपने को मजबूत कर जीवन को सफल बनाकर वह हर प्रकार की सुख, समृद्धि प्राप्त कर एक सेलिब्रिटी के रूप में खुद को दुनिया के सामने प्रकट करेंगी।

आपकी कुंडली में भी हैं किस्मत चमकाने वाले ये 5 विशिष्ट राजयोग?

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.