आषाढ़ पूर्णिमा 2021 : राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी किस्मत

सनातन धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के पहले गुरु वेदव्यास का जन्म हुआ था जिन्होंने सबसे पहले मनुष्यों को वेदों का ज्ञान दिया था। यही वजह है कि सनातन धर्म में इस पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दिन विशेष तौर पर गुरुओं और भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। सनातन धर्म के हर पर्व और व्रत की ही तरह आषाढ़ पूर्णिमा पर भी दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज इस लेख में हम आपको आपकी राशि अनुसार गुरु पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए, इसकी जानकारी देने वाले हैं लेकिन उससे पहले गुरु पूर्णिमा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

कब है आषाढ़ पूर्णिमा?

हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि 23 जुलाई को शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगी और अगले दिन 24 जुलाई को शनिवार की सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई को रखा जाएगा।

आइये अब आपको राशि अनुसार इस शुभ तिथि पर क्या दान करना चाहिए, इसकी जानकारी दे देते हैं।

राशि अनुसार करें दान

मेष राशि : मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। ऐसे में मेष राशि के जातक यदि आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को गुड़ का दान करेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि : वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। ऐसे में शुक्र राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मिश्री का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को मिथुन राशि के जातक हरे रंग की मूंग का दान करें। इससे मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

कर्क राशि : कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे में कर्क राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा की शुभ तिथि पर चावल का दान जरूर करें। इससे कर्क राशि के जातकों का मानसिक तनाव कम होगा।

सिंह राशि : सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। ऐसे में सिंह राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को गेहूं का दान गरीब व जरूरतमंदों को करें। इससे सिंह राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में और भी बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि : कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे में कन्या राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। इससे उनके जीवन की सारी समस्याएं खत्म होंगी।

तुला राशि : तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे में तुला राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे उनके जीवन में सुख व ऐश्वर्य की बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को वृश्चिक राशि के जातक बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं। इस कार्य से उनके शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे।

धनु राशि : धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को धनु राशि के जातक मंदिर में चने का दान करें। इससे धनु राशि के जातकों के जीवन के दुख खत्म होंगे।

मकर राशि : मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे में मकर राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान करें। इससे उनके जीवन में नौकरी संबंधी समस्याओं का अंत होगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। ऐसे में यदि आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को कुंभ राशि के जातक काले उड़द की दाल का दान करते हैं तो उनके व्यापारिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मीन राशि : मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। ऐसे में मीन राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा को पीले रंग की मिठाई या बेसन के लड्डू का अवश्य दान करें। इससे उनके आर्थिक जीवन में आ रही परेशानियों का अंत होगा।

ये भी पढ़ें : गुरु पूर्णिमा विशेष : जानें तिथि, महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.