अप्रैल मासिक राशिफल 2022: हिन्दू नववर्ष से होगा महीने का आगाज़, जानें और क्या कुछ है ख़ास

साल का चौथा महीना शुरू होने को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जहां अप्रैल का महीना साल का चौथा महीना होता है वहीं इसी महीने से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। ऐसे में इस महीने का अन्य सभी महीनों की तुलना में महत्व कई गुना बढ़ जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस महीने रामनवमी, उत्तरायण, चैत्र अमावस्या, चैत्र पूर्णिमा, जैसे ढेरों व्रत और उत्सव भी मनाये जाते हैं।

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम आपको अप्रैल महीने से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बातों की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। इसके अलावा इस ब्लॉग में आपको सभी 12 राशियों की विस्तृत मासिक भविष्यवाणी भी प्रदान की जा रही है। साथ ही इस ब्लॉग में जानें इस महीने किन मशहूर सितारों का जन्मदिन आता है।

अधिक जानकारी: हिंदू नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2079 शनिवार 02 अप्रैल, 2022 से प्रारंभ होगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अप्रैल मासिक राशिफल 2022 में क्या है खास?

  • अप्रैल 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की जानकारी 
  • इस महीने होने वाले ग्रहण, गोचर, ग्रहों के अस्त और उदय ग्रहों की जानकारी 
  • स्टॉक मार्केट की भविष्यवाणी 
  • इस महीने जन्मे प्रमुख सितारों के जन्मदिन की जानकारी 
  • सभी 12 राशियों के लिए विस्तृत मासिक भविष्यवाणी

अप्रैल 2022 का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस महीने की शुरूआत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तहत अमावस्या तिथि से होगी। इस महीने का समापन अश्विनी नक्षत्र के तहत अमावस्या तिथि पर ही होगा।

आइए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं अप्रैल के महीने में कौन-कौन से महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार किस दिन मनाए जाएंगे

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अप्रैल 2022 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
1 अप्रैल, 2022 : शुक्रवारचैत्र अमावस्या
2 अप्रैल, 2022 : शनिवारचैत्र नवरात्रिउगादिघटस्थापनागुड़ी पड़वा
3 अप्रैल, 2022 : रविवारचेती चंद
10 अप्रैल, 2022 : रविवाररामनवमी
11 अप्रैल, 2022 : सोमवारचैत्र नवरात्रि पारणा
12 अप्रैल, 2022 : मंगलवारकामदा एकादशी
14 अप्रैल, 2022 : गुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)मेष संक्रांति
16 अप्रैल, 2022 : शनिवारहनुमान जयंतीचैत्र पूर्णिमा व्रत
19 अप्रैल, 2022 : मंगलवारसंकष्टी चतुर्थी
26 अप्रैल, 2022 : मंगलवारवरुथिनी एकादशी
28 अप्रैल, 2022 : गुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
29 अप्रैल, 2022 : शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
30 अप्रैल, 2022 : शनिवारवैशाख अमावस्या

अप्रैल 2022 गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

अप्रैल  2022 ग्रहण

अप्रैल के महीने में साल का पहला ग्रहण – सूर्य ग्रहण के रूप में लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। बात करें इस ग्रहण के प्रकार की तो, यह सूर्यग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा।

सूर्य ग्रहण प्रकारतारीख़दृश्य स्थान
आंशिक सूर्य ग्रहणअप्रैल 30, 2022दक्षिण/पश्चिम दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका

सूर्यग्रहण से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

शेयर मार्केट भविष्यवाणी अप्रैल 2022

वैदिक ज्योतिष पर आधारित शेयर मार्केट भविष्यवाणी 2022 के अनुसार 07 अप्रैल 2022 को मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा जिसकी वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के शेयरों में उछाल आने की संभावना है। इस दौरान इस क्षेत्र से जुड़े उद्योगों (जीएमआर इंफ्रा, अडानी पोर्ट्स और सेज) के शेयर्स के दाम में वृद्धि की प्रबल संभावना है। सरकार के द्वारा कुछ नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं जिसकी वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े उद्योगों का बाजार में रुझान ऊपर की तरफ रहने की संभावना है।

14 अप्रैल 2022 को बुध और सूर्य की युति होगी जिससे बुल्स यानी कि तेजड़ियों के लिए अनुकूल परिस्थिति पैदा होने की संभावना है। इस दौरान बैंकिंग के क्षेत्र, वित्त और बीमा क्षेत्र में निवेश आपको फायदा दे सकता है। कपड़ों की मांग में इस समय कमी आने की आशंका है जिसकी वजह से कपड़ा उद्योग (वेल्सपन, केपीआर मिल, लक्स इंडस्ट्रीज) के शेयर्स के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।

शेयर बाजार भविष्यफल 2022 के अनुसार 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में गोचर होगा जिसकी वजह से तेजड़ियों का रुझान मीडिया और कला के क्षेत्र की तरफ रहने की संभावना है। यह अवधि मुनाफा कमाने के लिए अनुकूल रह सकती है। शनि 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में गोचर कर जाएगा जिसकी वजह से परिवहन (एबीसी इंडिया लिमिटेड, सेंट्रल प्रोविंस रेलवे कंपनी लिमिटेड), रेलवे और पानी के जहाज के क्षेत्रों में वृद्धि देखी जा सकती है। सूचकांक का इस दौरान वृद्धि के साथ बंद होने की संभावना है।

अप्रैल 2022 में जन्मे कुछ मशहूर सितारे

1 अप्रैल: अजय देवगन (एक्टर) 

2 अप्रैल: रेमो डिसूजा (कोरेओग्रफेर/ डायरेक्टर) 

3 अप्रैल: प्रभु देवा (कोरेओग्रफेर/ डायरेक्टर) 

4 अप्रैल: लीजा रे (एक्ट्रेस) 

6 अप्रैल: संजय सुरी (एक्टर)

7 अप्रैल: जितेंद्र (एक्टर) 

8 अप्रैल: साकिब सलीम (एक्टर)

9 अप्रैल: जया बच्चन (एक्ट्रेस) 

10 अप्रैल: आयशा टाकिया (एक्ट्रेस) 

11 अप्रैल: मोहित सुरी (डायरेक्टर) 

14 अप्रैल: राजेश्वरी सचदेव (एक्ट्रेस) 

15 अप्रैल: मंदिरा बेदी (एक्ट्रेस) 

16 अप्रैल: लारा दत्ता (एक्ट्रेस) 

17 अप्रैल: माजिद मज़ीदी (ईरानी फिल्म निर्देशक/ प्रोड्यूसर)

18 अप्रैल: पूनम ढिल्लों (एक्ट्रेस)

19 अप्रैल: अरशद वारसी (एक्टर) 

21 अप्रैल: ताहिर राज भसीन (एक्टर)

23 अप्रैल: मनोज बाजपेई (एक्टर) 

24 अप्रैल: सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर) 

25 अप्रैल: अरिजीत सिंह (सिंगर) 

26 अप्रैल: मौसमी चटर्जी (एक्ट्रेस)

28 अप्रैल: शरमन जोशी (एक्टर)

29 अप्रैल: दीपिका चिखालिया (एक्ट्रेस)

30 अप्रैल: कीथ सेकिरा (एक्टर/ मॉडल)

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा तो कुछ क्षेत्रों में परेशानी होगी। दशम भाव में…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह हर क्षेत्र में अच्छा रहने वाला है।  दशम भाव में बृहस्पति, मंगल और शुक्र की उपस्थिति रहने से…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में कामयाबी लेकर आएगा।  राशि स्वामी बुध इस दौरान दशम भाव में रहेंगे और  इसकी वजह …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में सफलता का द्वार खोलेगा।  दशम भाव के मालिक मंगल के बृहस्पति के साथ अष्टम भाव में रहने से…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह सफलता और खुशियां लेकर आएगा।  राहु के दशम भाव में होने से …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। हालांकि कई मामलों में आपको परेशानी का सामना करना होगा। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में कामयाबी लेकर आएगा। दशम घर में  मंगल और शनि की पूर्ण दृष्टि रहने से …..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह कई क्षेत्रों में कामयाबी लेकर आएगा।  सूर्य के पंचम भाव में रहने से आपको …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। जिन्दगी के कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी तो कुछ में…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह माह तरक्की और सफलता लेकर आएगा। दशम भाव के स्वामी शुक्र के द्वितीय भाव में बृहस्पति के साथ रहने से …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह करियर और आर्थिक तौर पर अच्छा रहेगा।  बृहस्पति और शुक्र के एक साथ लग्न में होने से …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित रहेगा। करियर के मामले में मीन राशि के जातकों को कठिनाई होगी। नौकरी में …...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.