कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस अंक से जुड़े लोग साफ और स्पष्ट फैसले लेने वाले होते हैं। इनमें हिम्मत और नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग जल्दी निर्णय लेते है और उन्हें सही तरीके से लागू भी करते हैं। इनमें प्रबंधन (मैनेजमेंट) की अच्छी योग्यता भी होती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छा तालमेल और बातचीत रहेगी, जिससे आप खुश महसूस करेंगे। आप दोनों साथ में घूमने-फिरने जा सकते हैं और यह समय यादगार रहेगा। आप ज्यादा जिम्मेदारियां संभालेंगे और जीवनसाथी की समस्याएं सुलझाने में मदद करेंगे। आपका व्यवहार एक अच्छे और मधुर रिश्ते की मिसाल बनेगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर अच्छे अंक मिलने की संभावना है। आप अपने सहपाठियों से आगे रह सकते हैं और अच्छा स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरी में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वालों को आउटसोर्सिंग या बाहरी सौदों से अच्छा लाभ मिल सकता है। नई साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा व उत्साह से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप और अधिक फिट रहेंगे और स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे। आप अपने कामों में ज्यादा सक्रिय रहेंगे, जिससे आपकी शारीरिक फिटनेस और बेहतर होगी।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस समय आपको लंबी दूरी की यात्रा करने की इच्छा हो सकती है और यह यात्रा आपके करियर से जुड़ी हो सकती है। आपके मन में बार-बार विचार बदल सकते हैं, जिससे आप आगे बढ़ने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। मानसिक अस्थिरता के कारण स्पष्ट और ठोस निर्णय लेना आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कहासुनी या बहस हो सकती है। सप्ताह को बेहतर और रोमांटिक बनाने के लिए आपको अपनी तरह से समझौता और समायोजना करना पड़ेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन को शांति और राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के लिए बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ध्यान भटकने की सभावना है। इसलिए मेहनत से और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें। पढ़ाई में तर्क (लॉजिक) का इस्तेमाल करना आपके लिए जरूरी होगा, ताकि आप अपने सहपाठियों के बीच अपनी अलग पहचान बना सकें।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरी में कुछ अस्थिरता या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे काम में आगे बढ़ने में रुकावट महसूस हो सकती है। उससे बचने के लिए आपको अपने काम में अलग पहचान बनानी होगी और अच्छे परिणाम दिखाने होंगे, ताकि आप अपने सहकर्मियों से आगे रह सकें। व्यापार करने वालों को इस सप्ताह प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खांसी से जुड़ी समस्या, नींद की कमी और घुटन जैसा महसूस होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन 20 बार “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
आपका सोचने का तरीका खुला और सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम की कुशलता से करने में सक्षम रहेंगे। इस समय आपका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा, जिससे आपकी पर्सनालिटी में भी निखार आएगा। आप बातचीत में साफ और सीधे रहेंगे, लेकिन कभी-कभी आपका व्यवहार थोड़ा अहंकारी भी हो सकता है, जो आपके लिए बाधा बन सकता है।
प्रेम जीवन: आप अपने प्रिय ज्यादा रोमांटिक भावनाएं दिखाएंगे। आप दोनों के बीच अच्छी बातचीत होगी, जिससे आपसी समझ मजबूत होगी। परिवार में होने वाले किसी कार्यक्रम को लेकर भी आप अपने जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। इस सप्ताह बातचीत से अच्छे परिणाम मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनल तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। मैनेजमेंट और कॉमर्स जैसे विषय आपके लिए खास तौर पर लाभकारी रहेंगे। ये क्षेत्र आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाएंगे और आप अपने फैसलों को सही तरीके से लागू कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खुश रहेंगे। नई नौकरी में आप अपनी योग्यता और कौशल को अच्छे से दिखा पाएंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे और उन्हें कड़ी टक्कर देंगे।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी शारीरिक सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। सकारात्मक सोच और अच्छा माहौल आपकी सेहत को और मजबूत बनाएगा।
उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
आपका स्वभाव थोड़ा जिद्दी और जुनूनी हो सकता है। अगर आप कोई निर्णय ले लेते हैं, तो उस पर अड़े रहते हैं और आसानी से अपना विचार नहीं बदलते। करियर या व्यापार के संबंध में विदेश जाने के योग बन सकते हैं और उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके अंदर एक गहरा जुनून रहेगा, जो आपको अपने लक्ष्य को पाने में मदद करेगा।
प्रेम जीवन: प्रेम संबंध बिना वजह गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिससे जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है। यह झगड़े अहंकार के कारण हो सकते हैं, जो रिश्ते की शांति और तालमेल को बिगड़ा सकते हैं। इसलिए इस समय संयम और समझदारी जरूरी है।
शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में ध्यान की कमी हो सकती है, क्योंकि मन इधर-उधर भटक सकता है। आपको पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट्स में आप व्यस्त रहेंगे, इसलिए आपको ज्यादा समय देना पड़ेगा। पढ़ाई में रुकावट या अटकाव भी महसूस हो सकता है, जिससे आप खुद को पीछे महसूस कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरी में आपको अपने काम के लिए सही पहचान या सराहना नहीं मिल सकती, जिससे आप असंतुष्ट रह सकते हैं। व्यापार करने वालों को उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। बिज़नेस पार्टनर के साथ संबंधों में भी तनाव आ सकता है। इस समय नई साझेदारी शुरू करना ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए समय पर भोजन करना जरूरी है। पैरों और कंधों में दर्द भी हो सकता है, ऐसे में हल्का व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। नींद से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है, जिससे मन की शांति प्रभावित हो सकती है।
उपाय: मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए हवन-यज्ञ करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आप सफलता प्राप्त करने की स्थिति में रहेंगे और अपने बनाए हुए नए लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। आपके अंदर कला से जुड़ी प्रतिभा ज्यादा नजर आएगी। आप जो भी काम करेंगे, उसमें तर्क और समझदारी का उपयोग करेंगे। किस्मत भी आपका साथ दे सकती है, जिसस आप अपनी क्षमता को और बेहतर तरीके से दिखा पाएंगे। इस समय नए अवसर मिलेंगे, जो आपको संतुष्टि देंगे। नए निवेश करना भी इस सप्ताह आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ आपकी समझ बहुत अच्छी रहेगी। प्यार का अच्छा समय रहेगा और आप दोनों साथ में खुशहाल समय बिताएंगे। इस सप्ताह आप परिवार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं। रिश्ते में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
शिक्षा: पढ़ाई में आप अपनी योग्यता साबित करेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपनी मेहनत का परिणाम पाएंगे। विदेश में पढ़ाई के नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स, मार्केटिंग जैसे विषयों में विशेष सफलता पा सकते हैं।
पेशेवर जीवन: काम के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी काबिलियत साबित करेंगे। आपकी मेहनत की सराहना होगी। नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस सप्ताह अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वालों को अपने व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
स्वास्थ्य: आपके अंदर उत्साह और खुशी बनी रहेगी, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।
उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आप अपनी अंदरूनी शक्ति को पूरी तरह महसूस करेंगे। इसी ताकत के कारण आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं।
प्रेम जीवन: आप जीवनसाथी या प्रिय के साथ अच्छा तालमेल बना पाएंगे। आप दोनों के बीत समझ और सोच का स्तर बेहतर रहेगा, खासकर महत्वपूर्ण फैसले लेने में। रिश्ते में आपसी भरोसा और सामंजस्य मजबूत होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप उच्च शिक्षा के लिए तैयार रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे और पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे।
पेशेवेर जीवन: इस सप्ताह नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जो आपको खुशी देंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप अपने व्यवसाय को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगी। इसी वजह से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आप इस सप्ताह अधिक साहसी और उत्साही महसूस करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन 33 बार “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा असुरक्षित और म आत्मविश्वासी महसूस कर सकते हैं। आप अपनी प्रगति और भविष्य को लेकर सोच में पड़े रह सकते हैं। आकर्षण और आत्मविश्वास की कमी के कारण स्थिरता पाने में रुकावट महसूस हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सपताह आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा प्रेम का आनंद नहीं ले पाएंगे। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जो आपकी खुशियों में बाधा बन सकती है।
शिक्षा: पढ़ाई में तालमेल बैठाना थोड़ा कठिन लग सकता है और अच्छे अंक लाने में परेशानी हो सकती है। याद रखने की क्षमता सामान्य रह सकती है, जिससे उच्च अंक प्राप्त करने में अंतर आ सकता है। इसलिए इस समय अधिक ध्यान और मेहनत की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप कुछ नई कौशल (स्किल्स) सीख सकते हैं और अपने काम के लिए सराहना पा सकते हैं। लेकिन यदि आप व्यापार करते हैं, तो नुकसान की संभावना हो सकती है। इसलिए सतर्क रहकर अपने व्यापार की निगरानी करना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह एलर्जी के कारण त्वचा में जलन या खुजली हो सकती है। पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए समय पर भोजन करना और खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आपका धैर्य कम हो सकता है और सफलता पाने में थोड़ी देरी महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान कीमती या जरूरी सामान खोने की संबावना है, जिससे चिंता बढ़ सकती है। इसलिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आपको हर काम योजना बनाकर और सोच समझकर करना चाहिए। इस समय बड़े फैसले, जैसे नया निवेश करना, नुकसान दे सकता है, इसलिए ऐसे निर्णयों से बचें।
प्रेम जीवन: परिवार में संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। दोस्तों की वजह से भी आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। इससे जीवनसाथी या प्रिय के साथ नजदीकी और तालमेल कम हो सकता है। बेवजह शक करने से बचें, क्योंकि इससे प्रेम जीवन की खुशियां कम हो सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रयास करने के बाद भी आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त मेहनत जरूरी होगी। धैर्य और दृढ़ निश्चय बनाए रखें, तभी अच्छे मिल पाएंगे। यदि आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पड़ाई कर रहे हैं, तो विशेष ध्यान और एकाग्रता की जरूरत होगी।
पेशेवर जीवन: नौकरी में आपको अपने काम के लिए उचित पहचान या सराहना नहीं मिल सकती, जिससे मन दुखी हो सकता है। आपके सहकर्मी पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां पा सकते हैं। आपको खुद को अलग और खास साबित करने के लिए नई स्किल्स सीखनी होंगी। यदि आप व्यापार करते हैं, तो अच्छे स्तर और उचित मुनाफा बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है।
स्वास्थ्य: तनाव के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। असंतुलित खान-पान भी इसकी वजह हो सकता है। इसलिए संतुलित आहार और आराम का ध्यान रखें।
उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
इस अंक यानी मूलांक 09 से जुड़े लोगों के लिए इस सपचाह आप संतुलित स्थिति में रहेंगे और अपने पक्ष में पहल करने में सफल होंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ेंगे। नए फैसले लेने के लिए आपके अंदर साहस बढ़ेगा, जो आपके जीवन के लिए सही साबित हो सकता है। आप अपनी हर तरह की प्रतिभा और क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे। आपेक अंदर एक खास ऊर्जा और जोश रहेगा, जो आपको और मजबूत बनाकर आगे बढ़ाएगा।
प्रेम जीवन: आप जीवनसाथी के साथ सिद्धांतों और मूल्यों को महत्व देंगे। इससे आप दोनों के बीच अच्छी समझ विकसित होगी और रिश्ता और मजबूत बनेगा। अपने प्रिय के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी जैसा अनुभव कर सकते हैं। साथ में घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे, जिससे खुशी और आपसी तालमेल बढ़ेगी।
शिक्षा: मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ निश्चयी रहेंगे। पढ़ाई हुई चीजों को जल्दी याद रख पाएंगे और परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम देंगे। आप अपने साथियों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू कर सकते हैं और उसमें सफलता पाएंगे। पढ़ाई के मामले में आपका व्यवहार ज्यादा प्रोफेशनल रहेगा।
पेशेवर जीवन: काम के क्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पहचान प्राप्त करेंगे। प्रमोशन मिलने की भी संभावना है, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी और सहकर्मियों सम्मान मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो अच्छा मुनाफा कमाने और अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल रहेंगे। आप अपने व्यवसाय के लिए नई रणनीतियां भी बना सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसका कारण आपका उत्साह और सकारात्मक सोच होगी। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। खुशी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मूलांक आपकी जन्म तारीख का एक अंक होता है, जो आपकी जन्म तिथि को जोड़कर निकाला जाता है। यह अंक 1 से 9 के बीच होता है और आपके स्वभाव व जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है।
अपनी जन्म तारीख को इकाई अंक में बदलें। उदाहरण: यदि आपका जन्म 10 तारीख को हुआ है तो 1+0 = 1, यानी आपका मूलांक 1 होगा। इसी तरह 23 तारीख = 2+3 = 5 (मूलांक 5)।
हाँ, मूलांक केवल जन्म की तारीख से निकलता है, जबकि भाग्यांक पूरी जन्म तिथि (दिन, महीना, वर्ष) को जोड़कर निकाला जाता है।