अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 मार्च, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 01 से 07 मार्च, 2026 में क्‍या होगा खास?

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (01 से 07 मार्च, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 से जुड़े लोग काफी व्यवस्थित होते हैं और हर काम को प्रोफेशनल तरीके से करते हैं, जिससे इन्हें जीवन में सफलता मिलती है। इस हफ्ते आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। साथ ही, इस सप्ताह आप अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ नया और अलग करने कोशिश करेंगे।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार सहज और अच्छा रहेगा। आपसी तालमेल बढ़ेगा और बातचीत भी बेहतर होगी, जिससे चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को ज्यादा महत्व देंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ व जुड़ाव और मजबूत होगा। 

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई को लेकर आप सकारात्मक कदम उठाएंगे और उसे प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों के लिए यह समय अनुकूल है और अच्छे अंक मिलने की संभावना है। आप अपनी पढ़ाई में सुधार के लिए नए प्रयास करेंगे और भविष्य को लेकर ज्यादा आशावादी रहेंगे। 

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा और आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगर आप सरकारी क्षेत्र में हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है।  निजी क्षेत्र में काम करने वालों को भी लाभ मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आउटसोर्स डील्स से अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। नेटवर्किंग से जुड़े व्यवसाय में भी सफलता मिलने के योग हैं। 

सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप जोश व ऊर्जा से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप खुद को और फिट महसूस करेंगे। योग करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ भास्कराय नमः” मंत्र का 19 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस हफ्ते फैसले लेते समय आपको काफी उलझन महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से आगे बढ़ने में रुकावट आ सकती है। इसलिए इस सप्ताह पहले से योजना बनाकर चलना जरूरी होगा और अच्छे नतीजों के लिए धैर्य भी रखना पड़ेगा। 

प्रेम जीवन: इस समय जीवनसाथी के साथ बहस या तकरार होने की संभावना है, जिससे आपको बचना चाहिए। रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए कुछ एडजस्टमेंट करने होंगे। इस हफ्ते रिश्ते का पुराना आकर्षण थोड़ा कम महसूस हो सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है और एकाग्रता की कमी रह सकती है। इसलिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी और पढ़ाई को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से लेना होगा। मन में भटकाव बना  रह सकता है। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो काम में अस्थिरता रह सकती है, जिससे अपने काम में आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल होगा। इस दौरान काम में गलती होने की संभावना भी ज़्यादा है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस हफ्ते व्यापार में विरोधियों से सावधान रहने की ज़रूरत है। 

सेहत: इस समय शारीरिक फिटनेस पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है। खांसी या सर्दी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इम्यूनिटी कमज़ोर रहने के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

उपाय: सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस हफ्ते आप जरूरी फैसले लेने में ज्यादा हिम्मत दिखाएंगे, जो आपके हित में साबित होंगे। आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी और संतुष्ट महसूस करेंगे। साथ ही, आपके अंदर आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ेगा।

प्रेम जीवन: आप अपने प्रिय के प्रति ज्यादा रोमांटिक भावनाएं दिखा पाएंगे। खुलकर बातचीत होगी, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक माहौल और बेहतर होगा।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन फिर भी आप प्रोफेशनल तरीके से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैनेजमेंट और अकाउंटिग से जुड़ी पढ़ाई करने वालों के लिए यह समय खास तौर पर अच्छा है।

पेशेवर जीवन: इस हफ्ते आपको नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा। नई जॉब के साथ आप अपनी काबिलियत और स्किल्स को बेहतर तरीके से दिखा पाएंगे। कुछ लोगों को विदेश से जुड़े नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। अगर आप व्यापार में है, तो नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसमें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

सेहत: इस सप्ताह आपकी शारीरिक सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। आपकी इम्यूनिटी और सहनशक्ति मज़बूत रहेगी, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

उपाय: रोज़ाना “ॐ बृहस्पताये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक के लोग इस सप्ताह घूमने-फिरने में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं और जीवन में थोड़ा शाही या स्टाइलिश अंदाज अपनाएंगे। इसके साथ ही आपकी रचनात्मकता भी बढ़ेगी और नए-नए विचार सामने आएंगे।

प्रेम जीवन: आप जीवनसाथी के साथ हंसी मजाक और खुशमिजाज रवैया अपनाएंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इससे आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बनेगा और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी भरे पल बिताने के योग हैं।

शिक्षा: इस समय पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी आप खुद संभालेंगे, चाहे सामान्य पढ़ाई हो या प्रोफेशनल स्टडीज। आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपने सहपाठियों के साथ कड़ी लेकिन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे।

पेशेवर जीवन: नौकरी में आप अपने प्रदर्शन को बेहतर करेंगे और काम में आगे निकलने की स्थिति में रहेंगे। अपने काम की क्वालिटी से आप सबका ध्यान खींच पाएंगे। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो एक सफल उद्यमी बनने के लिए आपका जोश बढ़ेगा। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं भी हो सकती हैं और एक से ज्यादा बिजनेस संभालने के योग भी बन रहे हैं। 

सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप जोश व उत्साह से भरे रहेंगे। यही सकारात्मक ऊर्जा आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखेगी। खुशी और फिटनेस दोनों में बढ़ोतरी होगी।

 उपाय: रोज़ाना “ॐ दुर्गाय नमः” मंत्र का 22 बार जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक से जुड़े लोग सफलता हासिल कर सकते हैं और अपने बनाए हुए नए लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। आपके अंदर कला से जुड़ी खूबियां ज्यादा हो सकती है।

प्रेम जीवन: अपने जीवनसाथी के साथ समझ-बूझ बहुत अच्छी रहेगी। प्यार के मामले में आप बहुत खुश महसूस कर सकते हैं। साथ में अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे। इस प्यार की वजह से आप दोनों के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम में अच्छी मिसाल कायम कर सकते हैं।

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। आपकी पढ़ाई में तेज सुधार देखने को मिल सकता है। आप पढ़ाई से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आप शामिल हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह काम में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी मेहनत साबित कर पाएंगे। आप अपनी नौकरी में अपनी क्षमता को सही तरह से समझ पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो खुध को एक सफल कारोबारी के रूप में पेश कर पाएंगे।

सेहत: आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। इसका कारण आपका आत्मविश्वास, जोश और मजबूत इरादा होगा। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी, जिससे आप खुद को फिट और स्वस्थ रख पाएंगे। सफल होने की दृढ़ इच्छा आपके अंदर बनी रहेगी। 

उपाय: रोज़ाना 41 बार “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक से जुड़े लोगों को रचनात्मकता, कला और दूसरी चीज़ों में सामान्य से अच्छे नतीजे मिलेंगे। इन लोगों का स्वभाव मजाकिया और हल्का-फुल्का रहने वाला हो सकता है।

 प्रेम जीवन: इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को अच्छे से समझ पाएंगे और उनके साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आपका रवैया थोड़ा सहज और आरामदायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने का भी आनंद ले सकते हैं।

शिक्षा: आप पढ़ाई के कुछ ख़ास क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं, जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि। यह सब आपके प्रोफेशनल रवैये की वजह से संभव होगा। पढ़ाई में आप एक अलग और अच्छी पहचान बना सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरी के मामले में यह हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा सकता है, लेकिन इसके बावजूद आपको अपने काम में मनचाहा फायदा मिलेगा। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में आगे बढ़ेंगे और अच्छे मुनाफे के संकेत मिलेंगे।

सेहत: इस हफ्ते सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी, जिससे आप खुद को ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच के कारण आपकी सेहत और भी मजबूत होगी। 

उपाय: रोज़ाना 33 बार “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान  

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक में जन्मे लोगों के अंदर रहस्यमयी शक्तियां हो सकती हैं और वे उनका इस्तेमाल आगे बढ़ने और ज्यादा सफलता पाने के लिए कर सकते हैं। ऐसे लोग आध्यात्मिक कारणों से यात्रा भी कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ पहले जैसी मधुरता महसूस नहीं हो पाएगी, क्योंकि विचारों में मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको समझौता करके हालात के साथ चलना होगा।

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई में ध्यान लगाने में परेशानी आ सकती है। चीज़ें याद रखने की क्षमता थोड़ी कम रह सकती है, इसलिए आपको इस पर काम करने की जरूरत होगी। 

पेशेवर जीवन: इस हफ्ते काम में सफलता पाने के लिए आपको सही योजना बनाकर कदम उठाने होंगे। नौकरी में सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो मुनाफे को लेकर सावधान रहें, क्योंकि उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल सकता है।

सेहत: शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रह सकती है, जिससे त्वचा से जुड़ी परेशानियां या एलर्जी हो सकती है। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की ज़रूरत है। 

उपाय: रोज़ाना 41 बार “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक से जुड़े लोग काम को लेकर जरूरत से ज्यादा गंभीर और मेहनती होते हैं। ये लोग काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि परिवार और दूसरी गतिविधियों के लिए समय कम निकाल पाते हैं।

प्रेम जीवन: इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ समय का पूरा आनंद नहीं ले पाएंगे। इसका कारण आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। आपको इस पर ध्यान देने और सुधार करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक तनाव भी हो सकता है।

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई से मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे। आपका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा। पढ़ाई को लेकर प्रोफेशनल रवैया थोड़ा कम हो सकता है और आपका मन पढ़ाई से हट सकता है। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो काम का दबाव ज़्यादा रहेगा, जिससे आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। बेहतर मौके के लिए नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है। अगर आप व्यापार में हैं, तो प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

सेहत: इस हफ्ते जांघों में दर्द की समस्या रह सकती है, जिससे आप फुर्ती और उत्साह महसूस नहीं करेंगे। खुद को बेहतर रखने के लिए जोश और ऊर्जा बढ़ाने की ज़रूरत है। 

उपाय: रोज़ाना 11 बार “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जन्मे लोग जिंदगी में काफी निडर और साहसी होते हैं। ये लोग आमतौर पर हर स्थिति में पॉजिटिव सोच बनाए रखने की कोशिश करते हैं और लोगों के बीच अपनी एक अच्छी छवि बना लेते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय जीवनसाथी के साथ रिश्ता न बहुत अच्छा और न बहुत खराब रह सकता है। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं आपके रिश्ते पर असर डाल सकती हैं।

शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाना थोड़ा मुश्लिक हो सकता है। मन भटक सकता है इसलिए  ज्यादा नंबर लाना आसान नहीं रहने की संभावना है। आपको ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: कामकाज के मामले में यह समय थोड़ा दबाव वाला रह सकता है। काम में मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाएगा और तनाव भी ज्यादा महसूस हो सकता है। अगर आप बिज़नेस करते हैं तो इस समय न तो ज्यादा पहचान मिलेगी और न ही खास मुनाफा हो पाएगा।

सेहत: इस हफ्ते थोड़ी कमजोर रह सकती है। तेज सिरदर्द होने की संभावना है, जिसे रहना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में  ध्यान (मेडिटेशन) करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

1- यह अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल किसके लिए है?

यह राशिफल उन सभी लोगों के लिए है, जो अपनी जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकालकर भविष्य जानना चाहते हैं।

2- अपना मूलांक कैसे जानें?

अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़ दें। जैसे: अगर जन्म 23 तारीख को हुआ है, 2 + 3 = 5, यानी आपका मूलांक 5 है।

3- यह राशिफल किस समय अवधि के लिए है?

यह राशिफल 01 मार्च से 07 मार्च 2026 तक के पूरे सप्ताह के लिए है।