अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राशि अनुसार करें ख़रीदारी, मिलेगा पुण्य फल

हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाने का प्रावधान है। अक्षय तृतीया के पर्व का सनातन धर्म मेन विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस शुभ दिन किए गए दान, यज्ञ इत्यादि के पुण्य फल सात जन्मों तक मिलते रहते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इस दिन प्राप्त हुए पुण्य फल अक्षय हैं यानी कि इनका कभी नाश नहीं होता।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है। इस दिन खाली हाथ घर आना अशुभ माना जाता है इसलिए अक्षय तृतीया के दिन सनातन धर्म के अनुयायी सोने व चांदी की वस्तु, घर, गाड़ी, आभूषण इत्यादि खरीदते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में आपकी राशि के अनुसार खरीदे जाने वाली चीजों के बारे में बताएँगे ताकि अक्षय तृतीया का यह पर्व आपके लिए और भी शुभ हो जाये लेकिन उससे पहले अक्षय तृतीया से जुड़ी कुछ खास जानकारी आपके साथ साझा कर देते हैं।

अक्षय तृतीया दिन, तिथि और मुहूर्त

तिथि : 14 मई 2021

दिन : शुक्रवार

मुहूर्त : 05:40:13 से 12:17:35 तक

अवधि : 06 घंटे 37 मिनट

आइये अब आपको आपकी राशि के अनुसार खरीदी जाने वाली वस्तुओं की जानकारी देते हैं।

मेष राशि : मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देवता हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन मसूर की दाल; जरूर खरीदना चाहिए। इससे उनके घर में सुख शांति आएगी।

वृषभ राशि : वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन बाजार से चावल या बाजरा खरीदें। इससे उनके घर में आर्थिक संपदा का विस्तार होगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध देवता हैं। चूंकि बुध देवता को हरा रंग बेहद प्रिय है ऐसे में मिथुन राशि के जातक इस दिन मूंग, धनिया और कपड़े इत्यादि की ख़रीदारी करें। इससे उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें : 14 मई को सूर्य गोचर, इन आसान उपायों से बरसेगी भगवान सूर्य की विशेष कृपा

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा देवता को माना जाता है। ऐसे में कर्क राशि वाले जातक अक्षय तृतीया के दिन बाजार से चावल व दूध अवश्य खरीदें। पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के स्वामी ग्रह सूर्य देवता हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन लाल फल या फिर तांबे का कोई पात्र अवश्य खरीदें। इससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध देवता हैं। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के शुभ दिन मूंग दाल अवश्य खरीदना चाहिए। इससे उन्हें पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि : तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देवता माने जाते हैं और चूंकि शुक्र देवता को सफ़ेद रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में तुला राशि के जातकों को इस विशेष दिन चीनी व चावल अवश्य खरीदना चाहिए। इससे उनका वैवाहिक व पारिवारिक जीवन बेहद सुखद होगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देवता हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातक गुड़ व पानी बाजार से अवश्य खरीदें। शुभ फल प्राप्त होगा व शत्रु कमजोर होंगे।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के स्वामी ग्रह भगवान बृहस्पति हैं। भगवान बृहस्पति को पीला रंग अति प्रिय है। ऐसे में धनु राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन केले व पीले चावल की ख़रीदारी करें। बेहद शुभ फल प्राप्त होगा।

मकर राशि : मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देवता हैं। ऐसे में मकर राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन काली दाल व दही की ख़रीदारी अवश्य करनी चाहिए। इससे उनके ग्रह दोष खत्म होंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि देवता ही हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन कुंभ राशि के जातकों को काला तिल और काला वस्त्र खरीदना चाहिए। इससे उनके जीवन की समस्याएं दूर होंगी।

मीन राशि : मीन राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देवता माने जाते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस अक्षय तृतीया को आप हल्दी और चने की दाल खरीदें। इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभ चिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.