14 मई को सूर्य गोचर, इन आसान उपायों से बरसेगी भगवान सूर्य की विशेष कृपा

ज्योतिष शास्त्र में भगवान सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। भगवान सूर्य किसी भी पुरुष की कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं वे किसी महिला की कुंडली में पति का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में भगवान सूर्य मजबूत स्थिति में हो तो ऐसा जातक समाज में बहुत मान सम्मान अर्जित करता है। ऐसे जातक को सरकारी नौकरी या फिर समाज के बीच किसी तरह का उच्च पद प्राप्त होता है। दूसरी तरफ सूर्य अगर किसी जातक की कुंडली में कमजोर अवस्था में मौजूद हो तो ऐसे जातक को समाज में अपयश का सामना करना पड़ता है और लाख कोशिशों के बावजूद भी जातक को वह प्रतिष्ठा हासिल नहीं हो पाती जिसका वह हकदार है।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

ऐसे में मई का महीना सभी के लिए खास रहने वाला है क्योंकि 14 मई 2021 को सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होने वाला है जिसे वृषभ संक्रांति भी कहते हैं। यह गोचर 14 मई को शुक्रवार के दिन रात के 11 बजकर 14 मिनट पर होगा और सूर्य देवता 15 जून 2021 को मंगलवार के दिन सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद सूर्य देवता मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 

जाहिर है कि सभी नौ ग्रहों की तरह सूर्य के गोचर का भी दुनिया के सभी जीव जंतुओं पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में सूर्य को प्रसन्न करने के वह आसान उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर आप सूर्य देवता की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • रविवार को भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। ऐसे में वे जातक जिनका सूर्य कमजोर हो उन्हें इस दिन व्रत का पालन करना चाहिए। रविवार के दिन ऐसे जातकों को फलाहार पर रहना चाहिए। यदि बिना नमक के रहने में ज्यादा समस्या महसूस हो तो आप इस दिन सेंधा नमक का उपयोग भी कर सकते हैं। इससे सूर्यदेव आप पर बहुत ही प्रसन्न होंगे। 
  • भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य बहुत ही प्रिय है। ऐसे में वे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में मौजूद हों उन्हें हर रोज सुबह उठकर स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में गंगाजल या फिर सादा जल लेकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। भगवान सूर्य को लाल रंग भी बेहद प्रिय है। ऐसे में आप उन्हें अर्घ्य देते समय यदि जल में कुमकुम और लाल पुष्प मिलाते हैं तो भगवान सूर्य आप पर विशेष कृपा करेंगे।
  • सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि गाय के अंदर 36 करोड़ देवी देवताओं का वास है। ऐसे में आप कोशिश करें कि रविवार के दिन गाय माता को रोटी खिलाएं। वैसे तो यह काम प्रतिदिन किया जाए तो भी बहुत फायदेमंद साबित होता है लेकिन अगर रोज यह काम ना हो पाए तो कम से कम रविवार के दिन गाय माता को जरूर घर की बनी पहली रोटी खिलाएं। इससे सूर्य देवता आप पर बहुत प्रसन्न होंगे।
  • रविवार के दिन यदि कोई जातक मछलियों को आटे की गोली खिलाए तो उस पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा होती है।
  • सनातन धर्म में दान दक्षिणा का विशेष महत्व है। ऐसे में रविवार के दिन दान दक्षिणा करने से भगवान सूर्य अति प्रसन्न होते हैं।
  • भगवान सूर्य किसी भी पुरुष की कुंडली में पिता के कारक हैं। ऐसी स्थिति में वे जातक जिनकी कुंडली में भगवान सूर्य कमजोर स्थिति में हों उन्हें अपने पिता का सम्मान करना चाहिए। रोज सुबह उठकर पिता का आशीर्वाद लेने से भी भगवान सूर्य बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • जिन जातकों की कुंडली में भगवान सूर्य कमजोर अवस्था में मौजूद हो उन्हें अपने माथे पर लाल चंदन लगाना चाहिए। खास कर के अगर वो किसी विशेष काम से बाहर निकलें तब यह चंदन मस्तक पर जरूर लगाएं, भगवान सूर्य की कृपा से उनके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। इसके साथ साथ कोशिश यह भी हो कि रविवार के दिन घर के प्रत्येक सदस्य के माथे पर भी यह तिलक लगाया जाए। इससे भगवान सूर्य की कृपा समस्त परिवार पर पड़ती है।
  • भगवान सूर्य को यदि प्रसन्न करना हो तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए। वे जातक जो सुबह विलंब से उठते हैं उन पर भगवान सूर्य कुपित हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें : कोरोना काल में सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, राशिनुसार जानें इसका आपके स्वास्थ्य पर असर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.