8 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 8 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। यह अंक शनि ग्रह के अधीन माना जाता है। आपके अंदर न्यायप्रियता का गुण देखा जा सकता है। इसके साथ ही दूरदर्शिता का गुण भी इस अंक से संबंधित लोगों में देखा जा सकता है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – शुक्रवार, शनिवार और बुधवार  
  • शुभ अंक – 8, 4, 5, 6 
  • शुभ रंग – काला, नीला तथा गहरा भूरा 

आपका व्यक्तित्व 

8 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आपका व्यक्तित्व अंतर्मुखी होगा। आप का जीवन संघर्ष पूर्ण होता है जिस वजह से आप गंभीर स्वभाव के हो सकते हैं। इसके साथ ही किसी के साथ भी गलत करना आपको पसंद नहीं आता। इस अंक से जुड़े हुए लोग कभी किसी के साथ अन्याय नहीं करते और न अपने साथ होने देते हैं। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में यह सबसे आगे होते हैं। किसी के साथ भी गलत करना इनको पसंद नहीं होता। इनके अंदर त्याग की भावना भी पायी जाती है। यह अच्छे मित्र साबित होते हैं और और इनमें दूरदर्शिता का गुण भी विद्यमान होता है।   

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपमें मुश्किल परिस्थितियों और कठिनाईयों से लड़ने की अच्छी क्षमता होती है। दूसरों के प्रति आपके अंदर दया की भावना देखी जा सकती है, जिससे सामाजिक स्तर पर लोग आपका सम्मान करते हैं। इसके साथ ही इस अंक से संबंधित लोग आशावादी होते हैं और नकारात्मकता को खुद पर हावी नहीं होने देते। इनकी सबसे अच्छे विशेषता यह होती है कि यह मुश्किल परिस्थितियों में निराश होने की बजाय और भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। इनका जुनूनी रवैया इनको सफलता प्रदान करता है।

आपकी कमज़ोरी

8 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वाले कड़ा अनुशासन पसंद करते हैं, इसलिए कई बार इनके करीबी लोग भी इनसे दूरी बना सकते हैं। इनके व्यवहार में एक कठोरता भी देखी जा सकती है। इस अंक से जुड़े लोग कभी भी किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करते। इनका रूखा व्यवहार इन्हें समाज से दूर कर सकता है। कई बार यह अनुशासन को दूसरों पर थोपने से भी पीछे नहीं हटते।

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं होती और प्रेम जीवन में समस्याएं आती रहती हैं। इसका मुख्य कारण आपका व्यवहार हो सकता है। चूंकि आप अंतर्मुखी होते हैं और दिल की बातों को दिल में ही दबाकर रखते हैं इसलिए कई बार आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है, यह नाराज़गी अलगाव में भी बदल सकती है। इस अंक से संबंधित लोगों का व्यवहार रूखा होता है इस वजह से भी इनके प्रेम जीवन में परेशानियां आती हैं। आप यदि अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएं तो आपकी लव लाइफ गुलजार हो सकती है।  

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपको दांपत्य जीवन समस्याएं तो अवश्य आती है, लेकिन दांपत्य जीवन में अलगाव की स्थिति कभी नहीं बनती। इस अंक से संबंधित लोग अपने जीवनसाथी के प्रति थोड़े कठोर हो सकते हैं। यह अपने साथी के मनोभावों को समझने में भी बहुत अच्छे नहीं होते जिसके कारण दांपत्य जीवन कई बार रूखा हो सकता है। दांपत्य जीवन को खुश हाल बनाए रखने के लिए इस अंक वालों को अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार करना चाहिए। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको श्वसन तंत्र से जुड़े रोग होने की संभावना होती है। इसके साथ ही वात रोग, एड़ियों का दर्द, अपच, कमर दर्द, एसिडिटी, जोड़ो का दर्द, यकृत से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान  कर सकती हैं। इस अंक वालों में आलस्य देखा जाता है, यदि आलस्य को त्यागकर यह शारीरिक रूप से सक्रिय रहें तो कई स्वास्थ्य परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर एक अच्छे चिकित्सक के गुण मौजूद होते हैं और इसलिए आप चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही लोहे का काम, मशीनरी, प्रिंटिंग प्रेस, गैस, तेल, पेट्रोलियम, डॉक्टरी, न्यायाधीश, ट्रांसपोर्ट, बीमा एजेंट, ठेकेदारी जैसे क्षेत्रों में भी आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना करने से इस अंक से संबंधित लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना आपके लिए शुभ है।  
  • श्री शनि चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन की कई समस्याएं हल हो सकती हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.