6 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 6 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 6 है। यह अंक शुक्र ग्रह के अधीन माना जाता है। आपके अंदर सौंदर्य बौध की क्षमता देखी जाती है और आप रचनात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में भी आपकी दिलचस्पी हो सकती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार  
  • शुभ अंक – 5, 6, 8
  • शुभ रंग – हल्का गुलाबी, सफेद, हल्का नीला और हरा 

आपका व्यक्तित्व 

6 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी और सौंदर्य प्रेमी हैं। आप सामाजिक स्तर पर प्रभावशाली होते हैं और लोगों के बीच अपनी अच्छी छाप छोड़ते हैं। इस अंक से संबंधित लोग कलात्मक होते हैं और हर कार्य में रचनात्मकता दिखाते हैं। सामाजिक स्तर  पर शांति और सौहार्द आपको पसंद होता है और इसके लिए आप कोशिश भी करते हैं। इस अंक वाले लोग रोमांटिक प्रवृति के होते हैं। इसके साथ ही विपरीत लिंग के लोगों के प्रति यह आसक्त भी होते हैं।  

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

https://youtu.be/22KeTbOVfLU

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपमें ज्ञान और कला के प्रति विशेष झुकाव होता है, आप रचनात्मक होते हैं और अपनी रचनात्मकता से हर क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त करते हैं। आपके अंदर प्रेम की भावना बहुत अधिक होती है और आप अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाने में बहुत माहिर होते हैं। इस मूलांक से संबंधित लोग प्रकृति प्रेमी भी माने जाते हैं और इसलिए खुली हवाओं में घूमना और स्वच्छंद वातावरण का आनंद उठाना इनको पसंद होता है।    

आपकी कमज़ोरी

6 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वाले लोग विलासितापूर्ण जीवन जीना पसंद करते हैं और सांसारिक चीजों में बहुत लिप्त होते हैं। इन लोगों के अंदर दिखावा करने की भी बुरी आदत होती है। इसके साथ ही आप अत्यधिक खर्चीले हो सकते हैं और मनोरंजन आदि की चीजों पर बिना सोचे-समझे खर्च करते हैं। इसके साथ इस अंक से संबंधित लोग सही समय पर निर्णय नहीं ले पाते जिसकी वजह से कई बार इनको मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ बहुत स्थायी और रंगों से भरी होती है। आप जल्दी ही प्रेम संबंध में पड़ जाते हैं और अच्छे प्रेमी या प्रेमिका साबित होते हैं। रोमांस की अधिकता आपके अंदर होती है जिसके चलते लवमेट को खुश करने में आप कामयाब होते हैं। इसके साथ ही अपने रचनात्मक कौशल से आप विपरीत लिंगी लोगों को आकर्षित भी कर पाते हैं।  इस अंक से संबंधित लोग अपने लवमेट के चेहरे पर खुशी देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। इसके साथ  ही अपने लवमेट के लिए यह भाग्यशाली भी साबित होते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपको दांपत्य जीवन में अच्छे फल मिलते हैं और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा होता है। विवाह के रिश्ते में प्रेम और रोमांस बना रहता है। आप अपने जीवनसाथी का बहुत आदर करते हैं जिसके चलते दांपत्य जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इन लोगों में भोग-विलास की प्रवृति भी देखी जाती है जिसके कारण यह जल्दी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस अंक वाले लोगों का जीवनसाथी बुद्धिमान, सुन्दर दिखने वाला और इनसे अत्यधिक प्रेम करने वाला होता है।  

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस अंक से संबंधित लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां, शुगर, गुप्त रोग, हृदय से संबंधित रोग, मूत्राशय से संबंधित रोग, श्वास की नलिका से संबंधित रोग, सूजन, जलन, गले के रोग, घाव, टॉन्सिल आदि हो सकते हैं। इसलिए इन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और भोग-विलास की प्रवृति पर काबू रखना चाहिए।  इस अंक से संबंधित लोगों के लिए प्राणायाम करना बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है, इससे इनकी कई स्वास्थ्य परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर एक अच्छे कलाकार के सभी गुण मौजूद रहते हैं और इसलिए आप अभिनय के क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते हैं। इसके साथ ही इंटीरियर डेकोरेशन, आर्किटेक्चर, काव्य पाठ, हॉस्पिटैलिटी, इवेंट मैनेजमेंट, वेडिंग प्लानर, उद्योगपति, मॉडल, राजनीति, कास्मेटिक  गारमेंट्स, ज्वेलरी आदि के क्षेत्रों में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।  इस अंक से संबंधित लोगों के पास ऐसे कई गुण होते हैं जो इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • माता महालक्ष्मी जी की आराधना करने से इस अंक से संबंधित लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • श्री सूक्त का पाठ करने से जीवन में आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। 
  • गौमाता की सेवा और उन्हें आटे की लोई खिलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.