6 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 6 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 6 है। यह अंक समस्त भौतिक सुखों के प्रदाता शुक्र देव जी के अधीन माना गया है। शुक्र देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में कामुक प्रवृत्ति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार  

शुभ अंक – 5, 6, 8 

शुभ रंग –  सफेद, हल्का नीला, हल्का गुलाबी, और हरा

आपका व्यक्तित्व 

6 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, शुक्र ग्रह के प्रभाव से आप अन्य लोगों से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व वाले होते हैं। आपका रुझान प्रेम संबंधों की ओर अधिक रहने से, आपकी रूचि विपरीत लिंगी मित्रों में ज्यादा दिखाई देती है। आपका रोमांटिक और रचनात्मक मन दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करता है। साथ ही आप अपनी सभी सुख-सुविधाओं का जमकर आनंद लेते हुए, उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर नज़र आते हैं। आपका क्रिएटिव और कलात्मक व्यक्तित्व दूसरों के बीच आपकी एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। साथ ही आपके सुंदर विचार, ज्ञान और नया सोचने की प्रवृत्ति से हर कोई आपसे सलाह लेता भी दिखाई देता है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप प्रकृति प्रेमी होने के साथ-साथ यात्राओं के शौकीन होते हैं और इस कारण आपको घूमना-फिरना ज्यादा पसंद आता है। आपकी अनोखी रचनात्मकता आपको दूसरों से अलग करती है। आप अपने खुशमिजाज स्वभाव से आसपास के माहौल को सकारात्मक रखने वाले होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोग आपकी मौजूदगी का खुलकर आनंद लेते हैं। आपके दिल में अपार प्रेम होता है, जो आपको विपरीत परिस्थितियों में भी आशावादी बनाए रखने में मदद करता है। आप दूसरों की ख़ुशी देखकर भी खुश होते हैं। 

आपकी कमज़ोरी 

6 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप ज़रूरत से अधिक भोग-विलास में लिप्त नज़र आते हैं। जिसके कारण आपको शारीरिक दुर्बलता संभव है। आपको दिखावा पसंद होता है, और इस वजह से आप अत्यधिक खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। कई बार ये देखा गया है कि अचानक निर्णय लेने में आपको सामान्य से अधिक संघर्ष करना पड़ता है। आप वास्तविकता से ज्यादा ख़ूबसूरती के प्रति आसक्ति होते है, जिसके आपको परेशानी उठानी पड़ती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ भरपूर रोमांस से भरी होती है। आप किसी को भी जल्द आकर्षित करने में आसानी से सफल होते हैं। आपका प्रेमी भी सौभाग्य से युक्त होता है, और उनके लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यदि आपका प्रेमी किसी बात से रूठ जाता है तो, आप अपनी कला से और उन्हें सुंदर-सुंदर उपहार देकर मना लेते हैं। इससे रिश्ते में खुशियां आती है। चूंकि आपको यात्रा करना पसंद होता है, इसलिए आप प्रेमी के साथ भी अलग-अलग स्थानों पर घूमते हुए, प्रकृति का आनंद लेते दिखाई देते हैं।  

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है। आप अपनी काबिलियत से वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाने में सफल रहते हैं। आपके अंदर रोमांस की कोई कमी नहीं होती, जिसके चलते आपका जीवनसाथी खुश रहता है और दाम्पत्य जीवन में भी सकारात्मकता आती है। ये भी देखा गया है कि इस अंक के लोगों का जीवनसाथी बुद्धिमान और खूबसूरत होता है। हालांकि आपका विपरीत लिंगी की ओर अत्यधिक रुझान, आपके विवाहेतर संबंध के योग भी बनता है।  

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें राशिनुसार सही करियर विकल्प

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि, आपको शरीर के विभिन्न अंगों में घाव, गले की समस्याएं, सूजन और जलन की सबसे अधिक समस्या होती है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ कई जातक गुप्त रोग,  शुगर, उदर रोग, हृदय रोग और मूत्राशय के रोग से भी पीड़ित होते हैं। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप सफल वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, उद्योगपति, मॉडल, ज्वेलरी डिज़ाइनर, राजनेता, क्रिएटिव राइटर, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डेकोरेटर, पेंटर और आर्टिस्ट बन सकते हैं। इसके अलावा आप गारमेंट्स, ज्वेलरी, फिल्म इंडस्ट्री, रंगमंच, नाटक, काव्य पाठ, कॉस्मेटिक और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को भी करियर विकल्प के रूप में चुनकर, कामयाबी हासिल कर सकते हैं।  

करियर से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब जानने के लिए प्रश्न पूछे 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • माता महालक्ष्मी की उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
  • अपने घर में विधि-विधान अनुसार श्री यंत्र की स्थापना करके, नियमित उसकी पूजा करें।
  • गौमाता को आटे की लोई और हरा चारा नियमित रूप से खिलाएं और उनकी सेवा करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.