सितंबर में 4 बड़े गोचर, न करें ये गलतियां!

सितंबर में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, किन गलतियों से बचना होगा जरूरी? जानें

सितंबर 2026: साल का नौवां महीना सितंबर दस्तक दे चुका है और यह महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने न सिर्फ़ कई महत्वपूर्ण त्योहारों को मनाया जाएगा, बल्कि शुक्र, सूर्य समेत कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन भी करेंगे। ऐसे में, सितंबर 2026 में होने वाले गोचर राशियों को शुभ-अशुभ दोनों तरह के परिणाम दे सकते हैं। साथ ही, इस दौरान कुछ विशेष गलतियों या कार्यों को करने से बचना होगा, अन्यथा आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

AstroSage Hindi Banner

एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “सितंबर 2026” में होने वाले गोचर के कारण इस अवधि में आपको कौन से कार्य गलती से भी नहीं करने चाहिए? इससे हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सितंबर गोचर के बारे में। 

 
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सितंबर में होंगे 4 बड़े ग्रहों के गोचर 

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और स्थिति में होने वाले परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे में, सितंबर 2026 में एक-दो नहीं कुल चार बड़े ग्रहों के गोचर होंगे जिनमें शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल जैसे ग्रह शामिल हैं। इस माह कब, कौन सा ग्रह बदलेगा अपनी राशि, चलिए जानते हैं।

शुक्र का तुला राशि में गोचर (2 सितंबर 2026): प्रेम एवं ऐश्वर्य के ग्रह शुक्र देव अपनी ही राशि तुला में 2 सितंबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर गोचर कर जाएंगे। 

बुध का कन्या राशि में गोचर (7 सितंबर 2026): बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार के ग्रह बुध देव 7 सितंबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर 2026): ग्रहों के राजा के नाम से प्रसिद्ध सूर्य देव 17 सितंबर 2026 की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, इसे कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

मंगल का कर्क राशि में गोचर (18 सितंबर 2026): बुध ग्रह को युवराज कहा जाता है जो 18 सितंबर 2026 की शाम 5 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। 

बुध का तुला राशि में गोचर (28 सितंबर 2026): सितंबर के अंत में बुध देव अपनी राशि में दूसरी बार राशि परिवर्तन करेंगे। अब बुध देव 28 सितंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

सितंबर 2026 में होंगे 4 बड़े गोचर, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां 

सितंबर 2026 की शुरुआत के साथ आपकी जिंदगी में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने आपको रिश्तों, काम करने के तरीके, भावनाओं, पैसों से जुड़े फैसलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही, आपको शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के गोचर के दौरान आपको इन 5 गलतियों को करने से बचना होगा। 

1. हर किसी को ख़ुश करने की कोशिश न करें

शुक्र का तुला राशि में गोचर 02 सितंबर 2026 को हो चुका है जहाँ शुक्र मज़बूत स्थिति में होगा। ऐसे में, यह स्थिति रिश्तों में सुधार ला सकती है, लेकिन आप किसी भी तरह के मतभेद से बचने की कोशिश करें। ऐसे में, आपके लिए सबसे बड़ी गलती होगी कि मन न होते हुए भी किसी चीज़ को हाँ कहना। 

इस अवधि में आप ऐसे काम के लिए सहमत न हों जो आपके लिए सही नहीं है। अगर आपका मन व्यर्थ के कार्यों पर पैसे खर्च करने का नहीं है, तो शांति बनाए रखने के लिए खर्च न करें। इसी क्रम में, दूसरों की भावनात्मक जरूरतों को हर बार सिर्फ विवाद से बचने के लिए पूरा न करें।  ऐसा करके आप दोनों रिश्ते को संतुलित बना सकते हैं।

2. हर बात पर ओवरथिंकिंग न करें 

जब 7 सितंबर 2026 को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जिसे विश्लेषण, योजना बनाने और बातचीत करने की क्षमता मज़बूत होगी। यह अवधि कागजी कार्यों, शिक्षा, बिजनेस से जुड़ी चीजों पर सोच-विचार और काम को मैनेज करने के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन आप हद से ज्यादा चीज़ो को परफेक्ट तरीके से करने का सोच सकते हैं। 

अगर काम में कोई छोटी-मोटी गलती रह सकती है इसलिए योजना को बार-बार बदलने का प्रयास न करें। हर चीज़ को बार-बार चेक करने में समय बर्बाद करने से बचें। हालांकि, आपके लिए छोटी या बड़ी गलती के बीच फर्क समझना आपके लिए जरूरी होगा।

3. भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया देने से बचें

मंगल ग्रह 18 सितंबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके कामकाज पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। इस दौरान आप ऑफिस में मिलने वाली आलोचना को दिल पर ले सकते हैं। ऐसे में, आप गुस्से में ईमेल भेजने, अचानक नौकरी छोड़ने, सीनियर्स से बहस करने या खुद को नजरअंदाज महसूस करने के तुरंत बाद कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। 

करियर से जुड़ी समस्याओं का जवाब आप भावनाओं के वश में आकर देने से बचें। इस दौरान परिवार में उत्पन्न समस्याओं को भावनाओं के बजाय समझदारी से सुलझाएं। 

4. धन से जुड़े एग्रीमेंट्स से दूरी 

28 सितंबर 2026 को बुध देव तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में, आपका ध्यान नेगोटिएशन, कॉन्ट्रैक्ट्स, पार्टनरशिप और एक साथ मिलकर लेने वाले फैसलों पर बढ़ेगा। इस समय आप पेमेंट, कमीशन, लोन या बिजनेस से जुड़ी जिम्मेदारियों के मामले में केवल किए गए वादों के आधार पर फैसला लेने से बचें। 

बुध गोचर के दौरान आप किसी भी चीज़ के पेपर्स को ध्यान से पढ़ें। साथ ही, आप पहले से तय कर लें कि कौन कितना पैसा देगा, भुगतान कब करना है और अगर योजना बदलती है तो आगे क्या करना है। प्रेमी जोड़ों को धन से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट रूप से बात करनी होगी। 

5. पारिवारिक जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ न करें 

पितृ पक्ष की शुरुआत 27 सितंबर 2026 को होगी जो हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष मायने रखते हैं। पितृ पक्ष पूर्वजन के स्मरण और तर्पण के लिए महत्वपूर्ण होता है। महीने के अंत में आपको परिवार की जिम्मेदारियों को बोझ समझने से बचने का प्रयास करना होगा।

अगर आपके माता-पिता, भाई-बहन या रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहे हैं, तो आपको उनको समझदारी और परिपक्वता से सुलझाने होंगे। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति, पारिवारिक धन और बुजुर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। 

नोट: सितंबर 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर आपको यह शिक्षा देते हैं कि जीवन में आगे बढ़ना ही प्रगति नहीं होती है। बता दें कि इस माह में होने वाला हर ग्रह आपको कोई न कोई सीख देता है जैसे शुक्र ग्रह संतुलन बनाना सिखाता है, बुध स्पष्टता से सोचने की सलाह देता है और मंगल आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। ऐसे में, आप सितंबर 2026 के दौरान हर ग्रह से कुछ न कुछ सीख कर और सावधानी बरतकर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सितंबर 2026 में कितने ग्रहों के गोचर होंगे?

सितंबर 2026 में कुल 5 गोचर होंगे जिसमें एक ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेगा। 

2. सितंबर में कौन-कौन से ग्रह गोचर करेंगे?

सितंबर में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल जैसे बड़े ग्रह गोचर करेंगे। 

3. शुक्र का गोचर सितंबर में कब होगा?

शुक्र देव अपनी ही राशि तुला में 2 सितंबर 2026 को गोचर करेंगे।