Ram Mandir Special Coverage: 3 शुभ मुहूर्तों में विराजेंगे रामलला- आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर!

आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका देश और दुनिया भर के रामभक्त सालों से इंतजार कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने की। यह शुभ दिन है 22 जनवरी का जब एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन शुभ मुहूर्तों में राम लला राम मंदिर में दोबारा विराजमान होंगे। 

चलिए ज्योतिष के नज़रिये से जानने की कोशिश करते हैं कि क्या है इसका महत्व और आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ने की है संभावना। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

500 वर्षों बाद आया है यह शुभ मुहूर्त 

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि अयोध्या में रामलाल की स्थापना 22 जनवरी को तीन शुभ मुहूर्त में होगी। यह तीन शुभ मुहूर्त हैं सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग। इसके अलावा 500 वर्षों के बाद कूर्म द्वादशी के शुभ दिन यह अवसर आया है। 

कूर्म द्वादशी का अर्थ और महत्व: कूर्म द्वादशी का दिन हिन्दू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। कूर्म द्वादशी का यह पर्व कृष्ण पक्ष की द्वादशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन को कूर्म नाम से जाना जाता है क्योंकी इसी दिन भगवान विष्णु ने कूर्म (कछुआ) अवतार लिया था।

ज्योतिष के जानकारों की माने तो, यह वही दिन है जिस दिन भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का उदय हुआ था। इसके अलावा इसी दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्री राम का जन्म भी हुआ था। ऐसे में इसी शुभ तिथि और दिन में ही भगवान श्री राम लला वापस अपने मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

यह दिन अपने आप में ही विशेष महत्व रखता है ऊपर से इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग का एक साथ होना इस दिन के महत्व को कई गुना बढ़ा रहा है। ये योग किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। इन योगों में कोई भी कार्य करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है।

बात करें समय की तो, प्रभु श्री राम दोपहर 12:15 से 12:45 के बीच विराजमान हो जाएंगे। 12:29 मिनट 8 सेकंड से 12:30 सेकंड के बीच में यह जो 1 मिनट 24 सेकंड का समय है यह शुभ अभिजीत मुहूर्त होने वाला है जब अयोध्या मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। 

इसके अलावा मेष लग्न, वृश्चिक नवांश में, रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ग्रहों की दृष्टि से बात करें तो इस मुहूर्त में 6 ग्रह देवगुरु बृहस्पति, मेष राशि, चंद्रमा, वृषभ राशि में उच्च, धनु राशि में बुध, शुक्र और मंगल शनि देव स्वग्रही कुंभ राशि में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में यह दिन कोई भी आम दिन नहीं माना जा सकता है। यह दिन बेहद ही खास रहने वाला है। ग्रहों की ये स्थिति निश्चित तौर पर मानव जीवन को भी प्रभावित अवश्य ही करेगी। आइए जान लेते हैं इसका राशि अनुसार प्रभाव। 

22 जनवरी का यह दिन कितना खास है इसका महत्व हमने आपको पहले ही बता दिया है। चलिए अब जानते हैं इस दिन का 12 राशियों पर क्या असर होने वाला है।

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब 

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को अपनी मां के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि रहने वाली है। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

मिथुन राशि: आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन भी बेहद ही खुशहाल रहने वाला है। 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को अपने भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपका कोई मित्र भी आपका सहयोग कर सकता है। 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक इस अवधि में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। धर्म कर्म के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ने वाली है। 

कन्या राशि: पढ़ाई लिखाई के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। इसके अलावा सुख विलासिता की वस्तु में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को अपने दोस्तों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आप व्यवसाय के संबंध में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि: आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहने वाली है। 

धनु राशि: आपके जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी। आप पढ़ाई, लिखाई या फिर शोध कार्य के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि: संपत्ति से आय के स्रोत जीवन में बन सकते हैं। आपकी किसी दोस्त से दोबारा मुलाकात होने की उच्च संभावना बन रही है। 

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान अपने मन में किसी भी तरह की नकारात्मकता लाने से बचें। 

मीन राशि: मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सावधानी से काम करें और किसी से वाद विवाद ना करें।

जीवन में किसी भी दुविधा का हल जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें प्रश्न

क्या यह जानते हैं आप? जब से देश में राम मंदिर की चर्चा शुरू हुई है यकीनन बहुत से लोगों के सपने में राम मंदिर आने लग गए थे, लेकिन क्या आप इसका अर्थ जानते हैं? नहीं। तो चलिए अब जान लेते हैं कि सपने में राम मंदिर दिखने का अर्थ क्या होता है? दरअसल अगर हम वास्तु के अनुसार बात करें तो अगर भगवान राम या राम मंदिर सपने में दिखे तो इसे बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत है कि आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने वाली है और जल्द ही आपके जीवन में कोई खुशखबरी आएगी। साथ ही यह धन प्राप्ति और आर्थिक उन्नति का भी संकेत होता है। तो खुशियां मनाइए अगर आपको भी सपने में राम मंदिर नजर आया है तो इसका अर्थ बेहद ही शुभ है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.