28 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 28 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 1 है। यह अंक सूर्य ग्रह के अधीन माना जाता है। सूर्य की ही तरह इस अंक के जातकों में भी तेज देखने को मिलता है। इस अंक से संबंधित लोग राजनीति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, मंगलवार तथा सोमवार  

शुभ अंक – 3, 1, 9, 2

शुभ रंग – लाल, नारंगी, पीला तथा सुनहरा 

आपका व्यक्तित्व

28 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप समाज में मान-सम्मान कमाते है। आपकी निष्पक्षता आपको अन्य लोगों से अलग बनाती है। आर्थिक रूप से भी इस अंक से जुड़े लोग अच्छे होते हैं। आपमें स्वाभिमान की भी अधिकता देखी जाती है। सूर्य के प्रभाव के चलते नेतृत्व की भी अच्छी क्षमता आपमें होते है। आप ईमानदार होते हैं और लोगों के साथ कभी धोखा नहीं करना चाहते। आप अपने नियमों पर चलना हमेशा पसंद करते हैं। हालांकि कभी-कभी आप आलसी भी हो सकते हैं। 

आपकी शक्ति

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार ज्ञात होता है कि, इस अंक से जुड़े अन्याय के विरुद्ध खड़े होने वाले और लड़ने वाले होते हैं, परेशानियों का सामना आप डटकर करते हैं। आपको अनुशासन में रहना पसंद होता है। आपकी साहसी प्रवृति आपको आगे बढ़ाने का कार्य करती है। आपमें नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता देखी जाती है। 

आपकी कमजोरी

28 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कठोर अनुशासन कई बार आपके लिए समस्याओं का कारण बन सकता है। अपने कठोर व्यवहार से आप लोगों की नजर में बुरा बन सकते हैं। आप नियम कानूनों के प्रति अन्य लोगों की तुलना में अधिक कठोर हो सकते हैं। आप कई बार अपने मन की बात को मन में ही दबा लेते हैं, जो आपके लिए बहुत अच्छा नहीं होता। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपकी लव लाइफ खुशियों से भरी होती है। आपके प्रेम जीवन में स्थायित्व भी देखने को मिलता है। आप अपने प्रियतम के साथ अच्छे दोस्त की तरह व्यवहार करते हैं। कई बार आप लवमेट के साथ कठोर व्यवहार करने वाले हो सकते हैं लेकिन अंदर से आप कोमल हृदय के होते हैं। आप अपने लवमेट को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी भी आपकी बहुत देखभाल करता है।

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य होता है। कई बार आपका जीवनसाथी आपको कठोर समझ सकता है, आपको समझने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपको जीवनसाथी के दिल में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको दांपत्य जीवन में अभिमानी होने से बचना चाहिए, यदि आप अपने व्यवहार को विनम्र बनाते हैं तो दांपत्य जीवन बहुत बेहतरीन हो सकता है।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, सूर्य के प्रभाव के कारण जीवन शक्ति की आपमें कोई कमी नहीं होती। आप बहुत कम बीमार पड़ते हैं। हालांकि आपको हृदय रोग, पेट से संबंधित रोग, बदन दर्द, पित्त प्रकृति के रोग, आंखों की समस्या, बुखार आदि होने की संभावना होती है। खुद को फिट रखने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिए। 

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, इस अंक से संबंधित लोग प्रशासनिक सेवाओं में करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही कुशल राजनेता, आईएएस, पीसीएस, बैंक अफसर, डॉक्टर, सर्जन, मैनेजर, समाचार पत्र संपादक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की भी अच्छी योग्यता इनके अंदर देखी जाती है।  

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें।    
  • श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।  
  • रविवार के दिन सुबह के समय शिवलिंग पर रविवार को गेहूं अर्पित करें।

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.