25 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 25 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। केतु ग्रह के प्रभाव के कारण आपके अंदर गूढ़ विद्याओं के प्रति जिज्ञासा की भावना पाई जाती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) 25 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

फरवरी महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म फरवरी के महीने में हुआ है इसलिए आप अन्य लोगों के मुकाबले कुछ अलग होते हैं। आपके मन में क्या विचार चलते हैं, इन्हें पढ़ पाना और समझ पाना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होता है। आपके लिए जितना महत्व सच्चाई और हकीकत का है, उतना ही स्वप्न का भी है। अर्थात आप सपने भी देखते हैं और उन्हें यथार्थ में बदलना भी जानते हैं। आप स्वाभाविक रूप से ही होशियार होते हैं। इस महीने में जन्म लेने के कारण आपके व्यक्तित्व में नए नए पहलू सामने आने लगते हैं। आप जो कुछ जानना चाहते हैं, उसे जानकर ही दम लेते हैं और बहुत आसानी से किसी भी बात को समझ लेते हैं। 

आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और आपकी पर्सनैलिटी आपके व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लोग आपको थोड़ा शर्मीला और शांत स्वभाव का मानते हैं लेकिन आप किसी भी बंदिश में रहना पसंद नहीं करते और आपको रूढ़ियों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। आप भावुक तो हैं लेकिन आपकी भावुकता आपकी कमज़ोरी नहीं बल्कि मजबूती है। आप अपने प्रियजनों को बहुत खुश रखते हैं और हद से ज्यादा खर्च भी करते हैं।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, गुरुवार और सोमवार  
  • शुभ अंक – 1, 3, 7, 2, 9
  • शुभ रंग – हल्का पीला, हल्का भूरा और काफूरी 

आपका व्यक्तित्व 

25 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आप अलग प्रकृति के व्यक्ति होते हैं जो जल्दी से किसी की समझ में आने वाले नहीं हैं। आप मौलिक विचारों से ओतप्रोत रहते हैं और जीवन में सच्चाई और मौलिकता को ही महत्व ज्यादा देते हैं इसलिए बनावटी व्यवहार आपको पसंद नहीं आता है। आप लोगों को मुसीबत में मदद करना पसंद करते हैं और सब के साथ सौहार्द और भाईचारे की भावना रखते हैं। आप धार्मिक भी होते हैं और कई बार धार्मिक रूप से कट्टर भी हो सकते हैं। परिवर्तनशील प्रकृति के कारण आपको परिवर्तन पसंद होते हैं और आप परिस्थितियों से सीखते हैं। कई परिस्थितियों में आप भावुकता का प्रदर्शन भी करते हैं। आप परिस्थितियों को समझना और सहन करना चाहते हैं और नए विचारों को पूरा महत्व देते हैं और उनकी वकालत भी करते हैं। आप परोपकार करना पसंद करते हैं और दार्शनिकता का व्यवहार भी आपकी एक खासियत है। आप अपना काम करते रहना पसंद करते हैं और ज्यादा शोर नहीं मचाते हैं।

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप परिस्थितियों से हताश नहीं होते और आपके अंदर साहस की प्रवृत्ति होती है जिसकी वजह से कोई भी परेशानी आप कोई तोड़ नहीं सकती है। इसके अतिरिक्त आपकी स्मरण शक्ति गजब की होती है जो आप एक बार सुन या समझ लेते हैं, वह आप की स्मृतियों में अंकित हो जाता है। यह दो मुख्य शक्तियां आपको जीवन में सदैव आगे उन्नति प्रदान करती हैं। आप शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उसमें भी गहराई तक उतरते हैं और यदि कोई काम करते हैं तो उसमें भी उसकी जड़ तक जाकर उस काम को पूर्ण करने की काबिलियत आपके अंदर होती है जो आप को पूर्ण रूप से सफल बनाती है। आप अन्य लोगों के मुकाबले लीक पर चलना पसंद नहीं करते हैं बल्कि काम को जड़ से खत्म करना पसंद करते हैं। आपके अंदर अज्ञात और गूढ़ रहस्यों को जानने की प्रवृत्ति होती है जो आपको शोध कार्य में सफल बनाती है और जीवन मूल्यों को पहचानने में मदद करती है।

आपकी कमजोरी 

25 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आप बहुत जल्दी गुस्सा दिखाते हैं। हालांकि आप दिल से बुरे नहीं होते हैं  लेकिन लोगों को आपकी यह आदत पसंद नहीं आती है। आप जब किसी से बदला लेने पर आते हैं तो अपनी अच्छाइयों को पूरी तरह से समाप्त कर देते हैं और नकारात्मक पक्ष को पूरी तरह से हावी कर लेते हैं। इससे आपको भी नुकसान होता है। आप किसी से झगड़ा करने से भी पीछे नहीं हटते। इसके अतिरिक्त आपको डिसीजन मेकिंग में समस्या हो सकती है और यदि सही समय पर सही निर्णय ना लिया जाए तो ये नुकसानदायक हो सकता है। इन सभी बातों को यदि आप ध्यान में रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आप ज्यादा किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते हैं और ना ही किसी का आदेश सुनना पसंद करते हैं। आप स्वतंत्र विचारों को ज्यादा महत्व देते हैं। यही वजह है कि आपके प्रेम जीवन में समस्याएं आती हैं। लव लाइफ वह होती है, जिसमें आपको अपने प्रियतम को भी समझना चाहिए। यह किसी प्रकार का बंधन नहीं है बल्कि एक दूसरे पर निर्भरता भी है और आपका यह स्वतंत्रता पसंद रवैया आपके प्रियतम को कई बार अखरता है और इससे आपकी लव लाइफ में समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई बार जीवन में जो आप महसूस करते हैं, उसे दर्शाना और जताना भी आवश्यक होता है और आप इस चीज से दूर होते हैं। यही बात है कि आपका प्रियतम आपको रुखा समझ लेता है और कई बार आप जरुरत से ज्यादा गंभीरता दिखाते हैं और छोटी सी बात का भी बड़ा मुद्दा बना देते हैं। यदि आप इन कमियों को दूर करें तो आपका प्रेम जीवन अच्छा चल सकता है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होता है। आप अपने जीवनसाथी को समझते हैं और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं जिससे आप और आपके जीवनसाथी के मध्य अच्छा सामंजस्य देखने को मिलता है और इसी कारण दांपत्य जीवन अधिकतर सुखमय व्यतीत होता है। आपका जीवन साथी भी आपको पूरा सहयोग देता है और आप दोनों के बीच जिम्मेदारियों को निभाने की एक समझदारी होती है तथा परिवार के लोगों को महत्व देकर उनका आदर सत्कार करना भी आपको आता है। इन सभी बातों के बलबूते आपका दांपत्य जीवन बेहद खुशी से भरा रहता है।

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आप किसी भी बात की जड़ तक जाना चाहते हैं और इसलिए दिमाग को लगाकर गहराई में उतरते हैं। जीवन में समस्याएं अधिक हैं, जिन्हें देखकर आप कई बार निराशावादी हो जाते हैं और जीवन की सच्चाई से मुंह मोड़ने लगते हैं। यह नकारात्मक रवैया आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने लग जाता है। आपको अकेलेपन से दूर रहना चाहिए और लोगों से मिलजुल कर बातचीत करते रहना चाहिए। यदि आप खुश रहने की कोशिश करेंगे और ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाएंगे तो आप ज्यादा अच्छा स्वास्थ्य महसूस करेंगे। आपको अपने जीवन में मानसिक संतुलन बिगड़ने की बीमारी हो सकती है। इसके अतिरिक्त मानसिक तनाव, अवसाद, एकांकीपन, डिप्रेशन, शरीर पर झाइयां, धब्बे, दाग, फोड़े, फुंसी, बदहजमी, पेट के रोग, आंखों की समस्या, काले गहरे गड्ढे होना, आदि समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी समस्याओं को लेकर सजग रहना चाहिए क्योंकि यह एकदम से पकड़ में नहीं आती हैं इसलिए समय पर अपना मेडिकल चेकअप कराते रहें।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर दार्शनिक विराजमान होता है इसलिए दर्शनशास्त्र में आप महारत हासिल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप एक अच्छे विचारक हो सकते हैं या उपदेशक के रूप में भी आप काम कर सकते हैं। आपको यात्रा करना बहुत पसंद होता है इसलिए आप ट्रैवलिंग और ट्रांसपोर्ट से संबंधित काम करके भी अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। आप के मुख्य कार्य क्षेत्रों में साइकोलॉजी, ज्योतिष, चिकित्सा, मार्केटिंग, शोध के कार्य, धार्मिक ग्रंथ, विदेशी भाषाएं जानने वाले, वकील, न्यायाधीश, सरकारी अधिकारी, अध्यापक, आदि के रूप में काम करके अच्छा नाम और धन कमा सकते हैं और अपना करियर स्थापित कर सकते हैं।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आप को नियमित रूप से बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चमेली के तेल का दीपक जलाकर प्रसन्न करना चाहिए।
  • मंगलवार के दिन छोटे बालकों को गुड़ और चने का प्रसाद जरूर बांटे।
  • शिव परिवार की पूजा करना और गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.