मासिक राशिफल सितंबर 2023: इस महीने कन्या राशि वालों को कैसे मिलेंगे परिणाम?

मासिक राशिफल सितंबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है कन्या राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल सितंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि अगस्त 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि कन्या राशि के लिए सितंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। कन्या राशि वालोंं के लिए सितंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

कन्या राशि वालों के लिए 17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके द्वादश भाव में रहने वाले हैं और इसके बाद, सूर्य आपके पहले भाव में चले जाएंगे। सूर्य के ये दोनों गोचर ही अच्छे नहीं माने गए हैं, लेकिन तुलना करें तो 17 सितंबर से पहले अपनी राशि में होने के कारण सूर्य कुछ मामलों में आंशिक रूप से आपका सहयोग भी कर सकते हैं। वैसे ज्यादातर मामलों के लिए सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाएगा। मंगल के गोचर की बात करें तो, मंगल पूरे महीने आपके प्रथम भाव में अर्थात कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। मंगल के इस गोचर को अच्छा नहीं कहा जाएगा। बुध ग्रह की बात करें तो, बुध ग्रह पूरे महीने आपके द्वादश भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं। बुध ग्रह के इस गोचर को अच्छा नहीं कहा जाएगा। हालांकि, 13 सितंबर के बाद बुध ग्रह उदय हो जाएंगे और 17 सितंबर के बाद मार्गी हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य से जुड़े कुछ मामलों में थोड़ी सी अनुकूलता देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी बुध से संबंधित मामलों में रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। 

गुरु ग्रह की बात करें तो, गुरु ग्रह पूरे महीने आपके आठवें भाव में ही रहने वाले हैं, लेकिन 4 सितंबर से गुरु वक्री हो जाएंगे। साथ ही, इस महीने गुरु शुक्र के नक्षत्र और अपने ही उप नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में, बृहस्पति से अनुकूलता की उम्मीद रखना उचित नहीं होगा। वहीं, शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके लाभ भाव में रहने वाले हैं। शुक्र के लिए यह एक अच्छी स्थिति है। ऊपर से 4 सितंबर के बाद शुक्र मार्गी होकर और भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह की बात की करें तो, शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके छठे भाव में हैं। 8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं और वहीं, 8 सितंबर के बाद शनि ग्रह राहु के उप नक्षत्र में चले जाएंगे। वैसे तो शनि सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम ही देना चाह रहे थे लेकिन वक्री होने के कारण और बृहस्पति एवं राहु के प्रभाव के कारण अच्छाई में थोड़ी सी कटौती हो सकती है। फिर भी शनि आपको एवरेज से काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 

राहु ग्रह के गोचर को देखें तो, राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके आठवें भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही, 26 सितंबर तक यह शुक्र के उप नक्षत्र में और इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। वैसे तो राहु का यह गोचर अच्छा नहीं कहा जाएगा, लेकिन 26 सितंबर तक शुक्र के प्रभाव के चलते कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं, परंतु ज्यादातर मामलों में राहु के हस्तक्षेप होने की स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं, केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके दूसरे भाव में मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस महीने केतु पर बुध के उपनक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा। इन स्थितियों को देखते हुए केतु से हमें अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी आप पर पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल सितंबर 2023: कन्या राशि वालों का भविष्यफल  

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों का करियर

कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सितंबर का महीना कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके करियर स्थान का स्वामी बुध द्वादश भाव में हैं और द्वादश भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में, आपके कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। भागदौड़ तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती है जबकि परिणाम मेहनत की तुलना में कम रह सकते हैं अथवा कमज़ोर रह सकते हैं। विशेष गौर करने वाली बात यह है कि महीने के पहले पक्ष में आपके करियर भाव का स्वामी बुध वक्री और अस्त रहेगा। ऐसी स्थिति में किसी नए काम की शुरुआत उचित नहीं रहेगी। किसी नए निवेश से भी बचना होगा। हालांकि, जो लोग विदेश में रहकर नौकरी कर रहे हैं उन्हें कोई विशेष परेशानी नहीं आनी चाहिए, लेकिन अन्य लोगों के कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी कार्यशैली से नाखुश रह सकते हैं। आपका कोई सहकर्मी आपके विरुद्ध षडयंत्र रचने का काम कर सकता है अथवा वरिष्ठों से आपकी चुगली कर सकता है। ऐसी स्थिति में स्वयं को शांत रखकर परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने की कोशिश करना ही उचित कदम होगा। इस समय गुस्से में आकर नौकरी छोड़ना या सहकर्मी से विवाद करना उचित नहीं रहेगा। यदि आप स्वयं का व्यापार-व्यवसाय करते हैं तो इस समय अवधि में किसी नए सौदे में हाथ डालने से बचें। सारांश यह है कि कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सितंबर का महीना कन्या राशि वालों के लिए कुछ कमज़ोर रह सकता है। अतः कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने सावधानीपूर्वक निर्वाह करना जरूरी होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में यह महीना काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके लाभ भाव में धन भाव का स्वामी शुक्र गोचर कर रहा है जो कि एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। ऊपर से 4 सितंबर से शुक्र ग्रह मार्गी हो जाएगा। यह और भी अच्छी स्थिति है यानी कि धन और भाग्य भाव का स्वामी शुक्र लाभ भाव में पहुंचकर आपको आर्थिक मामलों में अच्छा सहयोग दिलवा सकता है। आपकी मेहनत के अनुसार तो परिणाम मिलेंगे ही भाग्य का भी सुंदर सपोर्ट मिलने के कारण आप जितनी भी मेहनत करेंगे उसका पूरा मेहनताना आपको मिल जाना चाहिए। धन भाव की स्थिति को देखें तो, धन भाव में पिछले महीना की तरह राहु-केतु का प्रभाव रहने वाला है। साथ ही, धन का कारक बृहस्पति भी दूसरे भाव को देख रहा है अर्थात दूसरे भाव की स्थिति पिछले महीनों की तरह इस महीने भी बहुत मजबूत नहीं है। सामान्य शब्दों में एवरेज लेवल की है, लेकिन दूसरे भाव के स्वामी की स्थिति इस महीने काफ़ी अच्छी रहने वाली है। धन भाव का सीधा कनेक्शन लाभ भाव से जुड़ रहा है, जो आर्थिक मामलों के लिए अच्छा कहा जाएगा। ऐसी स्थिति में आप अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में धनार्जन कर सकेंगे। बहुत संभव है कि इस महीने कोई भी व्यर्थ का खर्चा नहीं होगा। अगर कुछ खर्चे होंगे भी तो सामान्य तौर पर सार्थक चीजों पर होने की उम्मीदें हैं। सारांश यह है कि सितंबर 2023 का महीना कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सितंबर के महीने को कुछ हद तक कमज़ोर कहा जा सकता है क्योंकि इस महीने आपका राशि स्वामी बुध पूरे समय आपके द्वादश भाव में रहेगा। द्वादश भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है और फलस्वरूप, यह आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां दे सकता है। विशेषकर, महीने के पहले भाग में बुध वक्री और अस्त रहेगा। ऐसी स्थिति में महीने के पहले भाग में अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होगी। यदि आपको अनिद्रा, ब्रेन या नसों से संबंधित कोई परेशानी है, तो इस महीने आपको अपेक्षाकृत अधिक सावधान रहना होगा क्योंकि इस महीने के पहले भाग में बुध ग्रह वक्री और अस्त है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य कमज़ोर हो, तो अपने से चिकित्सा नहीं करनी है बल्कि योग्य चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवाओं का सेवन करना उचित होगा। पहले भाव में मंगल की उपस्थिति को देखते हुए इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि किसी भी तरह से आपको चोट-खरोच न लगने पाए क्योंकि पहले भाव में स्थित मंगल चतुर्थ और अष्टम भाव को देखेगा। इसके फलस्वरूप, वाहन इत्यादि से चोट लगने का भय रहेगा। उम्मीद है इन सावधानियां को अपनाकर आप इस महीने बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने में सफल रहेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों की शिक्षा

कन्या राशि वालों को शिक्षा से जुड़े मामलों में भी इस महीने बहुत अधिक जागरूक रहना होगा। इस महीने आलस का त्याग कर अपने सब्जेक्ट पर प्रॉपर फोकस करने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस महीने आपका राशि स्वामी कमज़ोर है। ऐसे में, स्वास्थ्य की कमज़ोरी के चलते शिक्षा में व्यवधान देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, राशि स्वामी का द्वादश में होना सब्जेक्ट पर फोकस करने में दिक्कतें देता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप कोशिश करें फिर भी मन का भटकाव ऐसा हो कि आप अपने सब्जेक्ट को सही ढंग से न समझ पाए। विशेषकर प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक इस बात का ख्याल रखें कि उनके शिक्षक अपना काम सही से कर रहे हैं अथवा नहीं। विशेषकर कोचिंग या ट्यूशन वाले, शिक्षक योग्य व समझदार हैं या नहीं? साथ ही, वह समर्पण के साथ आपको अथवा आपके बच्चे को पढ़ा रहे हैं या नहीं? इस बात की पड़ताल भी करनी होगी। हालांकि, बृहस्पति की कृपा से स्थितियां ख़राब तो नहीं होंगी लेकिन अपेक्षाकृत अधिक मेहनत के बाद ही संतोषप्रद परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। बृहस्पति की स्थिति शोध के विद्यार्थियों को कुछ हद तक अच्छे परिणाम दिला सकती है। इन सब के बावजूद भी इस महीने आपको तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए, तभी आप शिक्षा से संबंधित मामलों में संतोष पद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

कन्या राशि वालों के पंचम भाव के स्वामी शनि हैं जो अपनी राशि में विराजमान हैं। यह अच्छी बात है लेकिन शनि वक्री रहेगा और इस महीने शनि राहु के नक्षत्र में हैं। अतः प्रेम संबंधों में कुछ गलतफ़हमियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, शुक्र की स्थिति अच्छी है। अतः समझदार लोग प्रेम का आनंद उठाने में सफल रहेंगे, लेकिन राहु के प्रभाव को नज़रअंदाज करना उचित नहीं होगा अर्थात एक-दूसरे पर यकीन बनाए रखें तथा एक-दूसरे के प्रति वफादार बने रहने की कोशिश भी करें। ऐसा नहीं है कि आप स्वयं वफादारी न करें और सामने वाले से वफादारी की उम्मीद रखें अर्थात खुद भी वफादार रहें और सामने वाले पर यकीन भी बनाए रखें, तभी जाकर आप लव लाइफ का आनंद उठाने में सफल रहेंगे। भले ही शनि की स्थिति बहुत अच्छी न हो लेकिन 4 सितंबर के बाद शुक्र की अच्छी स्थिति के कारण समझदार लोग लव लाइफ में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, दांपत्य जीवन की बात करें तो सप्तम भाव का स्वामी बृहस्पति 4 सितंबर से वक्री हो रहा है, यह एक कमज़ोर स्थिति है। हालांकि, शुक्र के नक्षत्र में होने के कारण बृहस्पति कुछ हद तक अच्छे परिणाम देने में सफल रहेगा। शुक्र भी लाभ भाव में होने के कारण आपके लिए मददगार होगा। इसके बावजूद, राहु-केतु और शनि के प्रभाव को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं यानी कि दांपत्य जीवन में कुछ विसंगतियां रह सकती हैं। लेकिन समझदार लोग उन विसंगतियों को आसानी से दूर करके दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे। वहीं, संदेह करने वाले और जिद्दी लोग परेशानियों का सामना कर सकते हैं इसलिए एक-दूसरे के प्रति निष्ठावान रहते हुए प्रेम और दांपत्य जीवन का आनंद लीजिए। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो, हम पाते हैं कि आपके दूसरे भाव पर राहु-केतु का प्रभाव होने के कारण सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा। जैसे कि राहु-केतु का प्रभाव पिछले कई महीनों से है और आगे भी कई महीनों तक रहने वाला है। अतः केवल राहु-केतु के आधार पर इस महीने की भविष्यवाणी करना न्यायोचित नहीं होगा। दूसरे भाव के स्वामी की स्थिति को भी देखना जरूरी होगा और इस महीने दूसरे भाव के स्वामी की स्थिति बहुत अच्छी है। इसके फलस्वरूप, पिछले महीने की तुलना में इस महीने आप पारिवारिक मामलों में काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आप परिजनों के साथ आनंददायी समय व्यतीत कर सकेंगे। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी संभावित है अथवा परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां किसी उत्सव में शामिल होकर आप संबंधों का आनंद ले सकेंगे। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें तो इस महीने चतुर्थ भाव की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि चतुर्थ भाव के स्वामी बृहस्पति 4 सितंबर से वक्री हो रहे हैं। अतः घर-गृहस्थी से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। चतुर्थ भाव पर मंगल की दृष्टि घरेलू उपकरणों को ख़राब करने का काम करवा सकती है। विशेषकर आग या बिजली से चलने वाले उपकरण कुछ हद तक परेशानी देने का काम कर सकते हैं। सारांश यह है कि पारिवारिक मामलों के लिए महीना तुलनात्मक रूप से काफ़ी अच्छा रहने वाला है। वहीं, गृहस्थ मामलों में इस महीने अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की जरूरत होगी। 

सितंबर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान-ध्यान से निवृत होकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। 
  • संभव हो, तो इस महीने गुड़ का सेवन न करें। 
  • किसी से भी मुफ्त में कोई चीज न लें। 

हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.