टैरो साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: किसे होगा लाभ?

टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है।

Varta Astrologers

इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि नवंर के महीने में 12 से 18 नवंबर तक का सप्‍ताह किन खास राशि वाले जातकों के लिए अत्‍यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

टैरो साप्ताहिक राशिफल: भाग्‍यशाली राशियां

मेष राशि: प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही अच्‍छा समय है। रोमांटिक संबंधों में प्‍यार और आपसी तालमेल बढ़ेगा। आपके घर नन्‍हा मेहमान भी आ सकता है या फिर आपके लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने पर विचार करेंगे। स्‍वस्‍थ रहने के लिए आप अपने ऊपर ज्‍यादा जिम्‍मेदारियों का बोझ न लें। अपनी उपलब्धियों को परखने के लिए यह अच्‍छा समय है। इस हफ्ते आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा गंभीर रहें। तनाव की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है इसलिए थोड़ा कम काम करें और आराम करने पर भी ध्‍यान दें।

 मेष राशिफल 2024

कर्क राशि: आप अपने प्रेम संबंध में एक कदम आगे बढ़ने की सोच रहे हैं। वहीं सिंगल लोगों की जिंदगी में भी प्‍यार की दस्‍तक हाे सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। जल्‍द ही आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता और संतुलन आएगा। करियर में आप अपने कौशल का आंकलन कर रहे हैं और प्रगति के लिए नए विकल्‍प तलाश रहे हैं। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार आने के संकेत हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आप जिम्‍मेदारियां उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

कर्क राशिफल 2024

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

कन्‍या राशि: अपने पार्टनर से अपने मन की बात या अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाएं नहीं। महत्‍वपूर्ण मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के बजाय आप अपने साथी से उन पर बात करने की कोशिश करें। जैसे-जैसे आप अपनी अतीत को पीछे छोड़ते जाएंगे आप वित्तीय कठिनाइयों से मुक्त होते जाएंगे। आर्थिक स्‍तर पर आप कम दबाव महसूस करेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। इस समय आपको पैसों के मामले में अपनी गलतियों से सीखने और बचत करने पर ध्‍यान देना चाहिए। करियर में आप ऊंची छलांग लगाएंगे। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आपको नौकरी के नए अवसर भी मिलने वाले हैं। काम से छुट्टी लेकर आराम करें।

 कन्‍या राशिफल 2024

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

तुला राशि: आप अपने जीवन को लेकर काफी संतुष्‍ट महसूस करेंगे और अपने प्रेम संबंध का भी आनंद ले पाएंगे। अब आप अपने प्रेम संबंध को शादी के रिश्‍ते में बदल सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोग अपने परिवार को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। करियर में नई ऊंचाईयां छूने वाले हैं। धन से जुड़े मामलों में आप काफी समझदारी से पेश आएंगे। जीवनशैली में कोई बदलाव करने से आपकी सेहत बेहतर होने की संभावना है।

 तुला राशिफल 2024

वृश्चिक राशि: आप दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे और अपने सामाजिक जीवन का खूब आनंद लेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप बहुत सहज महसूस करेंगे। काम की वजह से आप विदेश जाकर बस सकते हैं। अपनी सेहत का पूरा ख्‍याल रखें।

 वृश्चिक राशिफल 2024

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

मीन राशि: टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आप अपने प्रेम जीवन को लेकर संतुष्‍ट और प्रसन्‍न महसूस कर रहे हैं। आप अपने रिश्‍ते को अगले चरण में भी लेकर जा सकते हैं। करियर में आप जो कुछ भी पाना चाहते हैं, अब वो आपको जरूर मिलेगा। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको पदोन्‍नति मिलने की भी संभावना है। इस हफ्ते करियर को लेकर आपके सारे सपने पूरे होंगे। अगर आप अब तक बीमार थे, तो अब आपकी सेहत में सुधार आना शुरू होगा और आप पहले की तरह स्‍वस्‍थ महसूस करेंगे।

 मीन राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.