मेष सहित इन राशियों को रहना होगा सावधान, 2025 में शनि के गोचर से जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव!

ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनि को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। वर्तमान समय में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनिदेव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। वहीं, तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं। अतः तुला राशि के जातकों को शनि हमेशा ही शुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं और ये ढाई साल बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं और अब ये 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। जब भी शनि अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

शनि एक राशि में दोबारा आने के लिए करीब 30 वर्ष का समय लेते हैं। शनि ये पूरे साल कुंभ राशि में रहेंगे और 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को समाप्त करके देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी तो वहीं कुछ पर शुरू भी जाएगी और उन जातकों की समस्याओं में वृद्धि हो सकती है। तो आइए इसी क्रम में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शनि के मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों के जीवन में आ सकता है उतार-चढ़ाव।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन जातकों को शनि के गोचर से रहना होगा सावधान

मेष राशि

मेष राशि 29 मार्च 2025 को शनि के मीन राशि में गोचर करेंगे और इसके बाद मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में शनि का मीन राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी समस्याओं में वृद्धि होगी और आय में गिरावट देखने को मिलेगी। किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आप आय और व्यय के बीच संतुलन कायम नहीं कर पाएंगे। इस अवधि में आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है या फिर कोई कीमती वस्तु आपसे खोने की आशंका है। इस समय आपके लिए यात्राओं से बचना भी फलदायी साबित होगा, अन्यथा कोई कीमती चीज़ आपसे खो सकती है।

आपके करियर की बात करें तो यह अवधि आपके करियर के लिए बहुत अधिक मुश्किल भरी साबित होगी। मेष राशि के कुछ जातक अपनी नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। ऐसे में, आप थोड़े असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। घर में कुछ सदस्यों के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है और आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपके शत्रुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले आपको कई बार सोच-विचार करना होगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर बहुत अधिक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको सुख-सुविधाओं में कमी का अनुभव हो सकता है। इन जातकों को मिलने वाले लाभ में भी देरी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, एक-दूसरे को न समझने की वजह से परिवार के सदस्यों में बहस या मतभेद होने की आशंका है जिसके चलते परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है। यह जातक अपने जीवन में पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे होंगे जिनसे बचने के लिए आपको सामंजस्य बिठाना होगा। 

इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में अधिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आप कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने में असफल रह सकते हैं। आर्थिक जीवन की बात करें, तो आपको खर्चों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में होने वाले खर्चे बढ़ सकते हैं और ऐसे में, आपकी जरूरतें भी बढ़ सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप, इन जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको लोन या फिर कर्ज़ लेना पड़ सकता है। साथ ही, बचत करने की गुंजाइश आपके लिए औसत रहने की संभावना है। इस अवधि व्यापार करने वाले जातक ज्यादा लाभ कमाने में पीछे रह सकते हैं और ऐसा इसलिए होगा क्योंकि व्यापार के क्षेत्र में आने वाले नए प्रतिद्वंदी बाज़ार में अपने पैर जमा सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे नाक बंद होना, गले से जुड़े संक्रमण आदि का सामना करना पड़ सकता है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

शनि का गोचर आपके करियर के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जाएगा। इस अवधि में आप पर काम का अधिक दबाव पड़ सकता है। आशंका है कि आपके काम में कुछ गलतियां निकलत सकती हैं जिसके चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप चिंतित नज़र आ सकते हैं। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो इस गोचर के दौरान आप अच्छा लाभ कमाने में पीछे रह सकते हैं। आर्थिक जीवन में इस समय आपके सामने अधिक खर्च आ सकते हैं। ऐसे में, बचत की संभावना बेहद कम रहने की संभावना है। साथ ही, इन जातकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

प्रेम जीवन की बात करें, तो आपके रिश्ते के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है क्योंकि इस दौरान आपकी पार्टनर के साथ बहस होने की आशंका है जिसकी वजह आपसी समझ की कमी हो सकती है। ऐसे में, अपने रिश्ते को बनाए रखना तालमेल बिठाना आपके लिए जरूरी होगा सेहत की दृष्टि से, आपको पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है जो कि आपकी कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता का परिणाम होने की आशंका है। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कर्क राशि

कर्क राशि साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको दबाव का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आशंका है कि आपका काम में मन न लगे। आपको इस दौरान धन हानि भी हो सकती है इसी के साथ आपकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर भी हो सकती है। जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपको नौकरी में कुछ चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता हैं जिनका सामना आपको डटकर करना होगा। आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। 

इस अवधि आपको धन लाभ और खर्चे दोनों लेकर आ सकते हैं इसलिए इन खर्चों को पूरा करने के लिए आपको लोन लेने के लिए मज़बूर होना पड़ सकता है जो कि आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस दौरान आप ज्यादा धन की बचत नहीं कर सकेंगे क्योंकि आपके लिए ज्यादा पैसा  कमाना आसान काम नहीं होने की आशंका है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शनि मीन राशि में कब गोचर करेंगे?

उत्तर 1. शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

प्रश्न 2. मीन राशि पर साढ़ेसाती कब तक चलेगा?

उत्तर 2. साढ़ेसाती में एक चरण ढाई साल का माना जाता है। अभी वर्तमान में मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है और 29 मार्च 2025 तक रहेगा।

प्रश्न 3. शनि का मीन राशि में गोचर कब तक है?

उत्तर 3. शनि मीन राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे।

प्रश्न 4. मीन राशि के स्वामी कौन हैं?

उत्तर 4. मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.