बुध तुला राशि में मार्गी: जानें विश्वव्यापी प्रभाव

बुध तुला राशि में मार्गी, इन राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू!

बुध तुला राशि में मार्गी:  ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध देव अब अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए मार्गी हो जाएंगे। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से आपको “बुध तुला राशि में मार्गी” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि, समय और प्रभाव आदि। आइए जानते हैं इस गोचर के बारे में सब कुछ। 

AstroSage Hindi Banner

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिषीय दृष्टि से बुध का महत्व

वैदिक ज्योतिष में बुध देव को देश की बुद्धि, कार्यों की गति और लोगों के बीच संचार को दर्शाता है। इसका संबंध बुक पब्लिशिंग, बुक बिक्री, राइटिंग, समाचार पत्र और मैगज़ीन से जुड़े लोगों से होता है। बुध वाहनों और ट्रेनों जैसे यातायात के साधनों के साथ-साथ रेडियो और टेलीविजन जैसे मनोरंजन के माध्यमों के भी कारक हैं।

बुध देव उद्योगों, व्यापार, एग्रीमेंट्स और डाक्यूमेंट्स को भी दर्शाते हैं। कुंडली में यह कंप्यूटर एक्सपर्ट्स, न्यूज़ रिपोर्टरों, लिखित और मौखिक संचार, रेडियो-टीवी होस्ट, साहित्य जगत, विज्ञान और लेखन से जुड़े समूहों का प्रतिनिधित्व करता है। बुध महाराज भविष्यवाणी में भी विशेष भूमिका अदा करते हैं क्योंकि जब-जब इनका राशि परिवर्तन बदलाव होता है, तो इसका प्रभाव संसार में मौसम पर दिखाई देता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में तुला राशि

ज्योतिष में तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं जो वायु तत्व की स्त्री राशि और राशि चक्र की सातवीं राशि है। इस राशि को संतुलन, पार्टनरशिप और निष्पक्षता का प्रतीक माना जाता है। तुला राशि देशों के आपसी संबंध, अंतरराष्ट्रीय मामलों, संधियों, कॉन्ट्रैक्ट, गठबंधनों, विवाह और तलाक को दर्शाते हैं। यह जनता और सरकार के बीच के रिश्तों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। तुला राशि में बुध का गोचर मुख्य रूप से अनुबंधों, विश्वास और साझेदारी से जुड़ा रहेगा।

बुध का तुला राशि में मार्गी: तिथि और विशेषताएं

बुध देव देव 13 नवंबर 2026 की रात 08:53 बजे तुला राशि में मार्गी होगा।

  • पिछले काफ़ी समय से बुध वक्री थे, जिससे लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
  • रुकी हुई योजनाएं, बातचीत में कन्फ्यूजन और बार-बार एक ही बात पर चर्चा होने जैसी समस्याएं समाप्त होंगी।
  • बुध तुला राशि में मार्गी होने से मन में स्पष्टता और संतुलन आएगा।
  • आप किसी भी परिस्थिति को दोनों पक्षों के नजरिए से समझ पाएंगे।
  • पुरानी बहस और विवाद ईमानदारी से बातचीत करके सुलझाए जा सकते हैं।
  • नेगोशिएशन्स, कॉन्ट्रैक्ट्स और यात्रा की योजनाएम आगे बढ़ेंगी। 
  • रिश्तों में नई शुरुआत होगी, क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र भी मार्गी हो जाएंगे। 
  • प्रेम, दोस्ती और बिज़नेस रिश्तों में सुधान होगा। लोग एक-दूसरे की बात सुनने और समझने के लिए तैयार रहेंगे।

बुध तुला राशि में मार्गी: विश्व पर प्रभाव

  • रुकी हुई शांति वार्ता, व्यापारिक समझौते और सीमा से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। 
  • ऐसे देशों के नेताओं के बीच बैठकें हो सकती हैं, जिनके बीच लंबे समय से बात बंद थी। 
  • आपसी सहमति और दोनों पक्षों की बात सुनकर किए गए समझौते सफल होंगे।
  • व्यापारिक संस्थानों का आत्मविश्वास धीरे-धीरे लौटेगा। वैश्विक व्यापार, शिपिंग और अनुबंधों में सुधार हो सकता है।
  • बैंकिंग, फैशन, लग्जरी, कला और मनोरंजन के क्षेत्र प्रगति मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 
  • करेंसी में स्थिरता आएगी, लेकिन बुध के मार्गी होने के कारण सावधानी बरतना जरूरी होगा।
  • बुध की वक्री अवस्था समाप्त होने के बाद टेक्नोलॉजी सिस्टम से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।
  • डाउनटाइम, डेटा और नेटवर्क से जुड़ी समस्याएं कम होंगी।
  • टेलीकॉम, मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म में सुधार देखने को मिल सकता है।
  • बुध तुला राशि में मार्गी होने से यह समय लॉन्च और अपडेट के लिए अनुकूल रहेगा।
  • हवाई, रेल और शिपिंग सेवाओं में सुधार होगा।
  • देरी और फ्लाइट या ट्रेन रद्द होने की समस्याएं कम हो सकती हैं।
  • बुध यातायात के कारक हैं, इसलिए यात्रा की योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • न्यायिक और कानूनी संस्थाएं लंबित मामलों पर ध्यान देंगी। 
  • अधिकारों, निष्पक्षता और समानता को लेकर बहस हो सकती है।
  • जनता न्याय और संतुलन की मांग कर सकती है।
  • विरोध प्रदर्शन होने पर बातचीत पर अधिक जोर दिया जाएगा। 

मल्टीस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया

  • बुध मार्गी के दौरान खबरों में न्याय, अधिकारों और पब्लिक डिबेट पर ध्यान दिया जाएगा।
  • मीडिया संस्थान पुरानी खबरों को दोबारा उठा सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पर लोग निष्पक्षता को लेकर बहस कर सकते हैं।
  • तेज आवाज में बोलने के बजाय विनम्रता से अपनी बात रखने वालों को अधिक सुना जाएगा।

सरकार पर प्रभाव 

  • रुकी हुई संधियां, व्यापारिक समझौते और कानूनी मामले पुनः आगे बढ़ेंगे। 
  • सरकारें संघर्ष के बजाय बातचीत को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अदालतों में लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आ सकती है।
  • कॉन्ट्रैक्ट्स और पार्टनरशिप से जुड़े नए कानून चर्चा में आ सकते हैं।

शिक्षा पर प्रभाव 

  • छात्रों को पढ़ाई में दोबारा संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।
  • कानून, कला, डिजाइन और संचार से जुड़े विषयों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 
  • ग्रुप प्रोजेक्ट और इंटरव्यू बेहतर साबित होंगे।
  • जिन परीक्षाओं और परिणामों में देरी हो रही थी, उनमें आगे प्रगति हो सकती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध तुला राशि में मार्गी: शेयर बाजार रिपोर्ट

  • बाजार अब पहले की तुलना में अधिक स्थिर रहेगा। 
  • बैंकिंग, फैशन, लग्जरी, मीडिया और ब्यूटी सेक्टर के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
  • बुध व्यवस्थित तरीके से काम करने के कारक है, इसलिए जल्दबाजी न करें।
  • कुछ दिनों तक शेयरों की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल सकती है।

बुध तुला राशि में मार्गी: इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि

मेष राशि वालों के निजी  और पेशेवर जीवन के रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, लेकिन हाल के कुछ फैसलों पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ सकती है। तनाव में आकर कर्ज न लें और भावनाओं में बहकर कोई फैसला न करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की दिनचर्या और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। काम का तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करने और बजट को व्यवस्थित करने के लिए समय अच्छा रहेगा। नया कर्ज लेने या बड़ी खरीदारी करने से पहले सारी जानकारी की पुनः जांच लें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आपके लग्न भाव के स्वामी बुध मार्गी होंगे जिससे आप में रचनात्मकता बढ़ेगी। राइटिंग और संचार कौशल से जुड़े क्षेत्रों में आप  बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यदि आपका काम कंसलटेंट, मीडिया या सेल्स से जुड़ा है, तो स्वयं को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों से बात करते समय सावधानी बरतें, ताकि छोटी-मोटी बहस से बचा जा सके।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में मार्गी होना घर में रेनोवेशन करवाने या खुद के लिए समय निकालने की दृष्टि से अच्छा रहेगा। घर से काम करने या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों पर विचार कर सकते हैं। तनाव या भावनात्मक स्थिति में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और थोड़ा आराम करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक बुध मार्गी होने के दौरान आप अपनी बात और विचार दोनों बेहतर तरीके से रख पाएंगे। साथ ही, पेशेवर जीवन में आपका रवैये में भी सुधार होगा। छोटी यात्राएं, बातचीत और नए लोगों से संपर्क करना अनुकूल रहेगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय या पब्लिक में कोई बात बोलते हुए ध्यान रखें कि आपकी बात बहुत कठोर या रूखी न लगे।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए पहले भाव के स्वामी बुध का मार्गी होना काफी फलदायी रहेगा जो आपके दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आपकी बचत बढ़ेगी और आर्थिक स्थिरता आएगी। इस समय आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, खासकर अगर आप व्यापार करते हैं या परिवार के साथ आर्थिक मामले शेयर करते हैं। हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश न करें, चीजों को सहज रूप से आगे बढ़ने दें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वाले बुध का तुला राशि में मार्गी होने से आप अपने जीवन के लक्ष्यों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दे पाएंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू करने, बिज़नेस आइडिया को आगे बढ़ाने और नए संपर्क बनाने की दृष्टि से अच्छा रहेगा। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में बुध आपके बारहवें भाव में मार्गी हो रहे हैं जो आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएंगे। इस समय आप तनाव, भावनात्मक परेशानियों और नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। विदेश से संपर्क बनाने और भविष्य की योजनाएं तैयार करने के लिए अच्छा समय है। यात्रा के दौरान पैसों और मोबाइल, लैपटॉप जैसी निजी वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध का तुला राशि में मार्गी होना आपका सामाजिक जीवन के दायरे और लाभ को बढ़ाने का काम करेगा। इस दौरान आप नए पेशेवर संपर्क बनाएंगे। धन, सराहना के साथ-साथ आप प्रभावशाली संपर्क बनाने में सक्षम होंगे। जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद लें, अपने काम के बारे में बताएं और एक्सपर्ट्स की राय करें। मदद मांगने में हिचकिचाने। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

बुध का तुला राशि में मार्गी के दौरान मकर राशि वालों के काम में थोड़ी तेज़ी आएगी और वरिष्ठों के साथ बातचीत बेहतर होगी। करियर के लक्ष्यों की ओर प्रगति होगी। पेशेवर और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बना पाएंगे। कार्यस्थल पर बहस से बचें और तथ्यों पर ध्यान दें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध तुला राशि में मार्गी की अवधि उच्च शिक्षा, नई स्किल्स सीखने, यात्रा करने और मेंटर्स से सलाह लेने की दृष्टि से अच्छी रहेगी। जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन की मुश्किल समस्याओं का समाधान बुद्धि से ढूंढ़ने का प्रयास करें। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध मार्गी होने की अवधि रिसर्च, शेयरिंग, आर्थिक मामलों, टैक्स और जटिल समस्याओं को सुलझाने के लिए अनुकूल रहेगी। रिसर्च, फाइनेंस, डेटा और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवन से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें, क्योंकि उनका लंबे समय तक प्रभाव रह सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल

बुध के तुला राशि में मार्गी: उपाय

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास एवं मोदक अर्पित करें।
  • रोजाना विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
  • गायों को हरा चारा खिलाएं।
  • अपनी बहनों और बुआ-मौसी के साथ प्रेम और सम्मान से पेश आएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बुध तुला राशि में मार्गी कब होंगे?

बुध देव 13 नवंबर 2026 की रात 08 बजकर 53 मिनट पर मार्गी होंगे।

2. बुध मार्गी होने से विश्व में क्या बदलाव आएंगे?

दुनियाभर में संचार, व्यापार, कूटनीति, तकनीक और परिवहन में सुधार देखने को मिलेगा। 

3. बुध के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए कौन-से उपाय करें?

हर बुधवार भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें।