मंगल का सिंह राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और स्थिति में होने वाले बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनका सीधा असर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है। मंगल देव को साहस, शक्ति, ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और कर्म के कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में, नेतृत्व, आत्मविश्वास और अधिकार की राशि राशि सिंह में मंगल का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
सिंह राशि में मंगल का प्रभाव महत्वाकांक्षा, करियर में तरक्की, निर्णय लेने की क्षमता और आर्थिक मामलों से जुड़ा है। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों को कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग मिल सकता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग से जानें मंगल का सिंह राशि में गोचर की तिथि, समय, ज्योतिषीय महत्व और सभी राशियों पर इसका प्रभाव।
मंगल का सिंह राशि में गोचर: समय और तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, , मंगल देव 12 नवंबर 2026 की रात 08 बजकर 46 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह अग्नि तत्व की राशि है जो राजसी स्वभाव का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में, जब मंगल ग्रह अग्नि तत्व की राशि में प्रवेश करेंगे, तब मनुष्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मंगल का सिंह राशि में गोचर: ज्योतिषीय तथ्य
वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, शक्ति, कर्म और दृढ़ संकल्प के कारक माना गया है जो ग्रहों के सेनापति हैं। यह चुनौतियों का सामना करने, पहल करने और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक माने गए हैं।
जब मंगल देव आत्मविश्वास, अधिकार और आत्म-अभिव्यक्ति के प्रतीक सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, तो इनका प्रभाव कई गुण बढ़ जाता हैं। यह गोचर प्रशासन, राजनीति, सेना, पुलिस, खेल और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, इस दौरान जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने और बेवजह के विवादों से बचना आवश्यक होगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मंगल ज्योतिषीय दृष्टि से
वैदिक ज्योतिष में मंगल देव ऊर्जा, साहस, शारीरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प, भूमि, संपत्ति, छोटे भाई-बहनों, प्रशासनिक अधिकार और तकनीकी ज्ञान को नियंत्रित करते हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति व्यक्ति की चुनौतियों का सामना करने, पहल करने और लक्ष्य हासिल करने की क्षमता को दर्शाती है।
राशि चक्र में मंगल महाराज मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं जो मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच के होते हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति, दृष्टि और शक्ति के आधार पर करियर, संपत्ति, ऊर्जा और निजी जीवन के रिश्तों का विश्लेषण किया जाता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
मंगल के शुभ और अशुभ प्रभाव
मंगल का शुभ प्रभाव
- जातक में आत्मविश्वास, साहस में वृद्धि और नेतृत्व क्षमता मज़बूत होती है।
- प्रशासन, रक्षा, पुलिस, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।
- दृढ़ संकल्प और समस्याओं व प्रतिद्वंद्वियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
- महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी और अच्छे से पूरा करने की प्रेरणा मिलती है।
- भूमि, संपत्ति, शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मंगल के अशुभ प्रभाव
- जातक में गुस्सा, अधीरता, आक्रामकता और अहंकार बढ़ता है।
- आर्थिक फैसलों और संपत्ति से जुड़े मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
- कमज़ोर मंगल सूजन, रक्त संबंधी समस्याओं और शारीरिक चोट का कारण बनता है।
- परिवार के सदस्यों, जीवनसाथी या कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
- ऊर्जा का सही उपयोग न करने पर तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मंगल का सिंह राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं और आपकी कुंडली में मंगल पहले और आठवें भाव… (विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब… (विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह… (विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए मंगल पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब यह… (विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मंगल आपके पहले… (विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके … (विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
तुला राशि के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह… (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए मंगल प्रथम और छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह… (विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
धनु राशि के लिए मंगल बारहवें और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब यह… (विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
मकर राशि के लिए मंगल चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके … (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके… (विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके… (विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मंगल ग्रह 12 नवंबर 2026 की रात 08 बजकर 46 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
यह साहस, नेतृत्व क्षमता, करियर में प्रगति, ऊर्जा और रिश्तों को प्रभावित करेगा।
ज्योतिष में मंगल देव मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।