भाई दूज 2026: भाई दूज के त्योहार को यम द्वितीया और भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है जो सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी यमुना ने अपने भाई यमराज का स्वागत कर उनकी खुशहाली की कामना की थी। तभी से बहनें भाइयों को तिलक करके उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। स्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम “भाई दूज 2026” की तिथि, तिलक मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में जानेंगे।
भाई दूज 2026: तिथि एवं तिलक का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज का पर्व 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें दोपहर के समय अपराह्न काल में भाइयों को तिलक करती हैं और उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। आइए जानते हैं भाई दूज 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त:
भाई दूज तिथि: 11 नवंबर 2026, बुधवार
द्वितीया तिथि प्रारंभ: 10 नवंबर 2026 की दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से.
द्वितीया तिथि समाप्त: 11 नवंबर 2026 की दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक
भाई दूज तिलक मुहूर्त: 11 नवंबर 2026 की दोपहर 01 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
अवधि: 2 घंटे 9 मिनट
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
भाई दूज 2026: धार्मिक महत्व
भाई दूज 2026 को सनातन को सनातन धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व की कथा मृत्यु के देवता यमराज और देवी यमुना से जुड़ी है।
धर्मग्रंथों में वर्णित कथा के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यौम देव अपनी बहन यमुना जी से मिलने उनके घर गए हैं, जहाँ देवी यमुना ने अपने भाई यमराज का तिलक करके भोजन कराकर स्वागत किया था। इससे प्रसन्न होकर यम देव ने उन्हें वरदान दिया था कि इस दिन जो बहनें अपने भाई का तिलक करेंगी, उन्हें मृत्यु का भी नहीं रहेगा। उस समय से यह पर्व भाई-बहनों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना से हर साल भक्तिभाव से मनाए जाने लगा।
भाई दूज का त्योहार कायस्थ समुदाय के लिए भी विशेष मायने रखता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है, जो मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। भक्त कलम, दवात और बही-खातों की पूजा करके कार्यक्षेत्र में सफलता का आशीर्वाद मांगते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
भाई दूज 2026: तिलक की विधि
- भाई दूज के शुभ अवसर पर रोली या सिंदूर, अक्षत, दीपक, ताजे फूल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री रखकर पूजा की थाली तैयार करें।
- भाई को चौकी पर बैठाएं और शुभ मुहूर्त के अनुसार भाई का तिलक करें।
- भाई के माथे पर रोली या सिंदूर और अक्षत लगाकर उसकी सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करें।
- दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें।
- मिठाई खिलाएं और इसके बाद, भाई अपने बहन को कोई भेंट देता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भाई दूज 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी।
अपराह्न तिलक मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
भाई दूज को यम द्वितीया इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने आए थे और उनके तिलक से सभी भाइयों की रक्षा का वरदान दिया था।