गोवर्धन पूजा 2026: तिथि एवं शुभ मुहूर्त!

इस साल कब मनाया जाएगा गोवर्धन का त्यौहार? जानें सही तिथि और इस दिन का महत्व!

गोवर्धन 2026: गोवर्धन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है जो हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख पर्व है। इस पर्व को हर साल दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा पर प्रकृति के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। यह देश के विभिन्न हिस्सों में बहुत उत्साह और भक्तिभाव से मनाया जाता है। साथ ही, गोवर्धन के शुभ अवसर पर कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “गोवर्धन 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस पर्व की तिथि, महत्व और गोवर्धन के धार्मिक महत्व के बारे में बताएंगे। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

गोवर्धन 2026: तिथि एवं मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन का पर्व इस साल 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस त्योहाकर को हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा 2026 की तिथि और मुहूर्त। 

गोवर्धन पूजा तिथि: 10 नवंबर 2026, मंगलवार

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 9 नवंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर 2026 की दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 39 मिनट से सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक

अवधि: 2 घंटे 10 मिनट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

गोवर्धन पूजा: धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा 2026 को धार्मिक रूप से विशेष महत्व दिया गया है जो भगवान कृष्ण को समर्पित होता है। बता दें कि द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के क्रोध में की गई मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपनी सबसे छोटी ऊँगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। यह पर्व विनम्रता, भक्ति और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करता है। इस दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट यानी तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। कुछ स्थानों पर 56 भोग भी भगवान को अर्पित किए जाते हैं। 

गोवर्धन 2026 पर गौ पूजा करने का भी विधान है। हिंदू धर्म में गायों को अत्यंत विशेष स्थान दिया गया है। इस दिन गायों की पूजा और सेवा करना उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का प्रतीक है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने का संदेश भी देती है। गोवर्धन लीला के माध्यम से भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को पर्यावरण और जीवन के लिए जरूरी प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझाया।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

गोवर्धन पूजा 2026: पूजा की सरल विधि

गोवर्धन 2026 के शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की जाती है। ऐसे में, आप नीचे दी गई विधि से आप पूजा कर सकते हैं:

  • गोवर्धन 2026 के शुभ अवसर पर आप घर के आंगन या खुले स्थान पर गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण करें और उसे फूलों से सजाएं।
  • गोवर्धन पर्वत पर फूल, रोली, अक्षत और मिठाइयां अर्पित करें। अब मिट्टी का दीपक जलाकर भगवान कृष्ण की पूजा करें।
  • गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें। जगह की कमी होने पर आप घर में ही श्रद्धापूर्वक पूजा कर सकते हैं।
  • अन्नकूट के लिए कई तरह के सात्विक व्यंजन, मिठाइयां, फल और पकवान तैयार करें।
  • इसके बाद, भगवान कृष्ण को 56 भोग अर्पित करें। 
  • अंत में भगवान कृष्ण की आरती करें और फिर प्रसाद परिवार को बांटें व स्वयं भी भोग लगाएं।

   सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.  गोवर्धन 2026 में कब है?

गोवर्धन का पर्व इस साल 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। 

2. गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है?

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 39 मिनट से सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 

3. गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है?

इस दिन गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा की थी इसलिए यह पर्व मनाया जाता है।