टैरो साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 नवंबर , 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 नवंबर, 2026): जानें पूरे सप्ताह का लेखा-जोखा!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 नवंबर , 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

AstroSage Hindi Banner

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 08 से 14 नवंबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 नवंबर , 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन – थ्री ऑफ कप्स

मेष राशि वालों की लव लाइफ में यह कार्ड दोस्ती, मेलजोल और खुशियों को दर्शाता है। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाएं और जिंदगी का आनंद लें। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से दोस्त के जरिए हो सकती है, इसलिए उनके साथ बाहर जाएं। 

आर्थिक जीवन – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स लेने-देने में उदारता की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपको आर्थिक रूप से किसी की मदद करने और दूसरों से सहायता प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। आप जरूरतमंदों की मदद करें और अगर कोई आपकी सहायता करता है, तो उसे स्वीकार करें। साथ ही पैसों का हिसाब रखना न भूलें।

करियर – क्वीन ऑफ वैंड्स

करियर में क्वीन ऑफ वैंड्स आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। अपनी राय खुलकर रखें और नए अवसरों का लाभ उठाएं।

स्वास्थ्य – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स इस सप्ताह परेशानियों से निकलकर शांति प्राप्त होने को दर्शा रहा है। जीवन का तनाव धीरे-धीरे कम हो सकता है। कुछ समय रुककर खुद के बारे में सोचें। आप किसी लंबी या छोटी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपको तनाव से राहत मिल सकती है।

अफर्मेशन: मुझे अपनी जिंदगी का आनंद लेने का पूरा हक़ है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि   

प्रेम जीवन – फोर ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स प्यार से भरा घर और संतुष्टि को दर्शाता है। आपका प्रेम जीवन स्थिर और सुखद रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर पर कोई खास करने का प्लान बना सकते हैं। वहीं, सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके साथ आपका रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।

आर्थिक जीवन – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स आपकी मेहनत का फल मिलने और उसका आनंद लेने का संकेत करता है। इस सप्ताह आप अपनी कमाई से मिली सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। आप खुद के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं, लेकिन भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाकर रखें।

करियर – पेज ऑफ पेंटाकल्स

करियर में पेज ऑफ पेंटाकल्स नई स्किल्स सीखने और विकास को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपको किसी नए क्षेत्र में सीखने या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आप आपने पसंदीदा कोर्स भी कर सकते हैं। हालांकि, तरक्की में समय लगता है, इसलिए जल्दबाजी न करें।

स्वास्थ्य – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

यह कार्ड आपको अपनी देखभाल करने के लिए कह रहा है। संतुलित भोजन करें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भी सेहत पर बड़ा प्रभाव डालती हैं।

अफर्मेशन: मैं छोटी-छोटी आदतों से अपना ध्यान रखता/रखती हूं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम संबंध – टू ऑफ वैंड्स

यह कार्ड जीवन में सही रास्ता चुनने का प्रतीक है। इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है। आप वास्तव में क्या चाहते हैं, इस पर विचार करें। किसी दोस्त से सलाह ले सकते हैं, लेकिन अपनी मौजूदा परिस्थितियों में जरूरत से ज्यादा सहज होकर न रहें।

आर्थिक जीवन – एट ऑफ पेंटाकल्स

यह कार्ड मेहनत और सही तरीके से काम करने को दर्शाता है। थोड़े प्रयास से आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि, आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। अपने प्रयास जारी रखें, आपको उनका फल मिलेगा।

करियर – एट ऑफ वैंड्स

यह कार्ड तेजी से आगे बढ़ने और महत्वपूर्ण संदेश मिलने का प्रतीक है। इस सप्ताह कामकाज काफी बढ़ सकता है। जरूरी कामों की सूची बनाएं और पूरे होते ही उन्हें हटा दें। आपकी मेहनत से नए अवसर खुल सकते हैं।

स्वास्थ्य – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

यह कार्ड इस सप्ताह तनाव और नींद की कमी की तरफ संकेत करता है। बेवजह की चिंताएं रात में आपकी नींद खराब कर सकती हैं। आप अपने विचारों को लिखें और अगले दिन उन पर विचार करें। इससे मन शांत रहेगा।

अफर्मेशन:  मेरे आसपास शांति और सकारात्मकता है। 

कर्क राशि

प्रेम जीवन – सिक्स ऑफ कप्स

यह कार्ड पुरानी यादों और खूबसूरत पलों का प्रतीक है। प्रेम जीवन में किसी पुराने व्यक्ति से मुलाकात या पुराने समय की यादें ताजा हो सकती हैं। इन पलों का आनंद लें, लेकिन भविष्य पर भी ध्यान दें और सोचें कि अब आप अपने रिश्ते से क्या चाहते हैं।

आर्थिक जीवन – फोर ऑफ पेंटाकल्स

यह कार्ड अपनी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित रखने का संकेत देता है। आमदनी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन इसके कारण जरूरी चीजें खरीदने से पीछे न हटें। बचत करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा डरकर खर्च करने से बचें।

करियर – नाइट ऑफ कप्स

यह कार्ड नए विचारों, प्रेरणा और रचनात्मक अवसरों का प्रतीक है। इस सप्ताह आपको कोई नया रचनात्मक विचार या अवसर मिल सकता है। आप अपने दिल की सुनें। लोग आपके विचारों को पसंद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य – टेम्परेंस

यह कार्ड धैर्य और संतुलन को दर्शाता है। इस दौरान समय पर भोजन और पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी भी चीज में अति न करें और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

अफर्मेशन: मैं छोटे-छोटे कदमों से जीवन में संतुलन बनाता/बनाती हूं।

सिंह राशि 

प्रेम जीवन – क्वीन ऑफ कप्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान को दर्शाता है। इस समय आपका दिल जानता है कि आपके लिए क्या सही है। अपने करीबियों की बातें ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझें। सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई नेक स्वभाव वाला व्यक्ति दस्तक दे सकता है।

आर्थिक जीवन – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आर्थिक जीवन में यह कार्ड भाग्य में बदलाव का संकेत करता है। आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालें और घबराएं नहीं।

करियर – सिक्स ऑफ वैंड्स

यह कार्ड जीत और सफलता का प्रतीक है। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी। मिलने वाली प्रशंसा को विनम्रता से स्वीकार करें और सफलता में सहयोग देने वाले लोगों को भी श्रेय दें।

स्वास्थ्य – द स्टार

यह कार्ड आशा और अच्छी सेहत को दर्शाता है। यदि आप हाल ही में थकान या कमजोरी महसूस कर रहे थे, तो कुछ समय बाहर बिताने से आपकी ऊर्जा और सेहत बेहतर हो सकती है।

अफर्मेशन: मैं स्वस्थ हो रहा/रही हूं और जीवन में आगे बढ़ रहा/रही हूं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि

प्रेम जीवन – टू ऑफ पेंटाकल्स

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने को दर्शाता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने प्रेम जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। साथी के लिए समय निकालें। एक साथ दो रिश्तों या परिस्थितियों को संभालने की कोशिश कर रहे लोगों को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है। सिंगल लोग भी व्यस्तता को नए लोगों से मिलने में समस्या न बनने दें।

आर्थिक जीवन – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन में यह कार्ड लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा का संकेत देता है। इस सप्ताह भविष्य की कमाई और आर्थिक लक्ष्यों पर ध्यान दें। आज की छोटी बचत भविष्य में आपके और परिवार के लिए बड़े लाभ लेकर आ सकती है।

करियर – थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर में यह कार्ड सहयोग और टीमवर्क का प्रतीक है। इस सप्ताह जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद लें और खुद भी सहयोग करें। मिलकर की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है।

स्वास्थ्य – द हर्मिट

यह कार्ड आत्मचिंतन और एकांत की तरफ संकेत करता है। आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालना होगा। रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लें। कुछ समय फोन से दूर रहकर शांति से बिताना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

अफर्मेशन:  मैं अपने मन की शांति के लिए जरूरी समय निकालता/निकालती हूं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम संबंध – द लवर्स

यह कार्ड दिल से जुड़े फैसले और गहरे प्रेम संबंध का प्रतीक है। इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दिल की सुनें और केवल वही विकल्प न चुनें जो ऊपर से सबसे व्यावहारिक दिखाई देता हो।

आर्थिक स्थिति – जस्टिस

यह कार्ड समानता और ईमानदारी का संकेत देता है। अपना बकाया पैसा चुकाएं और दूसरों से जो पैसा लेना है, उसे प्राप्त करें। आर्थिक रिकॉर्ड और रसीदों को व्यवस्थित रखें, ताकि पैसों से जुड़ी परेशानी न हो।

करियर – टू ऑफ स्वॉर्ड्स

यह कार्ड असमंजस और फैसले लेने में कठिनाई का प्रतीक है। कार्यक्षेत्र में आप किसी मुश्किल परिस्थिति में फंस सकते हैं। जरूरी फैसलों को टालें नहीं। किसी दोस्त से सलाह लें, लेकिन आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें।

स्वास्थ्य – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

यह कार्ड आराम और स्वास्थ्य लाभ का संकेत देता है। आपको खुद को थोड़ा आराम देना चाहिए। संभव हो तो छोटी झपकी लें और तनाव देने वाली योजनाओं को कुछ समय के लिए टाल दें।

अफर्मेशन: मैं अपने फैसले खुद लेता/लेती हूं और उन पर भरोसा करता/करती हूं।

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन – एट ऑफ कप्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ कप्स भौतिक सुख-सुविधाओं और असंतोषजनक परिस्थितियों को छोड़कर आगे बढ़ने का प्रतीक है। आप किसी पुराने ठहराव या ऐसे रिश्ते से बाहर निकल सकते हैं, जिससे आप संतुष्ट नहीं हैं। यह फैसला भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है, लेकिन भविष्य में आपको इसका लाभ महसूस होगा।

आर्थिक जीवन – फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन में यह कार्ड आर्थिक कमी और पैसों की परेशानी की तरफ संकेत करता है। आपको लग सकता है कि पैसा तेजी से खर्च हो रहा है। इस स्थिति से अकेले न निपटें। जरूरत पड़ने पर मदद मांगें, परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं।

करियर – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स निष्पक्ष सोच और समझदारी से फैसले लेने को दर्शाता है। इस सप्ताह आप महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। आपकी सोच स्पष्ट रहेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता का सही इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य – द सन

स्वास्थ्य में द सन का आना खुशी, ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आप पहले से बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऐसे में, आप बाहर समय बिताएं और पर्याप्त व्यायाम करें।

अफर्मेशन: मैं पुरानी समस्याओं को त्यागकर आगे बढ़ता/बढ़ती हूं।

धनु राशि

प्रेम जीवन – नाइट ऑफ पेंटाकल्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स यह कार्ड स्थिर प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस सप्ताह रिश्तों में धीरे-धीरे आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। अपने वादे पूरे करें और योजनाओं पर अमल करें। सिंगल लोग किसी संभावित साथी को केवल इसलिए नजरअंदाज न करें, क्योंकि उनका स्वभाव थोड़ा शांत या सामान्य है।

आर्थिक जीवन – सिक्स ऑफ वैंड्स

यह कार्ड जीत और मेहनत का फल मिलने का संकेत देता है। आपने जिस काम के लिए मेहनत की है, उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। खुद को कोई तोहफा दें, लेकिन सारी रकम एक साथ खर्च न करें।

करियर – ऐस ऑफ वैंड्स

यह कार्ड प्रेरणा और नए विचारों का प्रतीक है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस अवसर को अपनाएं, क्योंकि आप इस समय उत्साह और प्रेरणा से भरे रहेंगे।

स्वास्थ्य – स्ट्रेंथ

यह कार्ड साहस और सहनशक्ति का प्रतीक है। आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। अपनी सकारात्मक ऊर्जा का इस्तेमाल किसी पसंदीदा काम में करें। नियमित और स्वस्थ दिनचर्या आपको और मजबूत बनाएगी।

अफर्मेशन: मैं खुशियों के साथ आगे बढ़ता/बढ़ती हूं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम संबंध – द एम्प्रेस

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस प्रजनन क्षमता, प्रेम और समृद्धि को दर्शाता है। आपका प्रेम जीवन खुशियों से भरा रह सकता है। जल्दबाजी न करें और अपनों के साथ अच्छा समय बिताएं। इस सप्ताह उनके लिए खाना बनाएं या उनके हाथों से बना भोजन आनंद के साथ खाएं।

आर्थिक जीवन – सेवन ऑफ पेंटाकल्स

यह कार्ड धैर्य रखने और परिणामों की प्रतीक्षा करने का संकेत देता है। आपने काफी मेहनत की है, लेकिन उसका पूरा फल मिलने में समय लग सकता है। धैर्य रखें और अपनी योजनाओं पर काम करते रहें।

करियर – द एम्परर

यह कार्ड अनुशासन, व्यवस्था और नियंत्रण का प्रतीक है। कार्यक्षेत्र में आप नेतृत्व कर पाएंगे और दूसरों से काम करवा सकेंगे। जरूरी नियम बनाएं और उनका पालन सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य – फोर ऑफ कप्स

यह कार्ड निराशा और असंतुष्टि का संकेत देता है। हाल में आप थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें और कुछ नया आजमाएं। इससे आपका मूड बेहतर हो सकता है।

अफर्मेशन: मैं अपनी भावनाओं को समझता/समझती हूं और बदलाव को अपनाता/अपनाती हूं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन – टू ऑफ कप्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यह कार्ड साझेदारी और दो दिलों के मिलन का प्रतीक है। कोई व्यक्ति आपकी खूबियों से प्रभावित हो सकता है और आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। उसके प्रति खुले मन से व्यवहार करें। अगर आप रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ दिल से बातचीत करना जरूरी होगा।

आर्थिक जीवन – टू ऑफ पेंटाकल्स

यह कार्ड कई जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने का संकेत देता है। इस समय आपके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियां और बिलों का बोझ अधिक हो सकता है। भुगतान में देरी होने से पहले कुछ खर्चों में कटौती करें।

करियर – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

इस सप्ताह कोई नई शुरुआत या शानदार विचार सामने आ सकता है। आपके पास अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता है। अपने विचार स्पष्ट रूप से दूसरों के सामने रखें, ताकि लोग उन्हें समझें और सकारात्मक प्रतिक्रिया दें।

स्वास्थ्य – नाइन ऑफ वैंड्स

यह कार्ड सहनशक्ति और लगातार मेहनत का प्रतीक है। आप बिना रुके काफी काम कर रहे हैं। अब थोड़ा आराम करें। भले ही आपको लगे कि आप इसके हकदार नहीं हैं।

अफर्मेशन: मैं आराम करके भी मजबूत रह सकता/सकती हूं। 

मीन राशि

प्रेम जीवन – द मून

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द मून अंतर्ज्ञान और रहस्यमय परिस्थितियों को दर्शाता है। इस समय प्रेम जीवन को लेकर आप उलझन महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें। अपने साथी से उनकी भावनाओं के बारे में पूछें और उनकी बात ध्यान से सुनें।

आर्थिक जीवन – सेवेन ऑफ कप्स

यह कार्ड कई विकल्पों का दर्शा रहा है। आपके मन में आर्थिक लाभ से जुड़े कई विचार आ सकते हैं, लेकिन सभी योजनाएं सफल होने की संभावना कम है। किसी एक अच्छे विकल्प को चुनकर पहले उसकी जांच करें और बाकी योजनाओं को फिलहाल टाल दें।

करियर – द मैजिशियन

यह कार्ड कौशल और क्षमताओं को दर्शाता है। आगे बढ़ने के लिए जरूरी सभी गुण और साधन आपके पास पहले से मौजूद हैं। सही समय का इंतजार करना छोड़ें और अपने विचारों पर काम शुरू करें। इस सप्ताह अपनी बातों का सही इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य – द हाई प्रीस्टेस

स्वास्थ्य में आना द हाई प्रीस्टेस अंतर्ज्ञान और मन की आवाज को दर्शाता है। आपका शरीर जानता है कि उसे किस चीज की जरूरत है। आप अपनी अच्छी सेहत के लिए भोजन और नींद पर विशेष ध्यान दें।

अफर्मेशन: मुझे अपने मन की आवाज पर भरोसा है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 8 से 14 नवंबर 2026 का टैरो साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?

टैरो साप्ताहिक राशिफल प्रेम, आर्थिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी करता है।

2. इस सप्ताह किन राशियों को करियर में सफलता मिलेगी?

इस सप्ताह सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी। 

3. टैरो कार्ड इस सप्ताह क्या सलाह देते हैं?

टैरो कार्ड इस पूरे सप्ताह संतुलन, धैर्य, आत्म-जागरूक रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देते हैं।