नवंबर 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से!

दिवाली-भाईदूज से सजा ये महीना सभी राशियों को देगा कैसे परिणाम? जानें

नवंबर 2026: साल का ग्यारहवां महीना होता है नवंबर जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने कई बड़े ग्रहण-गोचर और प्रमुख व्रत एवं त्योहारों को मनाया जाएगा जिससे नवंबर का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको “नवंबर 2026” से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी, जैसे इस माह में कब-कब त्यौहार मनाया जाएगा, कौन सा ग्रह गोचर होगा, बैंक अवकाश और शुभ मुहूर्त आदि। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

नवंबर 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, नवंबर साल का ग्यारहवां महीना होता है जो धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दौरान कई बड़े त्योहार और ग्रहों के गोचर होंगे। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर माह का आरंभ पुनर्वसौ नक्षत्र के अंतर्गत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 01 नवंबर 2026 को होगा। वहीं, इस महीने का समापन मघा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अर्थात 30 नवंबर 2026 को हो जाएगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

नवंबर 2026 से जुड़े रोचक तथ्य

  • नवंबर शब्द लैटिन भाषा के नवम शब्द से आया है, जिसका अर्थ है नौ। प्राचीन रोमन कैलेंडर में मार्च माह से साल शुरू होता था, इसलिए नवंबर साल का नौवां महीना होता था।
  • ग्रेगोरियन कैलेंडर में नवंबर साल का ग्यारहवां महीना है जो 30 दिन का होता है। इस कैलेंडर में जनवरी और फरवरी जुड़ने के बाद भी इसका मूल नाम नहीं बदला।
  • नवंबर के जन्म रत्न टोपाज और सिट्रीन को माना जाता है। टोपाज कई रंगों में मिलता है, जबकि सिट्रीन पीले से नारंगी रंग में आता है। यह रंग गर्मजोशी, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
  • गुलदाउदी (क्राइसेंथेमम) फूल का संबंध नवंबर से होता है। इसे खुशी, मित्रता, आशा और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।
  • जिन जातकों का जन्म 1 से 21 नवंबर के बीच होता है, उनकी राशि वृश्चिक राशि और 22 से 30 नवंबर के बीच जन्मे लोग धनु राशि के होते हैं। वैदिक ज्योतिष में वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं जो साहस, दृढ़ संकल्प और भावनात्मकता को नियंत्रित करते हैं। वहीं, धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और इनका जुड़ाव ज्ञान, रोमांच और खोज की भावना से होता है।

नवंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

नवंबर में जन्मे लोगों की राशि वृश्चिक या धनु होती है। ज्योतिष के अनुसार, ये राशियां दृढ़ संकल्प, जुनून, जिज्ञासा और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती हैं।  जिन जातकों का जन्म नवंबर में होता है, वह भावनात्मक रूप से संतुलित और अपने लक्ष्यों व रिश्तों के प्रति समर्पित होते हैं। इनमें जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और उन पर विजय प्राप्त करने की क्षमता होती है। 

वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से थोड़े शर्मीले होते हैं और यह सोच-समझकर ही दूसरों पर भरोसा करते हैं। वहीं, धनु राशि वाले खुले स्वभाव के और मिलनसार होते हैं। इन्हें नई चीजें जानना, मुश्किल परिस्थितियों को समझना और ज्ञान प्राप्त करना पसंद होता है।

शुभ अंक: 3, 5 और 9

शुभ रंग: डार्क रेड, मैरून और डार्क पीला

शुभ दिन: मंगलवार और गुरुवार

शुभ रत्न: लाल मूंगा और पीला पुखराज

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

नवंबर 2026 में होने वाले ग्रहण एवं गोचर 

नवंबर 2026 में कई बड़े ग्रहों की चाल, स्थिति  और राशि में परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं इस माह में कब-कब किस ग्रह का गोचर होगा। 

तिथिग्रह गोचरसमय
6 नवंबर 2026वक्री शुक्र का कन्या राशि में गोचर01:34
10 नवंबर 2026बुध का तुला राशि में उदय15:50
12 नवंबर 2026मंगल का सिंह राशि में गोचर20:46
13 नवंबर 2026बुध तुला राशि में मार्गी20:53
14 नवंबर 2026शुक्र कन्या राशि में मार्गी05:32
16 नवंबर 2026सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर19:35
22 नवंबर 2026शुक्र का तुला राशि में गोचर16:54

नोट: नवंबर 2026 में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा।  

नवंबर 2026 में पड़ने वाले बैंक अवकाश

तारीखदिनछुट्टियां
08 नवंबर 2026रविवारदीपावली
09 नवंबर 2026सोमवारदीपावली अवकाश
11 नवंबर 2026बुधवारभाई दूज
15 नवंबर 2026रविवारछठ पूजा
24 नवंबर 2026मंगलवारगुरु नानक जयंती

नवंबर 2026 के व्रत एवं त्योहारों की सूची    

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
5 नवंबर 2026गुरुवाररमा एकादशी
6 नवंबर 2026शुक्रवारधनतेरस
6 नवंबर 2026शुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
7 नवंबर 2026शनिवारमासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026रविवारदिवाली
8 नवंबर 202रविवारनरक चतुर्दशी
9 नवंबर 2026सोमवारकार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026मंगलवारगोवर्धन पूजा
11 नवंबर 2026बुधवारभाई दूज
15 नवंबर 2026रविवारछठ पूजा
16 नवंबर 2026सोमवारवृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर 2026शुक्रवारदेवउठनी एकादशी
22 नवंबर 2026रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
24 नवंबर 2026मंगलवारकार्तिक पूर्णिमा व्रत
27 नवंबर 2026शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी

नवंबर 2026: शुभ मुहूर्तों की सूची  

नवंबर 2026 में अगर आप शुभ एवं मांगलिक कार्य करने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको नीचे इस महीने में उपलब्ध शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं। 

नोट: नवंबर 2026 में विवाह संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। 

नवंबर 2026: गृहप्रवेश मुहूर्त  

तिथिवारशुभ मुहूर्त का समय
11 नवंबर 2026बुधवार06:40:10–11:38:29
20 नवंबर 2026शुक्रवार06:57:05–30:47:15
25 नवंबर 2026बुधवार06:51:16–30:51:16
26 नवंबर 2026गुरुवार06:52:02–17:48:24

नवंबर 2026: कर्णवेध मुहूर्त       

तिथिवारशुभ मुहूर्त का समय
1 नवंबर 2026रविवार07:04–10:38
1 नवंबर 2026रविवार12:42–17:17
6 नवंबर 2026शुक्रवार08:00–14:05
6 नवंबर 2026शुक्रवार15:32–18:32
7 नवंबर 2026शनिवार07:56–12:18
11 नवंबर 2026बुधवार07:40–09-59
11 नवंबर 2026बुधवार12:03–13:45
16 नवंबर 2026सोमवार07:20–13:25
16 नवंबर 2026सोमवार14:53–19:48
21 नवंबर 2026शनिवार07:20–09:19
21 नवंबर 2026शनिवार11:23–15:58
21 नवंबर 2026शनिवार17:33–18:20
22 नवंबर 2026रविवार07:20–11:19
22 नवंबर 2026रविवार13:02–17:19
26 नवंबर 2026गुरुवार09:00–14:13
26 नवंबर 2026गुरुवार15:38–18-17
28 नवंबर 2026शनिवार10:56–15:30
28 नवंबर 2026शनिवार17:06–19:01
29 नवंबर 2026रविवार07:26–08:48
29 नवंबर 2026रविवार10:52–12:34

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवंबर 2026: उपनयन मुहूर्त 

तिथिवारशुभ मुहूर्त का समय
11 नवंबर 2026बुधवार07:40–09:59, 12:03–13:45
12 नवंबर 2026गुरुवार15:08–18:09
14 नवंबर 2026शुक्रवार07:28–11:51, 13:33–18:01
19 नवंबर 2026गुरुवार09:27–14:41, 16:06–19:37
20 नवंबर 2026शुक्रवार07:26–09:23, 11:27–16:02, 17:37–19:30
21 नवंबर 2026शनिवार07:20–09:19, 11:23–15:58, 17:33–18:20
25 नवंबर 2026बुधवार07:23–12:50, 14:17–19:13
26 नवंबर 2026गुरुवार09:00–14:13
28 नवंबर 2026शनिवार10:56–15:30, 17:06–19:01

नवंबर 2026: विद्यारंभ मुहूर्त

तिथिवारशुभ मुहूर्त का समय
1 नवंबररविवार08:19 से 10:38 (सुबह), 12:42 से 15:52 (दोपहर)
4 नवंबरबुधवार14:12 से 18:40 (शाम)
6 नवंबरशुक्रवार08:00 से 14:05 (सुबह से दोपहर), 15:32 से 18:32 (शाम)
11 नवंबरमंगलवार07:40 से 09:59 (सुबह), 12:03 से 13:45 (दोपहर)
12 नवंबरबुधवार15:08 से 18:09 (शाम)
19 नवंबरबुधवार09:27 से 14:41 (सुबह से दोपहर), 16:06 से 19:37 (शाम)
22 नवंबररविवार09:15 से 11:19 (सुबह), 13:02 से 17:29 (दोपहर से शाम)
26 नवंबरगुरुवार09:00 से 14:13 (सुबह से दोपहर), 15:38 से 18:17 (शाम)
29 नवंबररविवार10:52 से 15:27 (दोपहर), 17:02 से 18:57 (शाम)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

नवंबर 2026: नामकरण मुहूर्त 

तिथिशुभ मुहूर्त आरंभशुभ मुहूर्त समाप्त
रविवार, 01 नवंबर06:32:4328:31:20
गुरुवार, 05 नवंबर06:35:3830:35:38
शुक्रवार, 06 नवंबर06:36:2130:36:22
बुधवार, 11 नवंबर06:40:1011:38:29
रविवार, 15 नवंबर06:43:1730:43:18
सोमवार, 16 नवंबर06:44:0526:17:26
शुक्रवार, 20 नवंबर06:57:0530:47:15
रविवार, 22 नवंबर06:48:5226:39:06
बुधवार, 25 नवंबर06:51:1630:51:16
गुरुवार, 26 नवंबर06:52:0217:48:24
रविवार, 29 नवंबर06:54:2511:00:22

नवंबर 2026: अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथिदिनसमय (IST)
11 नवंबरबुधवार07:11 – 07:41
11 नवंबरबुधवार09:59 – 12:03
11 नवंबरबुधवार12:03 – 12:08
16 नवंबरसोमवार07:15 – 07:21
16 नवंबरसोमवार09:40 – 11:43

नवंबर 2026 मासिक राशिफल: 12 राशियों का राशिफल और उपाय 

मेष राशि

करियर: नवंबर के पहले हिस्से में काम का दबाव, वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद और सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। महीने के दूसरे भाग में बेहतर परिस्थितियों और सही योजना से स्थिरता लौटेगी।

शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, अनुकूल ग्रहों की स्थिति उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और ज्ञान बढ़ाने में मदद करेगी।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कभी-कभी गलतफहमियां हो सकती हैं। धैर्य और खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में मधुरता आएगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: साथी के साथ भावनात्मक दूरी या छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। धैर्य रखने और आपसी बातचीत से रिश्ते मजबूत रखें।

आर्थिक स्थिति: घर या परिवार से जुड़े अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। गैर-जरूरी खर्चों और जोखिम भरे आर्थिक फैसलों से बचें।

स्वास्थ्य: महीने की शुरुआत में थकान, सीने में परेशानी या सर्दी-जुकाम हो सकता है। ऐसे में, पर्याप्त आराम लें, संतुलित भोजन करें और तनाव से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ शिवाय नमः’ का जाप करें। 

वृषभ राशि

करियर: नवंबर में नई नौकरी, कार्यक्षेत्र में पहचान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश में काम करने के अवसर भी संभव हैं। व्यापारियों को सही योजना और प्रतिस्पर्धा का सामना करने से लाभ मिल सकता है।

शिक्षा: महीने का पहला भाग पढ़ाई, उच्च शिक्षा और शैक्षणिक प्रगति के लिए अनुकूल रहेगा। अच्छे परिणाम पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखने में मेहनत करनी होगी।

पारिवारिक जीवन: परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन माता या अन्य सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। संवेदनशीलता और धैर्य से काम लें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव बना रह सकता है। खुलकर बातचीत करने और समझदारी से व्यवहार करने पर गलतफहमियां दूर होंगी।

आर्थिक स्थिति: शनि की अनुकूल स्थिति से आय और बचत बढ़ सकती है। मित्रों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है, लेकिन अचानक खर्च भी हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत सामान्यतः अच्छी रह सकती है। फिटनेस बनाए रखने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ गुरवे नमः’ का जाप करें। 

मिथुन राशि

करियर: नवंबर 2026 में शनि के प्रभाव से लगातार मेहनत और धैर्य के जरिए करियर में मध्यम प्रगति होगी। व्यापारियों को अपनी रणनीति बदलने और साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

शिक्षा: पढ़ाई, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अवसर भी अनुकूल रहेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में गलतफहमियां और बातचीत की कमी हो सकती है। खासकर पिता के साथ संबंधों में धैर्य और सम्मान बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने बातचीत की कमी और भावनात्मक दूरी के कारण रिश्तों में तनाव हो सकता है। प्रतिबद्धता से संबंध स्थिर रहेंगे। 22 नवंबर के बाद प्रेम और वैवाहिक जीवन अधिक मधुर हो सकता है।

आर्थिक स्थिति: विदेश से कमाई सहित आय के नए अवसर आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। परिवार से जुड़े खर्च बचत को प्रभावित कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: नवंबर में सेहत सामान्य रह सकती है, लेकिन पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। माता-पिता की सेहत और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कर्क राशि  

करियर: नवंबर के महीने में आप पर काम का दबाव और पहचान मिलने में देरी हो सकती है। लगातार मेहनत जरूरी होगी। नई नौकरी, करियर में बदलाव, विदेश में काम और व्यापार विस्तार के अवसर भी मिल सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रगति की संभावनाहै। हालांकि, ध्यान भटकने और एकाग्रता की कमी के कारण अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

पारिवारिक जीवन: परिवार में तनाव और गलतफहमियां हो सकती हैं। धैर्य, सम्मानजनक बातचीत और समझौते की भावना से शांति बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने आपके जीवन में रिश्तों में बहस और गलतफहमियां हो सकती हैं। जल्दबाजी में फैसले न लें और साथी से समझदारी के साथ बात करें।

आर्थिक स्थिति: गुरु की स्थिति आय और आर्थिक स्थिरता में सुधार ला सकती है। हालांकि, अचानक खर्च, यात्रा का खर्च और बचत में परेशानी हो सकती है।

स्वास्थ्य: नवंबर में आपको पाचन संबंधी समस्याओं के साथ पैरों, जांघों या कंधों में दर्द हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन 11 बार ‘ॐ राहवे नमः’ और 11 बार ‘ॐ चंद्राय नमः’ का जाप करें। 

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि 

करियर: नवंबर के महीने में काम का दबाव, प्रतिस्पर्धा और करियर में चुनौतियां बढ़ेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान, सहकर्मियों का सहयोग और विदेश में काम करने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी में सावधानी रखें।

शिक्षा: उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रगति धीमी हो सकती है। एकाग्रता और याददाश्त में परेशानी होने पर अधिक मेहनत करें और बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें।

पारिवारिक जीवन: इस महीने परिवार में तनाव, मतभेद और अहंकार से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, आप दूसरों की बात सुनें और शांतिपूर्वक बातचीत करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। भावनात्मक दूरी और गलतफहमियों को दूर करने के लिए आपसी सम्मान और धैर्य जरूरी है।

आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ने से बचत और आर्थिक जिम्मेदारियां प्रभावित हो सकती हैं। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें और साथी के साथ साझा खर्चों की योजना बनाएं।

स्वास्थ्य: इस माह में तनाव और जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। दिनचर्या संतुलित रखें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि

करियर: नवंबर 2026 में करियर में तरक्की और प्रमोशन की संभावनाएं मध्यम रह सकती हैं। काम का दबाव और कम पहचान मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन राहु चुनौतियों से उबरने में मदद कर सकता है। व्यापार में योजना बनाकर प्रतिस्पर्धा का सामना करें।

शिक्षा: उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नियमित पढ़ाई और एकाग्रता जरूरी होगी।

पारिवारिक जीवन: नवंबर में परिवार का माहौल सहयोगपूर्ण रह सकता है। गुरु और शुक्र परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में खुशी, विश्वास और भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शनि की स्थिति रिश्तों में प्रतिबद्धता और स्थिरता बढ़ा सकती है।

आर्थिक स्थिति: इस महीने अचानक धन लाभ या विरासत से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, जीवनसाथी से जुड़े खर्चों पर विशेष ध्यान दें।

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रह सकती है, लेकिन पाचन और नींद संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। संतुलित भोजन और नियमित नींद जरूरी है।

उपाय: प्रतिदिन 11 बार ‘ॐ केतवे नमः’ और 11 बार ‘ॐ राहवे नमः’ का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि

करियर: नवंबर महीने में आपको करियर में तरक्की, पहचान और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ बढ़ सकता है और काम करने की रणनीति में बदलाव से प्रगति होगी।

शिक्षा: उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के अवसर भी मिल सकते हैं, बशर्ते आप नियमित मेहनत करें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में तालमेल और मधुरता बनी रह सकती है। संतान के भविष्य से जुड़ी चिंताओं को धैर्य और जिम्मेदारी से संभालें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस माह आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां तथा प्रतिबद्धता बढ़ सकती है। शुक्र और गुरु का प्रभाव प्रेम संबंधों को मजबूत करने और छोटे मतभेद दूर करने में मदद कर सकता है।

आर्थिक स्थिति: आय और बचत बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, राहु के प्रभाव से जल्दबाजी में निवेश करने की संभावना है। जोखिमों का आकलन करके फैसला लें।

स्वास्थ्य: शनि और गुरु का प्रभाव अनुशासित दिनचर्या और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। व्यायाम, ध्यान और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।

उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ केतवे नमः’ का 11 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि

करियर: नवंबर 2026 में आप पर काम का दबाव, प्रतिस्पर्धा और पहचान मिलने में देरी हो सकती है। नौकरी बदलने से बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को अनिश्चित लाभ के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनानी चाहिए।

शिक्षा: कौशल विकास, उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। एकाग्रता संबंधी परेशानियों के कारण अतिरिक्त तैयारी और धैर्य की जरूरत होगी।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपको परिवार में खुशी के अवसर और मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। संतान, संपत्ति या पारिवारिक मतभेदों से जुड़ी चिंताएं भी सामने आ सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में खुशी, भावनात्मक जुड़ाव और आपसी समझ बढ़ेगी। विवाह की योजना बना रहे लोग महीने के अंत में अगला कदम उठा सकते हैं।

आर्थिक स्थिति: गुरु के प्रभाव से आय और बचत में सुधार हो सकता है। हालांकि, परिवार और संपत्ति से जुड़े अचानक खर्च हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस माह आपको पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना होगा। संतुलित भोजन लें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

उपाय: प्रतिदिन 27 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’, 41 बार ‘ॐ दुर्गायै नमः’ और 41 बार ‘ॐ मन्दाय नमः’ का जाप करें।

धनु राशि

करियर: करियर में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। जिम्मेदारियां और कार्यस्थल की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। महीने के दूसरे भाग में नई नौकरी या विदेश में काम करने के अवसर मिल सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई और उच्च शिक्षा में प्रगति के अवसर मिलेंगे। लेकिन ध्यान भटकने और प्रेरणा की कमी से प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। नियमित पढ़ाई जरूरी है।

पारिवारिक जीवन: परिवार में आपसी समझ और सहयोग बढ़ सकता है। हालांकि, घरेलू तनाव और पिता के साथ मतभेदों को संभालने के लिए धैर्य रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में प्यार और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। विवाह की योजनाओं में प्रगति हो सकती है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों या व्यावहारिक अड़चनों से देरी संभव है।

आर्थिक स्थिति: आय और बचत सामान्य रह सकती है। विदेश से जुड़े काम या यात्रा से अतिरिक्त कमाई हो सकती है, यदि आप योजना बनाकर चलें।

स्वास्थ्य: ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रह सकती है। हालांकि, तनाव, सर्दी-जुकाम और पिता की सेहत से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं।

उपाय: गुरुवार को गरीब एवं जरूरतमंद ब्राह्मण को भोजन कराएं। 

मकर राशि

करियर: नवंबर के महीने में करियर में तरक्की, पहचान और नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश में काम करने के अवसर भी संभव हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है, लेकिन अचानक बदलावों के लिए पहले से योजना बनाएं।

शिक्षा: उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ध्यान भटकने से बचने के लिए नियमित अध्ययन करें।

पारिवारिक जीवन: इस महा परिवार में मतभेद और बातचीत की कमी हो सकती है। धैर्य और ईमानदार प्रयासों से रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में गलतफहमियां और भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। नवंबर के अंतिम भाग में आपसी समझ बेहतर होने और संबंध मजबूत बनने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है और अचानक धन लाभ संभव है। बढ़ते खर्चों से बचत प्रभावित हो सकती है, इसलिए जोखिम भरे निवेश से बचें और बजट बनाएं।

स्वास्थ्य: नवंबर में आपको पाचन और वजन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। संतुलित भोजन, योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ मंदाय नमः’ का जाप करें।

कुंभ राशि 

करियर: नवंबर 2026 में आप पर काम का दबाव, प्रतिस्पर्धा और मेहनत के बावजूद कम पहचान मिलने की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों को साझेदारी सावधानी से संभालनी चाहिए और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए।

शिक्षा: इस माह छात्रों को एकाग्रता और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। नियमित पढ़ाई करें और शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में मतभेद और बातचीत की कमी हो सकती है। धैर्य और सम्मानपूर्वक संवाद से, खासकर महीने के दूसरे भाग में, स्थितियां सुधर सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: गलतफहमियां, भावनात्मक दूरी और पारिवारिक मामलों पर मतभेद हो सकते हैं। विवाह से जुड़े जल्दबाजी के फैसले न लें और आपसी समझ बढ़ाएं।

आर्थिक स्थिति: खर्च और अचानक नुकसान बचत को प्रभावित कर सकते हैं। बजट बनाएं और अनावश्यक खर्च तथा जोखिम भरे निवेश से बचें।

स्वास्थ्य: इस महीने आपको तनाव, पाचन संबंधी परेशानी, त्वचा में जलन और पैरों में दर्द हो सकता है। योग, ध्यान करें और लगातार परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ मंदाय नमः’ का जाप करें।

मीन राशि  

करियर: नवंबर माह में आप पर काम का दबाव, देरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनौतियां परेशान कर सकती हैं। कुछ लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को अपनी रणनीति बदलकर प्रतिस्पर्धा का सावधानी से सामना करना चाहिए।

शिक्षा: मेडिकल और कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को लगातार मेहनत से प्रगति मिल सकती है। एकाग्रता और याददाश्त की समस्याओं से बचने के लिए नियमित पढ़ाई करें।

पारिवारिक जीवन: इस ाहिने परिवार में मतभेद और भावनात्मक तनाव हो सकता है। धैर्य और समझदारी से विवाद सुलझाएं और रिश्तों को मजबूत बनाए रखें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्तों में गलतफहमियां, बहस और भावनात्मक दूरी हो सकती है। साथी से ईमानदारी से बातचीत करें और आपसी तालमेल बनाए रखें।

आर्थिक स्थिति: बढ़ते खर्चों और अनियमित आय के कारण आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रह सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें और कर्ज लेने से पहले चुकाने की क्षमता पर विचार करें।

स्वास्थ्य: नवंबर में नींद में परेशानी, तनाव, पाचन संबंधी समस्याएं और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। भोजन और नींद का समय नियमित रखें तथा तनाव कम करने के उपाय अपनाएं।

उपाय: प्रतिदिन 21 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.नवंबर 2026 में किन बड़े ग्रहों का गोचर होगा?

इस महीने बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य जैसे ग्रहों के गोचर होंगे।

2. नवंबर 2026 में कौन से व्रत-पर्व मनाए जाएंगे?

नवंबर में दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और कार्तिक शरद पूर्णिमा जैसे पर्वों को मनाया जाएगा।

3. क्या नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं?

नहीं, नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।