मासिक अंक फल 2026: अक्टूबर

मासिक अंक फल 2026 से जानें, अक्टूबर का महीना आपके लिए कौन सी सौगात लेकर आएगा?

मासिक अंक फल अक्टूबर 2026: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपके मासिक अंकफल 2026 के माध्यम से अक्टूबर महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी दे रहा है। मासिक अंक फल अक्टूबर 2026 के अंक भविष्यफल में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए अक्टूबर 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? 

AstroSage Hindi Banner

आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर का महीना साल का दसवां महीना होने के कारण अंक 1 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर सूर्य ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही साथ साल 2026 जिसका टोटल 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। यानी कि इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 1 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही साथ 1 और 1 को मिलाकर देखा जाए तो अंक 2 बन रहा है। अतः सूर्य और चंद्र का प्रबल प्रभाव इस महीने पर रहने वाला है। हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर सूर्य और चंद्र का अलग-अलग प्रभाव रहेगा लेकिन अक्टूबर 2026 का महीना जनता, जनभावना, कूटनीति और राजनीति के पीछे के फैसलों के लिए विशेष तौर पर जाना जाएगा।

मीडिया, जल, स्त्रियों से संबंधित मामले इत्यादि में यह महीना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए भावनात्मक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से यह महीना संवेदनशील रह सकता है। वैश्विक बाजार में आर्थिक माहौल थोड़ा सा अस्थिर रह सकता है लेकिन सुधार की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। प्राकृतिक घटनाओं की बात की जाए तो समुद्री तूफान की संभावना रह सकती है अथवा बारिश के चलते अथवा किसी भी तरह से जल से संबंधित कुछ घटनाक्रम चर्चा का विषय बन सकते हैं। भारतवर्ष की बात की जाए तो जनता की भावनाएं सरकार और नेताओं के निर्णय पर बड़ा असर डाल सकती है। कुछ नीतियों पर जन प्रतिक्रिया बहुत तीव्र रह सकती है। विपक्ष और सत्ता के बीच शब्दों की जंग तेज रह सकती है। महिलाओं, बच्चों और परिवार से जुड़े हुए मुद्दे विशेष तौर पर चर्चा के केंद्र बिंदु रह सकते हैं।

आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए अक्टूबर 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। यानी कि इस महीने अंक 6 आपके फेवर में नहीं है, जबकि 9 आपके लिए औसत परिणाम दे रहा है। ऐसे में इस महीने स्त्रियों से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। बात क्रोध की हो या फिर जोश की, दोनों ही मामलों में संतुलन बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस महीने अंक 3 के माध्यम से बृहस्पति भी आपको औसत या औसत से थोड़े से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहे हैं।

ऐसे में महत्वपूर्ण कामों को एक्सपर्ट एडवाइस लेकर करने की स्थिति में अच्छी सफलता मिलेगी; वहीं ऐसा न करने की स्थिति में थोड़ी सी कठिनाइयां रह सकती हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सामान्य तौर पर यह महीना अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-मर्यादाओं का पालन करने की स्थिति में परिणाम और भी अच्छे हो सकेंगे। क्रिएटिव काम करने वाले लोग भी इस महीने काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मित्रता निभाने की बात हो या फिर आर्थिक मामलों को उन्नति देने की बात, इन मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो उन मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यानी कि कुछ सावधानियां अपनाने की स्थिति में सामान्य तौर पर यह महीना आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकेगा।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। यानी कि इस महीने अंक 9 आपके फेवर में नहीं है, जिसका प्रभाव सबसे कम पड़ने वाला है (खासकर महीने के दूसरे हिस्से में)। फिर भी क्रोध से बचना सामान्य तौर पर अच्छा माना गया है, अतः यह सलाह आपको भी हम दे रहे हैं।

सामान्य तौर पर महीने के पहले पक्ष में कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं है, अतः महीने का पहला हिस्सा आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। चूंकि इस महीने अंक 4 का प्रभाव आप पर प्रत्यक्ष रूप से नजर आ रहा है, अतः हार्ड वर्क के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। यानी कि यदि आप मेहनत करेंगे, तो आपको उस मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे। आप चंद्रमा प्रधान व्यक्ति हैं और अंक 4 राहु का अंक माना गया है, इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो भावनात्मक संतुलन बनाने की आवश्यकता रहेगी। बाकी कोई बड़ी नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है।

कहने का तात्पर्य यह है कि यदि आप हार्ड वर्क के लिए तैयार हैं, तो आपके काम बनेंगे और आपको सम्मान भी मिलेगा। व्यक्तिगत तौर पर खुद को अनुशासित करने की आवश्यकता रहेगी, अतः अनुशासन के दायरे में रहकर काम करना फायदेमंद रहेगा। इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देगा। किसी भी मामले में कोई बड़ी नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है, लेकिन ऐसा भी नहीं होगा कि सारे काम आसानी से बन जाएं। प्रत्येक कार्य को करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है और थोड़ी सी देरी भी लग सकती है, लेकिन अंततः आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम मिल सकेंगे।

उपाय: सफाई कर्मी को जरूरत की चीज़ भेंट करना शुभ रहेगा।

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। यानी कि अंक 2 और 9 आपके फेवर में हैं, बाकी अंक या तो आपके लिए औसत हैं या फिर आपके विरोध में नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में इस महीने संतुलन बनाकर चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी।

चूंकि आप बौद्धिक रूप से मजबूत व्यक्ति हैं और आप अनुभवी लोगों की सलाह भी लेते हैं, अतः अपनी इस आदत को इस महीने भी मेंटेन करने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी मामले में कोई परिवर्तन करना चाह रहे हैं, तो उस मामले के जानकार से सलाह जरूर लें। यात्राओं के दृष्टिकोण से भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा, लेकिन थोड़ी सी सावधानी की जरूरत तो रहेगी; क्योंकि अंक 5 आपको बहुत अधिक सपोर्ट नहीं देगा। ऐसे में जागरूकता ही आपका सहयोग कर सकेगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के लिए भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। स्वयं को विस्तार देने का मौका भी मिलेगा। यानी कि आप कोई काम बढ़ाना चाह रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल होंगे; अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाना चाह रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल होंगे। लेकिन इन सबके लिए संतुलन और लगन की बहुत आवश्यकता रहेगी। अंक 5 का सपोर्ट कम है, अतः अपनी लगन को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। यानी कि अंक 9 थोड़ा सा विरोध में नजर आ रहा है, अतः क्रोध और विवाद से इस महीने बचने की सलाह आपको दी जाती है। वहीं, दो बार रिपीट होने वाला अंक 6 आपके फेवर में है, यह एक अनुकूल बात है। अंक 1 भी दो बार रिपीट हो रहा है और यह आपको औसत लेवल का सपोर्ट देना चाह रहा है। अंक 2 भी औसत लेवल का सपोर्ट देना चाह रहा है, अतः शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में आपको औसत लेवल का सपोर्ट मिल जाएगा। किसी भी तरह की कोई नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है।

भावनात्मक मामला हो या फिर पारिवारिक मामला, उन मामलों में भी इस महीने आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक मामले में सामान्य तौर पर इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। वैसे अंक 6 का प्रमुख अंक के रूप में आना इस बात का संकेत है कि इस महीने आपको अपने घर-गृहस्थी को सुधारने, सजाने और संवारने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए और इस काम में आप सफल भी रहेंगे। घर-परिवार से संबंधित मामलों में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन भी सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। विवाह आदि से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा।

उपाय: उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मूलांक 5

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। यानी कि अंक 9 इस महीने आपके फेवर में नहीं है। इसके बाद प्रभाव डालने वाला अंक 1 आपके लिए पूरी तरह से समर्थन दे रहा है, वहीं अंक 2 और 6 आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहे हैं। अंक 9 का विरोध में होना इस बात का संकेत है कि आपको क्रोध और विवाद से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस महीने यथासंभव हर तरह के विवादों को टालना समझदारी का काम होगा।

वहीं इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 7 आपके लिए औसत परिणाम दे रहा है, जो आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम दिलाता रहेगा। अंक 7 इस बात का संकेत कर रहा है कि इस महीने आप वास्तविकता से वाकिफ हो सकेंगे। आपको आपके रिश्तों का ज्ञान हो सकेगा कि कौन सा रिश्ता आपके लिए अच्छा है और कौन सा ठीक नहीं है। वहीं कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में आपके भीतर का ज्ञान बीच-बीच में आपको संकेत देगा कि कौन सा कार्य आपके लिए सही है और कौन सा नहीं। इसके बावजूद भी यदि आप किसी पर आंख बंद करके यकीन करते हैं, तो धोखा मिलने की संभावनाएं भी प्रतीत हो रही हैं। धर्म और अध्यात्म के दृष्टिकोण से इस महीने को काफी अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा।

अंक 2 और 6 का औसत लेवल के परिणाम देना इस बात का संकेत है कि घर-परिवार से संबंधित मामलों में यह महीना आपको सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम देना चाहेगा। किसी भी तरीके की नकारात्मकता नहीं है, अतः आप संबंधों को सहेजने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी महीना औसत लाभकारी रह सकता है; कोई आर्थिक नुकसान नहीं है, लेकिन कोई बड़ी उपलब्धि भी मिलती हुई प्रतीत नहीं हो रही है। यानी कि आमदनी और खर्चे लगभग एक जैसे रह सकते हैं। आप समझदारी दिखाकर बचत के ग्राफ को बढ़ा भी सकेंगे। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है; उसमें भी सकारात्मकता वाला पक्ष थोड़ा सा ज्यादा रह सकता है।

उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। यानी कि इस महीने अंक 9 आपके फेवर में नहीं है, जबकि अंक 6 आपके लिए पूरी तरह से फेवर कर रहा है। बाकी के सभी अंक आपके लिए औसत लेवल के परिणाम दे रहे हैं। चूंकि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 8 आपके लिए औसत लेवल के परिणाम दे रहा है, इसलिए इस महीने को हम औसत लेवल का परिणाम देने वाला कहेंगे। हालांकि, अंक 8 स्वयं में धन और व्यवसाय की बढ़ोतरी करवाने वाला अंक माना गया है, इसलिए आर्थिक दृष्टिकोण से इस महीने को काफी अच्छा कहा जाएगा।

व्यापार-व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी यह महीना अच्छा रहेगा, लेकिन बिना श्रम किए या बिना कठिन प्रयास किए कोई भी कार्य अपनी संपूर्णता तक नहीं पहुंचेगा। हो सकता है कि इस महीने आप अपने व्यापार-व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करना चाहें अथवा कुछ नया शुरू करना चाहें; दोनों ही मामलों में आप सफल रहेंगे, भले ही इसके लिए थोड़ी सी मेहनत ज्यादा लगे। कहने का तात्पर्य है कि यह महीना सामान्य तौर पर आपको एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम देगा। यदि आप मेहनती व्यक्ति हैं, तो इस महीने आप एवरेज से बेहतर परिणाम प्राप्त करके संतुष्टि का अनुभव करेंगे।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 7

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 9 आपके फेवर में नहीं है। चूंकि इस महीने अंक 9 दो बार रिपीट हो रहा है, इसलिए यह अंक विशेष प्रभावशाली रहेगा। इसी तरह अंक 1 भी दो बार रिपीट हो रहा है, जो आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहा है। अंक 2 भी आपके फेवर में नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अंक 6 पूरी तरह से आपके फेवर में है। यानी कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकेगा। कुछ मामलों में महीना थोड़े से कमजोर परिणाम भी दे सकता है; विशेषकर जल्दबाजी में लिए गए निर्णय ठीक नहीं रहेंगे। क्रोध या आवेश में लिए गए निर्णय ठीक नहीं रहेंगे, अतः जो भी करें धैर्य के साथ करें।

भाई-बंधु और पड़ोसियों से जुड़े हुए मामलों में सबको एकमत करना भी जरूरी रहेगा। यानी कि जब सबकी राय बन जाए तभी ही कोई डिसीजन लें, अन्यथा भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ संबंध थोड़े से कमजोर हो सकते हैं। हालांकि, अंक 9 का प्रभाव आपको अच्छी ऊर्जा देगा। यदि आप उस ऊर्जा को मेंटेन कर लेते हैं, तो आप अपने पेंडिंग पड़े हुए कामों को पूरा कर सकेंगे। भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सावधानीपूर्वक काम लेकर उन्हें भी अंजाम तक पहुंचाया जा सकेगा। कुल मिलाकर बिखरी हुई चीजों को एकत्र करके उन्हें सही जगह तक पहुंचाने में यह महीना मददगार बनेगा। बाकी अन्य मामलों में धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में ही संतुलन बन सकेगा।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी सिद्ध होगा।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 8

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। इस महीने अंक 1 का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि अंक 1 तीन बार रिपीट हो रहा है। वहीं आपके मूलांक 8 के साथ संबंधों की बात की जाए, तो 1 के संबंध ठीक नहीं माने जाते। ऐसे में यह महीना सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में ही अच्छे परिणाम दे सकेगा। हालांकि अंक 1 को नए कामों की शुरुआत के लिए जाना जाता है, लेकिन आपका विरोधी अंक होने के कारण शुरुआत आसान नहीं रहेगी। यानी कि आप कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो शुरू तो किया जा सकेगा, लेकिन शुरू करने के लिए बहुत मेहनत लगेगी और आपको उस मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए।

शासन से जुड़े हुए मामलों में बहुत ही सावधानी के साथ निर्वाह करने की जरूरत रहेगी। किसी भी सरकारी कर्मचारी से विवाद नहीं करना है और कोई भी गैर-कानूनी काम भी नहीं करना है। इन सावधानियों को अपनाने की स्थिति में ही जीवन में संतुलन रह सकेगा। पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का सम्मान करना बहुत जरूरी रहेगा। यानी कि कुछ सावधानियां अपनाकर और कुछ तौर-तरीके अपनाकर इस महीने को संतुलित रखा जा सकेगा। सामान्य स्थिति में या लापरवाही की स्थिति में यह महीना अनुकूलता देने में पीछे रह सकता है। इसलिए जागरूक रहिए, बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए और उनसे विमर्श करते हुए आगे बढ़िए और बेहतर परिणाम प्राप्त कीजिए।

उपाय: स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

मूलांक 9

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लिए अक्टूबर 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 1, 2, 6 और 9 अंकों का प्रभाव देने वाला है। इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 2 आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहा है। दो बार रिपीट हुआ अंक 1 भी आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है। वहीं अंक 6 आपके विरोध में है, जबकि अंक 9 आपके मूलांक का ही एक रूप होने के कारण आपके फेवर में रहेगा। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह महीना आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है।

कुछ एक मामलों में छोटी-मोटी कमजोरी रह सकती है, तो वहीं कुछ एक मामलों में आपको आपकी मेहनत से ज्यादा भी मिल सकता है। चूंकि अंक 2 इस महीने सबसे ज्यादा आप पर प्रभाव डाल रहा है, जो रिश्तों और साझेदारी के कामों के लिए जाना जाता है, तो ऐसे में यह महीना रिश्तों को निभाने के लिए और रिश्तों को संतुलित करने के लिए काफी मददगार हो सकता है। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारें, भले ही अचानक से पुरानी मिठास वापस नहीं लौटेगी, लेकिन रिश्ते सुधारने की अच्छी उम्मीद है। साझेदारी के कामों में भी समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

अंक 6 का विरोध इस बात का संकेत है कि स्त्रियों से संबंधित मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भी थोड़ी सी जागरूकता तो जरूरी ही रहेगी। स्त्रियों का विरोध किसी भी तरीके से नहीं करना है और दांपत्य जीवन का भी पूरा ख्याल रखना है। यानी इन सावधानियों को अपनाने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। बाकी अन्य मामलों में कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है, अतः आपकी मेहनत के अनुरूप अन्य मामलों में अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। यानी कि आर्थिक मामला हो या फिर कार्य-व्यापार से जुड़ा हुआ मामला, आपके कर्मों के अनुरूप आपको परिणाम मिलते रहेंगे।

उपाय: शिव जी का अभिषेक करना अनुकूलता को बढ़ाएगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अंक 1 का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 1 के स्वामी सूर्य देव है। 

2. शनि देव का अंक कौन सा है?

शनि देव को अंक 8 पर स्वामित्व प्राप्त है। 

3. 2026 किसका वर्ष होगा?

अंक ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2026 सूर्य देव का वर्ष होगा क्योंकि 2026 का जोड़ करने पर अंक 1 आता है।