टैरो साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 03 मई से 09 मई तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 03 मई से 09 मई, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: सेवेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
मेष राशि के जातकों के लिए ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना एक सुखद और प्रेम से पूर्ण रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ भी बेहतरीन होगी। ऐसे में, आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते होंगे। हालांकि, आप दोनों के रिश्ते में स्त्री और पुरुष ऊर्जा का संतुलन महत्वपूर्ण होगा। हो सकता है कि आप पारंपरिक सोच को अपनाएं या पूरी तरह उससे अलग हों। साथ ही, आप दोनों एक-दूसरे की खूबियों और अलग पहचान का सम्मान करते हैं। साथ ही, आप रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस भी देते होंगे।
आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि मेष राशि के जातक मुश्किल दौर से निकलकर अब स्थिरता और शांति की तरफ आगे बढ़ेंगे। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपके करियर से समस्याएं और अनिश्चितता धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। ऐसे में, इस सप्ताह आपको स्थिरता और प्रगति देखने को मिलेगी। यह समय अपनी आर्थिक स्थिति की नींव को मजबूत बनाने और धीरे-धीरे आगे बढ़ने का है। अगर आप किसी नए क्षेत्र में करियर या फिर नई जॉब के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड संकेत कर रहा है कि आपका आने वाला कल सुरक्षित और उज्जवल होगा।
करियर के क्षेत्र में सेवेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों के पास एक से अधिक नौकरी के होंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी होगा कि आप जल्दबाज़ी में निर्णय न लेकर एक बार अपने लक्ष्यों के बारे में पुनः सोच-विचार करें। इस सप्ताह आप किसी भी सुनहरे मौके या जल्दी सफलता के लालच में आने से बचें। इस समय आपको रुककर अपने लक्ष्यों और इच्छाओं को जानना होगा और ऐसे में, आपको खुद को मिलने वाले नए अवसरों या मौकों से तुरंत प्रभावित होने से बचना होगा। साथ ही, अलग-अलग विकल्पों की अच्छे से जांच-पड़ताल करें और देखें कि कौन सा विकल्प आपके और आपके भविष्य के लिए उचित है। अगर आप करियर बदलने का मन बना रहे हैं, तो आप उन लोगों से बात करें जिन्हें उस क्षेत्र में अनुभव और ज्ञान हों।
स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि आपकी सेहत संतुलित रहेगी। सरल शब्दों में कहें, तो सही देखभाल, दूसरों का साथ या डॉक्टर की सलाह लेने से आपकी सेहत में सुधार आएगा। इन जातकों को समय पर सही सहायता के साथ-साथ सही इलाज मिलेगा जिससे आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस
आर्थिक जीवन: द मैजिशियन
करियर: द चेरियट
स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो द हाई प्रीस्टेस का आना एक गहरे और आध्यात्मिक संबंध की तरफ संकेत कर रहा है। आप और आपका जीवनसाथी या तो बिल्कुल एक जैसे होंगे या फिर आप दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगे। हालांकि, अगर आप एक-दूसरे से अलग भी होते हैं, तो आप एक-दूसरे को अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपके लिए अपने पार्टनर को समझना आसान होगा। बता दें कि द हाई प्रीस्टेस रहस्यों का भी प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन फिर भी आप दोनों एक-दूसरे से कुछ भी छुपा नहीं पाएंगे। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करेंगे।
आर्थिक जीवन में द मैजिशियन का आना बताता है कि यह जातक अपनी क्षमताओं और अनुभवों का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में करेंगे। इन जातकों के पास सही आर्थिक फैसले लेने के लिए स्किल्स और ज्ञान पहले से मौजूद होगा। यह कार्ड आपको अपने हुनर का सही उपयोग करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यदि आप सोच रहे हैं कि अपनी मौजूदा नौकरी में बदलाव करें या जारी रखें, तो यह कार्ड कहता है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी मौजूदा नौकरी में बदलाव कर सकते हैं।
द चेरियट कहता है कि अगर आप करियर में मार्गदर्शन लेना चाहते हैं, तो आपको स्वयं को मिलने वाले अवसरों पर नज़र रखनी होगी। साथ ही, आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। चेरियट का आना करियर में कड़ी मेहनत के बल पर मिलने वाली सफलता और समृद्धि की तरफ इशारा करता है। जब आप करियर में आगे बढ़ेंगे, तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आपको अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहना होगा क्योंकि तब ही आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य की बात करें, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना मानसिक स्पष्टता, आत्म-नियंत्रण और समझदारी से फैसले लेने के लिए कह रहा है। यह कार्ड आपको कड़ी मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा हासिल करने में सक्षम होते हैं। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन की शुरुआत में समस्याओं और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन फिर भी आप अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ और समर्पित रहना न भूलें क्योंकि ऐसा करने से आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।
शुभ रंग: सफेद
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
जब बात आती है मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स हीलिंग की तरफ इशारा कर रहा है। हो सकता है कि यह रिश्ता आपको पिछले रिश्तों के दर्द से बाहर आने में मदद करे, या आप किसी पुराने अनुभव से उबर रहे होंगे। आपका पार्टनर आपको लेकर अत्यधिक सुरक्षात्मक महसूस कर सकता है, विशेष रूप से अगर वह आपका पुराना रिश्ता टूटने का कारण जानते होंगे और उन्हें पता हो कि आप गलत इंसान के साथ थे।
आर्थिक जीवन को देखें, तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का आना भविष्यवाणी करता है कि यह जातक अब मुश्किल दौर से निकलकर स्थिर और आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन की तरफ आगे बढ़ेंगे। यह कार्ड एक ऐसे समय को दर्शाता है जब आप खुद को आर्थिक समस्याओं और अस्थिरता से खुद को दूर रख रहे होंगे। ऐसे में, आपका आर्थिक जीवन शांत और संतुलित रहने का अनुमान है जहाँ आपकी आर्थिक स्थिति में आने वाले उतार-चढ़ाव कम रह सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में आपको द हैरोफ़न्ट प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इन जातकों को ऐसे करियर पर ध्यान केंद्रित करना होगा जो आपके जीवन लक्ष्यों के अनुरूप हो। साथ ही , आपको अपने जीवन का उद्देश्य मिल सकेगा। द हैरोफ़न्ट संस्थाओं और परंपरा को दर्शाता है इसलिए अगर आप ऐसी कंपनी में नौकरी करते हैं जहाँ अनुशासन और मैनेजमेंट को महत्व दिया जाता है, वहाँ आप संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। समाज सेवा, शिक्षा या धर्म से जुड़े क्षेत्रों के बारे में आप सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि यह क्षेत्र आपको जीवन का उद्देश्य और संतुष्टि देने का काम कर सकता है।
बात करें स्वास्थ्य की, तो फोर ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि आपकी सेहत स्थिर होगी। लेकिन, आप कहीं फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आप कुछ आदतों या सोच को लेकर बैठे हुए होंगे जिससे आप तनाव महसूस करते होंगे, परंतु आपके स्वस्थ होने के लिए इन्हें छोड़ना होगा। साथ ही, आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सी ग्रीन
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स रिवर्सड) मिला है और इस कार्ड का आना दर्शाता है कि पिछले रिश्ते में उत्पन्न परिस्थितियों ने आपको निराश और मायूस किया था। दूसरी तरफ, अगर आप और आपका साथी दोनों में दूरियां आ गई थी, तो अब आप चीज़ें सुधारने की कोशिश हो रही है। अब आप और पार्टनर अपने रिश्ते को ठीक करना चाहते हैं। यदि गलती आपके साथी की थी, तो वह माफ़ी मांगना चाहते हैं और सुधार करना चाहते हैं। वह उस घटना को पीछे छोड़ते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं।
आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको जस्टिस प्राप्त हुआ है जो संतुलन और जिम्मेदारी की तरफ संकेत कर रहा है। बता दें कि यह कार्ड धन से जुड़े लेन-देन और सिद्धांतों के महत्व का प्रतिनिधित्व करता है। आपको पैसों से जुड़े फैसले ईमानदारी और समझदारी से लेने चाहिए जिससे वह आपके लिए फलदायी सिद्ध होंगे। यह आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने के लिए कह रहा है।
करियर के संबंध में फाइव ऑफ वैंड्स का आना भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर अपने सहकर्मियों के साथ भारी टक्कर या फिर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भारी प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ सकता है और ऐसे में, आपको करियर में प्रगति पाने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इन जातकों को अपनी मेहनत का श्रेय पाने के लिए आवाज़ उठानी होगी। हालांकि, अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने हक़ के लिए खड़े होंगे, तो आप निश्चित ही अपनी समस्याओं को पार करने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह दर्शा रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है क्योंकि आपको अकेलापन, थकान या सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। अक्सर इस कार्ड का आना बीमार महसूस होना और स्वस्थ होने की राह न मिलना या फिर अपने करीबियों से आवश्यक देखभाल और सहयोग न मिलना आदि को दर्शाता है। हालांकि, आपको स्वस्थ होने के लिए खुद भी प्रयास करना होगा और आपके प्रियजन आपकी सहायता के लिए मौजूद होंगे, बस आपको उनकी मदद स्वीकार करनी होगी।
शुभ रंग: पर्ल क्रीम
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ कप्स
बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना रिश्ते में मतभेदों की तरफ संकेत कर रहा है। आपके रिश्ते में भावनाओं की कमी की वजह से विवाद जन्म ले सकते हैं, कड़वाहट भी रह सकती है। कभी-कभी भावनाओं पर नियंत्रण न होने के कारण स्थिति बिगड़ जाती है या फिर अपने दिल पर लगे पुराने घाव आपको आक्रमक और प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं। हालांकि, इस कार्ड का आना यह भी बता रहा है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके साथी ने अपना आपा खो दिया हो, बल्कि हो सकता है वह हमेशा से आपको ठेस पहुँचाना चाहते होंगे। संभव है कि जिसने आपको ठेस पहुंचाई, वह बचपन में किसी दुखःद घटना से गुज़रा हो और इसका उपचार होना आवश्यक होगा।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो द हैरोफ़न्ट का आना कह रहा है कि अगर आप आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने या फिर आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो कठिनाइयों के बावजूद आपको सफलता मिलने की संभावना है। यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों को अपने धन से जुड़े मामलों की कमान अपने हाथों में लेनी होगी और सिद्धांतों पर चलना जारी रखें। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर लेते हुए हितों की रक्षा करने में सक्षम होंगे। जब बात आती है धन संबंधी मामलों की, तो आप कड़ी टक्कर के बाद भी आप सिंद्धांतों का पालन कर सकेंगे।
बात करें करियर की, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह अगर आप नई नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, आप अपने अपने बॉस और सहकर्मियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें क्योंकि आप जानते होंगे कि आप सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि स्वयं पर आपका विश्वास आपको करियर में अपने लक्ष्यों के करीब लेकर आएगा। अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर चिंतित हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आगे चलकर चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो आपको सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कठिन परिस्थितियों, गलत दवाइयों या फिर असंतुलित जीवनशैली की वजह से उत्पन्न तनाव को दर्शा रहा है। अगर आप एक ही समय पर भिन्न-भिन्न रोगों से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए इन समस्यों की असली वजह पहचानना मुश्किल हो सकता है। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देकर और अपनी अच्छे से देखभाल करके खुद को स्वस्थ बना सकते हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: द सन
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना असमंजस और उलझन जैसी परिस्थितियों की तरफ संकेत कर रहा है। हो सकता है कि आप या आपका पार्टनर प्रेम की कमी के कारण नहीं, बल्कि किसी निर्णय को लेकर कन्फ्यूज हों, जिससे आप दोनों के रिश्ते में दूरी आ रही हों। अगर आप विवाह योग्य हैं, तो आप शादी करने के बारे में पुनः सोच-विचार कर सकते हैं। ऐसे एमी, आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो सकती है इसलिए आप दोनों के लिए खुलकर बात करना बेहद जरूरी होगा।
आर्थिक जीवन में आपको किंग ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह धन से जुड़े मामलों में स्थिरता और संतुलन की तरफ इशारा कर रहा है। लेकिन, इसके लिए आपका भावनात्मक रूप से संतुलित और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। यह कार्ड आपको सोच-समझकर फैसले लेने के लिए कह रहा है जिसमें भावनाओं और व्यवहारिकता दोनों का संतुलन हो। इन जातकों को आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी भावनाओं को सही तरीके से नियंत्रित करना होगा।
करियर की बात करें, तो द सन का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि यह अवधि आपके करियर के लिए प्रगति और सफलता लेकर आएगी। करियर में सफलता पाने के लिए आपको अपने मन की आवाज़ को सुनना होगा और अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लेने के लिए तैयार होंगे। ऐसे में, आपको सकारात्मक रहने, अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और अपने आप पर भरोसा रखने की सलाह दे रहा है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से, आपको टेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि आप शारीरिक या मानसिक रूप से थकान और तनाव का अनुभव कर सकते हैं। यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा समय रह सकता है, लेकिन आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आना थकावट की तरफ संकेत कर रहा है और ऐसे में, यह समय आपको अपने जीवन का सबसे कठिन दौर लग सकता है। हालांकि, यह समय आपके लिए मुश्किल होगा, लेकिन आपके जीवन में एक नई शुरुआत का भी प्रतीक है। इस प्रकार, आप जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे।
शुभ रंग: एमराल्ड
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: नाइट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपका रिश्ता मधुर, स्थिर और संतुलित होगा। बता दें कि आपका जीवनसाथी कोई भी जिम्मेदारी या कमिटमेंट को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करते होंगे। लेकिन एक बार रिश्ते में आने के बाद वह पूरी तरह से वफादार रहते हैं। हालांकि, यह लोग ज्यादा भावुक नहीं होते हैं, परन्तु अपने प्रेम को अपने मनपसंद इंसान के सामने गिफ्ट्स, अपने प्रयासों और रोमांस के जरिए ज़ाहिर करते हैं।
आर्थिक जीवन में आपको द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि आपको धन लाभ हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप गलत आदतों में पड़ जाएं या फिर अपने धन को जोखिम भरे निवेश में लगा दें, बल्कि यह संकेत है कि आपके प्रयास सफल होंगे। इस सप्ताह के दौरान आपको कोई बड़ा अवसर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है या फिर आप एक लंबे समय तक मेहनत करने के बाद आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाए। ऐसे में, आप संतुष्ट और स्थि र महसूस कर सकते हैं।
करियर की बात करें, तो नाइट ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि आपके भीतर एक सफल व्यापारी बनने के गुण मौजूद होंगे और साथ ही, आप जन्मजात लीडर होंगे। आप यह बात भली-भांति जानते होंगे कि आप अपने जीवन में क्या पाना चाहते हैं और कहां पहुंचना चाहते हैं। आप अपने उत्साह और करियर के प्रति समर्पण से दूसरों को भी प्रोत्साहित करने का काम करेंगे। लेकिन, फिर भी आपके लिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा क्योंकि योजनाओं की कमी या बिना सोचे-समझे आगे बढ़ना आपके लिए असफलता या थकान का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य के संबंध में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का मिलना सेहत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, स्थिर और धीमे गति से होने वाले सुधार का प्रतिनिधित्व करता है। यह आपको नियमित दिनचर्या, सही खान-पान और अनुशासन अपनाने की सलाह देता है। इस कार्ड का आना बता रहा है कि लंबे समय तक सही आदतों को अपनाने से आपको स्वास्थ्य में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, न कि तुरंत आराम देने वाले उपायों से।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: जस्टिस
जब बात आती है वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो थ्री ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपका जीवनसाथी आपके साथ अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें रखता है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि में सूर्य की मौजूदगी एक बेहतर भविष्य को लेकर आशा को दर्शाता है और इसका संबंध थ्री ऑफ वैंड्स से है। साथ ही, यह पूर्णता , प्रगति और विकास की तरफ भी संकेत करता है। जब आपने अपने साथी के जीवन में दस्तक दी , तो उन्हें ऐसा लगा जैसे कि अब उनके जीवन की तलाश खत्म हो गई है। यह कार्ड दर्शाता है कि यह रिश्ता आगे बढ़ने और मजबूत बनने की संभावना है।
आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स का आना सामान्य रूप से पारिवारिक या पैतृक संपत्ति को दर्शाता है। सरल शब्दों में कहें, तो यह कार्ड पैतृक संपत्ति मिलने से आर्थिक रूप से सुरक्षा और भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड धन-समृद्धि से जुड़ा है जो वर्षों तक आपको आर्थिक रूप से सुरक्षित और समृद्धि बनाएगा। इन जातकों को धन से जुड़े मामलों में सफलता और अपने आसपास मौजूद लोगों से मिलने वाले लाभ की तरफ सकंकेत कर रहा है। आर्थिक जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स सुरक्षा, लंबे समय तक बने रहने वाली सफलता और समृद्धि, प्रयासों का प्रतीक माना जाता है जिससे आपको और आपके करीबियों को लाभ प्राप्त होगा।
करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ वैंड्स का मिलना सफलता, पहचान और उपलब्धियों के मिलने की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी और उसके शुभ परिणाम अब आपको प्राप्त होने लगेंगे। ऐसे में, वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, सराहना या लोगों से सम्मान मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए सफलता लेकर आएगा और साथ ही, आपको आत्मविश्वास से पूर्ण बनाएगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको जस्टिस कार्ड प्राप्त हुआ है और इस कार्ड का आना संयम, संतुलन और जिम्मेदारी पर जोर देता है। सरल शब्दों में कहें, तो आपका स्वास्थ्य आपके पूर्व कर्मों का नतीजा होगा। अगर आप स्वयं को आंतरिक रूप से संतुलित रखना चाहते हैं, तो आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा, ताकि आपका तन-मन स्वस्थ हो सकें। इसके लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
शुभ रंग: कोरल रेड
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: द टावर (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो ऐस ऑफ पेंटाकल्स का मिलना कहता है कि आपका रिश्ता भविष्य में एक मज़बूत और स्थिर रिश्ते में बदला सकता है। लेकिन। ा पाने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाज़ी न करें और न ही इसे कोई बहाना समझें क्योंकि इस कार्ड की ऊर्जा परिस्थितियों को अक्सर धीरे-धीरे आगे लेकर जाती है। हालाँकि, इनकी रफ़्तार सुस्त होगी, लेकिन स्थिर होगी। आपको बता दें कि अच्छी चीज़ें समय लेती हैं इसलिए जितना संभव हो सकें, उतना समय दें। प्रेम जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि आप एक नई और प्रेमपूर्ण शुरुआत करेंगे जिसे काँप दोनों के लिए अच्छा कहा जाएगा।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो आपको फोर ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो आर्थिक समृद्धि और आपसी सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। यह आपके किसी काम के पूरे होने की तरफ संकेत कर रहा है। इन जातकों ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य और कार्य पूरे कर लिए होंगे। ऐसे एमी, आप आर्थिक रूप से संतुष्ट और खुशहाल नज़र आएंगे। सरल शब्दों में कहें, तो यह समय कड़ी मेहनत के बल पर मिलने वाली कामयाबी का जश्न मनाने का समय होगा। यदि आप धन से जुड़े किसी फैसले को लेकर असमंजस में है, तो अब आप वह निर्णय ले सकते हैं जिससे आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में, आप प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई देंगे।
करियर के क्षेत्र में द टावर (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि आपके काम करने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी वजह से नई नौकरी की तलाश में थे, तो अब आप किसी समस्या के नई नौकरी की शुरुआत कर सकता है। ऐसे में, आप ख़ुशी-ख़ुशी अपनी नौकरी पर जाते हुए नज़र आएंगे। अब आपको एक ऐसा माहौल मिल सकता है जहां आप बिना तनाव के काम कर सकें। नई नौकरी या वर्तमान स्थिति में आपको संतुष्टि मिल सकती है।
स्वास्थ्य के मामले में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इन जातकों को मानसिक समस्याएं जैसे तनाव, चिंता, नींद न आना, ज्यादा सोचने या डर की वजह से परेशान होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक या भावनात्मक समस्याओं का असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपको अपने पुराने किसी मानसिक आघात या तनाव से बाहर आने की आवश्यकता होगी।
शुभ रंग: पीला
मकर राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द एम्पेरर
बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, किंग ऑफ कप्स का आना कहता है कि आप रिश्ते में भावनात्मक रूप से संतुष्ट होंगे। बता दें कि आपके और आपके पार्टनर के बीच भावनाएं बहुत मजबूत और गहरी होंगी। वृश्चिक राशि की ऊर्जा और जल तत्व के संयोजन की वजह से आपका रिश्ता मज़बूत होगा। हालांकि, किंग ऑफ़ कप्स भौतिक चीज़ों को जीवन में महत्व नहीं देता है, लेकिन वृश्चिक राशि संसाधनों की राशि है इसलिए आपके पास जो भी कुछ होगा, वह आप अपने साथी के साथ सशरए करने में बिल्कुल नहीं हिचकेंगे। आपका पार्टनर अपने समय, प्रयास और संसाधनों को दिल से देने वाला हो सकता है, जिससे रिश्ता और मजबूत बनेगा।
आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस समय आप जिम्मेदारियों तले दबे हो सकते हैं या फिर आप आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं, जिसका आपको समाधान ढूंढने की आवश्यकता होगी। इन जातकों को आर्थिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में समस्याओं का अनुभव होगा और ऐसे में, आपको इनसे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ना होगा। आपको यह देखना होगा कि आप किन जिम्मेदारियों को अपने कंधे से उतार सकते हैं। साथ ही, टेन ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आपको अपने खर्चों और जिम्मेदारियों के बारे में पुनः सोच-विचार करना होगा। आपको मदद की जरूरत पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करें।
जब बात आती है करियर की, तो ऐस ऑफ वैंड्स आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप प्रगति के मार्ग पर बढ़ेंगे। इस समय आपको नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और इनका फायदा उठाकर आप अपार सफलता प्राप्त करेंगे। कोई भी आपको पीछे नहीं छोड़ सकेंगे। अगर आपको करियर बदलने का मौका मिलता है और वह क्षेत्र आपको खुशी देता है, तो उस पर विचार करना अच्छा रहेगा। यह समय आगे बढ़ने और नए रास्ते अपनाने के लिए अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य के मामले में आपको द एम्पेरर प्राप्त हुआ है जो आपको अनुशासन और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह देता है। यह आपके ऊर्जावान होने और मजबूत सेहत की तरह संकेत कर रहा है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए आपको नियमित एक्सरसाइज, सही खान-पान और अनुशासित जीवनशैली अपनानी होगी। साथ ही, अब आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी और उस पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स
करियर: स्ट्रेंथ
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो फाइव ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि आपको रिश्ते में चल रहे मतभेदों को सुलझाना होगा। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बने रहना चाहते हैं और इनके साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको उनके साथ अपने संबंधों को सुधारना होगा। यह कार्ड आपको रिश्ता सुधारने या फिर इस रिश्ते से आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है क्योंकि आप ऐसे रिश्ते में रहकर अपने बच्चों को ख़राब भविष्य नहीं देना चाहेंगे।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो पेज ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि इन जातकों को अपने मन की आवाज़ सुननी होगी। ऐसा करने से आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, यह कार्ड आपको ऐसे विकल्पों के बारे में सोच-विचार करने के लिए कह रहा है जो आपकी पसंद और रुचि के अनुसार हो। इस सप्ताह आपको अपने मन की आवाज़ सुनते हुए उन रास्तों पर आगे बढ़ना होगा जो आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने करियर के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो पेज ऑफ कप्स आपको सफलता पाने के लिए अपने जुनून और रचनात्मकता का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है।
करियर के क्षेत्र में आपको द स्ट्रेंथ प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर मज़बूत और आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। इस समय आपकी सफलता इस बार पर निर्भर करेगी कि आप कितने दृढ़ और नरम दिल के व्यक्ति हैं। इस दौरान आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी शक्ति और धैर्य के बल पर उन पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रख सकेंगे। इन जातकों को एक बात ध्यान में रखनी होगी कि आपकी आंतरिक शक्ति ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाने का काम करेगी। वहीं, जो लोग अपनी स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, उन्हें इनसे निपटने के लिहे थोड़ा साहस दिखाना होगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो फोर ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि यह जातक पुरानी बातों और भावनात्मक समस्याओं को पकड़े बैठे हैं जो आपके लिए परेशानी की वजह बन गई है। ऐसे में, आपको इन बातों के तनाव को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ रहा होगा। इन जातको को स्वस्थ होने के लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग: पर्पल
मीन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स
करियर: नाइन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स
टू ऑफ वैंड्स कहता है कि मीन राशि के जातकों को निर्णय लेने, भविष्य को लेकर योजनाएं बनाने, अपनी इच्छाओं और रिश्तों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। इस कार्ड का आना आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने के लिए प्रेरित करेगा। इस सप्ताह आपको जिम्मेदारियों, अपने जीवन में प्रगति पाने को लेकर फैसले लेना होगा, ताकि आप यह जान सकें कि आपका रिश्ता आपके लक्ष्यों के लिए अनुकूल नहीं है या नहीं।
आर्थिक जीवन में आपको फोर ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि जोश या लगन की कमी की वजह से आपके हाथ से धन लाभ के कुछ बेहतरीन अवसर निकल सकते हैं। इन जातकों को धन को लेकर अपने नज़रिए में बदलाव करना होगा ताकि आप धन लाभ और प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकें। सरल शब्दों में कहें, तो अगर आप परिस्थितियों को जल्दी स्वीकार करना या उनमें ढलना सीख जाएंगे, तो आपको आर्थिक जीवन में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, जो जातक अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना चाहते हैं, उन्हें अपनी योजनाओं की जाँच करनी होगी और साथ ही, स्वयं को मिलने वाले अवसरों को अपनाने के लिए खुद को तैयार रखना होगा।
करियर की बात करें, तो नाइन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ पेशेवर जीवन में आने वाले अचानक बदलावों और उतार-चढ़ावों के लिए तैयार रहना होगा। हो सकता है कि आपको बीते दिनों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था, तो आपने मैनेजमेंट के गुण सीख लिए होंगे। आप करियर में आने वाली हर परिस्थिति का सामना करने और उनसे निपटने के लिए तैयार रहे। अगर आप पेशेवर जीवन में इन समस्याओं से बाहर आना चाहते हैं, तो आपको योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। साथ ही, मैनेजमेंट भी सही रखें जिससे आप हर मुश्किल को पार कर सकें।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो नाइट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आपको अपने भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, आपको अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा और अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। इस कार्ड का अपराइट आना मज़बूत मानसिक स्थिति और शारीरिक जरूरतों पर ध्यान देने की तरफ संकेत करता है। वहीं, इस कार्ड का रिवर्सड होना भावनात्मक समस्याओं के आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने की तरफ इशारा करता है या फिर आपको किडनी या शरीर में पानी जमा होने से जैसी समस्याएं दे सकता है।
शुभ रंग: मस्टर्ड
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
एक कार्ड, तीन कार्ड, छह कार्ड या नौ कार्ड अलग-अलग स्प्रेड का उपयोग सवालों के जवाब देने के लिए किया जा सकता है।
टैरो में स्वॉर्ड्स स्पष्टता को दर्शाता है।
टैरो में कप्स भावनाओं को दर्शाता है।