कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (22 मार्च से 28 मार्च, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक समय के पाबंद होते हैं और अपने लक्ष्यों के प्रति हमेशा केंद्रित रहते हैं। इस सप्ताह यह जातक सामान्य रूप से व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन, आपको इस समय जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा। साथ ही, लंबी दूरी की यात्राओं को भी टालने का प्रयास करें।
प्रेम जीवन: परिवार में चल रहे विवादों और गलतफहमियों की वजह से आप सदस्यों के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में समर्थ नहीं होंगे। ऐसे में, आपको रिश्ता मधुर बनाए रखने के लिए धैर्य और आपसी तालमेल रखना होगा। इन जातकों को संचार से जुड़ी समस्याओं को दूर करना होगा और अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो आपका रिश्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको और आपके पार्टनर को रिश्ते में नैतिक मूल्य और सिद्धांत बनाए रखने होंगे जिससे घर में शांति बनी रहेगी, अन्यथा परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 1 के छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह एकाग्रता और खुद पर विश्वास की कमी हो सकती है। इसके फलस्वरूप, आपको अपनी एकाग्रता क्षमता को मज़बूत करना होगा जिससे आप शिक्षा में सफलता हासिल कर सकें। साथ ही, आपको शिक्षा के संबंध में एक टाइम टेबल लेकर चलना होगा ताकि आप अपनी छुपी हुई क्षमताओं को जान सकें। ऐसे में, आप साथी छात्रों को टक्कर देने में सक्षम होंगे। हालांकि, यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है।
पेशेवर जीवन: बात करें पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह आप पर काम का बोझ काफ़ी बढ़ सकता है। ऐसे में, आप नौकरी बदलने का मन बना सकते है जिससे आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपको काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपको खुशी और संतुष्टि दोनों देने का काम करेंगी। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको प्रतिद्वंद्वियों की तरकाफ से भारी टक्कर भी मिलने की आशंका है।
स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आपको कमर दर्द और जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में, आपको अपना इलाज करवाने के साथ-साथ समय पर दवा लेनी होगी जिससे आप जल्द ही स्वस्थ हो सकें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का 108 बार जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 2 के जातकों को अपनी दिनचर्या को पूरा करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। आपके मन में बड़े फैसले लेते समय असुरक्षा की भावना रह सकती है इसलिए आप जरूरी फैसले लेने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा जो आपके लिए हितकारी रहेगा। जिन जातकों का जुड़ाव राजनीति से है, उनके लिए इस सप्ताह को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपको सफलता पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे और इस दौरान आपका दिमाग भ्रमित रह सकता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपसी समझ की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए रिश्ते में मिठास और ख़ुशियाँ बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मन में चल रहे तनाव को खुद पर हावी नहीं देना होगा, अन्यथा रिश्ते में समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ऐसे में, आपको अपने मन में प्रेम बनाए रखते हुए रिश्ते में आपसी तालमेल व मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।
शिक्षा: शिक्षा के संबंध में मूलांक 2 के छात्रों को पढ़ाई में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह एकाग्रता की कमी हो सकती है। साथ ही, इस समय आप जो भी पढ़ेंगे, उससे याद नहीं रख पाएंगे। ऐसे में, आपके लिए पढ़ाई को मन लगाकर करना बहुत जरूरी होगा। अगर आप कानून, केमिस्ट्री और इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जातकों की नौकरी के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, इस हफ़्ते आपको एक के बाद कार्य मिल सकते हैं जिन्हें आप समय पर पूरा करने में असफल हो सकते हैं। ऐसे में, आपको कार्यों में की गई मेहनत के लिए सराहना न मिलने की आशंका है जो आपको परेशान कर सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को इस सप्ताह सावधानी से चलना होगा क्योंकि आपको हानि हो सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 2 के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा जिसकी वजह आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कमी हो सकती है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत को स्थिर बनाना कठिन लग सकता है। इसके अलावा, आपको कोई एलर्जी या सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं जिसके चलते आपका स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है इसलिए आपको ठंडे पानी से बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” का 108 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के तहत जन्मे जातक बेहद दृढ़ निश्चयी होते हैं और ऐसे में, वह मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा करने में सक्षम होते हैं। इस मूलांक वाले जिस भी क्षेत्र में कोशिश करते हैं, तो उसमें महारत हासिल कर लेते हैं। यह सप्ताह बड़े निर्णय लेने जैसे निवेश करने या बड़ी डील्स के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय आप प्रगति प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, इस दौरान किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
प्रेम जीवन: मूलांक 3 के जातकों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा क्योंकि आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप दोनों का रिश्ता पहले की तुलना में मज़बूत होगा और ऐसे में, आप दोनों दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे। इस दौरान आप धार्मिक यात्राएं करते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। यह यात्राएं आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएंगी। आप दोनों के बीच आपसी सामंजस्य मज़बूत रहेगा और रिश्ते में प्रेम में वृद्धि होगी।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 3 के जातकों का प्रदर्शन पढ़ाई में शानदार रहेगा। जो जातक फाइनेंशियल एकाउंटिंग और बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं. तो आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आपके लिए ऊपर बताए गए विषयों में अच्छे अंक हासिल करना आसान रहेगा। साथ ही, आप अपनी क्षमताओं को भी पहचान सकेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 3 के जातक नौकरी में अपने कार्यों में महारत हासिल करने में सक्षम होंगे। आपको इंसेंटिव और अन्य लाभ मिलने के भी योग बनेंगे जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। इस सप्ताह आपको कार्यों में मेहनत के लिए पहचान मिलेगी और आप अपने काम के प्रति समर्पित नज़र आएंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें उम्मीद के अनुसार रिटर्न की प्राप्ति होगी। आप प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो मूलांक 3 के जातक ऊर्जावान रहेंगे। इस सप्ताह आप सकारात्मक महसूस करेंगे और ऐसे में, आप उत्साह से भरे रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के अंतर्गत जन्मे जातकों को इस सप्ताह योजना बनाकर चलना होगा क्योंकि आपके सामने समस्याएं आ सकती हैं। इस अवधि में आप बड़े फैसले लेते समय आप भ्रमित नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, इन जातकों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि आपसे गलतियां हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि यह आपके लिए समस्याएं लेकर आ सकती हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपके लिए रिश्ते को मधुर बनाए रखना आसान नहीं होगा क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, आपको अपने जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा ताकि आपका रिश्ता खुशियों से भरा रहे। अगर आप इस हफ़्ते अपने जीवनसाथी के साथ कहीं ट्रिप या घूमने-फिरने जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको फिलहाल उसे टालने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों की शिक्षा के लिए यह सप्ताह अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि आपको पढ़ाई में काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप विज़ुअल कम्युनिकेशन और वेब डिजाइनिंग आदि की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप पूरी एकाग्रता के साथ अधिक मेहनत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, आप योजना बनाकर पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपका ध्यान शिक्षा से भटक सकता है और ऐसे में, आपको पढ़ाई में समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको किसी नए सब्जेक्ट या क्षेत्र के संबंध में बड़े फैसले लेने से बचना होगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 4 वालों पर इस सप्ताह नौकरी का दबाव बढ़ सकता है जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस अवधि में कार्यों में की गई मेहनत के लिए आपको सराहना न मिलने की आशंका है जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं इसलिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और ऐसे में, आपको बिज़नेस में गिरावट आ सकती है।
स्वास्थ्य: स्वाथ्य को देखें तो, इन जातकों को इस सप्ताह समय पर खानपान करने की सलाह दी जाती है ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे, अन्यथा आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है और साथ ही, आपको मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज़ करना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह स्वयं को बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी कदम उठाते हुए दिखाई देंगे। इन लोगों की रुचि संगीत और ट्रेवल में बढ़ेगी। साथ ही, यह\खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान आप किसी क्षेत्र में महारत हासिल करना या फिर ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में निवेह करना आपको लाभ दिलाने का काम कर सकता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। इस दौरान आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपकी इच्छाओं के अनुसार काम करेगा। यह समय आपका प्रेम जीवन प्यार और खुशियों से भरा रहेगा। ऐसे में, आपके रिश्ते में आकर्षण रहेगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 5 वालों का प्रदर्शन इस सप्ताह शानदार रहेगा। ऐसे में, आप अच्छे अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहने की संभावना है। जिन जातकों का जुड़ाव फाइनेंस, वेब डिजाइनिंग आदि से है, तो आप अपनी बेहतरीन क्षमताओं को इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे।
पेशेवर जीवन: यह सप्ताह नौकरी के संबंध में आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। ऐसे में, आपको कार्यों में की गई मेहनत के लिए सराहना मिलेगी। साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी होगा। ऐसे में, आप अपने काम में योग्यता साबित कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इस सप्ताह त्वचा में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
जिन जातकों का जन्म मूलांक 6 के अंतर्गत होता है, तो यह सप्ताह धन और ट्रेवल की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस दौरान यात्राओं के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा और ऐसे में, आप धन की बचत भी कर सकेंगे। यह जातक कुछ ऐसी स्किल्स सीखेंगे जिससे आपके महत्व में बढ़ोतरी होगी। अगर यह जातक संगीत सीख रहे हैं या फिर इसकी प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो यह हफ्ता इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्तम रहेगा।
प्रेम जीवन: बात करें आपके प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ संतुष्ट और खुश दिखाई देंगे। इन जातकों का रिश्ता आकर्षक और मधुर बना रहेगा।साथ ही, आपके और साथी के बीच पहले की तुलना में आपसी समझ बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी यात्रा या घूमने-फिरने के योग भी बन सकते हैं जिससे आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे और इन पलों का भरपूर आनंद लेंगे।
शिक्षा: मूलांक 6 के जिन छात्रों का संबंध कम्युनिएशन, इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों से है, वह इनमें विशेषज्ञता हासिल करेंगे। इस दौरान आप अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ साथी छात्रों के लिए एक मिसाल बनकर उभरेंगे। इस हफ़्ते आपकी एकाग्रता क्षमता मज़बूत रहेगी जो पढ़ाई में सफलता पाने में सहायता करेगी।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप नौकरी में काफ़ी व्यस्त दिखाई देंगे और ऐसे में, आपको कार्यों में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जो आपकी पसंद के अनुसार होंगे और ऐसे में, आप संतुष्ट दिखाई देंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय प्रगति के अवसर लेकर आएगा। आपको बिज़नेस में नई पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे और साथ ही, आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें तो, इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आपकी प्रसन्नता और सकारात्मक सोच आपकी सेहत की चाबी होगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातक इस सप्ताह थोड़े असहज और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, यह लोग भविष्य को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता पाने की राह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को कार्य पूरे करने में अच्छे से सोच-विचार करने, योजना बनाने और उनका पालन करना होगा। आपकी रुचि धर्म-कर्म में बढ़ सकती है।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्तांग मूलांक 7 के जातक अपनी लव लाइफ का आनंद नहीं ले सकेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। इसका असर आपके रिश्तों पर नज़र आ सकता है। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर आपके विवाद हो सकते हैं और ऐसे में, आप परेशान नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इन जातकों को जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य और समझ बनाए रखने का प्रयास करना होगा।
शिक्षा: मूलांक 7 के उन छात्रों के लिए इस सप्ताह को शुभ नहीं कहा जा सकता है जिनका जुड़ाव कानून, फिलोसॉफी जैसे विषयों से होगा। इस समय छात्रों को पढ़ाई करने में समस्याओं का अनुभव हो सकता है जिसके चलते अच्छे अंक लाने में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी पढ़े हुए को याद रखने की क्षमता भी औसत रहने का अनुमान है जो उच्च अंक पाने की राह में बाधा बन सकती है। हालांकि, इस हफ़्ते मूलांक 7 के छात्र अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान सकेंगे, लेकिन समय की कमी के कारण पूरी तरह से महारत हासिल नहीं कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: यह सप्ताह आपकी नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आप कार्यों में औसत परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस समय आप नई-नई स्किल्स सीखेंगे जिससे आपको बेहतरीन काम के लिए सराहना मिल सकेगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अपने बिज़नेस पर नज़र बनाए रखनी होगी क्योंकि आपको हानि होने की आशंका है।
स्वास्थ्य: सेहत को देखें, तो इस सप्ताह आपको पाचन तंत्र और त्वचा से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। ऐसे में, आपको समय पर भोजन करने और अपने खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ गणेशाय नमः” का 41 बार जाप करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के अंतर्गत जन्मे जातकों में धैर्य की कमी रह सकती है और इसके परिणामस्वरूप, आप दूसरों से पिछड़ सकते हैं। इन जातकों से किसी यात्रा के दौरान कोई कीमती वस्तु खो सकती है जिसककी वजह से आप चिंता में आ सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए एक व्यवस्थित योजना बनाकर चलना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 8 वाले संपत्ति विवाद को लेकर परेशान नज़र आ सकते हैं। साथ ही, दोस्तों की वजह से ही आपके और साथी के साथ रिश्ते में भी कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको रिश्ते में दूरी का एहसास हो सकता है और जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बनाए रखना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।
शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो इस सप्ताह मूलांक 8 के छात्रों को मेहनत करने के बावजूद पढ़ाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में, आपको टॉप पर पहुंचने के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ खुद को मोटिवेट करना पड़ेगा। इसके अलावा, इन जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना होगा, तब ही आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 8 वालों को नौकरी में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी सराहना न मिलने की आशंका है जिसके चलते आप तनाव में नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आपको किसी ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहाँ आपका कोई सहकर्मी आपसे आगे निकल सकता है और कोई नया कोई पद ले सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको इस सप्ताह पैरों और जोड़ों में दर्द रह सकता है जिसकी वजह तनाव हो सकता है इसलिए आपको अपने खानपान और आराम का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
मूलांक 9 के तहत जन्मे जातक इस सप्ताह संतुलित स्थिति में रहेंगे और परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। यह लोग अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाए रख सकेंगे। इन जातकों के भीतर साहस बना रहेगा और ऐसे में, यह जीवन के बड़े फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो इनके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 9 के जातक प्रेम जीवन में सिद्धांतों पर चलना पसंद करेंगे और रिश्ते में उच्च मूल्य बनाए रखेंगे। ऐसे में, आपके और जीवनसाथी के बीच आपसी समझ और तालमेल मज़बूत होगा जिससे प्रेम में वृद्धि होगी।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह मूलांक 9 के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, विशेष रूप से उनका जिनका संबंध मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि से है। यह जातक जो भी पढ़ेंगे, उसे जल्दी से याद कर लेंगे और इस प्रकार, वह शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे। साथ ही, आप अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक मिसाल कायम कर सकेंगे। वहीं, कुछ छात्र पेशेवर कोर्स में भाग ले सकते हैं जो आपकी पसंद के अनुरूप होगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और ऐसे में, आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना की प्राप्ति होगी जो आपको आसानी से मिल जाएगी। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी। वहीं, व्यापार करने वाले जातक अच्छा लाभ कमाने के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने में भी सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और ऐसे में, आप उत्साह से भरे दिखाई देंगे जिसके चलते आपको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मूलांक 2 के अंतर्गत जन्मे जातक बहुत कल्पनाशील और भावुक होते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 1 के स्वामी सूर्य देव को माना गया है।
शनि देव अंक 8 के स्वामी देव हैं।