साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 मार्च 2026: नए साल अर्थात 2026 को शुरू हुए दो महीने बीत गए हैं और इसी क्रम में, अब हम जल्द ही मार्च महीने के पहले सप्ताह में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि मार्च साल का तीसरा महीना होता है जो अपने आप में ख़ास होता है। लेकिन, इस साल यह महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि इस दौरान होली, चैत्र नवरात्रि से लेकर राम नवमी जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। हालांकि, हम अपने इस ब्लॉग में मार्च 2026 के पहले सप्ताह अर्थात 02 से 08 मार्च 2026 के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

मार्च का यह पहला सप्ताह राशि चक्र की सभी राशियों को जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कैसे परिणाम देगा? नौकरी में मिलेगी पदोन्नति या फिर आएंगी रुकावटें? व्यापार में मिलेगी सफलता या फिर चुनौतियों का होगा सामना? प्रेम जीवन रहेगा खुशियों से भरा या मतभेद बने रहेंगे? वैवाहिक जीवन में मिलेगा जीवनसाथी का साथ या होगी तकरार? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं, तो इन सभी सवालों के सटीक जवाब आपको हमारे इस विशेष साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग में मिलेंगे। साथ ही, ग्रहों के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय भी प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो पूरी तरह वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। साथ ही, इस ब्लॉग में हम आपको मार्च के इस सप्ताह (02 से 08 मार्च 2026) के बीच पड़ने वाले व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की सही तिथियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन इस हफ्ते में आएगा, यह भी बताएंगे। तो आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह का पंचांग।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
जैसे कि हम जानते हैं कि मार्च साल का तीसरा महीना होता है। हिंदू धर्म में मार्च में चैत्र मास पड़ता है इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से विशेष महत्व होता है। बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो मार्च 2026 के पहले सप्ताह का आगाज़ आश्लेषा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 02 मार्च 2026, सोमवार को होगा जबकि इस सप्ताह का समापन विशाखा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि अर्थात 08 मार्च 2026 को हो जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह में एक नहीं अनेक त्योहारों को मनाया जाएगा, बल्कि ग्रहों के गोचर भी होंगे जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे। लेकिन उससे पहले हम जान लेते हैं मार्च में पड़ने वाले व्रत-त्योहार के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
सनातन धर्म में प्रत्येक व्रत और पर्व को विशेष स्थान दिया गया जो हमारे जीवन को रंग और उमंग से भरने का काम करते है। लेकिन, आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग कई बार सप्ताह के महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों को भूल जाते हैं। ऐसा आपके साथ न हो, इसी उद्देश्य से हम यहां आने वाले अगले सात दिनों में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं उन त्योहारों और व्रतों की सूची पर जो इस सप्ताह में पड़ने वाले हैं।
| तिथि | दिन | मुहूर्त |
| 3 मार्च 2026 | मंगलवार | होलिका दहन, |
| 3 मार्च 2026 | मंगलवार | फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
| 4 मार्च 2026 | बुधवार | होली |
| 6 मार्च 2026 | शुक्रवार | संकष्टी चतुर्थी |
होलिका दहन (03 मार्च 2026, मंगलवार): छोटी होली या होलिका दहन हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है और इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। होलिका दहन के अवसर पर जलाई जाने वाली वाली अग्नि आपके जीवन और वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का नाश करती है।
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत (03 मार्च 2026, मंगलवार): सनातन धर्म में एक वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथि आती है और इन्हीं में से एक फाल्गुन पूर्णिमा व्रत। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा का धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि पर भक्तजन द्वारा सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जो जातक फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत करता है, उसके जीवन से दुखों का नाश हो जाता है और उस पर सदैव भगवान विष्णु की कृपा रहती है। साथ ही, इस दिन होली का त्योहार मनाया जाता है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
होली (04 मार्च 2026, बुधवार): होली की गिनती सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्वों में होती है जिसे खुशियों का पर्व कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, होली का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार को बसंत ऋतु की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली के अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और सभी गिले-शिकवे भूलकर फिर से दोस्त बन जाते हैं।
संकष्टी चतुर्थी (06 मार्च 2026, शुक्रवार): हर माह आने वाले व्रत एवं त्योहार में से एक है संकष्टी चतुर्थी जिसे अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। यह व्रत भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए किया जाता है। बता दें कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। मान्यता है कि जो जातक श्रद्धा और भक्ति के साथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उस पर भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही, बप्पा उसके जीवन से सभी कष्टों व दुखों को दूर कर देते हैं।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष और हिंदू धर्म में ग्रहण और गोचर को विशेष दर्जा दिया गया है क्योंकि यह मानव जीवन को गहराई से प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। इसी वजह से प्रत्येक व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचरों की जानकारी होना आवश्यक माना गया है। इस क्रम में, यहां हम आपको इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी ग्रहण और गोचर की सटीक तिथियों से अवगत करवाने जा रहे हैं। यदि बात करें मार्च 2026 के पहले सप्ताह अर्थात 02 से 08 मार्च 2026 के बीच में ग्रह और गोचर की तिथियों से, तो वह इस प्रकार हैं:
शुक्र का मीन राशि में गोचर (02 मार्च 2026): ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का कारक ग्रह कहा जाता है जो 02 मार्च 2026 की देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र देव मीन राशि में उच्च अवस्था में होते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण
सनातन धर्म में ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है, फिर चाहे वह चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण। इसी क्रम में, अब छोटी होली यानी कि होलिका दहन के दिन साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि 03 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा आसमान में लाल रंग का नजर आएगा। इस घटना को सामान्य रूप से ब्लड मून कहा जाता है। वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का आरंभ दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगा जबकि इसकी समाप्ति शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत-त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी के बाद अब हम आपको इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश की तिथियां प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आपको भी अक्सर बैंक में काम रहते हैं या आने वाले दिनों में किसी जरूरी कार्य के लिए बैंक जाना है, तो यहां हम आपको इस सप्ताह के दौरान पड़ने वाले सभी बैंक अवकाश 2026 की विस्तृत सूची प्रदान कर रहे हैं ताकि आप अपने काम को समय पर कर सकें।
| तारीख | दिन | छुट्टियां |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | होली |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह (02 से 08 मार्च 2026) के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त और तिथि को विशेष महत्व प्राप्त है इसलिए हर काम को शुभ तिथि और मुहूर्त में करने का विधान है। ऐसे में, मुंडन, नामकरण से लेकर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को संपन्न करने से पूर्व शुभ मुहूर्त को देखा जाता है। बस, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको मार्च 2026 के इस हफ्ते में उपलब्ध सभी शुभ मुहूर्तों की तिथियां नीचे देने जा रहे हैं।
(02 से 08 मार्च 2026) के विवाह मुहूर्त
मार्च 2026 के पहले सप्ताह (02 से 08 मार्च 2026) के बीच उपलब्ध विवाह मुहूर्त 2026 इस प्रकार हैं:
| दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
| 07 मार्च 2026शनिवार | उत्तराफाल्गुनी | द्वादशी | शाम 10 बजकर 52 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक |
| 08 मार्च 2026, रविवार | हस्त | द्वादशी, त्रयोदशी | सुबह 07 बजकर 12 मिनट से शाम 08 बजकर 48 मिनट तक |
(02 से 08 मार्च 2026) के नामकरण मुहूर्त
जो माता-पिता अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए हम इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त की सभी शुभ तिथियां यहां प्रदान कर रहे हैं।
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
| 04 मार्च 2026, बुधवार | 07:39:41 से 30:43:46 |
| 05 मार्च 2026, गुरुवार, | 06:42:42 से 30:42:41 |
| 06 मार्च 2026, शुक्रवार | 06:41:38 से 17:56:15 |
| 08 मार्च 2026, रविवार | 06:39:26 से 13:32:15 |
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
02 मार्च 2026: टाइगर श्रॉफ, राहुल त्रिपाठी, रवि कृष्ण
03 मार्च 2026: हरनाज़ संधू, श्रद्धा कपूर, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान
04 मार्च 2026: इनोसेंट विन्सेंट, जोश इंगलिस, श्रद्धा दास
05 मार्च 2026: हितेन तेजवानी, सौरभ शुक्ला, गंगूबाई हंगल
06 मार्च 2026: ईसाई कोलमन, ईशा चावला, जाह्नवी कपूर
07 मार्च 2026: इवान लेंडल, विव रिचर्ड्स, ल्यूक राइट
08 मार्च 2026: फरदीन खान, रमनप्रीत कौर
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 02 से 08 मार्च 2026
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से शनि के बारहवें भाव में होने के कारण, रक्तचाप,….. (विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
यदि आप अभी तक सिंगल हैं और लम्बे समय से किसी ख़ास व्यक्ति की ….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण, पिछले….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
आप इस सप्ताह अपने प्रेम संबंधों में जुनून और रोमांस की कमी महसूस ….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से बृहस्पति के पहले घर में होने के कारण, आपका भविष्यफल….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके जीवन में मुहब्बत और रोमांस, आपको ख़ुश मिज़ाज….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण, ये सप्ताह वैसे तो…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह यदि आप सिंगल हैं और किसी ख़ास की तलाश में हैं तो, संभावना….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह यूँ तो आप….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपका प्रेमी आपको मनाने की कोशिश करता दिखाई देगा और……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में केतु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह विशेष….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
प्रेम में पड़े इस राशि के लोग इस समय बहुत भावुक हो सकते हैं और अपने ….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
आप हमेशा अपनी सुख. सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप अपने प्रेमी को, अपने दोस्तों या करीबियों से मिलवाने का ….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पांचवें भाव में होने के कारण, ये समय आपके …..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की परेशानियों को…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से शनि के चौथे भाव में होने के कारण, इस बात को …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
प्रेम संबंधों में आपको इस पूरे ही सप्ताह रोमांस और प्रेम की काफी कमी…..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह कुछ जातकों….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
आपके प्यार के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। सबसे अच्छी….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
राहु के चंद्र राशि T के पहले भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके स्वभाव…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि किन्ही निजी कार्यों के कारण, आपके प्रेमी को….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पहले घर में होने के कारण, इस सप्ताह आप …..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
प्रेम की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह, आपके और प्रियतम के आपसी ….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस वर्ष होली का पर्व 04 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
वर्ष 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा 03 मार्च 2026, मंगलवार के दिन पड़ेगी।
हाँ, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है।