दिवाली 2025 में राशि अनुसार ये उपाय चमका देंगे आपका भाग्य, तुरंत अपना लें!

दिवाली 2025 में राशि अनुसार ये उपाय चमका देंगे आपका भाग्य, तुरंत अपना लें!

हिंदू धर्म में दिवाली 2025 का पर्व अत्यंत पावन और शुभ माना गया है। यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व हर साल करोड़ों लोगों के जीवन में नई रोशनी, नई उम्मीदें और सुख-समृद्धि लेकर आता है। यह त्योहार न केवल घर-आंगन को दीपों की रोशनी से जगमगाता है, बल्कि मन और आत्मा में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। 

दीपावली का पर्व इस बार और भी खास माना जा रहा है क्योंकि ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति हर राशि के लोगों पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। ऐसे में, अगर इस शुभ दिन पर अपनी राशि के अनुसार सही उपाय किए जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना और भी आसान हो जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। जहां एक ओर मां लक्ष्मी घर में धन, वैभव और ऐश्वर्य का वास कराती हैं, वहीं भगवान गणेश ज्ञान और बुद्धि प्रदान कर जीवन को संपूर्ण बनाते हैं। लेकिन अक्सर लोग यह नहीं जानते कि उनकी राशि के अनुसार कौन-से उपाय करना सबसे ज्यादा फलदायी रहेगा। 

तो आइए जानते हैं कि इस दिवाली 2025 में आपकी राशि के अनुसार कौन-से खास उपाय आपके भाग्य को चमका सकते हैं और किस तरह आप इस महापर्व को और भी शुभ बना सकते हैं।

दिवाली 2025: तिथि व समय

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत: अक्टूबर 20, 2025 की दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि समाप्त: अक्टूबर 21, 2025 की शाम 05 बजकर 56 मिनट तक।

ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, दिवाली 2025 का पर्व 21 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :17:50:49 से 17:56:07 तक

अवधि :0 घंटे 5 मिनट

प्रदोष काल :17:50:49 से 20:18:50 तक

वृषभ काल :19:19:10 से 21:20:05 तक

दिवाली 2025 महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :कोई नहीं

अवधि :0 घंटे 0 मिनट

महानिशीथ काल :23:36:12 से 24:25:32 तक

सिंह काल : 25:45:12 से 27:52:10 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातःकाल मुहूर्त (चल, लाभ, अमृत): 09:05:40 से 13:28:14 तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ):14:55:46 से 16:23:17 तक

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दिवाली 2025 पर पांच दिन का पर्व

दिनतिथिपर्व का नाममहत्व
शनिवार18 अक्टूबर, 2025धनतेरसभगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, नए सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
सोमवार20 अक्टूबर, 2025नरक चतुर्दशी / छोटी दिवालीभगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर वध की स्मृति। उबटन स्नान और दीपदान की परंपरा। नकारात्मकता दूर करने का दिन।
मंगलवार21 अक्टूबर, 2025लक्ष्मी पूजन / मुख्य दिवालीमां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की पूजा। घरों में दीप जलाए जाते हैं। सबसे बड़ा और प्रमुख दिन।
बुधवार22 अक्टूबर, 2025गोवर्धन पूजा / अन्नकूटभगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों की रक्षा की थी। इस दिन अन्नकूट बनाकर अर्पित किया जाता है।
गुरुवार23 अक्टूबर, 2025भाई दूजबहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई बहनों को उपहार देते हैं। भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार।

दिवाली 2025 पर खरीदारी क्या करें और क्या न करें

दिवाली 2025 पर क्या खरीदें

  • सोना-चांदी और आभूषण: दिवाली पर धातु की वस्तुएं विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। 
  • बर्तन और धातु  की चीजें: तांबा, पीतल, चांदी या स्टील के बर्तन खरीदना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।
  • मूर्तियां और पूजा सामग्री: भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां, दीपक, कलश, धूप-दीप की सामग्री खरीदने से पूजा पूर्ण फलदायी होती है।
  • झांडू : दिवाली पर झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दरिद्रता को दूर करने का प्रतीक है।
  • नए कपड़े : इस दिन परिवार के लिए नए वस्त्र खरीदना मंगलकारी होता है।

दिवाली 2025 पर क्या न खरीदें

  • लोहे की वस्तुएं: इस दिन लोहे का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।
  • कांच और टूटा फूटा सामान: टूटी हुई वस्तुएं घर में दरिद्रता और क्लेश का कारण बनती हैं।
  • तेल और काली चीज़ें : दिवाली पर तेल या काले रंग की वस्तुएं खरीदना वर्जित है, यह ग्रह दोष बढ़ा सकता है।
  • तेज धार वाले सामान: चाकू, कैंची या कोई भी धारदार वस्तु दिवाली के दिन नहीं खरीदना चाहिए, यह रिश्तों में खटास ला सकती है।
  • पुराना सामान: दिवाली नवीनीकरण और शुभ शुरुआत का पर्व है, इसलिए पुरानी या सेकंड-हैंड वस्तुएं लेने से बचना चाहिए।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

दिवाली 2025 पर वास्तु टिप्स

घर की सजावट कैसे करें

  • दिवाली पर घर को साफ-सुथरा करना बेहद जरूरी है। घर की पुरानी और बेकार चीज़ों को हटा दें, क्योंकि वास्तु के अनुसार ये नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं। 
  • घर को रंगोली, फूलों और लाइट्स से सजाएं। दरवाजे पर आम और अशोक के पत्तों से तोरण लगाना बेहद शुभ माना जाता है। 
  • खुशबूदार अगरबत्ती और फूलों से माहौल को सकारात्मक बनाएं।

प्रवेश द्वार, मुख्य हॉल और मंदिर की सजावट

  • प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक और शुभ लाभ लिखें। दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाएं, इसे लक्ष्मी जी का प्रवेश घर में होता है। 
  • मुख्य हॉल को हल्के और सुनहरे रंगों की रोशनी से सजाएं। ध्यान रहे कि रोशनी सीधी और तेज न हो बल्कि सौम्य और स्वागतयोग्य हो। 
  • मंदिर में ताजे फूलों और लाल पीले कपड़े से सजावट करें। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को साथ-साथ विराजित करें और उनके सामने घी का दीपक अवश्य जलाएं।

दीपक कहां और कितने जलाने चाहिए

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर 13 दीपक अवश्य जलाने चाहिए।
  • घर के उत्तर पूर्व दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ है।
  • रसोई घर, मुख्य द्वार, खिड़की और घर के हर कमरे में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना भी बहुत मंगलकारी होता है।

दिवाली 2025 पर राशि अनुसार उपाय

मेष राशि

मेष राशि वाले लाल फूल और गुड़ से लक्ष्मी पूजन करें। घर के मुख्य द्वार पर 11 दीपक जलाएं। सफलता और धन लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले सफेद कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की आराधना करें। खीर का भोग लगाएं। घर में शांति और सुख बढ़ेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले हरे रंग की मिठाई या पान लक्ष्मी जी को अर्पित करें। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। बुद्धि और व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। घर के मंदिर में चांदी का दीपक जलाएं। पारिवारिक सुख मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले सोने या पीले कपड़े पहनकर पूजन करें। गुड़ और गेहूं से बनी मिठाई अर्पित करें। मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कन्‍या राशि वाले हरे कपड़े पहनकर पूजन करें। मूंग दाल की मिठाई का भोग लगाएं। नौकरी व व्यापार में उन्नति होगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले सफेद वस्त्र पहनें। इत्र और गुलाब जल अर्पित करें। आर्थिक लाभ और वैवाहिक जीवन में खुशियां मिलेंगी।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लाल कपड़े पहनकर पूजा करें। मिठाई में बूंदी या लड्डू का भोग लगाएं। रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले पीले वस्त्र पहनें। हल्दी और बेसन की मिठाई का भोग करें। भाग्य और शिक्षा में उन्नति होगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले नीले या काले कपड़े पहनें। सरसों के तेल का दीपक पीपल के नीचे जलाएं। धन लाभ और परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले नीले कपड़े पहनें। शनि देव के साथ लक्ष्मी पूजन करें। उड़द दाल की दान करें। करियर में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले पीले या हल्के हरे वस्त्र पहनें। हल्दी और केसर अर्पित करें। माता लक्ष्मी से धन समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. दिवाली 2025 में कब मनाई जाएगी?

दिवाली 2025 कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाएगी। इस वर्ष यह पर्व 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को है।

2. दिवाली कितने दिनों तक मनाई जाती है?

दिवाली कुल पांच दिनों का पर्व है, धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), लक्ष्मी पूजन/मुख्य दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज।

3. दिवाली पर किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है?

दिवाली पर मुख्य रूप से माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। कुछ स्थानों पर भगवान विष्णु और मां सरस्वती की भी आराधना की जाती है।