सितंबर के इस सप्ताह में सूर्य करेंगे कन्या में गोचर, किन राशियों की पलट देंगे तकदीर?

सितंबर के इस सप्ताह में सूर्य करेंगे कन्या में गोचर, किन राशियों की पलटेंगे तकदीर?

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर 2025: एस्ट्रोसेज एआई के इस ख़ास ब्लॉग में आपको सितंबर 2025 के तीसरे सप्ताह से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। नए दिन, नए सप्ताह को लेकर हम सभी के मन में उत्सुकता रहती है कि आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा?

साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष लेख की सहायता से आप जान सकेंगे कि सितंबर 2025 के इस तीसरे सप्ताह में राशि चक्र की सभी 12 राशियों को किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे। 

इस हफ़्ते व्यापार में होगा लाभ या फिर उठाना पड़ेगा नुकसान? क्या सेहत रहेगी ठीक या रोग करेंगे परेशान? प्रेम और वैवाहिक जीवन बना रहेगा मधुर या मतभेदों से पड़ेगा जूझना?

सिंगल लोगों को मिलेगा किसी खास का साथ? इन सभी सवालों का जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल 15 सितंबर से 21 सितंबर के इस विशेष ब्लॉग में मिलेगा। साथ ही, यहां आप करियर, व्यापार से लेकर प्रेम जीवन तक का हाल जान सकेंगे। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि साप्ताहिक राशिफल के इस ख़ास लेख को ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति, चाल और दशा को ध्यान में रखकर हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया गया है जो पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है।

यहां न सिर्फ़ आपको सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यावाणी दी जा रही है, बल्कि इस सप्ताह में कब मनाया जाएगा कौन सा व्रत एवं त्योहार? कौन सा ग्रह कब और किस समय करेगा अपनी राशि में बदलाव? कब रहेंगे बैंक बंद? ऐसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त होगी।

सिर्फ़ इतना ही नहीं, इस सप्ताह में जन्म लेने वाली मशहूर हस्तियों से भी आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं यह विशेष ब्लॉग। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना 

आगे बढ़ने से पहले हम बात कर लेते हैं इस सप्ताह की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर के तीसरे सप्ताह की शुरुआत मृगशिरा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि अर्थात 15 सितंबर 2025 को होगी जबकि इस हफ़्ते का समापन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अर्थात 21 सितंबर 2025 को हो जाएगा।

हालांकि, यह हफ़्ता धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस दौरान कुछ प्रमुख व्रतों एवं पर्वों को मनाया जाएगा। आप हर पर्व और व्रत की तैयारी समय से पहले कर सकें, इसलिए नीचे हम आपको इस सप्ताह के व्रत-पर्वों की संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।   

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

हमारा जीवन व्रत और त्योहार के बिना अधूरा रहता है क्योंकि इन्होने हमारी ज़िन्दगी में एक ख़ास जगह बना ली है। इन तीज-त्योहारों के माध्यम से हमें अपने प्रियजनों और करीबियों से मिलने का मौका मिलता है। साथ ही, यह सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आते हैं। ऐसे में, हर त्योहार को पूरे मन और उत्साह के साथ मनाना चाहिए। लेकिन, अगर आप भी पर्वों की तिथियों को याद नहीं रख पाते हैं, तो हमारा यह सेक्शन आपके लिए हैं जहाँ आपको 15 से 21 सितंबर 2025 के बीच में पड़ने वाले तीज-त्यौहारों की तिथियां प्राप्त होंगी। 

इंदिरा एकादशी (17 सितंबर 2025, बुधवार):  प्रत्येक माह में दो बार एकादशी आती है और इस प्रकार, एक साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इन्हीं में से एक है इंदिरा एकादशी जो हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत करने से जातक के पूर्व जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। 

कन्या संक्रांति (17 सितंबर 2025, शुक्रवार): कन्या संक्रांति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्य को समर्पित होता है और इस दिन इनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है। हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि को कल्याणकारी माना जाता है। साथ ही, यह दिन दान, स्नान और पितृ तर्पण करने के लिए श्रेष्ठ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कन्या संक्रांति हर साल छठे महीने में आती है जो धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें कि कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। 

मासिक शिवरात्रि (19 सितंबर 2025, शुक्रवार): मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म में विशेष दर्जा दिया गया है। पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मासिक शिवरात्रि के रूप में जानी जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है। बता दें कि मासिक शिवरात्रि हर महीने आती है जबकि महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार आती है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जातक के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (19 सितंबर 2025, शुक्रवार): सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को महत्वपूर्ण माना जाता है और यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत को हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है और शिव जी की कृपा पाने के लिए यह व्रत रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रदोष व्रत करने से भक्त को भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती हैं। साथ ही, जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी तरह की समस्याओं का अंत होता है। मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है।

अश्विन अमावस्या (21 सितंबर 2025, रविवार): एक साल में कुल 12 अमावस्या तिथि आती हैं  और हर अमावस्या का अपना महत्व होता है। इन्हीं में से एक है अश्विन अमावस्या जो हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर आती है और इसे ही पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है। अश्विन अमावस्या के दिन ही पितृ पक्ष की समाप्ति होती है और धरती से पितृजन अपने पितृ लोक वापस लौट जाते हैं। यह दिन ब्राह्मणों को भोजन तथा दान करने के लिए उत्तम होता है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन को खुशियाँ और उमंग से भर देंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण

साप्ताहिक राशिफल के अपने पिछले लेखों में हम आपको ग्रहों और गोचर के महत्व के बारे में बताते आये हैं जिनका सीधा प्रभाव मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। इसी वजह से वैदिक ज्योतिष में ग्रहण और गोचर को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितंबर, 2025 के इस ब्लॉग में हम आपको इस सप्ताह के पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर की जानकारी देने जा रहे हैं। हालांकि, आपको बता दें कि इस हफ़्ते में तीन बड़े ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं, कौन से हैं वह ग्रह? आइए जानते हैं।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर (15 सितंबर 2025): प्रेम और भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव 15 सितंबर 2025 की रात 12 बजकर 06 मिनट पर सूर्य देव की राशि सिंह में गोचर करने जा रहे हैं। 

बुध का कन्या राशि में गोचर (15 सितंबर 2025): बुद्धि, वाणी और तर्क के ग्रह बुध तेज़ गति से चलते हैं और ऐसे में, अब यह जल्द ही 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने के लिए तैयार हैं। 

सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर 2025): नवग्रहों में सूर्य देव को जनक का पद प्राप्त है जो लोगों को मान-सम्मान का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में, अब सूर्य महाराज 17 सितंबर 2025 की रात 01 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव संसार पर नज़र आ सकता है। 

नोट: सितंबर के इस सप्ताह (15 से 21 सितंबर, 2025) में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर 

इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची

सितंबर 2025 के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत और त्योहार की तिथियों को जानने के बाद अब हम बात करेंगे इस हफ़्ते में पड़ने वाले बैंक अवकाशों के बारे में। अगर आपके काम बैंक से पड़ते रहते हैं, तो हम आपको बैंक अवकाशों की सूची देने जा रहे हैं ताकि आप समय रहते हुए अपने काम पूरे सकें। 

तिथि दिनपर्वराज्य
21 सितंबररविवारमहालय अमावस्याकर्नाटक, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
22 सितंबरसोमवारबथुकम्मा का पहला दिनतेलंगाना

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डाल लेते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों पर।  

इस सप्ताह (15 सितंबर से 21 सितंबर) के शुभ मुहूर्त

अगर आप मुंडन, अन्नप्राशन जैसे संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो साप्ताहिक राशिफल के इस सेक्शन में आपको सितंबर के तीसरे हफ़्ते (15 से 21 सितंबर, 2025) के शुभ मुहूर्त दिए जा रहे हैं।

15 से 21 सितंबर 2025 के नामकरण मुहूर्त

जो माता-पिता अपने नवजात शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, उनके लिए इस सप्ताह नामकरण संस्कार का केवल एक मुहूर्त उपलब्ध है। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
17 सितंबर 2025, बुधवार06:26:48 से 30:06:39

15 से 21 सितंबर 2025 के अन्नप्राशन मुहूर्त

हिंदू धर्म में अन्नप्राशन संस्कार एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है जिसके अंतर्गत शिशु को पहली  बार ठोस आहार खिलाया जाता है। हालांकि बात करें इस सप्ताह की, तो 15 से 21 सितंबर 2025 के दौरान अन्नप्राशन के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। 

15 से 21 सितंबर 2025 के मुंडन मुहूर्त

सितंबर के तीसरे सप्ताह में मुंडन संस्कार के लिए कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

15 सितंबर 2025: डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, प्रिंस हैरी, जोशना चिनप्पा

16 सितंबर 2025: बेवर्ली एडलैंड, केली मैरी मिलर, ऐनी फ्रांसिस

17 सितंबर 2025: नरेंद्र मोदी, आर अश्विन, जेम्स नीशम 

18 सितंबर 2025: लैंस आर्मस्ट्रॉन्ग, शबाना आज़मी, बलजींदर सिंह, 

19 सितंबर 2025: ट्रिशा, मेघना नायडू, ईशा कोप्पिकर,

20 सितंबर 2025: रशीद खान, सोफिया लोरेन, जूलियन ड्रैक्सलर

21 सितंबर 2025: करीना कपूर, सुधा चंद्रन, दीपिका पल्लीकल

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 15 सितंबर से 21 सितंबर, 2025

मेष साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में राहु महाराज बैठे होंगे और ऐसे में, आपको….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

अपने प्रेम संबंधों में इस सप्ताह आपको, नई उर्जा और ताज़गी लाने की ज़रूरत होगी। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

राहु देव आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में स्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, इस ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रिय से खुलकर अपने जज़्बात का इज़हार….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

राहु महाराज आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में उपस्थित होंगे और इसके परिणामस्वरूप,….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका रुमानी संबंध आपको मानसिक सुकून देने की बजाय,….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में शनि देव स्थित होंगे और ऐसे में, इस…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

आपकी राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम जीवन में मिलेजुले, लेकिन बेहतर….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में शनि महाराज स्थित होंगे और ऐसे में, आप हमेशा….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

आपके संबंधों में इस सप्ताह किसी बड़े की दख़लअंदाज़ी के चलते,……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह गर्भवती महिलाओं को खासतौर से, अपने स्वास्थ्य का विशेष….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

दिल से आप अपने संगी को खुश करने की कोशिश इस सप्ताह करते….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह गर्भवती महिलाओं को खासतौर से, अपने स्वास्थ्य का विशेष…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध की जिम्मेदारियों के प्रति भी, अपना….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

केतु ग्रह आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में स्थित होंगे और इसके…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह कई योग बनेंगे और आपको कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी से वाद-विवाद होना, आपके अच्छे स्वभाव को खराब…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

आपकी राशि के प्रेमी लोगों के लिए, यह समय काफी अच्छा रहेगा और…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपके लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा, जिससे आप….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

आप अकसर हर किसी पर ज़रूरत से ज्यादा भरोसा करते हुए, उन्हें अपने….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के उम्रदराज़ जातकों को, इस पूरे ही सप्ताह अपनी सेहत…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह एक अच्छे प्रेम भरे रिश्ते में होने के बावजूद भी, आपको….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

 आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में गुरु देव विराजमान होंगे और ऐसे में…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको इस बात का एहसास होगा कि प्रेम की राह को जितना….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का कन्या राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य देव 17 सितंबर 2025 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 

2. क्या इस सप्ताह कोई ग्रहण है?

नहीं, 15 से 21 सितंबर के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

3. सितंबर में प्रदोष व्रत कब है? 

 इस महीने प्रदोष व्रत 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा।