साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त, 2025 के इस ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई द्वारा विशेष रूप से हमारे पाठकों के लिए तैयार किया गया है जो आपको अगस्त के अंतिम सप्ताह यानी कि 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक की समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करेगा।

अगस्त के इस सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही हम साल 2025 के अंत की तरफ एक और कदम बढ़ा देंगे। ऐसे में, हम सभी के मन में आने वाले हफ़्ते को लेकर उत्सुकता होगी कि यह अवधि राशि चक्र की सभी 12 राशियों को जीवन के भिन्न-भिन्न आयामों जैसे व्यापार, करियर, प्रेम, विवाह, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य आदि में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आएगी।
साथ ही, इस दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर किन राशियों को शुभ और अशुभ परिणाम प्रदान करेंगे? पापी ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम कैसे करें? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में प्राप्त होंगे जो हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
सिर्फ़ इतना ही नहीं, साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में अगस्त के अंतिम सप्ताह (25 अगस्त से 31 अगस्त, 2025) के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहार और ग्रहण-गोचर के बारे में भी चर्चा करेंगे। साथ ही, इस सप्ताह में जन्म लेने वाले कुछ मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी आपको रूबरू करवाएंगे।
तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और राशि अनुसार जानते हैं कि अगस्त 2025 का यह अंतिम सप्ताह आपके जीवन में किस तरह के परिवर्तन लेकर आएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
बात करें इस सप्ताह के पंचांग की, तो अगस्त 2025 के इस अंतिम सप्ताह का आगमन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि यानी कि 25 अगस्त 2025 को होगा जबकि इस हफ़्ते का समापन ज्येष्ठा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि 31 अगस्त 2025 को होगा। इस सप्ताह में भी सनातन धर्म के कई बड़े पर्व और व्रतों को मनाया जाएगा जिससे इसके महत्व में वृद्धि होगी। साथ ही, कई ग्रह अपनी चाल और दशा में भी बदलाव करेंगे। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि 25 अगस्त से 31 अगस्त के दौरान आने वाले व्रत एवं पर्वों के बारे में।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
हर इंसान अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में इतना व्यस्त हो गया है कि अक्सर वह अपने खानपान का भी ध्यान नहीं रख पाता है। ऐसे में, व्रत-त्योहारों की तिथियों को ध्यान में रखना मुश्किल हो जाता है और कई बार वह इनके बारे में भूल भी जाता है। ऐसा आपके साथ न हो, इन सब बातों को ध्यान में रखकर हम आपको साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के इस सेक्शन में अगस्त के इस सप्ताह (25 से 31 अगस्त, 2025) के बीच पड़ने वाले तीज-त्योहारों की सही तिथियां प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप इन पर्वों की तैयारियां समय से पहले करके इनका अपने करीबियों के साथ आनंद ले सकें।
हरतालिका तीज (26 अगस्त 2025, मंगलवार): हरतालिका तीज को हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है जो हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। बता दें कि इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन हस्त नक्षत्र में करने का विधान है। बता दें कि हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों और कुंवारी कन्याओं द्वारा किया जाता है। मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम माता पार्वती में शिव जी को पति रूप में पाने के लिए किया था।
गणेश चतुर्थी (27 अगस्त 2025, बुधवार): गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था और यह तिथि विनायक चतुर्थी के नाम से भी जानी जाती है। महाराष्ट्र में इस पर्व को गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाता है जो अनंत चतुर्दशी तक चलता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
जैसे हर इंसान के लिए व्रत एवं त्योहारों की जानकारी होना आवश्यक होता है, वैसे ही आपको ग्रहण और गोचर के विषय में भी पता होना चाहिए, क्योंकि हर भविष्यवाणी करने से पूर्व सबसे पहले ग्रहों की दशा, चाल और स्थिति की गणना की जाती है।
अगर हम बात करें इस सप्ताह के गोचर की, तो अगस्त के इस अंतिम सप्ताह यानी कि 25 से 31 अगस्त, 2025 में केवल एक ग्रह ही अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और यही ग्रह अपनी चाल में भी बदलाव करता हुआ नज़र आएगा। आइए अब नज़र डाल लेते हैं इस हफ़्ते होने वाले ग्रहों के गोचर आपके जीवन को किस तरह प्रभावित करेंगे। इन गोचरों का अपने जीवन पर प्रभाव जानने के लिए आप एस्ट्रोसेज एआई के विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श ले सकते हैं।
बुध कर्क राशि में अस्त (29 अगस्त 2025): बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह 29 अगस्त 2025 की दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। ऐसे में, बुध की यह अस्त अवस्था समस्त संसार को प्रभावित कर सकती है।
बुध का सिंह राशि में गोचर (30 अगस्त 2025): बुध देव की शुभ और अशुभ स्थिति मनुष्य जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखती है इसलिए इनके गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है। अब यह अपनी अस्त अवस्था में सूर्य देव की सिंह राशि में 30 अगस्त 2025 की शाम 04 बजकर 39 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे हैं।
नोट: अगस्त 2025 के इस आख़िरी सप्ताह यानी कि 25 से 31 अगस्त के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
इस सप्ताह के बैंक अवकाश
व्रत-त्योहार और ग्रहण एवं गोचर के बारे में आपको जानकारी प्रदान करने के बाद हमारा यह सेक्शन आपको इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों के बारे में बताएगा। अगर आपका काम बैंक में पड़ता रहता है, तो बैंक हॉलिडे के बारे में जानना आपके लिए जरूरी होता है जिससे आप अपने समय की बचत कर सकें और आपका कोई काम भी न अटक पाए।
| तिथि | दिन | पर्व | राज्य |
| 26 अगस्त | मंगलवार | हरतालिका तीज | छत्तीसगढ़ और सिक्किम |
| 27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी | आंध्र प्रदेश, दमन और दिऊ, दादर और नागर हवेली, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र , पांडिचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु |
| 28 अगस्त | गुरुवार | नुआखाई | उड़ीसा |
| 28 अगस्त | गुरुवार | गणेश चतुर्थी | गोवा |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह (25 अगस्त से 31 अगस्त) के शुभ मुहूर्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह यानी कि 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त, 2025 से जुड़ी अधिकतर जानकारी प्रदान करने के बाद हम यहाँ बात करेंगे शुभ मुहूर्तों के बारे में। बिना देर किए हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं अन्नप्राशन, नामकरण जैसे शुभ कार्य कब-कब किए जा सकते हैं।
25 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के नामकरण मुहूर्त
यदि आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त ढूंढ रह हैं, तो नीचे हम आपको अगस्त के इस सप्ताह में उपलब्ध नामकरण संस्कार के मुहूर्तों की सूची देने जा रहे हैं।
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
| 25 अगस्त 2025, सोमवार | 05:55:13 से 29:55:12 |
| 27 अगस्त 2025, बुधवार | 15:46:06 से 29:56:15 |
| 28 अगस्त 2025, गुरुवार | 05:56:46 से 29:56:46 |
| 29 अगस्त 2025, शुक्रवार | 05:57:15 से 11:39:25 |
| 31 अगस्त 2025, रविवार | 05:58:16 से 17:28:13 |
25 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के कर्णवेध मुहूर्त
कर्णवेध संस्कार सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक है जिसे हमेशा शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी संतान के कर्णवेध संस्कार करवाने की सोच रहे हैं, तो आप अगस्त के इस अंतिम सप्ताह में कब-कब कर्णवेध संस्कार संपन्न कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
| 27 अगस्त 2025 | 17:00-18:43 |
| 28 अगस्त 2025 | 06:28-10:14 |
| 30 अगस्त 2025 | 16:49-18:31 |
25 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के अन्नप्राशन मुहूर्त
अन्नप्राशन संस्कार हिन्दुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्कार होता है, क्योंकि इसके अंतर्गत संतान को छह माह का होने पर पहली बार भोजन का सेवन करवाया जाता है। बात करें शुभ मुहूर्त की, तो, 25 से 31 अगस्त, 2025 के बीच मौजूद अन्नप्राशन संस्कार इस प्रकार हैं:
| दिनांक | मुहूर्त का समय |
| 25 अगस्त 2025 | 06:26-08:1012:46-18:5120:18-23:18 |
| 27 अगस्त 2025 | 17:00-18:4321:35-23:10 |
| 28 अगस्त 2025 | 06:28-12:3414:53-18:39 |
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
25 अगस्त 2025: मोहम्मद वसीम जेआर, एलेग्जेंडर स्कार्सगार्ड, डेज़ी शाह
26 अगस्त 2025: जुल्फी सैयद, क्रिस पाइन, जेम्स हार्डन
27 अगस्त 2025: एलेक्स केरी, नलिनी, मेनका
28 अगस्त 2025: गरिमा चौरसिया, प्रसन्ना, वरुण कपूर
29 अगस्त 2025: वरुण चक्रवर्ती, ली मिशेल, जन्नत जुबैर
30 अगस्त 2025: जमुना, आशीष शर्मा, गुरु रंधावा
31 अगस्त 2025: अनस रशीद, सतिंदर सरताज, युवान शंकर राजा
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको हर प्रकार की यात्रा करने से करना चाहिए, अन्यथा इसके कारण…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपकी खराब सेहत के चलते, आपके रोमांस और प्रेम को….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के अनुसार केतु के चौथे भाव में मौजूद होने के दौरान इस….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको इस बात का एहसास होगा कि, आप प्रेमी को खुश….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह जितना संभव हो, अपने कामकाज से समय निकालते हुए, खुद को थोड़ा ….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में अप्रत्याशित ख़ुशियाँ प्रदान होंगी। आ….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यदि आप मांसाहार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको कमज़ोरी की समस्या…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो, इस सप्ताह आप….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में उपस्थित….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
प्रेम की भविष्यवाणी के अनुसार इस सप्ताह, आपके और प्रियतम के……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, ये सप्ताह भी स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
इस सप्ताह संभव है कि प्रेम में पड़े जातकों को अपने रिश्ते को ….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के अनुसार राहु के पांचवे भाव में स्थित होने…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप अपने पहनावे को लेकर कुछ ज्यादा ही लापवाह….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के अनुसार शनि के पांचवे भाव में उपस्थित…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
सप्ताह की शुरुआत थोड़ा धीरे होगी, परंतु हफ्ते के मध्य…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अगर आवश्यक न हो तो, वाहन चलाने से परहेज करें। ख़ास तौर…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
आपके संबंधों में इस सप्ताह किसी बड़े की दख़लअंदाज़ी के…..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
पैरों में दर्द की समस्या, मोच, जोड़ों का दर्द से आपको इस हफ्ते ….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
यदि इस सप्ताह आप किसी मित्र को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो, ऐसा….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
यदि आप मांसाहार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको कमज़ोरी की…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपका प्रेमी आपको मनाने की कोशिश करता….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िंदगी भले ही बेहतरीन…..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह प्रेम में पड़े जातक अपने प्रेमी संग, खुलकर संवाद….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस साल अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त 2025 को रखा जाएगा।
राशि चक्र की अंतिम और बारहवीं राशि मीन के अधिपति देव गुरु ग्रह हैं।
इस साल राखी का त्योहार 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।