टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 04 जुलाई 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 28 जून से 04 जुलाई 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 04 जुलाई 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: व्हील ऑफ फार्च्यून
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस आया है जिसे प्रेम, आकर्षण और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह आप पहले से ज्यादा खुद को आकर्षक और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। हालांकि, आपको अस्थायी आकर्षण और सच्चे प्रेम के बीच अंतर समझना होगा। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपके और पार्टनर के बीच प्रेम बढ़ेगा। ऐसे में, आप उनसे भावनत्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।
आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो दर्शा रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए सफलता लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसों को लेकर लापरवाही या जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत करना फलदायी साबित होगा।
करियर के संबंध में व्हील ऑफ फार्च्यून का आना किसी बड़े वदलाव या फिर नए अवसरों की तरफ साकेत करता है। अब समय आ गया है कि आप अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आपके लिए ऐसी नौकरी में बने रहने का कोई लाभ नहीं है, जिसमें आपको संतुष्टि और ख़ुशी न मिले। साथ ही, सिर्फ़ आप ही जानते होंगे कि आपके लिए क्या बेस्ट हैं, इसलिए जीवन को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाएं और सहकर्मियों के आगे अपनी बात रखें।
स्वास्थ्य में आपको फोर ऑफ कप्स मिला है जो सेहत को लेकर थोड़ी चिंता या मानसिक तनाव को दर्शा रहा है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब आपकी सेहत में सुधार आएगा। ऐसे में, आपको सकारात्मक रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही, बुरी आदतों को त्यागने का प्रयास करें।
अफर्मेशन: मैं अपने सपनों का पीछा करके अपने डर पर जीत हासिल करता/करती हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स
वृषभ राशि के जातकों को फोर ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए शानदार रहेगा। आपका रिश्ता जीवन के नए पड़ाव पर जा सकता है और आप दोनों एक-दूसरे के लिए गंभीर हो सकतें है। यह समय शादी-विवाह करने के लिए या कोई नई जिम्मेदारी को उठाने के लिए सही कहा जाएगा। अगर आप सिंगल हैं और जीवन का सच्चा प्यार तलाश रहे हैं, तो आपको पार्टियों या समारोह में शामिल होने की सलाह दी जाती है क्योंकि वहां आपकी मुलाकात किसी ख़ास से हो सकती है।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स आया है और यह कहता है कि आर्थिक जीवन में आपको संतुलन बनाकर चलना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, इस सप्ताह पैसों से जुड़े फैसलों को लेकर थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा और धन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। इस समय आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सही योजना बनाकर चलें। आप अपना सारा ध्यान भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने पर केंद्रित करें।
करियर की बात करें, तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का आना शुभ नहीं कहा जाएगा। इस दौरान आप कार्यस्थल पर परेशान नज़र आ सकते हैं क्योंकि आपको अच्छे काम के लिए सराहना न मिलने की आशंका है। हालांकि, काम को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें। याद रखें कि नौकरी ही सबकुछ नहीं होती। जरूरत महसूस हो तो दूसरों की सहायता लेने से न घबराएं।
स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ वैंड्स का आना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप तनाव या चिंता में रह सकते हैं। हालांकि, यह कार्ड बता रहा है कि आप कड़ी मेहनत कर रहे होंगे जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ रहा होगा। ऐसे में, आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए खुद को आराम देना होगा।
अफर्मेशन: मैं खुद से बेहद प्रेम करता/करती हूँ।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स
करियर: सिक्स ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
मिथुन राशि वालों को प्रेम जीवन में द लवर्स प्राप्त हुआ है जो आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा। यह कार्ड बता रहा है कि इस समय आप और आपके साथी एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आप एक साथ समय बिताएंगे और ऐसे में, आपका रिश्ता मज़बूत होगा। वहीं, इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। अगर ऐसा न भी हो, तो भी खुद से प्यार करें और अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
आर्थिक जीवन में आपको टेन ऑफ कप्स मिला है जो धन से जुड़े मामलों में खुशी और संतुष्टि का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, यह सप्ताह आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा इसलिए आप चिंता न करें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आने वाला समय आपके लिए सफलता लेकर आएगा। साथ ही, इस समय जरूरतमंदों की मदद करना या दान करना आपके लिए शुभ साबित होगा।
सिक्स ऑफ कप्स का आना कहता है कि करियर में आप बीते समय में लिए गए फैसलों और अनुभव से सीख लेते हुए नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं जिससे आपका भविष्य बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नई और क्रिएटिव सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। यदि संभव हो, तो कुछ नया सीखने या कुछ नया करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य को देखें, तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जिसे आपके लिए शुभ नहीं माना जा सकता है। इस सप्ताह आपको नींद से जुड़ी समस्या घेर सकती है जिसकी वजह तनाव और चिंता हो सकती है। इस समय आपको मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और गलत आदतों से दूरी बनाए रखनी होगी। इन जातकों को इस अवधि में स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने के बजाय उनका सामना करते हुए समाधान ढूंढना होगा।
अफर्मेशन: मेरी संभावनाएं असीमित हैं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द टॉवर
स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स का आना संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आपकी लव लाइफ की कमान आपके हाथों में होंगी। इस समय रिश्ते में थोड़ी उलझन या ठहराव महसूस हो सकता है, इसलिए आपको यह समझने की जरूरत होगी कि आप वास्तव में रिश्ते से क्या चाहते हैं। बता दें कि पार्टनर के साथ खुलकर बात करने से आपका रिश्ता मज़बूत होगा। वहीं, इस सप्ताह को सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना आपको जीवन में समझदारी और अनुशासन का पालन करने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपको धन से जुड़ी सही योजना बनाकर चलना होगा। इस दौरान आप दूसरों की सलाह मानकर और अपने अनुभव से सीखकर आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का काम कर सकते हैं।
करियर में द टॉवर का आना कार्यक्षेत्र में आने वाले बड़े बदलावों या समस्याओं को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आप काम को लेकर नाख़ुश और असंतुष्टि रह सकते हैं। ऐसे में, आपको यह सोचने की जरूरत होगी कि क्या आप वास्तव में अपने वर्तमान काम से खुश हैं। यदि हां, तो कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी, और अगर नहीं , तो आप करियर में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
करियर के मामले में टेन ऑफ पेंटाकल्स का मिलना सकारात्मक माना जाएगा। अगर आप खेल से जुड़े किसी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, तो आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है, जिसकी वजह आपकी ऊर्जा और साहस हो सकता है। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब आपकी सेहत बेहतर होनी शुरू हो जाएगी।
अफर्मेशन: मैं हर उस जगह का हिस्सा हूं जहां मैं जाता/जाती हूं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द वर्ल्ड
स्वास्थ्य: द फूल
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आप रिश्ते के प्रति गंभीर हो सकते हैं और ऐसे में, आप शादी-विवाह में बंध सकते हैं या फिर कोई नई जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं। सिंगल जातकों के रिश्ते में आने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा इसलिए सामाजिक मेलजोल और पार्टियों में हिस्सा लें।
टू ऑफ पेंटाकल्स का आना आर्थिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने को दर्शाता है। यह जातक धन से जुड़े फैसलों को लेकर थोड़ी उलझन महसूस कर सकते हैं। खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा और धन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। इस समय आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सही योजना चलें। आपको अपना सारा ध्यान भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने पर केंद्रित करें।
करियर में द वर्ल्ड का मिलना भविष्यवाणी कर रहा है कि यह सप्ताह काम में की जा रही मेहनत का फल आपको दिला सकता है। आप अपनी सफलता दूसरों के साथ भी शेयर करेंगे। अगर आप नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, तो आप अब इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। यह कार्ड एक अध्याय के अंत और एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है, इसलिए मेहनत करना जारी रखें।
स्वास्थ्य में द फूल का आना सेहत के प्रति आपके लापरवाही बरतने की तरफ इशारा कर रहा है। इस दौरान आप लापरवाही या जल्दबाजी के कारण चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उसमें सुधार देखने को मिलेगा। इन जातकों को अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
अफर्मेशन: मेरे अंदर विशेष प्रतिभा और योग्यताएं मौजूद हैं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
करियर: द हैरोफेंट
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको नाइट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जिसे प्रेम का संदेशवाहक माना जाता है। इस सप्ताह आपके रिश्तों में प्रेम और गहराई बढ़ सकती है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपका रिलेशनशिप अगले पड़ाव पर जा सकता है। ऐसे में, आपकी शादी-विवाह या सगाई होने की आशंका है। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है। ऐसे में, आप नए-नए प्रेम का आनंद लें।
आर्थिक जीवन में आपको सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और इसे शुभ नहीं कहा जा सकता है। यह अवधि धन से जुड़े फैसलों के लिए कमज़ोर रह सकती है। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपके लिए फलदायी हो सकते हैं। लेकिन, आपको हानि होने के योग बन सकते हैं, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। अगर आप कंफ्यूज महसूस करते हैं, तो आपको शांत रहकर सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद, आप सही फैसले लें।
करियर की बात करें, तो द हैरोफेंट का आना कहता है कि नौकरी में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति या मेंटर का मार्गदर्शन मिल सकता है। इन लोगों की बात या सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इस समय नियम-कायदों का पालन करना आपके करियर के लिए शुभ रहेगा, फिलहाल काम करने के तरीकों में बड़ा बदलाव लाने या नियम तोड़ने से बचना बेहतर रहेगा
फोर ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको सेहत में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। इस समय अच्छी नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना आपके लिए फलदायी रहेगा। साथ ही, ऐसी आदतों से दूरी बनाएं रखें जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खुद की देखभाल करें ताकि आप स्वस्थ हो सकें।
अफर्मेशन: मैं खुद ही अपने लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हूं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द डेविल
करियर: द वर्ल्ड
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
बात करें तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो एट ऑफ पेंटाकल्स का आना धैर्य रखने और लगातार प्रयास को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपके कंधों पर अन्य जिम्मेदारियां होने की वजह से आप साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने संबंधों को समय और महत्व देना होगा। वहीं, इस राशि के सिंगल जातकों को अपने जीवन में नए रिश्ते के लिए जगह बनानी होगी, अन्यथा आपको अकेलेपन का एहसास हो सकता है।
आर्थिक जीवन में द डेविल का आना धन से जुड़े मामलों में आपके फंसे या अटके होने की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप पैसों को लेकर तनाव में रह सकते हैं, लेकिन घबराने के बजाय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। जीवन में उत्पन्न समस्याओं का समाधान शांत मन और सही योजना से आप ढूंढ सकते हैं। इस दौरान जरूरत पड़ने पर आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सहायता लेने से संकोच न करें।
करियर में द वर्ल्ड का आना सफलता और कार्यों के पूर्ण होने को दर्शाता है। ऐसे में, अगर बीते समय आपको कार्यों में मेहनत का फल नहीं मिल रहा था, तो अब आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। साथ ही, आपको सराहना मिलेगी इसलिए मेहनत करना जारी रखें, चाहे अभी आपको मन मुताबिक परिणाम न मिले, लेकिन समय आने पर अवश्य मिलेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का आना खुद की देखभाल करने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके अपनी सेहत को प्राथमिकता देने पर स्वस्थ रह सकेंगे। जब आप खुद का ध्यान रखेंगे, तभी दूसरों के लिए भी बेहतर तरीके से मौजूद रह पाएंगे। इस दौरान आराम करना, सही खानापन और मानसिक रूप से शांत रहकर आप स्वस्थ रह सकेंगे।
अफर्मेशन: मैं एक समृद्ध और संतुलित जीवन जीना चुनता/चुनती हूँ।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स
बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना रिश्ते में आगे बढ़ना और बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आपको अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से बाहर आने की जरूरत होगी। जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी ख़ास व्यक्ति से नए और अलग माहौल में हो सकती है। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह पार्टनर के साथकहीं घूमने-फिरने या कुछ नया अनुभव लेने का अनुमान कर सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यह जातक कड़ी मेहनत कर रहे हैं इसलिए आपको धन को लेकर सावधान रहना होगा। हालांकि, आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा जिसकी वजह आपको भाग्य का साथ ,मिलना नहीं, बल्कि आपके द्वारा किया गया परिश्रम होगा। साथ ही, आप धन का प्रबंधन अच्छे करने में सक्षम होंगे।
करियर में द मैजिशियन कार्ड का आना सकारात्मक कहा जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और ऐसे में आपको प्रमोशन या नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपको हर कदम पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। साथ ही, आपकी रचनात्मक सोच कार्यक्षेत्र पर समस्याओं का समाधान निकालने में मददगार साबित होगी।
स्वास्थ्य की बात करें, तो टेन ऑफ वैंड्स का मिलना मानसिक और शारीरिक तनाव की तरफ संकेत कर रहा है। बता दें कि तनाव आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा होगा इसलिए आपको इस पर काबू पाना होगा। ऐसे में, आप जीवन से ब्रेक लें और खुद को पर्याप्त आराम दें। तनाव से बचने के रास्ते आपको ढूंढ़ने होंगे ताकि आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहें। साथ ही, जरूरत पड़ने पर प्रियजनों से सहायता लेने से हिचकिचाएं नहीं।
अफर्मेशन: मैं खुद को सीखने और आगे बढ़ने के लिए पूरा अवसर देता/देती हूँ।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
करियर: व्हील ऑफ फार्च्यून
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स आया है जो आपके लिए शुभ नहीं माना जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते और भावनाओं पर गंभीरता से सोचने की जरूरत होगी। संभव है कि आप अकेलेपन के डर से किसी ऐसे रिश्ते में बने हुए हों जो आपके लिए सही नहीं होगा। लंबे समय से आप जिन समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर रहे थे, तो अब उनका सामना करने का समय है। अगर आप सिंगल हैं, तो फिलहाल आप खुद पर ध्यान दें और खुद को समझना ज्यादा जरूरी होगा।
सेवेन ऑफ कप्स का आना आर्थिक जीवन में आपको सतर्क रहना होगा। इस सप्ताह आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं, लेकिन आपके लिए बचत करना भी आवश्यक होगा। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और पैसों की सही योजना बनाकर चलना होगा, ताकि आपको भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़ें।
करियर के क्षेत्र में आपको व्हील ऑफ फार्च्यून मिला है जो आपके जीवन में बड़े परिवर्तन आने या फिर किसी अध्याय के अंत को दर्शा रहा है। अब आप अपने सपने पूरे करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं क्योंकि आप ही जानते हैं कि आपके लिए क्या सर्वश्रेष्ठ हैं। अगर आप मौजूदा नौकरी को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, तो नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी इच्छाओं को मन में न रखकर उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करें।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा भागदौड़ या काम आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। ऐसे में, आपको धैर्य रखने और संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, खुद को आराम दें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें।
अफर्मेशन: मैं प्रेम, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भरा/भरी हूँ।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स
बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको करुणा और सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि, आप रिश्ते में हद से ज्यादा प्रयास करते हुए नज़र आ सकते हैं। आप अपने रिश्ते को महत्व देंगे और उसे बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आप दोनों के बीच कोई विवाद या ग़लतफहमी चल रही थी, तो अब वह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आपको सकारात्मक सोच बनाए रखें और रिश्ते को मज़बूत करने के लिए प्रयास करते रहें।
आर्थिक जीवन में आपको द सन मिला है जो बता रहा है कि यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। इस दौरान आप भविष्य के लिए थोड़ी बचत कर सकते हैं। अगर आप धन से जुड़े किसी शुभ समाचार या लाभ मिलने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि, भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत करना भी जरूरी होगा।
करियर में टेन ऑफ कप्स का आना ख़ुशियों और भावनात्मक संतुष्टि की तरफ इशारा कर रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और अधिकारी आपकी मेहनत और योगदान की कद्र करेंगे। लंबे समय से की गई मेहनत का फल अब आपको मिलने लगेगा। इस सप्ताह आप एक छोटा सा ब्रेक लें और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएं।
स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड कहा जाएगा। हालांकि, यह सेहत को लेकर कह रहा है कि आपका सारा ध्यान धन कमाने पर केंद्रित होगा जिसका नकारात्मक असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए आपको आराम करना होगा और खुद पर बेकार का बोझ डालने से बचना होगा। ऐसे में, आपके लिए मेडिटेशन और नियमित रूप से व्यायाम करना फायदेमंद साबित होगा।
अफर्मेशन: मैं हर दिन खुद का एक बेहतर स्वरूप बन रहा/रही हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और इसे आपके लिए सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। यह दर्शा रहा यही कि आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो इस सप्ताह आपके और पार्टनर के बीच प्यार, खुशियाँ और नजदीकियां बढ़ेंगी। ऐसे में, इन खूबसूरत लम्हों का आनंद लेंगे। वहीं, इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में प्यार दस्तक देगा इसलिए नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएं।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो सेवेन ऑफ वैंड्स का मिलता दर्शाता है कि आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्थिक जीवन की कमान अपने हाथ में लेंगे। इस दौरान आपको अचानक से धन मिल सकता है, लेकिन आपको जीवन के मुश्किल समय के लिए भी पैसों की बचत करनी होगी। अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, तो आपको आगे की योजना बनाने और व्यर्थ के कार्यों में धन न खर्च करें, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
करियर के संबंध में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको संतुलन बनाकर चलने के लिए कह रहा है। इस समय आप जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां उठाने की कोशिश कर रहे होंगे, जिससे आप पर तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में, आपके लिए एक समय पर एक काम करना ही फलदायी रहेगा। यह जातक कार्यक्षेत्र पर कोई जोखिम भरा काम कर सकते हैं, परंतु परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
स्वास्थ्य के संबंध में आपको ऐस ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो अच्छे स्वास्थ्य और नई शुरुआत का संकेत कर रहा है। इस दौरान आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और एक बार फिर से अपने जीवन की कमान अपने हाथ में लेंगे। इन जातकों को स्वाथ्य को लेकर अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा और ध्यान रखें कि आप पर्याप्त नींद लें, भोजन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
अफर्मेशन: मैं अपनी आत्मा की आवाज़ सुनता/सुनती हूँ, अपने शरीर को मज़बूत बनाता/बनाती हूँ और अपने मन को केंद्रित रखता /रखती हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो आपके पास मौजूद विकल्पों और किसी के प्रति आकर्षित होने की तरफ इशारा करता है। इस सप्ताह आप रिश्ते में उत्साह और रोमांच महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपके लिए यह समझना जरूरी होगा कि सच्चा प्रेम केवल भावनाओं तक सीमित नहीं होगा। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके सामने रिश्ते में आने के लिए कई विकल्प मौजूद होंगे, इसलिए अपने दिल की आवाज़ सुनते हुए सही का चुनाव करें।
आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड का आना सफलता, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण कार्य के पूरे होने को दर्शाता है। इस सप्ताह आपके जीवन में आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप, परिस्थितियां अब बेहतर होने लगेंगी। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं होगा कि आप बिना सोचे-समझे धन खर्च करें। आपको भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए योजना बनाकर चलना होगा।
करियर के क्षेत्र में आपको टू ऑफ कप्स मिला है जो कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के अच्छे सहयोग और मधुर संबंध को दर्शाता है। इस सप्ताह आपको बेहतरीन काम के लिए लोगों से सराहना और प्रशंसा की प्राप्ति होगी। आप कार्यक्षेत्र पर पहले से ज्यादा सहज महसूस कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा। यह कार्ड बता रहा है कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। ऐसे में, आप अच्छी सेहत का आनंद लें। साथ ही, आप किसी रोग से परेशान हैं, तो आपको सही इलाज मिलेगा और आपका जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा।
अफर्मेशन: मैं जीवन में आशीर्वाद को अपनी ओर आकर्षित करता/करती हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो कार्ड्स आपकी ऊर्जा और अंतर्ज्ञान से जुड़कर काम करते हैं। यह कार्ड आपकी स्थिति और अवचेतन विचारों को दर्शाते हैं, और आपको मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
नहीं, व्यक्ति के लिए विश्वास करना आवश्यक नहीं है। खुले विचारों वाला और ग्रहणशील होना आपको भविष्यवाणी प्राप्त करने में सहायता करता है।
हाँ, टैरो कार्ड पुरनम रूप से सुरक्षित होता है।