टैरो कार्ड्स की रहस्यमयी दुनिया से जानें, कैसा रहेगा वर्ष 2025 आपके लिए!
नए साल में हम सभी ढेरों आशाएं एवं उम्मीदें लेकर प्रवेश करते हैं और हमारी कामना है कि बीता हुआ साल यानी कि 2024 आपके लिए अच्छा रहा होगा। इस वर्ष में आपने कई खूबसूरत यादें बनाई होंगी और इसी के साथ अब हम आगे बढ़ते हुए साल 2025 में प्रवेश कर जाएंगे। इस क्रम में, टैरो राशिफल 2025 के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि साल 2025 आपको किस तरह के परिणाम देगा और कितना शुभ रहेगा। साथ ही, यह आपके लिए कौनसी सौगात लेकर आएगा। एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया गया टैरो कार्ड पर आधारित यह राशिफल लेकर आया है जिसके जरिए सभी 12 राशि के जातक वर्ष 2025 के लिए अपना भविष्य जान सकेंगे।
टैरो राशिफल 2025 का यह विशेष लेख वर्ष 2025 को लेकर आपके सभी सवालों के जवाब देगा और साथ ही, आप जान सकेंगे कि साल 2025 में आपको कब और किस समय रहना होगा सावधान और कौन सा समय आपकी राशि के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा, टैरो की दुनिया का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों से भी आपको रूबरू करवाएंगे। तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं टैरो कार्ड के महत्व के बारे में।
टैरो कार्ड और इसका महत्व
बात करें टैरो राशिफल और इसके महत्व की, तो टैरो कार्ड्स संख्याओं और ब्रह्मांडीय (यूनिवर्सल) ऊर्जा का एक संयोजन है। यह यूनिवर्सल और पर्सनल ऊर्जाओं पर निर्भर करता है। टैरो कार्ड के डेक में अनेक तरह के कार्ड होते हैं और हर कार्ड का अपना एक अलग अर्थ होता है। टैरो कार्ड का हर कार्ड मनुष्य जीवन के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
सामान्य शब्दों में कहें तो, टैरो कार्ड द्वारा की गई भविष्यवाणी एक व्यक्ति को अपने विचारों को जानने और समझने के साथ-साथ उसके जीवन में होने वाली घटनाओं के प्रति आगाह करने में सहायक साबित होता है। शायद यह बात आपको थोड़ा हैरान कर सकती है यदि आप अपने अतीत के बारे में भी कुछ जानने की इच्छा रखते हैं, तो आप टैरो की सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने आज को देखते हुए भविष्य में जन्म लेने वाली किसी समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं, तो इसमें भी टैरो कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
टैरो कार्ड से कैसे की जाती है भविष्यवाणी?
ज्योतिष की तरह ही टैरो कार्ड एक प्राचीन और विशिष्ट विद्या है। इसका उपयोग करके न सिर्फ मनुष्य के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जाना जा सकता है, बल्कि अतीत में हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। अगर हम स्पष्ट रूप से कहें तो, यह आपको भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में बताने में सक्षम होता है और साथ ही, जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने में भी टैरो आपका मार्गदर्शन कर सकता है।
टैरो रीडिंग में अनेक तरह के चित्रों और रूपरेखा वाले कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। प्रत्येक कार्ड अपने आप में ख़ास होता है और सबका अपना एक अलग अर्थ होता है। टैरो कार्ड के हर कार्ड में दोनों तरफ कुछ चित्र बने होते हैं और इन चित्रों के आधार पर ही व्यक्ति के जीवन के आज, कल और भविष्य की भविष्यवाणी की जाती है। बता दें कि भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में इसका इस्तेमाल आज से लगभग 2000 वर्षों पहले शुरू हुआ था।
क्या कहता है टैरो का इतिहास
बात करें टैरो कार्ड के इतिहास की, तो इसका संबंध इटली और यूरोप के कुछ हिस्सों से माना गया है। टैरो कार्ड का सही उपयोग वास्तव में 16वीं सदी में यूरोप के लोगों द्वारा किया गया था। हालांकि, भारत में टैरो कार्ड ने प्रसिद्धि 19वीं शताब्दी में प्राप्त की और अपना एक अलग मुकाम बनाया।
बता दें कि टैरो कार्ड में दो तरह के कार्ड होते हैं जो कि मेजर और माइनर आर्काना के नाम से जाने जाते हैं। मेजर आर्काना कार्ड कुल 22 होते हैं जबकि माइनर आर्काना 56 कार्ड होते हैं। वहीं, 40 कार्ड विशुद्ध आर्काना और 16 रॉयल आर्काना कार्ड होते हैं। इन कार्ड्स को भी चार भागों में बांटा जाता है और यह कप्स, पेंटाकल्स, स्वॉर्ड्स और वैंड्सके नाम से जाने जाते हैं।
जानें मेजर-माइनर आर्काना कार्ड के बारे में
टैरो कार्ड 78 कार्ड्स का समूह होता है और इन सभी कार्ड्स में 56 माइनर आर्काना होते हैं जो कि बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं जबकि मेजर आर्काना 22 कार्ड होते हैं। मेजर आर्काना का अर्थ देखें तो, आर्काना की उत्पत्ति आरकेन शब्द से हुई है और इसका अर्थ बड़े रहस्य से है। एक तरफ, जहां माइनर आर्काना मनुष्य जीवन की छोटी-मोटी घटनाओं के बारे में आपको बताता है तो वहीं, मेजर आर्काना से व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक और पूर्वजन्म की बड़ी घटनाओं के बारे में आपको जानकारी प्राप्त होती है।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहां क्लिक करें चंद्र राशि कैलकुलेटर।
टैरो भविष्यवाणी से जानें, वर्ष 2025 के लिए राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि के लिए टैरो भविष्यफल 2025
टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 की शुरुआत मेष राशि के साथ करेंगे क्योंकि यह राशि चक्र की पहली राशि है। वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र को एक शरीर ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
वृषभ राशि के लिए टैरो भविष्यफल 2025
टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के लिए भविष्यवाणी करेगा जिसके राशि स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह लोग जमीन….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
मिथुन राशि के लिए टैरो भविष्यफल 2025
मिथुन राशि वालों के वर्ष 2025 लिए टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 क्या कुछ कह रहा है? आइए जानते हैं। इस राशि के जातक बहुत मिलनसार….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
तुला राशि शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली वायु तत्व की राशि है और इस राशि के तहत जन्म लेने वाले जातक मिलनसार स्वभाव एवं सौहार्द से….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
मकर राशि वालों को साल 2025 के लिए सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड प्राप्त हुआ है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कह रहा है कि इन जातकों के….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
कुंभ राशि के लिए टैरो भविष्यफल 2025
टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कहता है कि कुंभ राशि के जातकों को साल 2025 के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स मिला है। यह जातक बेहद बुद्धिमान….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
मीन राशि के लिए टैरो भविष्यफल 2025
टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कह रहा है कि मीन राशि के जातकों के लिए साल 2025 शानदार रहेगा। इस अवधि में आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या टैरो भविष्य बता सकता है?
हाँ, टैरो कार्ड किसी व्यक्ति के न सिर्फ भविष्य बल्कि अतीत और वर्तमान के बारे में भी बता सकता है।
2. टैरो में कितने कार्ड होते हैं?
टैरो कार्ड में कुल 76 कार्ड्स होते हैं।
3. टैरो की शुरुआत कहाँ से हुई?
ऐसा कहा जाता है कि टैरो की शुरुआत इटली और यूरोप के कुछ हिस्सों में हुई थी।
एक्सक्लूसिव 2025 कवरेज: कैसा रहेगा साल 2025 आपके लिए? जानें!
त्योहारों का मौसम अब हमसे विदा ले चुका है और इसी के साथ हम साल के अंतिम पड़ाव यानी कि वर्ष 2024 के आख़िरी महीने में प्रवेश कर गए हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे, हम नए साल के करीब आते जाएंगे और जल्द ही वर्ष 2025 शुरू हो जाएगा। ऐसे में, सबके मन में नववर्ष को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिलता है क्योंकि सभी को आने वाले नए साल से काफ़ी आशाएं होती हैं। लेकिन, कुछ लोग साल 2025 को लेकर कंफ्यूजन में भी रहते हैं कि यह साल उनके लिए कैसा रहेगा?
ऐसे में, आपके मन में भी साल 2025 को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे होंगे कि यह साल हमारे लिए कैसा रहेगा? क्या सेहत रहेगी मज़बूत या रोग करेंगे परेशान? क्या आर्थिक समस्याओं का होगा अंत? प्रेम जीवन में मिलेगा साथी का साथ या फिर रहेगी तकरार? क्या वर्ष 2024 में प्रेम जीवन में साथी का साथ मिलेगा? कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन आदि सवालों के जवाब आपको हमारे लेख में मिलेंगे।
एस्ट्रोसेज विशेष रूप से अपने पाठकों के लिए लेकर आया है एस्ट्रो कवरेज 2025, यहां आपको वर्ष 2025 को लेकर मन में उठ रहे हर सवाल, संदेह और समस्या का हल मिलेगा। तो आइए अब हम बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और शुरू करते हैं एस्ट्रो कवरेज 2025 की।
एक्सक्लूसिव 2025 कवरेज क्यों है बेहद खास?
राशिफल 2025
चीनी राशिफल 2025
अंक ज्योतिष राशिफल 2025
लाल किताब 2025
शिक्षा राशिफल
आर्थिक राशिफल
प्रेम राशिफल
करियर राशिफल
स्वास्थ्य राशिफल
विवाह योग 2025
प्रेम योग 2025
लग्न राशिफल 2025
नक्षत्र राशिफल 2025
टैरो राशिफल 2025
ग्रहण 2025
गोचर 2025
अमावस्या 2025
पूर्णिमा 2025
राशिफल 2025
नया साल यानी कि वर्ष 2025 आपके लिए कैसा रहेगा? इस सवाल का जवाब अगर आप राशि आधारित राशिफल की सहायता से जानना चाहते हैं, तो आप साल 2025 में मिलने वाले परिणामों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2025।
अंक ज्योतिष राशिफल 2025
अगर आपका विश्वास अंक ज्योतिष में है और आप अंक एवं मूलांक पर आधारित भविष्यफल के माध्यम से साल 2025 का हाल जानना चाहते हैं, तो आप अंक ज्योतिष राशिफल 2025 की सहायता से नए वर्ष से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चीनी राशिफल 2025
जो लोग चीनी राशिफल की सहायता से अपना भविष्य जानना चाहते हैं या फिर चीनी राशि पर आधारित राशिफल को मानते हैं, उनके लिए वर्ष 2025 क्या सौगात लेकर आएगा? यह जानने के लिए पढ़ें चीनी राशि पर आधारित चीनी राशिफल 2025।
लाल किताब 2025
एस्ट्रोसेज का यह विशेष लेख लाल किताब 2025 आपको जीवन में आने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह पूर्ण रूप से लाल किताब पर आधारित है जिसके माध्यम से आप जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि प्रेम, विवाह, करियर आदि के लिए नया साल कैसा रहने वाला है, आप जान सकेंगे। तो अभी पढ़ें लाल किताब 2025 और जानें अपना आने वाला कल।
प्रेम, शिक्षा और आर्थिक राशिफल
मनुष्य का जीवन प्रेम, शिक्षा और धन के बिना अधूरा रहता है। यह हमारे जीवन की तीन बुनियादी जरूरतें हैं। ऐसे में, नया साल अर्थात वर्ष 2025 प्रेम, शिक्षा और आर्थिक जीवन में किस तरह के परिणाम आपको देगा? इस साल क्या शिक्षा में रंग लाएगी आपकी मेहनत? क्या प्रेम जीवन इस साल खुशियों से भरा रहेगा? कैसा रहेगा आपका आर्थिक जीवन? इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़ें एस्ट्रोसेज के अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा तैयार यह खास राशिफल।
करियर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। ऐसे में, आने वाले नए साल को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल उठने लगे होंगे जैसे कि नया साल आपके करियर के लिए क्या कुछ लेकर आएगा? नौकरी में मिलेगी तरक्की या फिर बदलनी पड़ेगी नौकरी? क्या वर्ष 2025 में मिलेगी मनचाही नौकरी? या फिर नए साल में स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में प्रश्न आ रहे होंगे कि इस साल कैसा रहेगा आपकी सेहत का हाल या स्वास्थ्य समस्याओं से रहेंगे परेशान? तो बता दें कि एस्ट्रोसेज द्वारा तैयार किया गया करियर राशिफल 2025 और स्वास्थ्य राशिफल 2025 पढ़कर आप अपनी सभी दुविधाओं को दूर कर सकते हैं।
विवाह मुहूर्त, प्रेम योग
प्रेम और विवाह, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के अहम पड़ाव होते है और ऐसे में, जब हम नए साल में प्रवेश करते हैं, तो हमारी आशाएं और उम्मीदें नए वर्ष को लेकर बढ़ जाती हैं। अब जल्द ही आप साल 2025 में प्रवेश करेंगे और आपके मन में प्रेम और विवाह को लेकर सवाल उठ रहे होंगे कि वर्ष 2025 आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा और इस साल किस राशि के जातक शादी के बंधन में बंधेंगे? इनका जवाब आपको हमारे विशेष लेख प्रेम योग 2025 और विवाह योग 2025 में मिल जाएगा।
नक्षत्र राशिफल 2025
ज्योतिष में ग्रहों एवं नक्षत्रों को विशेष स्थान प्राप्त है और सिर्फ ग्रह ही नहीं, बल्कि नक्षत्र भी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। अगर आप नक्षत्रों की चाल, दशा एवं स्थिति पर आधारित राशिफल के द्वारा जानना चाहते हैं कि वर्ष 2025 में नक्षत्रों का आपके जीवन पर कितना गहरा प्रभाव रहने वाला है, तो आप नक्षत्र राशिफल 2025 से इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
लग्न राशिफल 2025
जो लोग लग्न आधारित राशि के माध्यम से जानना चाहते हैं कि वर्ष 2025 आपके लिए कितना खास रहेगा या फिर आपके जीवन में किस तरह के उतार-चढ़ाव लेकर आएगा? तो आप इस बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए पढ़ें लग्न आधारित राशिफल।
टैरो राशिफल 2025
यदि आप उन लोगों में से हैं जो टैरो कार्ड्स पर विश्वास करते हैं और टैरो रीडिंग से भविष्य जानना पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास लेकर आये है। एस्ट्रोसेज के टैरो राशिफल 2025 की सहायता से आप जान सकते हैं कि साल 2025 आपके जीवन को खुशियों से भर देगा या फिर आपकी परेशानियां बढ़ाएगा। तो बिना देर किये अभी पढ़े टैरो राशिफल 2025 और जानें नए साल के बारे में सब कुछ।
ग्रहण एवं गोचर
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर एवं ग्रहण को विशेष माना जाता है क्योंकि यह मनुष्य के जीवन को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे में, वर्ष 2025 में कब और किस समय कौन सा ग्रह गोचर करेगा या कब-कब नए साल में ग्रहण लगेगा? इसकी विस्तृत जानकारी आप हमारे ग्रहण 2025 और गोचर 2025 (शनि, गुरु, राहु और केतु) के इस ख़ास लेख को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
पूर्णिमा 2025 – अमावस्या 2025
हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है क्योंकि इस दिन अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस प्रकार, आने वाले नए साल यानी कि वर्ष 2025 में कब-कब है अमावस्या और पूर्णिमा? इनकी सही तिथियों के बारे में जानने के लिए आप एस्ट्रोसेज द्वारा तैयार किया गया अमावस्या 2025 और पूर्णिमा 2025 को पढ़ सकते हैं।
एस्ट्रो कवरेज 2025 में और भी है कुछ ख़ास
हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि एक्सक्लूसिव एस्ट्रो कवरेज 2025 में आपको वर्ष 2025 से संबंधित सिर्फ इतनी जानकारी दी जा रही है, तो बता दें कि आपका ऐसा सोचना गलत होगा क्योंकि यहां हम आपको केवल राशिफल, नक्षत्र, लग्न समेत टैरो राशिफल ही नहीं प्रदान कर रहे हैं, बल्कि नए वर्ष के अवसर पर एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए साल 2025 से जुड़ी बहुत सारी वीडियो लेकर आने वाला है। यह सभी वीडियो हमारे पाठकों के मन में उठ रहे सवालों, आशाओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। तो अब बिना ज्यादा देर किये हमारे यूट्यूब चैनल एस्ट्रोसेज टीवी को सब्सक्राइब करें और ज्योतिष आधारित रोमांचक वीडियो को देखकर अपने प्रश्नों के जवाब पाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. राशिफल 2025 क्या ज्योतिष पर आधारित है?
हाँ, वर्ष 2025 के लिए तैयार किया गया राशिफल पूर्ण रूप से ज्योतिष पर आधारित है।
2. क्या टैरो से हम भविष्य जान सकते हैं?
हाँ, टैरो कार्ड्स भविष्य के बारे में जानने का एक महत्वपूर्ण ज़रिया है।
3. चीनी राशिफल 2025 में कितनी राशि है?
चीनी राशिफल में भी 12 राशियां होती हैं।
पौष माह में पड़ेंगे कई महत्वपूर्ण त्योहार, राशि अनुसार करें ये उपाय होगी हर मनोकामना पूरी!
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दसवें महीने को पौष का महीना कहते हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद इस माह की शुरुआत होती है। पौष माह को पूस का महीना भी कहा जाता है। इस माह में पितरों और भगवान सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष माह में भगवान सूर्य देव की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस माह में सफला एकादशी, संकष्टी चतुर्थी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, पौष अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। चलिए जानते हैं पौष माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों के तिथि के बारे में।
आज इस ब्लॉग में हम पौष मास से जुड़ी तमाम रोमांचक चीज़ों के बारे में विस्तार से बताएंगे जैसे कि इस माह के दौरान कौन-कौन से व्रत-त्योहार आएंगे? इस माह में कौन से उपाय किए जाने चाहिए? इस माह का धार्मिक महत्व क्या है? और इस मास में जातकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? ऐसी ही कई जानकारियों से लबालब है एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग, इसलिए अंत तक ज़रूर पढ़ें।
पौष माह का आरंभ 16 दिसंबर 2024 सोमवार को होगा जिसकी समाप्ति 13 जनवरी 2025 सोमवार को हो जाएगी। इस माह में सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है और उनकी आराधना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पौष मास का महत्व
पौष मास हिंदू पंचांग का दसवां महीना है और यह धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। पौष मास का संबंध सूर्य देव से है और इसे सूर्य उपासना और व्रत-त्योहारों के लिए उत्तम समय माना जाता है। पौष मास में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं जिसे मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस समय सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और स्नान, दान, तथा उपवास का विशेष महत्व होता है।
पौष मास में दान का अत्यधिक महत्व है। विशेषकर तिल, गुड़, और अन्य वस्त्रों का दान पुण्य माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में किए गए दान और पुण्य कर्मों से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। पौष मास के अंत में मकर संक्रांति का पर्व आता है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से गंगा स्नान, दान-पुण्य और खिचड़ी, तिल के लड्डू आदि का सेवन शुभ माना जाता है। पौष मास को कुछ स्थानों पर विवाह और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए भी शुभ माना जाता है।
पौष मास यानी कि 16 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 के दौरान हिन्दू धर्म के कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं, जो कि इस प्रकार हैं:
तिथि
वार
पर्व
18 दिसंबर, 2024
बुधवार
संकष्टी चतुर्थी
26 दिसंबर, 2024
गुरुवार
सफला एकादशी
28 दिसंबर, 2024
शनिवार
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 दिसंबर, 2024
रविवार
मासिक शिवरात्रि
30 दिसंबर, 2024
सोमवार
पौष अमावस्या
10 जनवरी, 2025
शुक्रवार
पौष पुत्रदा एकादशी
11 जनवरी, 2025
शनिवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
13 जनवरी, 2025
सोमवार
पौष पूर्णिमा व्रत
पौष मास में जन्म लेने वाले लोगों के गुण
पौष मास में जन्म लेने वाले लोगों के गुण और व्यक्तित्व पर सूर्य देव का विशेष प्रभाव होता है क्योंकि यह महीना सूर्य की उपासना का समय माना जाता है। इन लोगों के स्वभाव और जीवनशैली में कुछ खास गुण देखे जाते हैं। आइए चर्चा करते हैं इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों के अंदर कौन से गुण पाए जाते हैं।
पौष मास में पैदा हुए लोगों में सूर्य का प्रभाव होता है और सूर्य का प्रभाव इन लोगों को स्वाभाविक रूप से नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। वे आत्मविश्वासी और दृढ़ संकल्पी होते हैं और किसी भी समूह में नेतृत्व करने में सक्षम होते हैं। पौष मास में जन्मे लोग आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। वे अपने विचारों और फैसलों में दृढ़ रहते हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होते हैं। ये लोग अनुशासन और समय का पाबंद रहते हैं। वे अपने जीवन में नियमों और सिद्धांतों का पालन करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं।
पौष मास सूर्य की पूजा का महीना है इसलिए इस समय में जन्मे लोग अक्सर धर्म और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते हैं। वे धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं को महत्व देते हैं और अपने जीवन में आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना प्रबल होती है। वे अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करते और अपनी शर्तों पर जीवन जीने की कोशिश करते हैं।
इसके अलावा, ये लोग परिश्रमी होते हैं और अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से नहीं कतराते। इनमें सकारात्मक सोच और ऊर्जा की प्रचुरता होती है। वे मुश्किल हालातों में भी धैर्य रखते हैं और अपने सकारात्मक दृष्टिकोण से समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश करते हैं। इनका पारिवारिक जीवन के प्रति विशेष झुकाव होता है। वे अपने परिवार और संबंधों को महत्व देते हैं और हमेशा अपने परिवार के लिए समर्पित रहते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
पौष मास में सूर्य देव की पूजा कैसे करें
पौष मास में सूर्य देव की पूजा विशेष महत्व रखती है। सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि के देवता माना जाता है और इस समय उनकी आराधना से व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं पौष मास में सूर्य देव की पूजा कैसे करें:
पौष मास में सूर्य देव की पूजा के लिए सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। यह पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है।
स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को शुद्ध करें।
सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, चावल और रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नमः का जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और मानसिक शांति मिलती है।
“ऊँ आदित्याय नमः” या “ऊँ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा से स्वास्थ्य, समृद्धि और ऊर्जा प्राप्त होती है।
यदि संभव हो, तो सूर्य उपासना के लिए “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें, यह भी अत्यंत फलदायक माना जाता है।
पूजा स्थल पर सूर्य देव की प्रतिमा या चित्र रखें और उसे जल, चंदन, फूल, धूप, दीप, और नैवेद्य अर्पित करें।
सूर्य देव को गुड़, तिल और लाल रंग के फलों का भोग चढ़ाएं क्योंकि ये सूर्य देव को प्रिय माने जाते हैं।
“ऊँ भास्कराय विद्महे, महातेजाय धीमहि, तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्” का जाप करें। इस मंत्र का जाप सूर्य की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने में सहायक होता है।
पौष मास में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए तिल, गुड़, लाल वस्त्र, और अन्न का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।
इस समय विशेषकर तिल और गुड़ से बने लड्डू का दान करना और उसका सेवन करना शुभ माना जाता है।
पौष माह में सूर्य देव की पूजा और साधना का विशेष महत्व है और इस दौरान कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। इन मंत्रों के जाप से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और साधक को स्वास्थ्य, ऊर्जा, समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है। पौष मास में किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण मंत्र इस प्रकार हैं:
लाभ: इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसका आत्मबल बढ़ता है।
आदित्य मंत्र:
मंत्र: ऊँ आदित्याय नमः।
लाभ: इस सरल मंत्र का जाप करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
सूर्य बीज मंत्र:
मंत्र: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
लाभ: बीज मंत्र का जाप करने से सूर्य देव की शक्ति प्राप्त होती है और जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।
सूर्य नमस्कार मंत्र:
मंत्र: ऊँ घृणि सूर्याय नमः।
लाभ: यह मंत्र सूर्य नमस्कार के दौरान जपा जाता है और इसे प्रतिदिन करने से व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा और उत्साह बना रहता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
पौष मास में राशि अनुसार करें ये ख़ास उपाय
पौष महीने में राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को सूर्य देव की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, पौष मास में कौन-सी राशि वाले लोग कौन-से उपाय कर सकते हैं:
मेष राशि
प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल और चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी और करियर में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
सूर्य देव का ध्यान करते हुए “ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही गुड़ और तिल का दान करें। इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पारिवारिक जीवन में शांति मिलती है।
मिथुन राशि
पौष मास में तांबे का कड़ा धारण करें और सूर्य नमस्कार करें। साथ ही, गरीबों को तांबे के बर्तन दान करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
कर्क राशि
रविवार को सूर्य देव को गुड़ का भोग अर्पित करें और तांबे के लोटे में जल भरकर अर्घ्य दें। साथ ही “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी और संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि
रोजाना सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ऊँ आदित्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय करियर में सफलता और प्रमोशन प्राप्त करने में मदद करेगा।
कन्या राशि
सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल और तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही, रविवार के दिन तिल और गुड़ का दान करें। इससे आपके आर्थिक जीवन में सुधार होगा और शारीरिक समस्याओं से राहत मिलेगी।
तुला राशि
सूर्य देव के सामने सुबह “सूर्य गायत्री मंत्र” का जाप करें और गरीबों को लाल वस्त्र दान करें। यह उपाय आपके रिश्तों में मधुरता लाएगा और जीवन में समृद्धि लाएगा।
वृश्चिक राशि
पौष माह में रोजाना सूर्य नमस्कार करें और “ऊँ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही, जरूरतमंदों को तिल के लड्डू दान करें। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
धनु राशि
सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें और अपने घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य प्रतीक लगाएं। यह उपाय आपके करियर और व्यवसाय में वृद्धि करेगा और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
मकर राशि
पौष मास के दौरान विशेष रूप से मकर संक्रांति के दिन गुड़ और तिल का दान करें और “सूर्य बीज मंत्र” का जाप करें। इससे आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आएगी और भाग्य में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
रविवार को सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें तांबे के लोटे में जल, चावल और लाल फूल अर्पित करें। साथ ही, तांबे के बर्तन का दान करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि
प्रतिदिन प्रातः सूर्य देव को अर्घ्य दें और “ऊँ भास्कराय नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही, गरीबों को अन्न और वस्त्र दान करें। इससे आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी और आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1- पौष माह की शुरुआत कब से हो रही है?
मार्गशीर्ष माह का आरंभ 16 दिसंबर 2024 सोमवार को होगा जिसकी समाप्ति 13 जनवरी 2025 सोमवार को हो जाएगी।
2- पौष माह में किस देवता की पूजा की जाती है?
मार्गशीर्ष माह में सूर्य की पूजा करने का विधान है।
3- पौष कौन से महीने को कहते हैं?
यह हिंदी कैलेंडर का दसवां महीना होता है।
खरमास के साथ शुरू होगा ये सप्ताह, अगले एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक!
एस्ट्रोसेज का यह खास ब्लॉग आपको दिसंबर के तीसरे सप्ताह से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। ऐसे में, हम सभी के मन में यह जानने के लिए उत्सुकता रहती है कि आने वाला समय हमारे जीवन के लिए क्या कुछ लेकर आएगा। साप्ताहिक राशिफल के इस लेख की मदद से आप जान सकेंगे कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के जातकों को किस तरह के परिणाम देगा? क्या व्यापार में होगा मुनाफा या उठाना पड़ेगा नुकसान? सेहत रहेगी दुरुस्त या रोग करेंगे परेशान? क्या प्रेम जीवन में होगी किसी ख़ास से मुलाकात? शादीशुदा जातकों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? इन सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में मिलेंगे। व्यापार से लेकर शिक्षा और प्रेम जीवन से शादीशुदा जीवन तक, यहां आपको मिलेगा अपने हर प्रश्न का जवाब।
इसके अलावा, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग इस हफ्ते में पड़ने वाले ग्रहण, गोचर, व्रत-त्यौहार की जानकारी भी आपको प्रदान करेगा। साथ ही जानेंगे, 16 से 22 दिसंबर के बीच कौन-कौन सी प्रसिद्ध हस्तियों ने जन्म लिया है। बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति का गहन विश्लेषण करके तैयार किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ़्ते के शुभ मुहूर्त जैसे कि नामकरण, अन्नप्राशन और कर्णवेध संस्कार आदि की शुभ तिथियों से भी आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जानते हैं इस सप्ताह के पंचांग के बारे में।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर का यह तीसरा सप्ताह 16 दिसंबर को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को शुरू होगा और इसका अंत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि 22 दिसंबर 2024, रविवार के दिन होगा। हालांकि, दिसंबर साल का बाहरवां और अंतिम महीना होने की वजह से अपने आप में ख़ास होता है क्योंकि इसका हर दिन हमें नए साल की तरफ ले जाता है। ऐसे में, इस माह का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष रहेगा। इस दौरान कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और अनेक ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इस हफ़्ते आने वाले व्रत-त्योहारों पर।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
व्रत एवं त्योहार हमारे जीवन को खुशियों और उत्साह से भरते हैं इसलिए हम सभी को इनका इंतज़ार रहता है। इसके अलावा, हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले प्रत्येक पर्व या व्रत का अपना महत्व होता है और हर व्रत-त्योहार के पीछे एक कथा होती है। लेकिन, वर्तमान समय में लोग अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी की वजह से इन व्रत एवं त्योहारों की तिथियों को याद नहीं रख पाते हैं इसलिए यहां हम आपको व्रत-त्योहारों की तिथियां प्रदान करने जा रहे हैं।
संकष्टी चतुर्थी (18 दिसंबर 2024, बुधवार): संकष्टी चतुर्थी का व्रत माता गौरी और भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है कि जो जातक इस व्रत को करता है, गणेश जी उसके सभी दुखों और कष्टों को हर लेते हैं।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
खरमास 2024 कब से होगा शुरू?
खरमास को हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस माह के शुरू होने के साथ ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। खरमास का महीना एक महीने तक रहता है और ऐसे में, एक माह तक शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। बता दें कि जब सूर्य देव धनु राशि और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लग जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल दो बार खरमास लगता है धनु संक्रांति और मीन संक्रांति पर।
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, पहला खरमास मार्च या अप्रैल के महीने में लगता है जबकि दूसरा खरमास नवंबर या दिसंबर माह में आता है। वर्ष 2024 के दिसंबर माह में खरमास का आरंभ 15 दिसंबर 2024 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर होगा। इसी के साथ मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। हालांकि, सूर्य महाराज के 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में प्रवेश करने पर दोबारा मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाएगा।
इस सप्ताह (16 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2024) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और ऐसे में, इनकी स्थिति में होने वाले बदलावों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। साथ ही, ग्रहण को भी एक अशुभ घटना माना जाता है इसलिए कोई भी भविष्यवाणी करने से पहले ग्रहों की चाल, स्थिति और दशा का विश्लेषण किया जाता है। बता दें कि इस सप्ताह किसी ग्रह का गोचर नहीं होने जा रहा है, लेकिन केवल एक ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करने जा रहा है। आइए जानते हैं इन ग्रहों के गोचर के बारे में।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी (16 दिसंबर 2024): ज्योतिष में ग्रहों के युवराज के नाम से विख्यात बुध महाराज 16 दिसंबर 2024 की दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में हम आपको दिसंबर के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों के बारे में अवगत करवाने जा रहे हैं जिससे समय रहते हुए आप अपने काम समय पर पूरा कर सकें।
जो माता-पिता अपनी संतान का उपनयन संस्कार इस सप्ताह करवाने की सोच रहे हैं, उनके लिए हम आपको नीचे तिथियां प्रदान कर रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:
तारीख़ एवं दिन
मुहूर्त
16 दिसंबर 2024, सोमवार
07:39-12:53
इस सप्ताह के विद्यारंभ संस्कार के मुहूर्त
तिथि
दिन
पर्व
राज्य
19 दिसंबर 2024
गुरुवार
रात 11 बजकर 59 मिनट से 20 दिसंबर की मध्यरात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक।
अश्लेषा
इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त
अगर आप अपने नवजात शिशु के लिए नामकरण संस्कार का मुहूर्त देख रहे हैं, तो नीचे हम आपको नामकरण संस्कार के लिए शुभ समय एवं तिथियां प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं:
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 16 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2024
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो, आप जीवन के हर पक्ष का आनंद…(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपकी तरक्की होगी, जिसको लेकर आपका प्रेमी आपकी जमकर तारीफ़ करने और दिल से सराहना…(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाला खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो आपकी सेहत अचानक से डांवाडोल…(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
ये समय प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति, अपने विश्वास को मजबूत बनाने वाला समय होगा। क्योंकि…(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि की महिलाओं के लिये इस सप्ताह एरोबिक्स करना, उनके स्वास्थ्य में अनुकूल बदलाव लाने में मदद…(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह प्रेम में पड़े इस राशि के जातक अपने प्रेमी-प्रेमिका को, अपने प्यार को प्रदर्शित करने के लिए…(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव, इस सप्ताह आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। ऐसे में…(विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह संभव है कि प्रेम में पड़े जातकों को अपने रिश्ते को लेकर, कोई ऐसा बड़ा फैसला लेना पड़े, जिसके बारे…(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपकी मानसिक स्थिति काफी बेहतर होगी, क्योंकि आप इस दौरान हर प्रकार के…(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
इस सप्ताह किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति, आपके प्रियतम की बढ़ती नज़दीकियों से आपको…(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाला खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो आपकी सेहत अचानक…(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
प्रेम राशिफल के अनुसार यह सप्ताह, आपके प्रेम जीवन को मजबूत बनाने…(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के वो बुजुर्ग जातक, जो पिछले समय से जोड़ों में दर्द की समस्या या कमर में दर्द से…(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपका प्रेमी आपके तज़ुर्बे से किसी बेहतर सलाह की चाह करेगा, परंतु आप उन्हें संतुष्ट…(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से समय विशेष अच्छा रहेगा और आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के बल पर…(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इश्क की खुमारी इस दौरान सातवें आसमान पर होगी। अपने मनोभावों को अभिव्यक्त…(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन आपका किसी भी बात पर…(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
प्रेम में पड़े इस राशि के लोग इस समय बहुत भावुक हो सकते हैं और अपने मन के…(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दिसंबर में कौन से त्योहार पड़ेंगे?
दिसंबर के तीसरे सप्ताह में सफला एकादशी, मार्गशीर्ष पूर्णिमा और धनु संक्रांति जैसे पर्व मनाए जाएंगे।
दिसंबर में किन ग्रहों के गोचर होंगे?
दिसंबर के महीने में सूर्य और शुक्र ग्रह गोचर करेंगे।
संकष्टी चतुर्थी दिसंबर में कब है?
संकष्टी चतुर्थी दिसंबर में 18 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।
बुध की मार्गी चाल, इन राशियों के जीवन से करेगी आर्थिक समस्याओं का अंत!
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग हमारे पाठकों के लिए तैयार किया गया है जिसके माध्यम से आपको बुध वृश्चिक राशि में मार्गी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार कौशल का कारक माना गया है जो कि सूर्य देव के सबसे निकट स्थित हैं। बुध ग्रह का संबंध धन और भाग्य से भी है। हालांकि, बुध को एक आकर्षक व्यक्तित्व वाला ग्रह माना जाता है और यह अपनी मधुर वाणी से सबको मोहित करने की क्षमता रखते हैं। अब बुध देव 16 दिसंबर 2024 को वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। हमारा यह स्पेशल ब्लॉग आपको बताएगा कि बुध कब और किस समय मार्गी होंगे। साथ ही जानेंगे, इसका प्रभाव आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा और कुंडली में कमज़ोर बुध की कैसे पहचान करें? तो आइये आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की।
बात करें बुध देव के महत्व की तो, वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धिमान, युवा और असामान्य क्षमता से पूर्ण ग्रह का दर्जा प्राप्त है। इनका स्वभाव बेहद शांत है और यह तेज़ गति से आगे बढ़ते हैं। करियर के क्षेत्र में बुध महाराज किसी व्यक्ति के सीखने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता के साथ-साथ वाणी, व्यापार, गैजेट्स, बैंकिंग, ह्यूमर, किताबें और मीडिया से जुड़े सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। राशि चक्र की 12 राशियों में से बुध देव मिथुन और कन्या राशि के अधिपति देव हैं। ग्रहों के राजकुमार होने के नाते बुध ग्रह द्वारा किये जाने वाले कामों में राजसी झलक नज़र आती है।
कब और क्या रहेगा समय बुध मार्गी का?
ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध महाराज तेज़ गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं इसलिए समय-समय पर इनकी चाल, स्थिति और दशा में परिवर्तन होता रहता है। बता दें कि अब बुध ग्रह साल के अंतिम महीने यानी कि दिसंबर में दूसरी बार अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए 16 दिसंबर 2024 की दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जो 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री हो गए थे। ऐसे में, इनकी इस चाल का प्रभाव सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर भी दिखाई देगा।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
क्या होता है ग्रह केमार्गी होने का अर्थ?
हमने कभी न कभी ग्रहों की मार्गी चाल के बारे में अवश्य सुना होगा, लेकिन शायद ही आप इसका अर्थ जानते होंगे इसलिए आज हम सबसे पहले बात करेंगे कि क्या होता है ग्रह का मार्गी होना। बता दें कि ज्योतिष में किसी ग्रह की मार्गी चाल का अर्थ उसके वक्री अवस्था (उल्टी चाल) से बाहर आते हुए पुनः सीधी चाल चलने से होता है।
ग्रहों की इस स्थिति को शुभ माना जाता है क्योंकि इनके पुनः मार्गी होने से वक्री अवस्था के दौरान मिलने वाले नकारात्मक परिणामों का अंत हो जाता हैं।मार्गी होने के बाद ग्रह पहले से ज्यादा अपने नियंत्रण में होते हैं और कुंडली में स्थिति के अनुसार जातक को परिणाम देते हैं। लेकिन, कभी-कभी ग्रहों की वक्री चाल मार्गी की तुलना में अधिक सकारात्मक परिणाम दे सकती हैं।
कैसे करते हैं बुध आपके जीवन को प्रभावित?
बुध को पृथ्वी तत्व का ग्रह माना गया है। ज्योतिष में इन्हें विष्णु जी तथा लाल किताब में देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। बुध देव की दिशा उत्तर और दृष्टि तिरछी है। कुंडली में यह जिस भाव में मौजूद होते हैं और अगर वहां से सातवें भाव को देखते हैं, तो इससे जातक की बुद्धि, विद्या और मामा आदि के बारे में जाना जा सकता है।
ऐसे जातक जिनकी कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत स्थिति में होते हैं, वह लेखन, अर्थशास्त्र, रसायन, चिकित्सा और शिल्पकला आदि में अपना करियर बनाते हैं। बुध के शुभ परिणाम विशेष रूप से व्यक्ति को 32 से 36 वर्ष की आयु में प्राप्त होते हैं। अगर इस दौरान कुंडली में दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल होती है, तो जातक अपार सफलता हासिल करता है।
ऐसे लोग अनेक तरह के व्यापार भी करते हुए दिखाई देते हैं और इसके अंतर्गत पैसों का लेने-देन, ब्याज पर धन उधार देना, टाइपिस्ट, ज्योतिष या कर्मकांड पुरोहित, प्राध्यापक, अध्यापक, अनुवादक, संपादक, वकालत, प्रिंटिंग प्रेस प्रकाशक, शिल्पकार, पत्रकार, पुस्तक विक्रेता, सेल्समैन, भवन निर्माता आदि शामिल होते हैं।
आइए हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं कमज़ोर बुध के लक्षणों से।
कुंडली में कमज़ोर बुध को कैसे पहचानें?
कुंडली में बुध कमज़ोर होने पर व्यक्ति खुद को दूसरों से कम समझने लगता हैं और अपनी क्षमताओं पर विश्वास नहीं करता है।
कमज़ोर बुध होने पर जातक के बोलने की क्षमता प्रभावित हो जाती है और ऐसे में, वह साफ नहीं बोल पाता है। साथ ही, वह हकलाने लगता है।
कुंडली में बुध कमज़ोर होने पर मेहनत करने के बाद भी आपकी नौकरी और व्यापार में तरक्की नहीं मिलती है और अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता है और वह पढ़ाई में कमजोर हो जाते हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मार्गी किसे कहते हैं?
जब कोई ग्रह वक्री (उल्टी चाल) गति से पुनः आगे की तरफ बढ़ने लगता है, उसे ग्रह का मार्गी होना कहते हैं।
2. बुध ग्रह की कौन सी राशि है?
राशि चक्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।
3. वृश्चिक राशि के शत्रु कौन हैं?
मीन राशि को वृश्चिक राशि के शत्रु माना जाता है।
मित्र राशि में सूर्य गोचर से, इन राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू; खूब बरसेगी धन-दौलत!
वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है और यह उग्र स्वभाव के पुरुष ग्रह हैं इसलिए इनकी भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, सूर्य महाराज की स्थिति में होने वाला प्रत्येक बदलाव विशेष मायने रखता है और अब यह जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करते हुए धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज का यह ख़ास ब्लॉग आपको सूर्य का धनु राशि में गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, समय और प्रभाव आदि। यह हम सभी जानते हैं कि जब-जब सूर्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो यह संसार सहित व्यक्ति के जीवन के प्रत्येक पहलू जैसे कि करियर, व्यापार, शिक्षा एवं प्रेम जीवन आदि को प्रभावित करते है। अगर आप जानना चाहते हैं कि सूर्य का यह गोचर आपकी राशि के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा, तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।
ऐसे में, सूर्य के इस गोचर को लेकर आपके मन में अनेक सवाल उठे रहे होंगे और इस लेख के माध्यम से हम यहां आपकी हर कन्फ्यूज़न को दूर करेंगे। साथ ही, राशि चक्र की सभी 12 राशियों को मिलने वाले सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। लेकिन, आइए सबसे पहले नज़र डालते हैं सूर्य का धनु राशि में गोचर के समय और तिथि पर।
सूर्य का धनु राशि में गोचर: तिथि एवं समय
सूर्य महाराज को नवग्रहों के राजा और धरती पर जीवन का प्रमुख स्रोत माना जाता है क्योंकि यह समस्त प्राणियों को जीवन देते हैं। बता दें कि सूर्य देव को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में एक माह का समय लगता है और इस अवधि को बेहद शुभ माना जाता है। अब 15 दिसंबर 2024 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर सूर्य का धनु राशि में गोचर होने जा रहा है जिसका अनुकूल-प्रतिकूल प्रभाव राशियों समेत विश्व पर दिखाई देगा। आइए अब जानते हैं सूर्य गोचर के बारे में कुछ विशेष बातें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य और गुरु: शत्रु या मित्र?
जैसे कि आप सभी जानते हैं कि सूर्य का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है और इस राशि के स्वामी ग्रह देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति देव हैं। इनकी गिनती शुभ एवं लाभकारी ग्रहों में होती है जबकि सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। ऐसे में, गुरु की राशि में सूर्य का गोचर शुभ या अशुभ कैसा रहेगा? सूर्य और बृहस्पति एक-दूसरे के मित्र हैं या शत्रु? चलिए आपको बताते हैं इन दोनों ग्रहों का ज्योतिषीय महत्व।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को अधिकार और गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक माना जाता है। इस प्रकार, यह दोनों ग्रह जातकों के जीवन में कुछ बड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं।हालांकि, आपको बता दें कि सूर्य और बृहस्पति में अच्छी मित्रता है और यह दोनों ही ग्रह जातक को बौद्धिक, शक्तिशाली, और निडर बनाने का काम करते हैं।
एक तरफ, ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को नौ ग्रहों का राजा कहा जाता है जो कभी अस्त, उदय, वक्री और मार्गी नहीं होते हैं, तो वहीं हिंदू धर्म में इन्हें देवता स्वरूप में पूजा जाता है। सूर्य एकमात्र ऐसे देवता है जो अपने भक्तों को रोज़ाना दर्शन देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, सूर्य ग्रह आत्मा, पिता, सरकार, शक्ति और अधिकार के कारक हैं। इसके अलावा, मनुष्य जीवन में सूर्य महाराज का संबंध शक्ति, जीवन की ऊर्जा, जीवन में चल रही कठिन परिस्थितियों और प्रतिरोधक क्षमता से भी है।
कुंडली में सूर्य की स्थिति क्यों है महत्वपूर्ण?
जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि किसी व्यक्ति को सूर्य जीवन में अच्छे या बुरे कैसे परिणाम देंगे? यह बात पूरी तरह से सूर्य की स्थिति पर निर्भर करती है। जिनकी कुंडली में सूर्य मज़बूत होते हैं, उनको अपने जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। इनके शुभ प्रभाव से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और ऐसे जातकों का दृष्टिकोण भी सकारात्मक होता है। ऐसे जातक बेहद स्मार्ट और दयालु होते हैं।
दूसरी तरफ, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमज़ोर होते हैं, उन्हें जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दुर्बल सूर्य वाले जातकों के स्वभाव में अहंकार और ईर्ष्या देखने को मिलती है। साथ ही, यह अति महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है और इनके रिश्ते पिता और गुरु के साथ ज्यादातर ख़राब रहते हैं। अगर आपकी कुंडली में भी सूर्य कमज़ोर हैं, तो ज्योतिष में सूर्य को मज़बूत करने के लिए अनेक उपायों का वर्णन किया गया है। यहाँ अब हम आपको बताने जा रहे हैं सूर्य को शुभ बनाने के उपाय।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सूर्य ग्रह की राशि कौन सी है?
राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह पर सूर्य देव का स्वामित्व है।
2. धनु किसकी राशि है?
गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी माने गए हैं।
3. क्या बृहस्पति और सूर्य शत्रु है?
ज्योतिष में गुरु और सूर्य आपस में मित्रवत संबंध रखते हैं।
4. सूर्य कितने दिन में अपनी राशि बदलते हैं?
आत्मा के कारक सूर्य एक महीने में अपना राशि परिवर्तन करते हैं।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, इन्हें मिलेगी तकलीफ!
बुध मार्गी 2024: एस्ट्रोसेज की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जल्द ही मार्गी होने वाले बुध से संबंधित यह खास ब्लॉग। बुध ग्रह 16 दिसंबर, 2024 को रात को 01 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस ब्लॉग में बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने और इसके राशियों को प्रभावित करने के बारे में बताया गया है।
बुध ग्रह उत्तम स्वास्थ्य, तेज दिमाग और सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्रदान करता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत होता है , उन्हें ज्ञान प्राप्त करने में उच्च सफलता हासिल होती है और इससे ये अपने बिज़नेस में सही निर्णय ले पाते हैं। जिनकी कुंडली में बुध मज़बूत होता है, वे बिज़नेस और शेयर मार्केट में कुशल होते हैं। इन्हें ज्योतिष और गूढ़ विज्ञान आदि विषयों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि में बुध के मार्गी होने पर व्यक्ति रहस्यात्मक बनता है और उसका दिमाग तेज होता है। इनकी हर चीज़ की गहराई तक जाने और उसके अंतर्निहित कारण के बारे में पता लगाने की आदत हो सकती है। इसके अलावा आपको नकारात्मक चीज़ें ज्यादा आकर्षक लग सकती हैं। बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने पर जातक की हॉरर फिक्शन, षड्यंत्र, क्रिमिनल साइकोलॉजी, मर्डर मिस्ट्री, पुनर्जन्म, पोर्न, सेक्स से संबंधित, गहरी पौराणिक कथाओं, साइबर क्राम, हैकिंग, वेश्यावृत्ति, भ्रष्टावार, हिंसा जैसी चीज़ों को देखने और पढ़ने में रुचि हो सकती है।
बुध के इस राशि में मार्गी होने पर व्यक्ति हर बात की गहराई तक जाना पसंद करता है और वह अपने विचारों पर अडिग रहता है। वृश्चिक राशि आपको चीज़ों को छिपाने के लिए बाध्य करती और बुध आपकी खुद को व्यक्त करने की क्षमता को दर्शाते हैं। इन दोनों के एकसाथ आने पर व्यक्ति की भावनाएं और हाव-भाव छिप जाते हैं और दुनिया को जो दिखाई देता है, वह असल में सच नहीं होता है।
बुध ग्रह वृश्चिक राशि में हों, तो ये जातक जासूस, हैकर, तांत्रिक, ज्योतिषी, शोधकर्ता, वैज्ञानिक या आविष्कारक बन सकते हैं। हालांकि, अगर इस राशि में बुध कमज़ोर हो, तो इस स्थिति में जातक चोर, हैकर या जोकर बन सकता है या उसे कोई मनोरोग घेर सकता है। वृश्चिक राशि में बुध का होना रहस्यात्मक और गूढ़ होता है। अगर इस पर किसी अशुभ ग्रह का प्रभाव पड़ रहा हो, तो ऐसे में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: विश्व पर प्रभाव
मीडिया और पत्रकारिता
मीडिया और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में भारत समेत दुनिया के कुछ प्रमुख हिस्सों में नए अवसर भी पैदा होंगे।
मीडिया, पत्रकारिता और पीआर जैसे सभी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को इस समयावधि में प्रगति प्राप्त होगी।
तकनीक, कानून और रिसर्च
बुध के वृश्चिक राशि में होने पर प्रौद्योगिकी के साथ-साथ नए आविष्कारों और अनुसंधानों को समर्थन मिलगा।
बुध के वृश्चिक राशि में होने दौरान लंबे समय से मंदी की मार झेल रही कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में तेजी आ सकती है।
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस समय कुछ महत्वपूर्ण आविष्कार या रिसर्च देखने को मिल सकती है।
बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने का कोर्ट के कामकाज और कुछ महत्वपूर्ण लंबित मामलों पर निष्पक्ष फैसला सुनाने को लेकर सकारात्मक असर पड़ेगा।
बुध के वृश्चिक राशि में उदित होने से वकीलों और न्यायाधीशों को लाभ होने की संभावना है।
मीडिया और गूढ़ विज्ञान
किसी नए शोध से चिकित्सा के क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
बुध के वृश्चिक राशि में उदित होने से डॉक्टरों और फार्मासिस्टों को लाभ होने के आसार हैं।
गूढ़ विज्ञान की पढ़ाई कर रहे लोगों, ज्योतिषी, उपचारक और टैरो कार्ड रीडर्स को भी इस समय फायदा हो सकता है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: स्टॉक मार्केट पर असर
शेयर बाज़ार भविष्यवाणी के अनुसार महीने की शुरुआत में शेयर मार्केट के अंदर तेजी देखने को मिलेगी। बुध ग्रह का स्टॉक मार्केट पर महत्वपूर्ण असर पड़ेगा। आगे जानिए कि बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने का स्टॉक मार्केट पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।
16 तारीख तक हैवी इंजीनियरिंग, ऊन की मिलों, कोयला, पब्लिक सेक्टर ओएनजीसी, आईओसी, रिलायंस, पेट्रोलियम, तेल और खुदाई कंपनियों, चाय और कॉफी उद्योगों, डायमंड, लैदर, बैंक फाइनेंस कैपिटल कंपनियों आदि में तेजी देखने को मिलेगी।
इसके बाद 17 तारीख को मार्केट में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। 26 तारीख तक मार्केट में मंदी बनी रहेगी।
16 तारीख तक बड़ी कपंनियों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वे मुनाफे में रहेंगी। इस महीने की 16 तारीख से शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं इसलिए बहुत सोच-समझकर ही कोई सौदा करें।
इस महीने बड़ी कंपनियों को सस्ती लागत का फायदा होगा। इस महीने के दूसरे, पांचवे, छठे, नौवें, दसवें, बारहवें, तेरहवें और सोलहवें दिन मार्केट में कुछ तेजी आ सकती है जबकि तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, अठारहवें और बीसवें दिन मंदी देखने को मिल सकती है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के सातवें भाव में बुध ग्रह मार्गी हो रहे हैं और बुध आपके दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी हैं। इस समय आप अच्छा जीवन जिएंगे और नई चीज़ें सीखेंगे। इसके साथ ही आपके परिवार में भी खुशियां आएंगी।
करियर के मामले आपको विदेश में नए अवसर मिलने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सब कुछ अच्छा रहेगा। व्यापारी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इससे आपको अधिक आय होने की उम्मीद है और आप एक मज़बूत प्रतिद्वंदी के रूप में उभर कर सामने आएंगे।
सिंह राशि
बुध आपके चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं और बुध आपके दूसरे एवं ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने के दौरान आपको सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी, आप खुश रहेंगे और आपके परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा।
करियर के मामले में आपको कोई ऐसा पद मिल सकता है जिससे आप अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्तर पर आपको अधिक मुनाफा होगा और आप अपने भविष्य के लिए पैसों की बचत कर पाएंगे। बिज़नेस के क्षेत्र में आप आसानी से अपने लिए लक्ष्य बना सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कन्या राशि
कन्या राशि के तीसरे भाव में बुध मार्गी होने जा रहे हैं और बुध आपके पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं और आपके जीवन में कोई बदलाव आ सकता है। इससे आपको अपनी पेशेवर जिंदगी में उन्नति मिलेगी।
इस दौरान आप अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। आपको विदेश से नौकरी के नए अवसर और नया पद मिलने की भी संभावना है। आर्थिक स्तर पर आप यात्रा के माध्यम अधिक पैसा कमा सकते हैं। बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। व्यापार के मामले में आपको अपनी कंपनी के लिए ज्यादा यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इससे आपकी आय में इज़ाफा देखने को मिलेगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छी बातचीत रहेगी।
तुला राशि
बुध तुला राशि के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको विदेश से भी अवसर मिलने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आपको विदेश से नए और अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने और पैसों की बचत करने में रुचि रखेंगे। व्यापारी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप सफलता हासिल करेंगे।
वृश्चिक राशि
बुध आपके पहले भाव में मार्गी होने जा रहे हैं और बुध आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने के दौरान आपको विकास के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में आपको योजना बनाकर चलने की ज़रूरत है।
करियर के क्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। इसकी वजह से आपकी सफलता और खुशियों में कमी आने की आशंका है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो इस समय आपको अधिक बिलों का भुगतान करना पड़ सकता है। बिज़नेस पार्टनर से सहयोग न मिल पाने या कर्मचारियों की कमी के कारण आपको अपने व्यवसाय में घाटा होने की आशंका है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
धनु राशि
बुध वृश्चिक राशि के सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके बारहवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसकी वजह से आपको अपने कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रयासों के असफल होने की आशंका है।
करियर के मामले में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक तनाव हो सकता है। इसके अलावा आप जो भी प्रयास कर रहे हैं, वे विफल हो सकते हैं। धन की बात करें, तो आप अपनी संपत्ति को बढ़ाकर वित्तीय सफलता पाने में असमर्थ रह सकते हैं। आपको धन की हानि होने की आशंका है। वहीं व्यापारियों के लिए भी घाटे के योग बन रहे हैं। इसकी वजह से आपको झटका लग सकता है।
मीन राशि
बुध आपके नौवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं और बुध मीन राशि के चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। इस समय आपकी सुख-सुविधाओं और सौभाग्य में कमी आ सकती है। आपके मार्ग में बाधाएं आने की आशंका है। करियर के क्षेत्र में आपके और आपके सहकर्मियों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं और इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।
आर्थिक क्षेत्र में आपको पैसों की तंगी हो सकती है। बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने के दौरान आप अधिक पैसा कमाने में पीछे रह सकते हैं। व्यापारियों को औसत सफलता से ही खुद को संतुष्ट करना होगा। आपको बिज़नेस में नुकसान होने के भी संकेत हैं। निजी जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच अहंकार की वजह से कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है।
बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने पर करें ये उपाय
भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास एवं देसी घी से बने लड्डू खिलाएं।
बुध ग्रह के लिए हवन करें।
परिवार की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां उपहार में दें।
बुध के वृश्चिक राशि में मार्गी होने के दौरान किन्नरों का आशीर्वाद लें।
रोज़ गाय को चारा खिलाएं।
पक्षियों खासतौर पर कबूतरों और तोते को भीगी हुई मूंग की दाल खिलाएं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. क्या मंगल और बुध के बीच मित्रता है?
उत्तर. बुध मंगल के साथ तटस्थ रहता है लेकिन मंगल बुध को अपना शत्रु मानता है।
प्रश्न 2. क्या बुध वृश्चिक राशि में शक्तिशाली होता है?
उत्तर. वृश्चिक, बुध की शत्रु राशि है इसलिए इसमें वह कमज़ोर माना जाता है।
प्रश्न 3. बुध की किन राशियों के साथ मित्रता है?
उत्तर. मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ और सिंह राशि।
शुभ योग में रखा जाएगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत, करें ये उपाय होगी हर इच्छा पूरी!
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष को आने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है। इसे बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जातक पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करते हैं। इस दिन व्रत करने वाले जातक दिनभर फलाहार करने के बाद रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पारण करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, यह महीना दान-पुण्य करने, धार्मिक कार्यों और देवी-देवताओं के पूजन के लिए विशेष महत्व रखता है।
कहते हैं इस दिन चंद्रमा का पूजन करने से व्यक्ति को मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इसी महीने से सतयुग का भी आरंभ हुआ था। ख़ास बात यह है कि इस दिन विशेष योग का निर्माण हो रहा है। तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 की तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व, प्रचलित पौराणिक कथा और आसान ज्योतिषीय उपाय के बारे में।
उदया तिथि के अनुसार, साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर को मनाई जाएगी।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ योग
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बेहद शुभ योग साध्य और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। यह योग बेहद शुभ योगों में एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, साध्य योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं और सफलता की प्राप्ति होती है। यह योग विद्या सीखने के लिए अति उत्तम है। वहीं सिद्ध योग को सर्वार्थ सिद्धि योग भी कहा जाता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना गया है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व
मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू धर्म में विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। मार्गशीर्ष माह, जो आमतौर पर नवंबर-दिसंबर के महीने में आता है। इस दिन का धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भगवान दत्तात्रेय की जयंती भी मनाई जाती है, जिन्हें त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) के संयुक्त अवतार के रूप में पूजा जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा कई जगहों पर सांस्कृतिक उत्सवों और मेलों के रूप में भी मनाई जाती है। लोग भजन-कीर्तन, सत्संग और दान-पुण्य में हिस्सा लेते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है और इसका ज्योतिषीय महत्व भी माना जाता है। इस दिन चंद्र दर्शन करना शुभ माना जाता है। अन्य महीनों में आने वाली पूर्णिमा की तुलना में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान करने से उसका हजार गुना अधिक लाभ प्राप्त होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान सत्यनारायण की पूजा एवं सत्यनारायण कथा का पाठ भी किया जाता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा-विधि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाली पूजा विधि के बारे में।
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। अगर संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि ऐसा न हो पाए तो घर पर ही स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और मन को शुद्ध करें।
इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत रखने का संकल्प लें।
यह व्रत केवल जल या फलाहार पर रखा जा सकता है, इसे निर्जला या फलाहारी दोनों रूपों में किया जा सकता है।
फिर घर में एक साफ स्थान पर विष्णु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखें।
सबसे पहले आचमन करें। इसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और चीनी का मिश्रण) से स्नान कराएं।
फिर भगवान को फूल, चंदन, धूप, दीप, और नैवेद्य (भोग) अर्पित करें।
विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। साथ ही, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
यदि संभव हो तो शाम को गंगा नदी में दीपदान करें। इसे अत्यंत पुण्य फलदायी माना जाता है।
गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा का महत्व
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा अत्यधिक महत्व रखती है, विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए। यह दिन मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो कि हिंदू पंचांग के अनुसार एक पवित्र माह माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को कई लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक शुद्धि आती है। यह दिन ध्यान और साधना के लिए उपयुक्त होता है, जिससे आत्मा को शांति और मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, और दूध अर्पित करने से जीवन के सभी पाप नष्ट होते हैं।
भगवान शिव को ‘महाकाल’ कहा जाता है, जो समय और मृत्यु के अधिपति हैं। इस दिन शिव की पूजा करने से व्यक्ति के बुरे कर्मों का प्रभाव कम होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में धन, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, व्यक्ति सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर अंतिम मुक्ति को प्राप्त करता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर पढ़ें ये कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि अत्रि और उनकी पत्नी अनुसूया महान तपस्वी और धर्मपरायण थे। महर्षि अत्रि अपने तप और योग बल के कारण अत्यंत सम्मानित थे और उनकी पत्नी अनुसूया अपनी पतिव्रता और सतीत्व के लिए प्रसिद्ध थीं। उनकी महान तपस्या और सद्गुणों से प्रभावित होकर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) ने उनकी परीक्षा लेने का निर्णय लिया।
त्रिदेव भिक्षुकों के रूप में अनुसूया के आश्रम में पहुंचे और उनसे भोजन की याचना की। लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि अनुसूया को निर्वस्त्र होकर उन्हें भोजन कराना होगा। यह सुनकर अनुसूया को कुछ देर के लिए चिंता हुई, लेकिन फिर उन्होंने अपने सतीत्व और तपबल से उन तीनों को छोटे-छोटे बच्चों में बदल दिया और फिर उन्हें निर्वस्त्र होकर भोजन कराया।
जब महर्षि अत्रि लौटे, तो उन्होंने देखा कि तीन छोटे बच्चे अनुसूया के पास खेल रहे हैं। अनुसूया ने सारी घटना महर्षि को बताई। महर्षि अत्रि ने अपने योगबल से पहचान लिया कि ये त्रिदेव ही हैं, जो बच्चों के रूप में खेल रहे हैं। महर्षि अत्रि और अनुसूया की भक्ति और तप से प्रसन्न होकर त्रिदेव अपने वास्तविक रूप में आ गए और उन्हें वरदान दिया। त्रिदेव ने उनके यहां एक पुत्र के रूप में जन्म लिया, जो भगवान दत्तात्रेय के रूप में प्रसिद्ध हुए।
इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा में भगवान दत्तात्रेय की पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन यह भगवान शिव की आराधना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शिव को त्रिदेवों में से एक होने के कारण उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा को विशेष रूप से शिव पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक और व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले आसान उपाय
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं जो व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए लाभकारी माने जाते हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में:
बाधाओं को दूर करने के लिए
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर गंगा जल, दूध, शहद, दही और घी से अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। यह उपाय सभी बाधाओं को दूर करता है और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मानसिक शांति के लिए
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए
अगर धन संबंधी समस्या हो तो इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा दान करें। ऐसा करने से धन की वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
विवाह के लिए उपाय
जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही हो और बार-बार शादी विवाह की बात टलती जा रही है, तो इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर हल्दी और केसर मिश्रित जल अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की साथ में पूजा करें। इससे विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
चंद्रमा दोष से मुक्ति पाने के लिए
अगर चंद्र दोष की वजह से आपके जीवन में रुकावटें आ रही हैं, तो इस दिन पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की पूजा करें। दूध और चावल अर्पित करें और चंद्र देव से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की कामना करें।
कर्ज से मुक्ति के लिए
कर्ज से परेशान व्यक्ति मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर एक चुटकी लाल चंदन और गुड़ चढ़ाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है।
स्वस्थ जीवन के लिए
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय के समय तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से आपको स्वस्थ जीवनशैली की प्राप्ति होगी।
सुख-शांति के लिए
तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर उसकी पूजा करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
पापों से मुक्ति पाने के लिए
इस दिन पवित्र नदी या किसी जलाशय में स्नान करने का विशेष महत्व है। यदि संभव न हो तो घर में ही स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिलाएं। इसके बाद गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें। ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1- मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है 2024 में?
इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 14 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।
2- मार्गशीर्ष पूर्णिमा क्या है?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे भारत के कई हिस्सों में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है ।
3- मार्गशीर्ष पूर्णिमा का क्या महत्व है?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू धर्म में विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन का धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है।
4- मार्गशीर्ष पूर्णिमा कौन से महीने में आती है?
मार्गशीर्ष माह, आमतौर पर नवंबर-दिसंबर के महीने में आती है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 दिसंबर, 2024): कैसा रहेगा ये सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए? जानें
टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।
साल 2024 के बारहवें महीने दिसंबर का यह तीसरा सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा।
लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह यानी कि 15 से 21 दिसंबर 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर, 2024: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: एट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में टेन ऑफ कप्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि यह सप्ताह आप परिवार के साथ बीता सकते हैं और ऐसे में, आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। इस अवधि में या तो आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जा सकते हैं या फिर साथी को परिवार से मिलवाने का काम कर सकते हैं। बता दें कि टेन ऑफ कप्स लंबे समय तक बनी रहने वाली स्थिरता और शांति का भी प्रतिनिधित्व करता है। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है जिसके साथ आप रिश्ते में आ सकते हैं।
आर्थिक जीवन में द हर्मिट आपको अपनी प्राथमिकताओं पर सोच-विचार करने की सलाह दे रहा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि वास्तव में आपको क्या ख़ुशी देता है? तो इसके लिए यह समय श्रेष्ठ होगा क्योंकि आप धन कमाने में व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही, यह कार्ड आपको धन की बचत शुरू करने के साथ-साथ सोच-समझकर पैसा खर्च करने के लिए कह रहा है।
करियर के क्षेत्र में एट ऑफ वैंड्स आपको प्राप्त हुआ है जो दर्शा रहा है कि इन जातकों को व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है या फिर आपका व्यापार तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ेगा। मेष राशि वालों को ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका करियर एक नई दिशा में आपको लेकर जा रहा है या फिर आप किसी कांफ्रेंस या मीटिंग के लिए विदेश यात्रा के लिए जा सकते हैं। अगर आप एक कंपनी के मालिक हैं, तो आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के मामले में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स हीलिंग और विचारों में स्पष्टता को दर्शाता है। इस सप्ताह आप हर तरह की मानसिक समस्याओं से बाहर आने में सक्षम होंगे जिनका सामना आप कर रहे थे। ऐसे में, अब आप स्वस्थ होने की राह में आगे बढ़ेंगे।
लकी प्लांट: बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द चेरियट
करियर: सेवेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: जस्टिस
टू ऑफ कप्स दो लोगों के मिलन का प्रतिनिधित्व करता है, विशेषकर प्रेम जीवन में। ऐसे में, यह कार्ड आपके रिश्ते में बंधने की तरफ भी संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप उस इंसान के सामने अपनी भावनाएं रख सकते हैं जिसे आप पसंद करते हैं या अगर आप सिंगल हैं, तो अब आप रिश्ते में आ सकते हैं।
आर्थिक जीवन में द चेरियट का मिलना ज़िन्दगी में चल राशि समस्याओं से बाहर आते हुए आर्थिक रूप से सफल होने की तरफ इशारा कर रहा है। साथ ही, यह कार्ड आत्म नियंत्रण, एकाग्रता और संकल्प का भी प्रतिनिधित्व करता है जो आर्थिक स्थिति की कमान अपने हाथों में लेने के लिए आपको प्रेरित करेगा।
करियर की बात करें तो, सेवेन ऑफ कप्स नौकरी में मिलने वाले अनेक अवसरों को दर्शा रहा है इसलिए जितना हो सके, इन अवसरों का लाभ उठाएं। लेकिन, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं होगा कि अपने ऊपर काम का बोझ बढ़ाएं या अपना समय बर्बाद करें क्योंकि ऐसा करना आपके और आपके करियर दोनों के लिए हानिकारक साबित होगा। आपके लिए सोच-समझकर और योजना बनाकर कदम उठाना सही रहेगा। साथ ही, अपने मन को भटकने न दें और अपना सारा ध्यान लक्ष्यों पर केंद्रित रखें।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में जस्टिस आपको जीवन में संतुलन बनाकर चलने के लिए कह रहा है ताकि आप स्वस्थ बने रहें। इन जातकों को अपने मन-मस्तिष्क का ध्यान रखना होगा और हद से ज्यादा मेहनत करने से बचना होगा क्योंकि असंतुलित जीवनशैली आपके लिए स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने का कारण बन सकती है।
लकी प्लांट: मनी प्लांट
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स
करियर: किंग ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द हाई प्रीस्टेस
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स रिश्ते में स्पष्टता और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आप उन समस्याओं का समाधान ढूंढ सकते हैं जिसके लिए आपको साथी से स्पष्टता से और बेझिझक होकर बात करने की जरूरत होगी।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो नाइट ऑफ कप्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। ऐसे में, यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन, अगर आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब अपनी बुद्धि के बल पर इन समस्याओं से बाहर आ सकेंगे।
करियर की बात करें तो, किंग ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि यह जातक पहले से किसी उच्च पद पर आसीन होंगे। दूसरे लोग आपको मेंटर के रूप में देखते होंगे। हालांकि, आप एक ऐसे व्यक्ति हो सकते हैं जो सिद्धांतों पर चलता होगा इसलिए लोग आपका सम्मान करते हैं। इस समय आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
द हाई प्रीस्टेस कहता है कि यह जातक साफ-सफाई और सेहत पर काफ़ी ध्यान देते हैं। ऐसे लोग दूसरों को भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मज़बूत बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे क्योंकि वह जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर एक अच्छे जीवन के लिए बेहद जरूरी होता है।
शुभ प्लांट: स्पाइडर प्लांट
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
करियर: ऐस ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में कर्क राशि के जातकों को द फूल प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि आपका रिश्ता इस सप्ताह प्रेम और सकारात्मकता से पूर्ण रहेगा। ऐसे में, आपको जोखिम उठाना होगा और निडरता से जीवन जीना होगा। साथ ही, आपको अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा ताकि आपको अपने जीवन का प्रेम मिल सकें। यह सप्ताह आपके लिए ढ़ेर सारे सरप्राइज लेकर आ सकता है। यह कार्ड आपको रिश्ते में नयापन बनाए रखने के लिए समय-समय पर कुछ नया आजमाने के लिए कह रहा है।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए आय के नए स्रोत लेकर आएगा। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी जिसके चलते अब आप जीवन में चल रही समस्याओं से बाहर आ सकेंगे जिनका सामना आप कर रहे थे। साथ ही, इन जातकों को विदेश या किसी दूर स्थान से भी आय में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे जो कि विदेश में नौकरी या विदेश से जुड़ी कोई नई बिज़नेस डील के रूप में आपके पास आ सकते हैं।
ऐस ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि कर्क राशि के जातक करियर को लेकर अपने मन की आवाज़ सुनने में आख़िरकार सक्षम होंगे और अब आपका करियर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। यह जातक कार्यों को लेकर सिद्धांतों पर चलना पसंद करते होंगे और ऐसे में, आप निश्चित रूप से करियर में निर्धारित किये गए लक्ष्य हासिल करेंगे। संभव है कि इस अवधि में आप एक नए करियर, नए पद या फिर व्यापार की शुरुआत करें और यह आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है।
इस राशि के जो जातक शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, उनके लिए अपनी सोच या नज़रिये में बदलाव करना बेहद आवश्यक होगा या फिर खुद को मानसिक रूप से इस तरह तैयार करें कि आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें। स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ़ पेंटाकल्स आपको नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने के लिए कह रहा है क्योंकि यह आपके स्वस्थ होने की राह में समस्या बन रहा है।
सिंह राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो दर्शा रहा है कि आप अपने रिश्ते में झूठ, धोखा और छलकपट का सामना कर रहे हैं। बता दें कि इस हफ्ते भी परिस्थितियां पिछले सप्ताह की तरह ही बनी रह सकती हैं। ऐसे में, अब आपको सोचना होगा कि क्या आप इस रिश्ते में बने रहना चाहते हैं या फिर बाहर निकलते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं। बता दें कि जितनी जल्दी हो सके, आपके लिए उतनी जल्दी इस रिश्ते से बाहर आना फलदायी रहेगा क्योंकि कुछ अच्छा भविष्य में आपका इंतज़ार कर रहा होगा।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, द हाई प्रीस्टेस चेतावनी दे रहा है कि दिसंबर माह का यह सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण सबक सीखा सकता है। इसके अलावा, यह कार्ड आपको अपनी आर्थिक स्थिति या धन से जुड़ी योजनाओं के बारे में किसी भी व्यक्ति को न बताने की सलाह दे रहा है, वरना आपको धोखे का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपसे बड़ा और अनुभवी व्यक्ति आर्थिक योजनाओं को बनाने में आपकी सहायता और मार्गदर्शन कर सकता है।
करियर के क्षेत्र में आपको सिक्स ऑफ कप्स मिला है जो कि एक शुभ कार्ड माना जाएगा। इस अवधि में आप अपने काम को लेकर बेहद रचनात्मक रहेंगे और आपके पास नए-नए क्रिएटिव आइडिया होंगे। हालांकि, सिंह राशि वालों को हर कदम पर अपने सहकर्मियों का साथ और सहयोग मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इन जातकों का प्रदर्शन अकेले काम करने की तुलना में प्रोजेक्ट में या टीम के साथ बहुत अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य में आपको द चेरियट मिला है जो गतिविधियों या किसी तरह की हलचल को दर्शाता है। जो जातक काफ़ी समय से किसी चोट या बीमारी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, वह अब जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे। इन जातकों को अच्छी देखभाल मिलने से आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
लकी प्लांट: कैक्टस
कन्या राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स
कन्या राशि के जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए थ्री ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप रिश्ते में पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और इसे बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास भी करेंगे। साथ ही, यह कार्ड रिश्ते में चल रही समस्याओं का हल ढूंढ़ने के लिए रिलेशनशिप काउंसलर से मिलने की सलाह दे रहा है।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वेंड्स आराम और खुलकर जीवन जीने की तरफ संकेत कर रहा है। यह जातक आर्थिक जीवन को मज़बूत बनाने और बैंक-बैलेंस में वृद्धि करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में, अब समय आ गया है कि आप अपनी मेहनत के फल का आनंद लें क्योंकि अब आपकी मेहनत रंग लाएगी।
करियर की बात करें तो, टू ऑफ स्वॉर्ड्स नौकरी में समस्याओं और परेशानियों की तरफ इशारा कर रहा है। संभव है कि यह जातक किसी ऐसे काम को करना चाहते हैं जो सबके लिए फलदायी साबित होगा।
स्वास्थ्य की बात करें तो, टू ऑफ कप्स एक संतुलित जीवनशैली को दर्शा रहा है। यह कार्ड बता रहा है कि जो लोग किसी पुराने रोग या समस्या से परेशान हैं, तो अब यह अवधि आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाने का काम करेगी। बता दें कि रोजमर्रा की ज़िन्दगी में आपके द्वारा लिया जा रहा तनाव कभी-कभार बीमारियों की वजह बन सकता है या फिर रोगों को बढ़ने का काम कर सकता है।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्प्रेस रिश्ते के आगे बढ़ने और प्रेम से भरी चीज़ों को दर्शा रहा है। ऐसे में, आप रिश्ते में ख़ुश और सहज महसूस करेंगे जिसका अर्थ होगा कि ब्रह्मांड इशारा कर रहा है है कि यह व्यक्ति आपके लिए एकदम सही हैं।
आर्थिक जीवन के लिए द स्टार को एक शुभ कार्ड कहा जाएगा। यह सप्ताह आपके द्वारा की गई मेहनत के माध्यम से आपको अच्छा खासा लाभ दिलाएगा। आपने जो भी निवेश किया है, उससे आपको अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। संभव है कि इस अवधि में आपको वेतन में वृद्धि मिले या फिर एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी का ऑफर मिले।
करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ़ कप्स आपको मिलने वाले नए अवसरों को दर्शा रहा है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो इस सप्ताह आप सफलतापूर्वक नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में आपको टेन ऑफ़ वैंड्स मिला है जो रोगों से लड़ने की आपकी दृढ़ शक्ति की तरफ संकेत कर रहा है। बता दें कि आपने अपनी दृढ़ता और मज़बूत इच्छा शक्ति की वजह से रोगों को अपने पर हानि नहीं होने दिया है और आप अभी भी इन समस्याओं का सामना डटकर कर रहे हैं।
लकी प्लांट: एलोवेरा
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द मून
करियर: द हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए मुश्किल रह सकता है। इस बात की संभावना है कि आपके रिश्ते में कुछ समस्याएं चल रही हो सकती हैं जिसकी वजह से आप तनाव में होंगे और रातों की नींद भी उड़ गई होगी। ऐसे में, आपको डटे रहते हुए अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ना होगा इसलिए चिंता न करें, जल्द हीं सब ठीक हो जाएगा।
आर्थिक जीवन में द मून आपको धन से जुड़े मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में करने से बचने की सलाह दे रहा है। ऐसे में, इस सप्ताह आपको किसी भी तरह का निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
करियर की बात करें तो, द हैरोफ़न्ट सफलता की तरफ संकेत कर रहा है जो कि आपको टीम और ग्रुप में काम करके प्राप्त होगी। इस अवधि में आप किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले अकेले नहीं होंगे इसलिए आपके ग्रुप को कामयाबी मिलने की संभावना है। ऐसे में, आपके लिए टीम में समर्पित होकर काम करते हुए सफलता हासिल करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
स्वास्थ्य को देखें तो, ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आप रोगों से बाहर आते हुए स्वस्थ होने की राह में आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आप किसी रोग या चोट से छुटकारा पाने में सक्षम होंगे जिसका सामना आप बीते समय में कर रहे थे। हालांकि, इन जातकों को स्वस्थ होने के लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा।
लकी प्लांट: वाटर लिली
धनु राशि
प्रेम जीवन: द चैरियट
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में द चेरियट बता रहा है कि यह आपको कभी-कभार ऐसा सोच-विचार करने पर मजबूर कर सकता है कि आपके द्वारा अभी तक जो निर्णय लिए गए हैं क्या वह सही थे या नहीं? या फिर आपके रिश्ते पर काम में अधिक व्यस्त होने का प्रभाव पड़ रहा है? संभव है कि आपने अपने जीवन का ज्यादातर समय इस रिश्ते को दिया है। ऐसे में, यह कार्ड आपको रिश्ते की कमान अपने हाथों में लेते हुए आगे बढ़ने के लिए कह रहा है।
आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ कप्स मिला है जो कि एक शुभ कार्ड माना जाएगा। इस सप्ताह आप किसी ऐसे व्यक्ति की आर्थिक सहायता कर सकते हैं जिसे पैसों की बहुत जरूरत होगी। साथ ही, आपको परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है।
करियर की बात करें तो, ऐस ऑफ वैंड्स जुनून और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है। यह अवधि कोई नया प्रयास करने या फिर कंपनी की शुरुआत करने के लिए सबसे सही समय होगा। साथ ही, यह कार्ड रचनात्मकता, परिस्थितियों को स्वीकार करने और जोखिम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
नाइट ऑफ कप्स कहता है कि यह पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही, आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। इस दौरान आप एक नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे।
लकी प्लांट: सक्यूलेंट्स
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइट ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह इन जातकों का जीवन प्रेम से भरा रहेगा। इस समय या तो आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आप किसी के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार कर सकते हैं और इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए वेतन वृद्धि लेकर आ सकता है या फिर व्यापार में कोई डील पक्की होने से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। इस प्रकार, आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे।
पेज ऑफ पेंटाकल्स करियर के क्षेत्र में भविष्यवाणी कर रहा है कि मकर राशि के जातकों को काम पर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है या फिर कोई नया अवसर प्राप्त होगा जो आपके भविष्य के लिए हितकारी साबित होगा। ऐसे में, आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ कप्स कह रहा है कि यह जातक नकारात्मक विचारों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं या फिर अतीत की यादें आपको परेशान कर रही हैं। इसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा होगा। ऐसे में, आपको किसी करीबी से बात करने की सलाह दी जाती है।
लकी प्लांट: स्नेक प्लांट
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में कुंभ राशि वालों को स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो दर्शा रहा है कि आपका और पार्टनर का रिश्ता काफ़ी मज़बूत और प्रेम से भरा होगा। साथ ही, आप दोनों के रिश्ते की नींव इतनी मज़बूत होगी कि हर तूफ़ान का सामना बिना किसी परेशानी के कर सकेगी।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि हो सकता है कि यह जातक एक लंबे समय से वेतन में वृद्धि या फिर निवेश किये गए धन पर अच्छे रिटर्न का इंतज़ार कर रहे हों। साथ ही, आप अपने व्यापार से लाभ मिलने की भी प्रतीक्षा कर रहे होंगे। इस सप्ताह आपका इंतज़ार खत्म हो सकता है और आप आर्थिक स्थिरता हासिल कर सकेंगे।
करियर में टू ऑफ कप्स किसी प्रोजेक्ट या व्यापार में सहकर्मियों की मदद से मिलने वाली सफलता की तरफ संकेत कर रहा है। आपके आसपास मौजूद लोगों की वजह से सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही, ग्रुप प्रोजेक्ट्स में इस सप्ताह आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
बात करें स्वास्थ्य की तो, एट ऑफ कप्सआपको अपने नज़रिये में बदलाव करने और अधिक सकारात्मक बनने के लिए कह रहा है। साथ ही, इन जातकों को नकारात्मक विचारों के उस जाल से बाहर निकलना होगा जो आपको डिप्रेशन की तरफ ले जा रहे हैं इसलिए एक ब्रेक लें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।
लकी प्लांट: सिलांटो
मीन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्स
मीन राशिके जातकों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ पेंटाकल्स जलन और अति सुरक्षात्मक होने की भावना को दर्शाता है जो आपके रिश्ते की खुशियों को ख़त्म कर सकती है। असुरक्षा की भावना या खोने का डर रिश्ते को ख़राब करने के साथ-साथ आपको साथी से दूर कर सकता है इसलिए जल्द ही समस्याओं को सुलझा लें। अगर आप सिंगल हैं, तो आपके मन में गुस्सा, नफरत या साथी के दोबारा लौट कर आने की उम्मीद हो सकती हैं।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स मिला है जो आर्थिक अस्थिरता या विवादों से भरी अवधि की तरफ इशारा कर रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक जीवन में होने वाले खर्चों को काबू में करने या फिर दूसरे लोगों के साथ चल रहे विवादों को दूर करने के लिए हद से ज्यादा मेहनत करनी होगी।
जब बात आती है करियर की तो, सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि अब आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत आपको अच्छे परिणाम देना शुरू कर देगी। साथ ही, आप धीमी रफ़्तार से अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहे होंगे और यह निवेश, पदोन्नति या मुनाफा देने वाला व्यापार हो सकता हैं।
थ्री ऑफ कप्स मीन राशि के जातकों को एक के बाद एक आने वाले समारोह या फिर छुट्टियों पर जाने के लिए तैयार रहने के लिए कह रहा है जिसके चलते आप हद से ज्यादा खानपान का आनंद लेते हुए या फिर जश्न मनाते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसे में, आपको इन पर नियंत्रण करना होगा, अन्यथा इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. टैरो रीडिंग किसे करवानी चाहिए?
जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर या फिर किसी भी सवाल का जवाब पाने के लिए व्यक्ति टैरो रीडिंग की सहायता ले सकता है।
2. क्या टैरो की किताबें पढ़ना लाभदायक होता है?
हाँ, टैरो की किताबें पढ़ना फलदायी साबित होता है।
3. क्या टैरो मिस्र से जुड़ा हुआ है?
टैरो कार्ड्स पर बने चित्र मिस्र से संबंधित है।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 15 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2024
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (15 दिसंबर से 21 दिसंबर , 2024)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 वाले जातक निर्णय लेने में सक्षम होते हैं और अपने फैसले पर टिके रहते हैं। ये जातक अपने दृष्टिकोण को लेकर अधिक सचेत रहते हैं। जो जातक इस मूलांक से संबंध रखते हैं, वे हमेशा उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहेंगे। आप उनके साथ हर एक पल का आनंद लेंगे और एक-दूसरे को समझ पाएंगे।
शिक्षा: आप शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठा पाने एवं अपनी क्षमता से सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह आप बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन और इकोनोमेट्रिक्स जैसी प्रोफेशनल स्टडीज़ में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे और काम में उच्च मानक स्थापित करेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए अधिक मुनाफा कमा पाना आसान होगा।
सेहत: इस सप्ताह आपके साहस और दृढ़ संकल्प की वजह से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर जोश और उत्साह बढ़ेगा।
उपाय: आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक कंफ्यूज़ रहते हैं और इसकी वजह से ये कोई निर्णय ले पाने में असक्षम हो सकते हैं। इसके कारण इन्हें नुकसान हो सकता है।
प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी से बात करते समय अधिक भावुक हो सकते हैं और इसके कारण आप आसानी से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसकी वजह से आप नाखुश रह सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने में असफल हो सकते हैं। इसकी वजह से आपकी पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। रुचि न होने के कारण आप पढ़ाई में उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों का अपने काम पर अधिक नियंत्रण रहने वाला है और इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति हासिल होगी। वहीं व्यापारियों को इस समय उच्च मुनाफा होने की उम्मीद है।
सेहत: इस समय आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और इसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
उपाय: सोमवार के दिन माता पार्वती के लिए यज्ञ-हवन करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक व्यवस्थित और सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। ये लोग समय-समय पर अपने सिद्धांतों में बदलाव भी करते रहते हैं।
प्रेम जीवन: अहंकार की वजह से इस सप्ताह आपके रिश्ते में खटास आने की आशंका है। इस वजह से आप अपने पार्टनर के साथ खुश नज़र नहीं आएंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है जिसके कारण वे उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। इससे पढ़ाई के मामले में आपकी प्रगति कुछ समय के लिए रूक सकती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 3 वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में औसत प्रगति मिलने के संकेत हैं। आपको अपने काम को लेकर सावधान रहने की ज़रूरत है। व्यापारियों के मुनाफे में भी कमी आने की आशंका है।
सेहत: शारीरिक स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको इस सप्ताह कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो सकती है इसलिए आप इस समय वसायुक्त चीज़ों से परहेज़ करें।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक बुद्धिमान और जुनूनी प्रवृत्ति के हो सकते हैं। इसकी वजह से इन्हें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपकी बुद्धिमानी आपको आगे बढ़ने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपका मार्गदर्शन करेगी और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के लिए प्यार बढ़ेगा और आप दोनों के मन में इस तरह की भावनाएं कभी-कभी ही आती हैं।
शिक्षा: विद्यार्थी इस सप्ताह पेशेवर होकर पढ़ाई करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने में सक्षम होंगे। विजुअल कम्युनिकेशन और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लाभ मिलने के आसार हैं।
पेशेवर जीवन: आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपने अनूठे हुनर को दिखा सकते हैं और इसके लिए आपको सम्मान भी प्राप्त होगा। वहीं व्यापारियों को इस सप्ताह नए बिज़नेस को लेकर कई अवसर मिलने की संभावना है और इनसे आपको उच्च मुनाफा होने की उम्मीद है।
सेहत: इस सप्ताह आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने आसपास की अच्छी चीज़ों और मौज-मस्ती की वजह से आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ का जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 5 वाले जातक हर काम में तर्क ढूंढेंगे और बहुत सोच-समझकर अपने काम में आगे बढ़ेंगे। इनकी रुचि सट्टेबाज़ी और अन्य स्रोतों से लाभ कमाने में होगी।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में सद्भावना विकसित करना ही आपका उद्देश्य रहने वाला है। इससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा और आपकी लव लाइफ में खुशियां आएंगी।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आप संचार कौशल, नेतृत्व करने का गुण या समस्या को सुलझाने जैसे स्किल्स सीख सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रतियोगी परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नौकरी के मामले में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए अच्छा फीडबैक मिल सकता है। व्यापारी आउटसोर्स बिज़नेस कर सकते हैं जिससे व्यापार के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक इस सप्ताह आकर्षक दिखाई देंगे। इनकी घूमने-फिरने, कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर विकसित करेंगे। इससे आपका मूड अच्छा रहेगा और आप दोनों का रिश्ता भी मज़बूत होगा।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आपके टीचर और परीक्षक आपके कौशल की तारीफ कर सकते हैं। प्रशंसा मिलने की वजह से आप और अधिक प्रयास करेंगे एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है और ये यादगार अवसर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यापारियों को नई डील हासिल करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपके पास और अधिक स्वस्थ्य एवं मज़बूत होने के लिए दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति होगी।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों का आध्यात्मिक कार्यों के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। आप धार्मिक यात्राओं में व्यस्त रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में आकर्षण कम हो सकता है और इसकी वजह से आपकी खुशियों में कमी आने की आशंका है।
शिक्षा: इस समय छात्रों की एकाग्रता में कमी आने के संकेत हैं और इसकी वजह से शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं।
सेहत: मूलांक 7 वाले जातकों की शारीरिक फिटनेस में कमी आ सकती है। आपके संतुलित आहार न ले पाने की वजह से आपको पाचन संबंधित परेशानियां होने की आशंका है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ गणेशाय नम:’ का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और अधिकतर इन्हीं के बारे में सोचते हुए नज़र आएंगे। इस सप्ताह आप करियर के क्षेत्र में ऐसे अवसरों की तलाश करेंगे जो आपको संतुष्टि प्रदान करें और आपकी इच्छाओं को पूरा कर सकें।
प्रेम जीवन: परिवार में चल रही समस्याओं और आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ की कमी की वजह से आपके रिश्ते में प्यार की कमी देखी जा सकती है।
शिक्षा: अगर आप इंजीनियरिंग और एरोनॉटिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपके प्रदर्शन में गिरावट और अपने स्किल्स का प्रयोग करने में दिक्कत आ सकती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों का बिज़नेस क्षेत्र में प्रदर्शन खराब हो सकता है।
सेहत: इस समय आपको तनाव की वजह से टांगों और पीठ में दर्द हो सकता है। आप स्वयं को तनावमुक्त रखने का प्रयास करें।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:” का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने विकास को लेकर उत्सुक रहेंगे और इस दिशा में काम कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने और अपनी संपत्ति को बढ़ाने में आपकी अधिक रुचि हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच अहंकार से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके कारण आपके रिश्ते में प्यार की कमी देखी जा सकती है। इस वजह से आपको और आपके जीवनसाथी को एक-दूसरे को समझने में दिक्कत आ सकती है।
शिक्षा: इस समय आप शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बुद्धिमानी दिखाने और आगे बढ़ने में विफल हो सकते हैं। हो सकता है कि आप वो सब भूल जाएं, जो आपने याद किया है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह काम के दबाव के कारण आपसे कुछ गलतियां होने की आशंका है। वहीं योजनाओं की कमी और पेशेवर होकर काम न करने की वजह से व्यापारियों को भी कम मुनाफा होने के संकेत हैं।
सेहत: इस मूलांक वाले जातकों को इस सप्ताह अधिक तनाव की वजह से तेज सिरदर्द हो सकता है। आपको हाई बीपी की शिकायत भी हो सकती है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।