जानिए हनुमान जी ने अपनी लिखी रामायण को समुद्र में क्यों प्रवाहित कर दिया था

रामायण के रचयिता का जिक्र आता है तो हम सब के ध्यान में सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि जी आते हैं। ये महर्षि वाल्मीकि ही थे जिन्होंने सबसे पहले रामायण रची लेकिन तब उन्होंने मौखिक रूप से रामायण की रचना की थी। लेकिन इस बात का बहुत कम ही लोगों को पता है कि महर्षि वाल्मीकि से पहले एक रामायण और लिखी गयी थी जो भगवान राम के अनन्य भक्त भगवान हनुमान ने लिखी थी। 

लेकिन अगर ऐसा है तो फिर आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि ऐसे में फिर भगवान हनुमान की लिखी रामायण इस वक़्त कहाँ है और महर्षि वाल्मीकि के रामायण को प्रथम रामायण क्यों कहा जाता है। बस इन सारे सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा।

भगवान हनुमान के द्वारा लिखी गयी रामायण कहाँ है?

हालांकि रामायण कई लोगों ने लिखी। प्रमुख रामायणों में वाल्मीकि रामायण, अद्भुत रामायण, कबंद नामक राक्षस द्वारा लिखी गयी कबंद रामायण, इत्यादि हैं। लेकिन इन सब में हमेशा से यह माना गया कि पहली रामायण महर्षि वाल्मीकि ने लिखी थी।

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान राम लंका से विजयी होकर वापस लौटे तो वे अयोध्या पर राज करने लगे और भगवान हनुमान हिमालय की ओट में चले गए ताकि वे भगवान शिव की आराधना कर सकें। वहां पर भगवान हनुमान ने शिलाओं पर भगवान राम को याद करते हुए अपने हाथ के नाखूनों से रामायण लिखी। बाद में जब महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख लिया तो उनके मन में भी यह विचार आया कि वो इस रामायण को भगवान् शिव को अर्पित करें। ऐसा करने के लिए ही महर्षि वाल्मीकि हिमालय की और आये जहाँ उन्हें हनुमान जी मिले और उनके द्वारा रची गई रामायण दिखी।

महर्षि वाल्मीकि भगवान हनुमान द्वारा रचित रामायण को पढ़ कर भाव-विभोर हो उठे और उनकी आँखों में आंसू आ गए। जिसे देख भगवान हनुमान ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कुछ गलत लिख दिया है जिसे पढ़ कर महर्षि वाल्मीकि रो पड़े हैं। हनुमान जी का यह सवाल सुनकर महर्षि वाल्मीकि ने उन्हें बताया कि हनुमान जी ने महर्षि वाल्मीकि से भी बेहद सुन्दर रामायण की रचना की है और अगर इसे कोई पढ़ ले तो वह किसी और रामायण को याद नहीं रखना चाहेगा।

यह सुनकर हनुमान जी को लगा कि उन्होंने तो ऐसे किसी भाव से रामायण की रचना की नहीं थी कि कोई इसकी वजह से उन्हें याद रखे। उनका ऐसा करने का तो बस एक ही मकसद था अपने प्रभु श्रीराम की आराधना। बस इस वजह से ही भगवान हनुमान ने अपने हाथों से शिलाओं पर लिखे रामायण को उठा कर समुद्र में विसर्जित कर दिया और इस तरह हनुमद रामायण हमेशा-हमेशा के लिए समुद्र में विसर्जित हो गया।

आपको बता दें कि हनुमद रामायण के इस प्रसंग के बारे में बताने के लिए कई जगह यह भी बताया जाता है कि भगवान हनुमान ने हनुमद रामायण की रचना केले के पत्ते पर की थी। बाद में महर्षि वाल्मीकि को भाव-विभोर देख कर उन्होंने उन केले के पत्तों को चबाकर निगल लिया था। हालांकि शिलाओं पर लिखी रामायण की बात ज्यादा प्रचलित है। अब जो भी हो लेकिन एक बात साफ़ है कि भगवान हनुमान ने महर्षि वाल्मीकि से पहले रामायण लिखी थी और उनहोंने भगवान राम में निस्वार्थ श्रद्धा होने की वजह से उसे दुनिया से दूर कर दिया।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए काफी जानकारी भरा रहा होगा। ऐसे में आप इस जानकारी को अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.