जानें हरियाली तीज की पूर्व संध्या को क्यों होता है रतजगा ?

भारत तीज-त्यौहारों का देश है। प्रत्येक महीने यहाँ त्यौहार मनाएँ जाते हैं। कई बार तो एक महीने में ढेर सारे पर्व मनाए जाते हैं। चूँकि वर्तमान में अगस्त महीना चल रहा है और इस महीने तीज-त्यौहारों की झड़ी लग जाती है। इस महीने की 03 तारीख को हरियाली तीज पड़ रही है और हरियाली तीज की पूर्व संध्या में रतजगा मनाने की परंपरा है। हालाँकि पूर्वी भारत में रतजगा की परंपरा कजरी तीज की पूर्व संध्या में होती है। आज हम इस ख़बर के माध्यम से रतजगा के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। तो आइए जानते हैं कि हरियाली तीज से पहले क्यों है रतजगा की परंपरा।

हरियाली तीज की पूर्व संध्या में होने वाला रतजगा क्या है?

रतजगा एक प्रकार का जगराता है जो हरियाली तीज की पूर्व संध्या में किया जाता है, इसमें महिलाएँ रात्रि जागरण करते हुए हर्ष और उल्लास के साथ लोकगीत और भजन गाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, रतजगा की परंपरा श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होती है। जबकि हरियाली इसके एक दिन तृतीया तिथि को पड़ती है। रतजगा के दौरान विवाहित महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर इसे मनाती हैं। सभी मिलकर पूरी रात जलेबा खाते है। हालाँकि जगह-जगह पर इस त्यौहार को भी अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। 

हरियाली तीज की पूर्व संध्या में होने वाले रतजगा का महत्व

रतजगा के दिन महिलाएँ हरियाली तीज के व्रत की तैयारी करती हैं। वे अपनी सखी-सहेलियों के साथ अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं और बाज़ार से अपने लिए सोहल शृंगार और व्रत का सामान ख़रीद कर लाती हैं। इस अवसर उनके चेहरे में मुस्कान होती है। रतजगा की प्रथा समाज में एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह लोगों को ख़ुश होने का अवसर प्रदान करती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.