6 ग्रहों का स्थान परिवर्तन लाएगा प्राकृतिक आपदाओं का योग, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर।

6 ग्रहों का स्थान परिवर्तन लाएगा प्राकृतिक आपदाओं का योग, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर। 

ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हमेशा से ही हमारे साथ-साथ दुनियाभर पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस माह यानी नवंबर में कुल 6 ग्रहों का स्थान परिवर्तन होने जा रहा है। जिनमे से जहाँ कल, 5 नवंबर को गुरु बृहस्पति ने वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश किया, परिणामस्वरूप भारत में प्राकृतिक आपदाओं और आतंकवादी हमले के योग बनते नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही इस ग्रह का प्रभाव जन-मानस पर भी ख़ासा देखने को मिलेगा। इस विशेष गोचर के चलते जहाँ कई जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो वहीं कुछ जातकों के जीवन में ये गोचर चुनौतियाँ लेकर आने वाला है। इस गोचर के कारण गुरु धनु राशि में विराजमान हो चुके है जो यहाँ अगले साल 24 जनवरी 2021 तक शनि व केतु के साथ युति बनाकर रहने वाले हैं। 

वक्री बुध कर रहे हैं तुला राशि में प्रवेश, जानें बुध की इस चाल का आपकी राशि पर असर !

शुक्र-गुरु-शनि-केतु आएँगे एक ही राशि 

इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें तो इस माह 16 नवंबर से सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि लाल ग्रह मंगल का 10 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश होगा। गुरु बृहस्पति 5 नवंबर से धनु राशि में विराजमान हो जाएंगे जिसके बाद 21 नवंबर को शुक्र देव भी धनु राशि में प्रस्थान करेंगे। ऐसे में शुक्र-गुरु-शनि-केतु के धनु राशि में रहने से चतुग्रही व पंचग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार इस योग का निर्माण होने से सीधे तौर पर प्राकृतिक घटनाओं में वृद्धि मिलेगी। चलिए जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के इस तरह स्थान परिवर्तन होने से आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर।  

ये हैं देश के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, जहाँ पूजा करने से होती हैं सारी मुरादें पूरी !

इन राशियों पर ये पड़ेगा प्रभाव:-

मेष:-

आपकी राशि में इन ग्रहों का गोचर होने से आपका अष्टम भाव से नवम भाव सक्रिय हो जाएगा। जिसके चलते आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही सौभाग्य वृद्धि, कर धन लाभ, मान सम्मान के अवसर भी आपको प्रदान होंगे। इसके साथ ही इस माह आपको राजपक्ष से लाभ की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी और संतान पक्ष का साथ मिलेगा। 

वृषभ:-

शुक्र-गुरु-शनि-केतु के धनु राशि में रहने से ये आपकी राशि में आठवें घर में होंगे, जिससे आपके जीवन में हानि कष्ट, श्रम, संघर्ष को बढ़ावा मिलेगा, इसलिए इस दौरान आपके जीवन में कई प्रकार की कठनाइयां आएँगी। 

मिथुन:-

मिथुन राशि में ये ग्रह सप्तम स्थान में विराजमान होंगे। इस कारण आपके अपने पति व पत्नी पक्ष से संबंधों में मधुरता आने के साथ ही आपको अपने दैनिक कार्यो में भी सफलता मिलेगी। हालांकि इस माह व्यापार में नया चिंतन रहेगा लेकिन आपका स्वास्थ्य कुछ परेशानी दे सकता है, इसलिए थोड़ा सजग रहें। 

जानें क्या है सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे ज्योतिषीय तथ्य और विश्वास !

कर्क:-

इन ग्रहों का गोचर आपको आरोग्यता, रोज़गार, शत्रु पर विजय देने के साथ ही आपको किसी पुराने विवाद से निपटारा करने में मदद करेगा। हालांकि आपको इस समय ग़ैरक़ानूनी गतिविधियों से खुद को दूर रखने की ज़रूरत होगी। 

सिंह:-

इस माह ग्रहों का ये गोचर आपके लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है, जिसके कारण दाम्पत्य जातकों को संतान सुख के साथ ही संतानहीन लोगों को संतान की उन्नति होगी। इस समय आपको ससुराल पक्ष व जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। आपका भाग्य भी आपका साथ देगा और धर्म मे आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या:-

इन ग्रहों के एक साथ आने से आपको पारिवारिक अशांति होने से घरेलू सुखों में कमी महसूस हो सकती है। भूमि, मकान, जायदाद संबंधित विवाद भी आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। इसके अलावा आपको इस समय वाहन सावधानी से चलाने की ज़रूरत होगी अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। 

पढें भारत के आखिरी छोर में स्थित इस मंदिर की पौराणिक कथा!

तुला:-

सभी ग्रहों के युति बनाने से आपके जीवन में अनकूलता व सफलता का योग बनेगा। इस समय आपको यात्राओं से लाभ मिलेगा व आपके भाई-बहनों की भी उन्नति होंगी। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। हालांकि पड़ोसियों से उलझने बनने का भी योग बनता दिखाई दे रहा है। 

वृश्चिक:-

ये गोचर आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आने वाले हैं। जिस कारण आपको सुख- समृद्धि मिलेगी और साथ ही परिवार में मंगल कार्य का आयोजन भी हो सकता है। आर्थिक हालात में सुधार आएँगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपको उचित सम्मान मिलेगा।

धनु:-

इस परिवर्तन से आपके जीवन में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। लेकिन बावजूद इसके आपका मनोबल बढ़ेगा और पुरानी उलझनों का हल निकाल पाने में आप पूरी तरह सफल होंगे। 

प्रकाशोत्सव 2019: जानें सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जीवन सिद्धांत!

मकर:-

इन गोचर का असर आपके ऊपर ज्यादा अच्छा पड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में आपके खर्च बढ़ेंगे, साथ ही आर्थिक परेशानियां आपको दिक्कत दे सकती हैं। यात्रा करते समय अपने धन को सावधानी से रखें अन्यथा हानि होगी। धार्मिक लंबी यात्रा इस समय संभव है।

कुंभ:-

इन ग्रहों के गोचर से आपको प्रत्येक कार्य में लाभ, सफलता, सम्मान, सन्तान की उन्नति तो मिलेगी ही, साथ ही आपके जीवन में कई ख़ुशियाँ भी दस्तक दे सकती हैं। आपका रुझान धार्मिक क्षेत्र की तरफ भी बढ़ेगा। जिससे आपकी धन,प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको उत्तम सुख का लाभ प्राप्त होगा। 

मीन:-

आपकी राशि में इन ग्रहों का शुभ स्थान पर भ्रमण पर होने से आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आपको किसी नए काम से भाग्य उन्नति भी मिल सकेगी। जिससे आपका मन धर्म कर्म में अधिक लगेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.