ब्रेकिंग: विकास दुबे गिरफ़्तार, अब क्या होगा उसका भविष्य? जानें ज्योतिषीय भविष्यवाणी!

विकास दुबे। गैंगस्टर विकास दुबे, जिसे लेकर एक दिन पहले तक उत्तर प्रदेश पुलिस, सरकार और देश के आम लोग सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं कि वो कहाँ है? और वो कब पकड़ा जाएगा? पुलिस भले इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रही थी, लेकिन एस्ट्रोसेज के पाठक 6 जुलाई को ही इस सवाल का जवाब जानते थे। वजह-एस्ट्रोसेज के जाने माने ज्योतिषी आचार्य रमन जी का वो लेख, जिसमें उन्होंने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। ये भविष्यवाणी 100 फीसदी सटीक साबित हुई है। आप इस लेख को नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

कानपुर शूटआउट: विकास दुबे की गिरफ़्तारी को लेकर क्या कहता है ज्योतिषीय आकलन ?

अब आप भी कर सकते हैं कभी भी, कही भी आचार्य रमन जी से सीधा फ़ोन पर बात!

9 जुलाई की सुबह गिरफ़्तार हुआ गैंगस्टर विकास दुबे 

जी हाँ! कानपुर में 8 पुलिसवालों की शूटआउट में निर्मम हत्या के बाद, फरार हुआ मुख्य आरोपी विकास दुबे को गुरुवार, 9 जुलाई की सुबह उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ़्तार कर लिया गया। अब एक और बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या होगा अब विकास दुबे का भविष्य? 

विकास दुबे का क्या होगा भविष्य? 

इस सवाल का जवाब भी एस्ट्रोसेज के विद्वान ज्योतिषी आचार्य रमन जी ने देते हुए, प्रश्नकर्ता से 1 से 249 के बीच एक संख्या पूछी। उनका प्रश्न सरल था कि क्या विकास दुबे का भी उसके करीबियों की तरह ही एनकाउंटर होगा या नहीं। जैसा कि वह यूपी से हैं और चाहते हैं कि पुलिस उसे मुठभेड़ में मार दें। लेकिन प्रश्नकर्ता देश के कानून से ऊपर नहीं है। इसलिए हमारे देश का कानून ही निर्णय करेगा कि विकास दुबे का क्या होगा। लेकिन आचार्य रमन जी ने प्रश्न कुंडली के अनुसार ये बताने का एक प्रयास किया कि, आखिर विकास दुबे के भविष्य को लेकर क्या कहता है वैदिक शास्त्र।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

प्रश्न कुंडली बताएगी विकास दुबे का भविष्य 

चुनी गई संख्या 117 है। यह देखने के लिए कि मुठभेड़ होगी या नहीं कुछ संभव नहीं है, लेकिन उसके लिए निश्चित रूप से विकास दुबे की आयु देखी जा सकती है। जो ये संकेत दे थी है कि उसके साथ अब क्या-क्या होने की उम्मीद है। रमन जी ने अब श्री केएसके, श्रीमान सहसने जी और अपने प्यारे गुरूजी के चरणों में हाथ जोड़कर, नमन करते हुए चार्ट का विश्लेषण करना शुरू किया। 

HINDI VIKAS DUBEY LONGEVITY TODAYS ARTICLE (1)

कुंडली के अनुसार लग्न का उप नक्षत्र स्वामी बुध है। यह राहु के तारे में है। जहाँ दोनों ही 9 वें घर में हैं। हमें यहां राहु के महत्व को देखना होगा। राहु मंगल के नक्षत्र में और शुक्र के उप में है।

12 वें भाव का उप नक्षत्र स्वामी फिर से राहु है। यह भाव चार्ट में 6 वें घर में  मंगल के नक्षत्र में है। राहु शुक्र के उप में भी है। जहाँ शुक्र अष्टम में है। चंद्रमा स्वयं राहु के तारे में 5 वें घर में है, जो 6-8 घरों को जोड़ रहा है। इसलिए सवाल भी जायज़ है।

चूँकि राहु अष्टम भाव से जुड़ा है, इसलिए ये मृत्यु के तरीके का घर है और मंगल उस घर का स्वामी है। इस दौरान शुक्र एक मारक ग्रह है, क्योंकि यह दूसरे घर का शासक है। सूर्य बृहस्पति और शनि 12 वें भाव के कार्येष गृह हैं। बृहस्पति बाधक है और वक्री भी है। ऐसे में इन सबसे एक बात की पुष्टि होती है कि, विकास दुबे का वक्त बहुत खराब है और उसकी आयु पर ग्रहण लगा है। हालांकि, हम स्पष्ट कर दें कि इसमें हमारी कोई व्यक्तिगत रुचि नहीं है। ये तो सितारों की गणना इशारा कर रही है।

किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछें

बेहद मुश्किल होंगे विकास दुबे के लिए, आने वाले कुछ सप्ताह 

कुंडली के अनुसार ये साफ़ है कि, जब चंद्रमा 12 वें घर के करेश ग्रहों में या 12 वें घर से अपना गोचर करेगा, तो वो समय विकास दुबे के लिए घातक समय सिद्ध होगा। ऐसे में रमन जी की भविष्यवाणी के अनुसार, “14 और 15 जुलाई की तारीख़ें, विकास दुबे को अचानक से कुछ नुकसान होने के योग दर्शा रही हैं।” या एक दूसरी संभावना के अनुसार, आने वाले 14 से 15 दिनों के भीतर इस केस में कुछ ऐसा घटित हो सकता है, जो चौंकाने वाला हो। इसे इशारों में समझाने की कोशिश की जाए तो सितंबर से पहले कोई बड़ी दुर्घटना विकास दुबे के जीवन में हो सकती है।

इस भविष्यवाणी को लेकर आचार्य रमन जी कहते हैं कि, “आयु की भविष्यवाणी करना अनैतिक है, लेकिन मैंने केवल एक कोशिश की है। क्योंकि वह एक ख़ूँख़ार गैंगस्टर है, जो मानवता के लिए एक धब्बा है और उसके जैसे लोगों को पृथ्वी पर लंबे समय तक नहीं रहना चाहिए। बाकी ईश्वर के हाथ में है और मैं केवल अपने सीमित ज्ञान के साथ ही अपना प्रयास कर सकता हूँ।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से मुफ्त में करें फ़ोन पर बात !

हम आशा करते हैं कि हमेशा की तरह आपको हमारा ये लेख भी पसंद आया होगा। इस लेख के माध्यम से हमने आपको, भविष्य में होने वाली कई मुख्य घटनाओं से परिचित कराने का एक छोटा सा प्रयास किया है। अब हमारा ये प्रयास भी कितना सत्य साबित होगा, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.