साप्ताहिक राशिफल : जानें ये हफ्ता आपके जीवन में कौन से नए परिवर्तन लेकर आएगा !

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर दिन, हर सप्ताह, हर माह और हर साल जातकों के राशिफल में कुछ ना कुछ परिवर्तन देखने को जरूर मिलता है। आज विशेष रूप से हम आपको 23 से 29 सितंबर के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सभी बारह राशि के जातकों के जीवन में इस हफ्ते कौन-कौन से नए परिवर्तन देखें जा सकते हैं। इस साप्ताहिक राशिफल के आधार पर आप जान सकते हैं की आपके लिए ये हफ्ता जीवन के किन-किन क्षेत्रों में क्या-क्या परिणाम लेकर आने वाला है। तो देर किस बात की आइये जान लेते हैं आखिर इस हफ्ते आप लोगों के लिए क्या है ख़ास। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष

इस हफ्ते चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में स्थापित होंगें। इसके फलस्वरूप आपको विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। चंद्रमा का प्रभाव आपके आलस में वृद्धि कर सकता है जिसके परिणाम स्वरुप आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है। बिजनेस से जुड़े लोग इस दौरान किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए ये समय परिवार और मित्रों के साथ काफी अच्छा व्यतीत हो सकता है। हालाँकि दूसरी तरफ समाजिक स्तर पर किसी कारण वश आपके मान सम्मान में गिरावट आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए जीवनसाथी के साथ बिछोह संभव है।

अपने भक्तों की रक्षा के लिए माँ दुर्गा ने लिए थे ये विभिन्न अवतार !

वृषभ

इस हफ्ते चंद्रमा की स्थिति आपके द्वितीय भाव में होगा। इसका नकारात्मक परिणाम आपके पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही साथ सेहत के दृष्टिकोण से भी आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य या किसी करीबी मित्र के साथ इस दौरान आप छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। दूसरी तरफ प्रेम जीवन की बात करें तो ये हफ्ता आपके लिए ख़ासा अच्छा व्यतीत हो सकता है। शादी शुदा जोड़ें एक दूसरे के साथ खुशनुमा पल बीता सकते हैं।

मिथुन

इस हफ्ते चंद्रमा आपकी राशि से लग्न भाव यानि की प्रथम भाव में स्थापित होंगें। इसका विपरीत परिणाम आपके आत्मशक्ति पर पड़ सकता है। इस दौरान आपको मुख्य रूप से जीवन में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों पर गौर फरमाने की जरुरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आगे आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सह कर्मियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम का भाड़ काफी हद तक कम हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर भी आपको परेशानी हो सकती है। प्रेमियों के लिए ये हफ्ता सामान्य बीतने वाला है।

कर्क

चंद्रमा इस हफ्ते आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थापित होंगें। इसका विपरीत परिणाम आपकी सेहत पर पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन की वजह से आप सर्दी जुखाम या बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। चंद्रमा का प्रभाव आपके आर्थिक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है, लिहाजा आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय खासतौर से अपने शत्रुओं से बचकर रहें, आपकी एक गलती उन्हें आपके खिलाफ चाल चलने का मौका दे सकती है। प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता अच्छा बीतने वाला है। हालाँकि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

श्राद्ध पर्व के दिनों क्या आपको भी दिखाई देते हैं अपने मृत पूर्वज? जानिए कारण

सिंह

इस हफ्ते चंद्रमा का प्रवेश आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। इसका विशेष प्रभाव इस राशि के छात्रों पर पड़ सकता है। नए शादी-शुदा जोड़ो को परिवार को आगे बढ़ाने में समस्या आ सकती है। आर्थिक जीवन की बात करें तो काफी अथक प्रयासों के बाद आपको धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता ख़ासा अच्छा व्यतीत हो सकता है। हालाँकि सप्ताह के मध्य में आप दोनों किसी गलतफरहमी का शिकार हो सकते हैं। लिहाजा प्रेमी जातक एक दूसरे पर भरोसा बरक़रार रखें। वैवाहिक जीवन में पति पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

कन्या

चंद्रमा इस हफ्ते आपकी राशि से दसवें भाव में स्थापित होंगें। इसके फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही साथ परिवार में किसी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है जिसके फलस्वरूप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। प्रेम जीवन के बात करें तो प्रेमियों के लिए ये सप्ताह कुछ ख़ास फलदायी नहीं बीतेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालाँकि विवाहित जातक इस हफ्ते अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

तुला

इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होगा। इसके फलस्वरूप आप कुछ समस्याओं से घिड़ सकते हैं। एक तरफ जहाँ परिवार में पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है वहीं दूसरी तरफ भाई बहनों के साथ भी धन संपत्ति से संबंधित मामलों में मन मुटाव हो सकता है। समय थोड़ा कठिन जरूर बीतेगा लेकिन अपना धैर्य बनाएं रखें। प्रेम जीवन की बात करें तो यहाँ पार्टनर के साथ छोटे मोटे झगड़े जरूर होंगें लेकिन अंत में इससे दोनों के प्यार में गहराई आएगी।

वृश्चिक

इस हफ्ते चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से नौवें भाव में होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप से आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं और किसी शारीरिक समस्या से भी पीड़ित हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस हफ्ते काम के सिलसिले में किसी दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस हफ्ते वैवाहिक जीवन में आप परिवार को आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको इस हफ्ते मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगें।

शारदीय नवरात्रि विशेष: जानें माँ दुर्गा की आदिशक्ति से महाशक्ति बनने तक का सफर !

धनु

इस हफ्ते चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में स्थापित होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपके वैवाहिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रिश्ते में प्यार बरक़रार रखने के लिए किसी एक को आगे बढ़कर दूसरे की गलती को माफ़ करना होगा। यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं तो इस समय अपने साझेदार से थोड़ा सतर्क रहें, काम के मामलों में धोखा मिल सकता है। हालाँकि अपनी सूझ बूझ से आप लाभ प्राप्त करने में भी कामयाब हो सकते हैं। प्रेम के मामलों में इस हफ्ते आपको बेहद लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ एक अलग लगाव का अनुभव होगा।

मकर

इस हफ्ते आपको विशेष रूप से किसी भी प्रकार के वाद विवाद का हिस्सा ना बनने की सलाह दी जाती है। चूँकि चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में स्थित होंगें इसलिए ये समय अनावश्यक कामों पर ध्यान देने का नहीं है। आर्थिक जीवन की बात करें तो यहाँ आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते प्रेम जीवन कुछ चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। पार्टनर की सेहत में गिरवाट आपके किये परेशानी की वजह बन सकती है। बहरहाल आपको कुछ हद तक सचेत रहने की चेतावनी दी जाती है।

कुंभ

इस हफ्ते चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करने वाला है बहरहाल इस दौरान अपनी आर्थिक स्थिति थोड़ी नासाज़ हो सकती है। आर्थिक समस्या से उभरने के लिए इस दौरान आप किसी तीसरे से उधार या लोन ले सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर बच्चों के साथ आपके संबंध में कठोरता आ सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता अच्छा व्यतीत हो सकता है। प्रेमी संग आपके रिश्ते में मजबूती आ सकती है।

मीन

इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर चौथे भाव में होने जा रहे है। इसका विपरीत असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव बढ़ सकता है। पिता के साथ भी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। दूसरी तरफ व्यक्तिगत स्तर पर आपकी सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लिए ये सप्ताह जहाँ कुछ मामलों में अनुकूल रहेगा वहीं कुछ मामलों में पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.