साप्ताहिक राशिफल (23-29) नवंबर: अभी पढ़ें अपना भविष्यफल

नया सप्ताह शुरू होने से पहले अगर आप भी ये जान लेना चाहते हैं कि वो आपके लिए कैसा रहने वाला है, तो आपको आपके इस सवाल का सीधा और सटीक जवाब मिलता है एस्ट्रोसेज के साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से।

तो फिर देर  किस बात की अभी जानिए ये नया हफ्ता प्रत्येक राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

हमारे इस साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप ये जान सकते हैं कि इस नए सप्ताह में आपको आपके जीवन के किन पहलुओं पर थोड़ा सावधान होकर चलने की ज़रूरत है और किन पहलुओं के प्रति आप निश्चिंत रहकर भी जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं। यहाँ जानिए 23 से 29 नवंबर  का अपना साप्ताहिक और प्रेम राशिफल। 

सप्ताह की शुरुआत में ही हमारे दिमाग में तरह-तरह के सवाल आने शुरू हो जाते हैं कि आखिर ये हफ्ता आर्थिक दृष्टि, पारिवारिक दृष्टि, प्यार-शादी की दृष्टि, करियर-जॉब इत्यादि की दृष्टि से कैसा जाने वाला है? ऐसे में आपके  मन में उठने वाले इन्हीं सवालों का जवाब हम अपने इस ख़ास साप्ताहिक राशिफल भविष्यवाणी के माध्यम से देने की कोशिश करते हैं। 

 जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

हम यहाँ आपके लिए जो साप्ताहिक भविष्यवाणी लेकर आये हैं वो वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है।  इस साप्ताहिक राशिफल में हम केवल आपको आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से रूबरू नहीं कराते हैं बल्कि आपको उन परेशानियों से निकलने का सीधा और सटीक उपाय भी बताते हैं। तो बिना देरी किये आप भी पढ़िए अपना साप्ताहिक राशिफल और जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए क्या कुछ लेकर आने वाला है। 

इस सप्ताह का हिन्दू पंचांग/ ज्योतिषीय तथ्य

हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी कि 23 नवंबर से हो रही है और, इस हफ्ते का अंत शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 29  नवंबर से होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में यानी कि, 

  • 23 नवंबर, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी और जगद्धात्री पूजा का पर्व मनाया जायेगा।
  • इसके बाद 25 नवंबर, शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, को देवुत्थान एकादशी, और भीष्म पञ्चक प्रारम्भ का व्रत मनाया जायेगा। 
  • इसके बाद, 26 नवंबर, शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को वैष्णव देवुत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी का पर्व मनाया जायेगा। 
  • 27 नवंबर, शुक्ल पक्ष की द्वादशी को प्रदोष व्रत का पर्व मनाया जायेगा।
  • 28 नवंबर, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत मनाया जायेगा।
  • और सप्ताह के अंत में, 29 नवंबर, शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को चौमासी चौदस, देव दिवाली, पूर्णिमा उपवास, भीष्म पंचक समाप्त का व्रत/त्यौहार मनाया जायेगा।

इस सप्ताह होने वाले गोचर 

वहीं अगर इस सप्ताह में होने वाले गोचर की बात की जाये तो इस सप्ताह बुध का गोचर होगा। इस सप्ताह में केवल एक ही गोचर होगा।

  • बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 28 नवंबर 2020 

यानी कि इस सप्ताह में आप इसी एक ग्रह (बुध) के प्रभाव में रहने वाले हैं। इस एक गोचर का प्रभाव सभी बारह राशियों के जीवन पर अवश्य पड़ेगा। 

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

जन्मदिन विशेष

अपने इस जन्मदिन विशेष सेक्शन में हम आपको देश के उन नामचीन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में आता है। जानिए 23 नवंबर से 29 नवंबर के बीच में किन-किन सितारों का जन्मदिन आता है। हफ्ते की शुरुआत यानि 23 नवंबर को रजा मुराद और साजिद खान का जन्मदिन आता है। 24 नवंबर को सलीम खान और सेलिना जेटली का जन्मदिन आता है। 25 नवंबर को राखी सावंत और रूपा गांगुली का जन्मदिन आता है। 26 नवंबर को अर्जुन रामपाल और जस्सी गिल का जन्मदिन आता है। 27 नवंबर को हरिवंश राय बच्चन का जन्मदिन होता है। 28 नवंबर को यामी गौतम और प्रतीक बब्बर का जन्मदिन आता है। और 29 नवंबर को नेहा पेंडसे का जन्मदिन आता है।

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैलकुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चंद्रमा के गोचर के साथ-साथ बुध का गोचर भी आपके जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से एकादश भाव में रहेंगे और उसके बाद द्वादश और प्रथम भाव में गोचर करेंगे। वहीं…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के प्रेमी/प्रेमिकाएं इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप  उन्हें खुश करने के लिए उनकी हां में हां मिलाते नजर आएंगे। आपका…. (विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके दशम भाव में रहेगा, इस दौरान व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन धन की लेन-देन को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

वृषभ राशि के प्रेमी जातकों को इस सप्ताह अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपका लवमेट आपकी उन बातों को मानने से इनकार कर सकता है, जिनको आप…. (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में नवम भाव में चंद्रमा के गोचर के दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। इस दौरान…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में बड़े उलटफेर देखने को इस सप्ताह मिल सकते हैं। एक तरफ जहाँ आप अपने प्रेमी के साथ बहुत खुश रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी …. (विस्तार से पढ़ें)

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके अष्टम भाव में इस दौरान विराजमान होंगे। इस हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। इस अवधि में …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

कर्क राशि के वो जातको जो प्रेम संबंधों में पड़े हैं, उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल है। यदि आप अपने लवमेट के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं तो इसका मौका आपको मिल सकता है। आपका लवमेट …. (विस्तार से पढ़ें)

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्तम भाव से जीवन में होने वाली साझेदारीयों और विवाह के बारे में पता चलता है। चंद्रमा के इस भाव में होने से आपको वैवाहिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। गिले शिकवे दूर होंगे।  आपको साझेदारी के कारोबार में फायदा होने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी का …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के जातकों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह सकारात्मक बदलाव आएँगे। बीती बातों को भूलकर आप अपने लवमेट के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। संभव है कि किसी…. (विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा जब आपके षष्ठम भाव में होंगे तो इस दौरान आप पुरानी बीमारी से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही जो जातक नौकरी पेशा हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह बहार आ सकती हैं। आप दोनों का रिश्ता मज़बूत बनेगा और आप अपने प्रेमी के बारे में अपने परिवारवालों या मित्रों से …. (विस्तार से पढ़ें)

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

तुला साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से पंचम भाव में होंगे, यदि आप उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं, तो आपको अपने गुरुजनों और माता-पिता का सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त होगा, जिसके चलते आप …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका इस सप्ताह अपने लवमेट को ज्ञान देते नजर आएँगे। हालांकि आपका संगी आपकी बातों को सुनने से ज्यादा उनको नज़रअंदाज़ कर सकता है। इस सप्ताह किसी…. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर इस दौरान आपको सावधान रहना होगा। घर के लोगों के सामंजस्य बिठाने के लिए…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। यदि आपका साथी अभी तक बेरोजगार था, तो नौकरी पाने के चक्कर में वो परेशान रह सकता है। इसके साथ ही…. (विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरु में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आपकी बुद्धि का विकास होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और जिन कामों को करने में आप अक्सर आप हिचकिचाते हैं, उन्हें भी आप इस दौरान …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है इसके बारे में आप भली भांति जानते हैं। यही वजह है कि कई बार अपने काम से ज्यादा अहमियत आप अपने लवमेट को देने लगते हैं, कुछ ऐसा ही आप इस सप्ताह भी कर …. (विस्तार से पढ़ें)

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

मकर साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में आपके द्वितीय भाव में चंद्र के गोचर के दौरान परिवार में किसी बाहर के व्यक्ति के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है। और पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। हालांकि आप …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव था तो उसे दूर …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्रमा के आपके लग्न भाव में गोचर के दौरान किसी प्रकार की चिंता यदि आपको परेशान कर रहे थी तो उसका हल आपको इस दौरान मिल सकता है। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक परिवर्तन आने…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के विवाहित जातकों को इस सप्ताह अच्छे फल मिलेंगे। आप दोनों प्रेम पूर्वक रहेंगे और एक दूसरे का सहारा बनेंगे। यदि आप जीवनसाथी की बातों पर प्रतिक्रिया न दें तो …. (विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस दौरान मीन राशि के उन विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी जो विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने के प्रयास कर रहे थे। धन से जुड़े मामलों को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है, अपने खर्चों पर लगाम रखें। जो लोग…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

विवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अपने जीवनसाथी को आकर्षित करने के लिए इस सप्ताह आप…. (विस्तार से पढ़ें)

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *