साप्ताहिक राशिफल 15-21 फरवरी 2021 : नए सप्ताह की हर महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

इस सप्ताह की भविष्यवाणियों के साथ एक बार फिर एस्ट्रोसेज हाज़िर हैं, आपको आने वाले सात दिनों का पूरा हाल बताने के लिए। इस साप्ताहिक राशिफल में जानिए कि, आने वाला नया सप्ताह आपके आर्थिक, शिक्षा, पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य इत्यादि के लिहाज़ से कैसा रहने वाला है? साथ ही जानिए इस सप्ताह होने वाले ग्रहण और गोचर और मनाये जाने वाले व्रत त्योहारों की संपूर्ण जानकारी। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

बता दें कि, यहाँ दी जा रही भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। हमारे विशेषज्ञ ज्योतिष इस बात की पूरी कोशिश करते हैं कि, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार आपको आपके भविष्य की सटीक जानकारी प्रदान की जा सके जिसकी मदद से आप अपने आने वाले दिनों को और अच्छा और शानदार बना सकते हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में हम ना केवल आपको आने वाले 7 दिनों में आपके जीवन में संभावित परेशानियों से भी रूबरू कराते हैं और उनसे निपटने का सरल और सटीक हल भी प्रदान करते हैं। 

तो फिर देर किस बात की है? अभी पढ़िए अपना इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कि इस फलादेश में आपके लिए क्या खास है। लेकिन सबसे पहले एक नजर डालते हैं इस सप्ताह के हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय तथ्यों पर। 

इस सप्ताह का हिन्दू पंचांग और ज्योतिषीय तथ्य 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत हो रही है शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि 15 फरवरी 2021 से हो रही है, और इस सप्ताह का अंत शुक्ल पक्ष की ही नवमी तिथि यानि 21 फरवरी को हो रहा है। इसके अलावा बात करें, अगर इस सप्ताह होने वाले व्रत त्योहारों की तो, 

  • 15 फरवरी 2021 को, विनायक चतुर्थी और गणेश जयंती का पर्व मनाया जायेगा।
  • 16 फरवरी 2021 को, वसंत पंचमी का पर्व मनाया जायेगा। इसके बाद, 
  • 17 फरवरी 2021 को स्कन्द षष्ठी का पर्व मनाया जायेगा।
  • 19 फरवरी 2021 को, रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती, भीम अष्टमी, मासिक कर्तिगायी का पर्व मनाया जायेगा। 
  • 20 फरवरी 2021 को मासिक दुर्गा-अष्टमी और रोहिणी व्रत किया जायेगा।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

इस सप्ताह होने वाले गोचर

इस सप्ताह होने वाले गोचर की बात करें तो, इस सप्ताह शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर है। ऐसे में स्वाभाविक है कि, इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा।

  • विभिन्न प्रकार की कलाओं के प्रदाता ग्रह शुक्र एक बार फिर अपना स्थान परिवर्तन करते हुए 21 फरवरी 2021, रविवार की सुबह 02:12 बजे मकर राशि से निकलकर, अपने मित्र शनि के स्वामित्व वाली कुम्भ राशि में गोचर करेंगे।

इस सप्ताह लगने वाला ग्रहण

इस सप्ताह कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। 

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

जन्मदिन विशेष 

हमारे जन्मदिन विशेष इस साप्ताहिक राशिफल के सेक्शन में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी चेहरे के बारे में जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में पड़ता है। तो आइए जानते हैं 15 से 21 फरवरी के बीच किन सितारों का जन्मदिन होता है। सप्ताह की शुरुआत में यानी 15 फरवरी को बीना काक और आशुतोष गोवारिकर का जन्मदिन होता है। 16 फरवरी को शोमा आनंद और अरुणोदय सिंह का जन्मदिन होता है। 17 फरवरी को जोमोन टी जॉन का जन्मदिन होता है। 18 फरवरी को साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन होता है। 19 फरवरी को वृशिका मेहता का जन्मदिन आता है। 20 फरवरी को प्रियांशु चटर्जी और अनु कपूर का जन्मदिन होता है और 21 फरवरी को दीपल शॉ और विजय प्रकाश का जन्मदिन होता है।

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों और हर उस इंसान को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं देता है जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में पड़ रहा है। 

अब जानते हैं इस सप्ताह की जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित भविष्यवाणी।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है – जानें अपनी चंद्र राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल

चंद्र देव सप्ताह की शुरुआत में आपके द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे जिसके परिणामस्वरुप आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी हो जाएगा नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति में चुनौतियों से घिर जाएंगे। हालांकि सुकून देने वाली बात यह होगी कि यह खर्चे अच्छे ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखने पर यह सप्ताह सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपके प्रियतम की इच्छा होगी कि आप दोनों अकेले में कुछ वक्त साथ भी बिताएं जिससे आप अपने भविष्य की योजनाओं पर ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके एकादश भाव में विराजमान रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपनी शिक्षा के संदर्भ में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे और  आप अपने पाठ्यक्रम में आगे बढ़ेंगे। यदि आप कोई प्रोफेशनल हैं तो यह समय आपको उत्तम धन लाभ प्रदान करेगा। केवल इतना ही नहीं….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अत्यंत अनुकूल रहेगा और प्रेमी युगल को रोमांटिक पल बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। आप अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं और इसके अतिरिक्त किसी पार्टी….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से दशम भाव में स्थित होंगे, वहां से उनकी दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर भी होगी क्योंकि यह समय आपके निजी जीवन और पेशेवर जीवन दोनों को बेहतर तरीके से चलाने वाला होगा और दोनों में ही आपको सुख और शांति की प्राप्ति होगी। आप अपने….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो सप्ताह का उत्तरार्ध अनुकूल रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में भी आपको कुछ अच्छे परिणाम तो मिलेंगे और आप अपने प्रियतम को साथ लेकर सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी अच्छी जगह पर….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह के शुरुआत में चंद्रदेव आपकी राशि से नवम भाव में स्थित रहेंगे जिसकी वजह से स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। आपको धर्म कर्म से जुड़े मामलों में रुचि रहेगी और आप इन कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि उसकी वजह से आप अपनी लव लाइफ को समय नहीं दे पाएंगे। ऐसी भी संभावना है कि आपका….(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से अष्टम भाव में विराजमान होंगे जिससे आप के अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। इस दौरान कुछ अवांछित खर्चे भी उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको करने ही पड़ेंगे इसलिए थोड़ी तैयारी करके रखें ताकि आपके….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों की बात की जाए तो यह सप्ताह थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है। इस दौरान आप और आपके प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद जन्म ले सकता है और बात का बतंगड़ बनने के कारण आपके रिश्ते पर अलगाव के बादल……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव का गोचर आपकी राशि से सप्तम स्थान में होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको बिजनेस में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आप अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे और मानसिक रूप से भी ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपको अपने साथी के साथ समय बिताने के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे और आप दोनों साथ में कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

यदि तुला राशि के लोगों की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव आपके छठे भाव में विचरण करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आप मानसिक तनाव से घिरे रहेंगे और आपके खर्चों में भी अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना बनेगी। इन खर्चों पर…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना दिखा रहा है। हालांकि ग्रहों के संयोजन से बीच-बीच में तनाव की स्थिति जरूर निर्मित होगी लेकिन आप अपनी कम्युनिकेशन को….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यदि वृश्चिक राशि की बात की जाए तो चंद्रदेव सप्ताह की शुरुआत से ही आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपनी शिक्षा के मामले में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। आप पढ़ने में रुचि…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी दृष्टिकोण से देखने पर यह सप्ताह के शुरुआत आपके लिए काफी बेहतर दिखाई देती है। प्यार के मामले में काफी रोमांटिक हो जाएंगे और अपने प्यार को खुलकर जाहिर करेंगे जिससे एक तरफ तो आपके…..(विस्तार से पढ़ें)

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग?

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव धनु राशि के लोगों के चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। यह आपके पारिवारिक सुख का भाव है और आपकी माता का भाव है। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपका अपनी माता जी के…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

यदि प्रेमी युगल के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। ग्रहों की कृपा से आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास करना चाहिए और यदि आप अपने प्रियतम से ही विवाह करने की ठान…..(विस्तार से पढ़ें)

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि की बात की जाए तो चंद्रदेव सप्ताह की शुरुआत में आप के तीसरे भाव में होंगे। तीसरे भाव में चंद्र देव की यह स्थिति आपको अपने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका देगी। आप किसी छोटी यात्रा….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

प्रेमी युगल के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आप मानसिक रूप से भी बहुत खुश होंगे और आपकी सोच गंभीर रहेगी। आप अपने प्रियतम के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत संजीदा होंगे और अपने रिश्ते के….(विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के लोग शनिदेव से प्रभावित होते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में वाद विवाद की संभावना रहेगी। हालांकि यह…. (विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ प्रेम राशिफल

यदि प्रेम संबंधी मामलों की बात की जाए तो आपको यह सलाह दी जाती है कि सप्ताह की शुरुआत बड़ी सावधानी और समझदारी से करें। ग्रहों के प्रभाव से आपका प्रेम जीवन प्रभावित होगा और एक दूसरे के प्रति….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

यदि अंतिम राशि मीन की बात की जाए जिसके स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी ही राशि में विराजमान होंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपनी बुद्धि के बल पर…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों की बात की जाए तो यह सप्ताह थोड़ा कम अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि ग्रहों के प्रभाव से आपका पंचम भाव प्रभावित होगा और आपके रिश्ते में झगड़े और गलतफहमियों की स्थिति बन सकती है इसलिए…. (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.