अभी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 दिस्मबर

कोई भी नया सप्ताह शुरू होता है तो उससे पहले ही लोगों के मन में सवाल उठने लगते हैं कि आखिर यह हफ्ता हमारे लिए कैसा जाने वाला है। ऐसे में आपके इसी सवाल का जवाब लेकर एस्ट्रोसेज के साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसे रहने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं  यह हफ्ता आपके लिए कैसा जाने वाला है, तो बिना देरी के अभी पढ़ें अपना 14 से 20 दिसम्बर का साप्ताहिक राशिफल।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

सप्ताह की शुरुआत में ही हमारे दिमाग में तरह-तरह के सवाल आने शुरू हो जाते हैं कि आखिर ये हफ्ता आर्थिक दृष्टि, पारिवारिक दृष्टि, प्यार-शादी की दृष्टि, करियर-जॉब इत्यादि की दृष्टि से कैसा जाने वाला है? ऐसे में आपके  मन में उठने वाले इन्हीं सवालों का जवाब हम अपने इस ख़ास साप्ताहिक राशिफल भविष्यवाणी के माध्यम से देने की कोशिश करते हैं। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

हम यहाँ आपके लिए जो साप्ताहिक भविष्यवाणी लेकर आये हैं वो वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है।  इस साप्ताहिक राशिफल में हम केवल आपको आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से रूबरू ही नहीं कराते हैं बल्कि आपको उन परेशानियों से निकलने का सीधा और सटीक उपाय भी बताते हैं। तो बिना देरी किये आप भी पढ़िए अपना साप्ताहिक राशिफल और जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए क्या कुछ लेकर आने वाला है। 

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

इस सप्ताह का हिन्दू पंचांग/ ज्योतिषीय तथ्य

हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी कि 14 दिसंबर से हो रही है और, इस हफ्ते का अंत शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी कि 20 दिसंबर से होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में यानी कि, 

  • 14 दिसंबर (सोमवार), कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि  को मार्गशीर्ष अमावस्या, दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस, का पर्व मनाया जायेगा। साथ ही इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है।
  • इसके बाद 15 दिसंबर (मंगलवार), शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, को धनु संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। 
  • इसके बाद, 16 दिसंबर (बुधवार), शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को चन्द्र दर्शन है। 
  • इसके बाद 18 दिसंबर (शुक्रवार), शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा।
  • इसके बाद 19 दिसंबर (शनिवार), शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पञ्चमी, नाग पञ्चमी *तेलुगू, सुब्रह्मण्य षष्ठी का पर्व मनाया जायेगा।
  • और सप्ताह के अंत में, 20 दिसंबर (रविवार), शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को चंपा षष्ठी का व्रत/त्यौहार मनाया जायेगा।

इस सप्ताह होने वाले गोचर 

वहीं अगर इस सप्ताह में होने वाले गोचर की बात की जाये तो इस सप्ताह दो गोचर होने वाले हैं। पहला सूर्य का दूसरा बुध का। सूर्य इस सप्ताह धनु में गोचर करेंगे और बुध भी धनु राशि में गोचर करेंगे।

  • सूर्य का धनु राशि में गोचर 15 दिसम्बर, मंगलवार को रात्रि 9 बज-कर 19 मिनट (21:19 बजे) पर होगा, जब सूर्य देव अपने परम मित्र बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
  • बुध ग्रह बृहस्पतिवार, 17 दिसम्बर  2020 को प्रातः 11:26 बजे मंगल की राशि वृश्चिक से निकलकर बृहस्पति के स्वामित्व की धनु राशि में प्रवेश करेगा।

ऐसे में सभी बारह राशियाँ इस पूरे सप्ताह सूर्य ग्रह और बुध ग्रह के प्रभाव में रहने वाली हैं।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

जन्मदिन विशेष

अपने इस जन्मदिन विशेष सेक्शन में हम आपको देश के उन नाम चीन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में आता है। जानिए 14 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच में किन-किन सितारों का जन्मदिन आता है। हफ्ते की शुरुआत यानी 14 दिसंबर को श्याम बेनेगल और समीरा रेड्डी का जन्मदिन होता है। 15 दिसंबर को अन्वेषा दत्ता का जन्मदिन होता है। 16 दिसंबर को हर्ष दीप कौर, अंजलि अबरोल का जन्मदिन होता है। 17 दिसंबर को रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम का जन्मदिन होता है। 18 दिसंबर को ऋचा चड्ढा और श्रुति सेठ का जन्मदिन होता है। 19 दिसंबर को माही गिल और अंकिता लोखंडे का जन्मदिन होता है। 20 दिसंबर को सोहेल खान और सपना पब्बी का जन्मदिन होता है।

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैलकुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके अष्टम भाव में रहेगा। अष्टम भाव वृश्चिक राशि का है और वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच का होता है, इसीलिए सप्ताह की शुरुआत में आपको…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के उन जातकों को इस सप्ताह शुभ फलों की प्राप्ति होगी जो प्रेम संबंधों में पड़े हैं। आपके जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपका लवमेट…. (विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

शुक्र के स्वामित्व वाले वृषभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति होने से आप व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस सप्ताह आपको…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लवमेट के व्यवहार में इस सप्ताह गुस्से की अधिकता देखी जा सकती है। प्रेम के बंधन को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने लवमेट की …. (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। चंद्रमा इस दौरान आपके षष्ठम भाव में रहेगा, काल पुरुष की कुंडली में यह भाव बुध की ही स्वामित्व वाली कन्या राशि का होता है। बुध, चंद्रमा…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। यदि लवमेट के साथ विवाह करने का विचार बना रहे थे तो इस दौरान कुछ अड़चन आ सकती है। प्रेम से जुड़े मामलों में विलंब हो सकता है। हालांकि इसके अलावा प्रेम …. (विस्तार से पढ़ें)

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चूंकि सभी ग्रहों में चंद्रमा की गति सबसे तेज होती है इसलिये कर्क राशि के जातकों पर चंद्र की गति का विशेष प्रभाव पड़ता है। इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। काल पुरुष…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेम जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। आपका लव पार्टनर आपको हर मामले में सपोर्ट करेगा और आपको समझेगा। यदि आप अपने साथी के साथ विवाह करना चाहते हैं, तो उनसे और उनके…. (विस्तार से पढ़ें)

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्थित रहेगा। काल पुरुष की कुंडली में यह भाव कर्क राशि का होता है जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चूंकि चंद्र और सूर्य मित्र हैं इसलिए सप्ताह की शुरुआत…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपका लवमेट आपकी हर तरह की मदद करने के लिए इस दौरान तैयार होगा। हालांकि ग्रहों की स्थिति के कारण कभी-कभी प्रेम जीवन में कुछ…. (विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत कन्या राशि के जातकों के तृतीय भाव में चंद्र के गोचर से होगी। इस दौरान आपको भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेम जीवन में कन्या राशि वालों को मिले जुले परिणाम मिलने की संभावना है। यदि आप अपने रिश्ते में ईमानदार हैं, तो अच्छे फल मिलेंगे। वहीं जो लोग केवल शारीरिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रेम का नाटक कर रहे हैं…. (विस्तार से पढ़ें)

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

तुला साप्ताहिक राशिफल

द्वितीय भाव में चंद्र की स्थिति आपके लिए शुभ रहने वाली है। चंद्रमा के भाव में गोचर से आपके परिवार में सभी के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। आपको पुराने मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वाणी में मिठास होने के कारण सभी लोग …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में तुला राशि के प्रेमी/प्रेमिकाओं को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका जीवनसाथी अपनी वाणी कौशल से आपको प्रभावित करने की कोशिश करता दिखाई देगा। हालांकि कभी-कभी किसी बात को …. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्रमा का गोचर आपके लग्न भाव यानी आपके प्रथम भाव में होगा। काल पुरुष की कुंडली में यह भाव मेष राशि का होता है और इससे आपके शरीर, स्वस्थ, आत्मा, सौभाग्य आदि के बारे में विचार किया जाता है। चंद्रमा के …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात की जाए तो लवमेट के साथ कभी-कभी अनबन की स्थिति बन सकती है। हालांकि अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर से आप उनके होठों पर हंसी ले आएँगे और बड़े से बड़ा मामला भी …. (विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके द्वादश भाव में रहेंगे। इस समय यदि कोई व्यक्ति आपके आसपास बीमार हैं, तो उससे थोड़ी दूरी बना कर रहें। सप्ताह के पहले भाग में आप सुख-सुविधाओं में लिप्त रहेंगे, जिसकी वजह से …. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के वो जातक जो प्रेम संबंधों में पड़े हैं इस सप्ताह अपने लवमेट को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। अपने लवमेट को यदि आप …. (विस्तार से पढ़ें)

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित रहेंगे। चंद्र देव की यह स्थिति आपको कई मामलों में लाभ दिलाएगी। नौकरी या मजदूरी कर रहे जातकों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा। सप्ताह के…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस राशि के प्रेमी/प्रेमिकाओं के लिये यह सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी तरह का वाद-विवाद आपके बीच नहीं होगा। सप्ताह के अंत में अपने लवमेट के …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

वायु तत्व की राशि कुंभ के जातकों के लिये इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में स्थित रहेंगे। दशम भाव को कर्म भाव भी कहा जाता है और यह नौकरी, नेतृत्व, अधिकारियों…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने रिश्ते को लेकर आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे खिन्न हो सकता है। अपने रिश्ते को लेकर आप अपने…. (विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल

चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने से आप धार्मिक कार्यों को करने में दिलचस्पी ले सकते हैं। साथ ही आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इस राशि के जातकों को इस दौरान सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों…. (विस्तार से पढ़ें)

प्रेम राशिफल

इस दौरान प्यार में पड़े इस राशि के लोग अपने लवमेट के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। लेकिन कभी-कभी आप खुद को अपने लवमेट से बेहतर दिखाने की कोशिश भी करेंगे जो कि सही नहीं है। सामंजस्य बिठाने के …. (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.