बुधवार विशेष: गणेश जी के कटे सर की यहाँ की जाती है पूजा !

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन को विशेष रूप से गणेश जी की पूजा के लिए मुख्य माना जाता है। हिन्दू सनातन धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है, सभी शुभ अवसरों पर मुख्य रूप से गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। शुभ लाभ के दाता भगवान श्री गणेश को भगवान् शिव और माता पार्वती का संतान माना जाता है। आज हम आपको गणेश जी के कटे सर के रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कहाँ स्थापित है गणेश जी का कटा सर और क्या है इसके पीछे का रहस्य।

यहाँ आज भी स्थापित है गणेश जी का कटा सर 

पौराणिक कथा के अनुसार शिव जी ने युद्ध के दौरान गणेश जी का सर धर से अलग कर दिया था। कहते हैं की उस समय उन्हें मालूम नहीं था की गणेश जी उनके पुत्र हैं। माना जाता है कि, गणेश जी को विशेष रूप से पार्वती माता ने मिट्टी के प्रयोग से बनाया था। गणेश जी का सृजन करने के बाद माता पार्वती उन्हें मुख्य द्वार पर पहरा देने का आदेश देकर स्नान करने चली जाती है। इसी बीच भगवान् शिव वहां आते हैं और और पार्वती माता से मिलने के लिए महल के अंदर प्रवेश करना चाहते हैं। लेकिन बाल गणेश शिव जी को अंदर जाने से रोक देते हैं, इसी बात पर शिव जी को गुस्सा आता है और दोनों के बिच युद्ध छिड़ जाता है। अंत में गुस्से में आग बबूला शिव जी गणेश जी का सर धर से अलग कर देते हैं। ये बात जब माता पार्वती को मालूम चलती है तो वो शिव जी से अपने बेटे को तुरंत ही जिन्दा करने की मांग करती हैं। गणेश जी को हाथी का सर लगाने के बाद शिव जी उन्हें फिर से जिंदा कर देते हैं। 

यहाँ आज भी की जाती है गणेश जी के कटे सर की पूजा 

धार्मिक मान्यता के आधार पर शिव जी ने गणेश जी के इंसानी सर को काटने के बाद उसे एक गुफा में रख दिया था। आपको बता दें कि, शिव जी ने जहाँ पर गणेश जी का कटा सर रखा था वो जगह है उत्तराखंड का पिथौरागढ़। प्राचीन कल में इस जगह को मुख्य रूप से पातळ भुवनेश्वर के नाम से जाना है। स्कंद पुराण से मिले तथ्यों के अनुसार गणेश जी के कटे सर को भगवान शिव ने इसी जगह पर सबसे छुपा कर रखा था। उत्तराखंड के पातळ भुवनेश्वर गुफ़ा में रखें गए गणेश जी के सर को विशेष रूप से आदिगणेश के नाम से जाना जाता है और उसी रूप में उनकी पूजा की जाती है। इस गुफा के 90 फ़ीट अंदर गणेश जी का शिला रूप में मस्तक स्थापित है। मान्यता है कि, इस गुफ़ा की खोज शंकराचार्य ने की थी। 

ये भी पढ़ें :

यहाँ जानें वैष्णो मंदिर गुफा से जुड़े प्रमुख रहस्मयी तथ्य और पौराणिक कथा !

यहाँ हुआ था भगवान् शिव और माता पार्वती का विवाह, नवरात्रि के दौरान मायके आती हैं माता !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.