जानें कब और कहाँ लेंगे श्री विष्णु अपना आखिरी अवतार !

धरती पर जब भी अधर्म, पाप और अन्याय बढ़ा है, तब किसी न किसी रूप में भगवान ने धरती पर प्रकट होकर पाप का नाश किया है। वामन अवतार, नरसिंह अवतार और मत्स्य अवतार आदि इस बात के प्रमाण हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब कलयुग अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा, तब विष्णु जी कल्कि अवतार लेंगे और कलयुग का अंत कर, धर्मयुग की स्थापना करेंगे। आज भी लोगों के लिए कल्कि अवतार एक रहस्य है। लोगों के मन में इस अवतार को लेकर कई तरह की जिज्ञासाएं पाई जाती हैं। सभी यह जानना चाहता हैं, कि आखिर भगवान विष्णु अपना कल्कि अवतार कब और कहाँ लेंगे? उनका रूप कैसा होगा और उनका वाहन क्या होगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको श्रीमद्भागवत गीता में मिलेंगे। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं सब बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भगवान विष्णु का कल्कि अवतार

श्री विष्णु सृष्टि के पालनहार माने जाते हैं। जब-जब अधर्म बढ़ता है, वो कोई न कोई अवतार लेकर पाप नाश करते हैं। शास्त्रों में भगवान विष्णु के 10 अवतार के बारे में जानकारी मिलती है। माना जाता है कि 9 अवतार अब तक हो चुके हैं, और विष्णु का दसवां अवतार कलयुग के अंत में होगा। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु का दसवां अवतार “कल्कि” रूप में होने वाला है। श्रीमद्भागवत-महापुराण के बारहवें स्कन्द में दिए गए श्लोक में भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के विषय में बताया गया है।

कब और किस दिन होगा कल्कि अवतार

धर्मग्रंथो में भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की जन्म तिथि बताई गई है। उसके अनुसार भगवान सावन माह के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को जन्म लेंगे। भगवान कल्कि उस समय धरती में अवतरित होंगे, जब कलयुग अपने अंतिम चरण में होगा और सतयुग का प्रारम्भ होने वाला होगा। भगवान विष्णु का कल्कि अवतार सभी 64 कलाओं से युक्त होगा। इस अवतार में भगवान का वाहन एक घोड़ा होगा, जिसका नाम देवदत्त रहेगा। श्रीमद्भागवत-महापुराण के श्लोक के अनुसार कल्कि भगवान का जन्म शम्भल ग्राम में विष्णुयश नाम के एक उदार और भगवतभक्ति ब्राह्मण के घर होगा ।

कहाँ है भगवान कल्कि का मंदिर

श्रीमद्भागवत-महापुराण में बताए श्लोक के अनुसार भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की जगह आज उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में संभल नाम से मौजूद है। यहीं पर भगवान विष्णु अपना दसवां अवतार लेंगे। यहाँ पर भगवान कल्कि का एक प्राचीन मंदिर भी मौजूद है। बता दें कि इस मंदिर में मौजूद भगवान कल्कि की मूर्ति को वहां के पुजारी के अलावा कोई और नहीं छू सकता है। सभी भक्त दूर से ही भगवान के दर्शन कर सकते हैं। इस मन्दिर परिसर में भगवान शिव का भी एक मंदिर है, जहाँ भगवान शिव की मूछों वाली प्रतिमा मौजूद है।

यह भी पढ़ें –

आपको मिल रहे हैं ये संकेत तो आपकी कुंडली में हैं पितृ-दोष, जानें निवारण के उपाय

इस मंदिर के दर्शन मात्र से होती है मोक्ष की प्राप्ति!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.