Vijaya Ekadashi 2021: 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन कर्ज मुक्ति के लिए अपनाएं ये उपाय

फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन एकादशी (Vijaya Ekadashi) का व्रत किया जाएगा। इस साल विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2021) का व्रत 9 मार्च मंगलवार के दिन किया जाएगा। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ऐसे में मान्यता है कि, जो कोई भी व्यक्ति इस दिन पूरी विधि विधान और निष्ठा के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना और व्रत उपवास करता है उसे हर काम में सफलता मिलने के साथ-साथ जीवन से कष्ट और परेशानियां भी दूर होती है। 

विजया एकादशी के बारे में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, इस दिन स्वयं प्रभु श्री राम ने समुद्र के किनारे पूजा की थी और इसके बाद उन्होंने लंका पर विजय हासिल की थी। जिसके चलते इस व्रत के बारे में ऐसी भी मान्यता है कि, विजया एकादशी का व्रत पूजन करने से व्यक्ति को हर एक काम में सफलता मिलती है और साथ ही इस दिन कुछ बेहद ही सरल उपाय (Vijaya Ekadashi Upay) को करने से इंसान को कर्ज मुक्ति भी हासिल होती है। 

यह भी पढ़ें: विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

तो आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन कर्ज मुक्ति के लिए किए जाने वाले कुछ बेहद सरल सटीक उपाय। 

विजया एकादशी कर्ज से मुक्ति उपाय (Vijaya Ekadashi Karz Mukti Upay) 

  • विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ इस पूजा में मां लक्ष्मी को भी अवश्य शामिल करें। मान्यता है कि, जो कोई भी भक्त ऐसा करता है उससे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। 
  • विजया एकादशी की पूजा में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के 108 नामों का जाप करें। इस दौरान अपने जीवन में चल रही किसी भी समस्या के बारे में भगवान से कहें। मान्यता है कि, जो कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है धीरे-धीरे उसकी सभी कष्ट परेशानियां और समस्याएं दूर होने लगती है। 
  • कर्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विजया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना और पेड़ के समक्ष दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है ऐसे में यदि विजया एकादशी के दिन ये उपाय (Vijaya Ekadashi Upay) किया जाए तो व्यक्ति को कर्ज मुक्ति हासिल होती है। 

यह भी पढ़ें: वर्ष 2021 में आने वाली सभी एकादशी व्रत की सूची

  • विजया एकादशी के दिन आप चाहें तो तुलसी की पूजा भी कर सकते हैं। सही विधि विधान से यदि इस दिन तुलसी पूजा की जाए तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 
  • इसके अलावा विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के प्रसाद या भोग में भी तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। कहा जाता है इस उपाय (Vijaya Ekadashi 2021 Upay) को करने से घर में चल रही कलह और परेशानियां दूर होती हैं। 
  • मनोकामना पूर्ति के लिए विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग के फूल अवश्य शामिल करें। भगवान विष्णु को पीला रंग और पीले रंग के फूल दोनों बेहद प्रिय है। ऐसे में यह छोटा उपाय करने से व्यक्ति के समस्त मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। 

यह भी पढ़ें: विष्णु मंत्र से पाएँ जगत के पालनहार का आशीर्वाद

  • जीवन में सुख समृद्धि हासिल करने के लिए विजया एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के भोजन इत्यादि अपनी यथाशक्ति अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों में दान करें। इस उपाय को करने से घर में सुख समृद्धि हमेशा के लिए बनी रहती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, इन चीजों का दान करने से पहले इसे भगवान विष्णु को अर्पित अवश्य करें। ऐसा करने से दान का पुण्य दोगुना हो जाता है। 
  • विजया एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के समक्ष गाय के घी का दीपक अवश्य जलाएं। इस उपाय को करने से व्यक्ति के परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। 

हम आशा करते हैं ऊपर दिए गए उपायों को अपनाकर आपके जीवन की सभी समस्याएं और कष्ट परेशानियां अवश्य दूर होंगे।  

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.