वृश्चिक राशि में शुक्र से बेहद ज़्यादा प्रभावित होंगी यह 7 राशियाँ : जानें अपना हाल!

एस्ट्रोसेज के अपने इस खास ब्लॉग में आज हम जानेंगे शुक्र के गोचर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें। शुक्र का यह गोचर दिसंबर महीने में 25 तारीख को होने वाला है जब शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। स्वाभाविक सी बात है कि इसका सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रभाव अवश्य देखने को मिलेगा।

तो चलिए आगे बढ़ते हैं और अपने खास ब्लॉग के माध्यम से जान लेते हैं वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर का प्रभाव, सभी 12 राशियों के लिए उपाय, साथ ही हम जानेंगे और शुक्र के सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने या कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के ज्योतिषीय उपायों की भी जानकारी। सबसे पहले जानते हैं इस गोचर का समय।

वर्ष 2024 में कब-कब होगा शुक्र का गोचर और आपको कैसे करेगा प्रभावित? विद्वान ज्योतिषियों से कॉल पर जानें जवाब

वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर: क्या रहेगा समय? 

सबसे पहले बात करें समय की तो शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि में 25 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान शुक्र सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह 

सबसे पहले शुक्र ग्रह के बारे में बात कर लेते हैं। दरअसल वैदिक ज्योतिष में शुक्र को एक बेहद ही शुभ ग्रह का दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। 

यही वजह है कि शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों, वैवाहिक सुख, भोग, विलास, शोहरत, कल, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस, आदि का कारक माना जाता है। सभी 12 राशियों में वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व शुक्र को प्राप्त होता है। जहां मीन इसकी उच्च राशि है वहीं कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। 

बात करें गोचर की तो शुक्र एक राशि में तकरीबन 23 दिनों की अवधि के लिए रहकर अगली राशि में प्रवेश कर जाता है अर्थात गोचर कर लेता है।

वर्ष 2024 कैसा रहेगा? चीनी राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें और जानें जवाब

पीड़ित और मजबूत शुक्र का प्रभाव 

ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत अवस्था में होता है तो ऐसे जातकों का प्रेम जीवन सुखमय बनता है, पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है, रोमांस की वृद्धि होती है। ऐसे व्यक्तियों को सुख विलासिता की चीज जीवन में प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्तियों का रंग रूप बेहद ही सुंदर होता है और वह चाहे तो अपने जीवन में चित्रकार, गायक, कलाकार, आदि बन सकते हैं। 

वहीं इसके विपरीत जब कुंडली में शुक्र पीड़ित अवस्था में होता है तो वैवाहिक जीवन में तमाम तरह के कलह और परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, पति-पत्नी के बीच बात-बात पर मतभेद होते हैं, जीवन में दरिद्रता आती है और भौतिक सुखों की कमी भी देखने को मिलती है, इसीलिए ज्योतिष के जानकार कमजोर शुक्र होने की स्थिति में तुरंत ही शुक्र ग्रह से संबंधित कुछ उपाय करने की सलाह देते हैं। क्या कुछ हैं येउपाय चलिए आगे जान लेते हैं। 

शुक्र ग्रह से संबंधित कुछ बेहद ही सरल ज्योतिषीय उपाय 

  • अपने पार्टनर और अन्य महिलाओं का सम्मान करें।
  • अपना चरित्र और कर्म अच्छा रखें। 
  • मां लक्ष्मी और मां जगदंबा की पूजा करें। 
  • भगवान परशुराम की पूजा करें। 
  • शुक्रवार का उपवास करें। 
  • श्री सूक्त का पाठ करें। 
  • शुक्रवार को शुक्र से संबंधित चीजों जैसे दही, खीर, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल, आदि का दान करें। 
  • इसके अलावा आप चाहें तो हीरा धारण कर सकते हैं। हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले विद्वान ज्योतिषों से परामर्श अवश्य ले लें।

भविष्य की सबसे सटीक भविष्यवाणी पढ़ें और जानें लाल किताब 2024 से 

धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से शुक्र ग्रह का महत्व 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शुक्र को असुरों का गुरु शुक्राचार्य भी कहा जाता है। भागवत पुराण के अनुसार शुक्र महर्षि भृगु ऋषि के पुत्र हैं और इनका संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। खगोलीय दृष्टि से बात करें तो इसे खगोल विज्ञान में इसे एक चमकीले ग्रह की रूप में देखा जाता है। अंग्रेजी में इसे वीनस और खूबसूरती का ग्रह माना जाता है। 

शुक्र आकार तथा दूरी में पृथ्वी के निकटतम है इसे कई बार पृथ्वी की बहन भी कहते हैं। शुक्र को जो बात अन्य सभी ग्रहों से अलग बनाती है वह यह की शुक्र सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद थोड़ी देर के लिए बहुत तेज चमकता है और इसे पृथ्वी से देखा जा सकता है। इसी वजह से इसे भोर का तारा या साँझ का तारा भी कहते हैं।

क्या यह जानते हैं आप? ज्योतिष के अनुसार जब शुक्र ग्रह कमजोर अवस्था में होता है तो व्यक्ति की कामुक शक्ति कमजोर होने लगती है, व्यक्ति को किडनी से संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही आंखों से संबंधित परेशानियां और महिलाओं को गर्भपात जैसी विकट परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। अब यह 25 दिसंबर 2023 को आपके…(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र देव आपके लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं और 25 दिसंबर 2023 को यह वृश्चिक राशि में और…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके बारहवें भाव और पांचवें भाव के स्वामी हैं और यह 25 दिसंबर 2023 को आपके छठे भाव में…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपके ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब 25 दिसंबर 2023 को आपके शिक्षा, प्रेम संबंध…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में शुक्र ग्रह को दसवें भाव और तीसरे भाव का आधिपत्य प्राप्त है और अब यह 25 दिसंबर 2023 को आपके …(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज आपके नौवें और दूसरे भाव के स्वामी हैं। 25 दिसंबर 2023 को शुक्र आपकेतीसरे भाव में …(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके लग्न और आठवें भाव के स्वामी हैं जो कि25 दिसंबर 2023 को आपके दूसरे भाव…(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र महाराज आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके व्यक्तित्व …(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपके छठे भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो 25 दिसंबर 2023 को आपके बारहवें भाव में …(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र को दसवें और पांचवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। अब शुक्र 25 दिसंबर 2023 को आपके ग्यारहवें…(विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपके नौवें भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब 25 दिसंबर 2023 को आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली में…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि वालों की कुंडली में शुक्र देव को तीसरे और आठवें भाव का आधिपत्य प्राप्त हैं। अब यह 25 दिसंबर 2023 को आपके नौवें भाव में …(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.