2024 में शुक्र नहीं होंगे वक्री: इस अनोखी घटना का क्या पड़ेगा सभी बारह राशियों पर असर!

2024 में नहीं होगा शुक्र वक्री: एस्ट्रोसेज अपने रीडर्स को ज्योतिष की रहस्यमई दुनिया की पल-पल की अपडेट देने के लिए नए-नए ब्लॉग लेकर समय-समय पर आता ही रहता है। अपनी इसी कड़ी में आज हम आपके सामने एक और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना से संबंधित हमारा यह खास ब्लॉग लेकर हाजिर हैं। यहां हम बात करेंगे वर्ष 2024 में शुक्र के वक्री ना होने की घटना के बारे में।

19 मई 2024 को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होने वाला है और आपकी जानकारी के लिए बता दें वर्ष 2024 में शुक्र वक्री नहीं होंगे। अब यह देश दुनिया और सभी बारह राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा इसी सब बातों की जानकारी हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से देने वाले हैं। 

2024 में शुक्र वक्री नहीं होंगे इसके बारे में अधिक जानने के लिए सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से बात करें 

ज्योतिष में शुक्र ग्रह 

सबसे पहले बात करें शुक्र ग्रह की तो ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुंदरता, इच्छा, विलासिता का ग्रह माना गया है। यह वर्ष 2024 में वक्री नहीं होगा। अब सवाल उठता है कि क्या यह कोई सामान्य घटना है या रोमांचक घटना है या कोई आम बात है? शुक्र मधुर ग्रह है यह वक्री अवस्था में ज्यादा अनुकूल प्रभाव नहीं देता है। अर्थात 2024 में शुक्र बिना किसी रूकावट के अपनी मार्गी गति जारी रखेगा। शुक्र हर 18 महीने में 44 दिनों की अवधि के लिए वक्री गति शुरू करता है और हमारे जीवन को ऐसे तरीकों से प्रभावित करता है जिन्हें कभी-कभी संभालना मुश्किल हो जाता है। शुक्र अब 1 मार्च 2025 को वक्री हो जाएंगे। अपने इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि यह मानव जीवन को किस तरह से प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं वर्ष 2024 में शुक्र का एक भी बार वक्री ना होना हमारे जीवन पर किस तरह के प्रभाव डालने वाला है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र वक्री का क्या है अर्थ? 

जब शुक्र वक्री होता है तो यह हमारे लिए रिश्तों, सुंदरता की सराहना और हमें खुश करने वाली चीजों पर सबसे ज्यादा गहरी सोच रखने वाला समय होता है। यह समय हमें इस बात पर विचार करने की भी इजाजत देता है कि प्यार का असल में मतलब क्या है और साझेदारी और अंतरंगता हमारे जीवन में क्या मायने रखती है? शुक्र सूर्य से दूसरा दूर ग्रह है। शुक्र प्रेम, आनंद और रिश्तों, सद्भाव, संगीत, कला और हमारी दुनिया में मौजूद सभी खूबसूरत चीजों की देवी माना जाता है। 

वक्री शुक्र यानी पीछे की गति में जाता हुआ प्रतीत होता है लेकिन ऐसा केवल इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी (इसकी बड़ी कक्षा) शुक्र को बाईपास कर रही होती है और जब ऐसा है तो होता है तो ऐसा लगता है कि शुक्र पीछे की ओर जा रहा है जो की असलियत नहीं होती है। बुध जो वर्ष में तीन बार वक्री गति में आता है की तुलना में शुक्र हर 18 महीने में केवल एक बार वक्री होता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शुक्र के वक्री होने से क्या पड़ेगा प्रभाव? 

2024 में शुक्र एक भी बार वक्री नहीं होगा। शुक्र का वक्री होना एक ऐसी घटना होती है जहां यह अपने सभी महत्व जैसे की प्रेम जीवन, वित्त, विलासिता, आराम ,आत्म सम्मान आदि से संबंधित 100% परिणाम देने में असमर्थ हो जाता है और ज्यादातर मामलों में इन सभी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। हालांकि वर्ष 2024 में शुक्र एक भी बार ऐसा नहीं करेगा, एक भी बार शुक्र वक्री नहीं होगा इसीलिए इसकी गति में किसी भी बदलाव से हम पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। हम इसके नकारात्मक प्रभावों को केवल तभी महसूस करेंगे जब यह प्रतिकूल राशि में गोचर करेगा लेकिन शुक्र 2024 में वक्री नहीं होने वाला है। शुक्र अपनी मार्गी गति चालू रखेगा और आगे ही बढ़ता रहेगा और अधिकांश राशियों पर इसका सकारात्मक असर ही देखने को मिलेगा। 

2024 में शुक्र वक्री नहीं होगा- राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा 

मेष राशि 

मेष राशि के जातक कुछ जिम्मेदारियां को बहुत गंभीरता से लेते नजर आ सकते हैं क्योंकि शुक्र की मार्गी गति आपके सातवें और दूसरे भाव को सक्रिय करने वाली है जो साझेदारी, वित्त, विवाह, परिवार आदि को नियंत्रित करता है। आपकी रचनात्मक ऊर्जा में उछाल आएगा और आपके दिल और दिमाग में यह रचनात्मकता प्रवाहित होगी जिससे आप प्रभावित नजर आएंगे। सामान्य से अधिक आसानी से व्यस्त हो जाना और विचारों से भर जाना भी आपके अंदर देखने को मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन और निजी रिश्ते बेहतर होंगे। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे घर का स्वामी है और इसके चलते इस राशि के जातक ध्यान और आश्वासन चाहने वाले लोग होते हैं। ऐसे लोग स्वचालित रूप से उनके पास आते हैं क्योंकि वृषभ राशि के जातक ऐसे व्यक्तियों की तरह लगते हैं जो सामान्य रूप से जानते हैं कि वह अपने जीवन में कर क्या रहे हैं। आप इस वर्ष प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और रचनात्मकता आपके दिमाग पर हावी नजर आएगी। विलासिता और आराम में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और 12वें भाव का स्वामी है। वर्ष 2024 के दौरान जिज्ञासा आपको प्रेरित रखेगी। आप अपने और अपने साथी की भावनाओं को आसानी से संभाल पाने में कामयाब रहेंगे। अगर अन्य ग्रहों की स्थितियां अनुकूल रहती हैं तो आपका प्रेम जीवन अनुकूल नजर आएगा और विदेश यात्रा या फिर विदेश में बसने के अवसर आपके सामने आ सकते हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोग सुरक्षा वफादारी और आराम की इच्छा रखेंगे और इस वर्ष शुक्र के वक्री ना होने से इसका अधिकतम लाभ उठाएंगे। शुक्र कर्क राशि के जातकों के लिए चतुर्थ और 11वें घर का स्वामी है और इस वर्ष शुक्र की मार्गी गति कर्क राशि के जातकों को व्यक्तिगत और वित्तीय लाभ प्राप्त करने में मदद करेगी। शुक्र इस साल आपके करियर और आपके सामने आने वाले अवसरों को भी उन्नति प्रदान करेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि 

शुक्र सिंह राशि के तीसरे और दसवें घर पर शासन करता है। सिंह राशि के जातकों को इस साल पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कोई नई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपकी नौकरी का शेड्यूल बदल सकता है या आपको किसी अलग जगह पर स्थानांतरित भी किया जा सकता है। इस राशि के जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको नए ऑर्डर मिलने वाले हैं। कुल मिलाकर इस साल आपके करियर और साहस में वृद्धि निश्चित रूप से आएगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव पर शासन करता है और यह इस वर्ष बिल्कुल भी वक्री नहीं होने वाला है इसलिए ऐसी संभावना बन रही है कि व्यवसाईयों को कर्मचारियों के विघटन या समर्थन की कमी का अनुभव हो सकता है। इन परिस्थितियों में भी कोई अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अगर आप विदेशी प्रतिनिधि हो या अन्य राज्यों के व्यक्तियों के साथ काम करते हैं तो यह आवश्यक है कि आप ज्यादा सावधानी बरतें। छात्रों को अपने प्रयास में ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी जा रही है। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को इस साल शुक्र के वक्री ना होने से आपका प्रदर्शन संभवत बेहतर होने वाला है। आपके जीवन में नई संभावनाएं आएंगी या आपको मौजूदा कंपनी में ही पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। इस राशि के जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए नए अवसर आने वाले हैं। कंपनी को यह आगे बढ़ने का सही समय साबित होगा। कठिन परिश्रम और उचित फोकस के साथ इस राशि के छात्र जातक भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं ऐसी उच्च संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और 12वें घर का स्वामी है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या शहर बदलना चाहते हैं तो किसी दूसरे शहर या स्थान से कोई अच्छी खबर आपको इस अवधि में प्राप्त हो सकती है। इस राशि के जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र में लगे हुए हैं उन्हें इस अवधि में ज़्यादा से ज़्यादा सतर्क और सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आपको कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से भी बचने की सलाह दी जा रही है। जो लोग विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए सफलता के लिहाज से यह समय अनुकूल रहने वाला है। 

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और 11वें भाव का स्वामी है। इस राशि के जो जातक नौकरी पेशा हैं वो अपनी वर्तमान नौकरी में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें अपनी कंपनी के विकास से संबंधित शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए भी यह समय अवधि अनुकूल रहने वाली है। इस राशि के छात्रों को मनचाही उपलब्धि मिलने की संभावना है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का इस पूरे ही साल वक्री ना होना एक अनुकूल समय साबित होगा। आप संभवत अपने प्रयासों में सफल होंगे। इस राशि के जो जातक प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि के दौरान छात्रों को ज्यादा प्रयास करने की सलाह दी जा रही है। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र एक कार्यात्मक लाभकारी ग्रह है और क्योंकि इस पूरे ही साल शुक्र वक्री नहीं होगा इसलिए शुक्र आपके करियर के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी स्थिरता और गति लेकर आएगा। इस साल अधिकांश कुंभ राशि वालों जातकों को निजी जीवन में स्थिरता प्राप्त होगी। साथ ही आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी बेहद ही बेहतरीन बनेगी। ऐसी उच्च संभावना है कि आपको मान सम्मान प्राप्त हो और आप अपनी उम्मीद से बेहतर कमाई करें। 

मीन राशि

मीन राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं या फिर व्यवसाय से संबंधित हैं उनके लिए यह समय अवधि एक ऐसा समय साबित होगा जब आप राहत की सांस लेंगे। अगर आपकी साढ़ेसाती चल रही है तो कुल मिलाकर यह कठिन अवधि साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में वक्री शुक्र भी ज्यादा अनुकूल साबित नहीं होता है। आप पर कार्यस्थल का दबाव महसूस हो सकता है। आपके लिए नौकरी बदलने या फिर नई जगह पर स्थानांतरण भी मुमकिन है। हालांकि इससे आपको बेहतर परिणाम ही मिलेंगे। रोजगार के लिए इस राशि के कुछ जातकों को अंतरराष्ट्रीय या फिर देश के अंदर ही यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शुक्र उदय कब होगा 2024?

उत्तर 1. 27 जून 2024 को शुक्र उदय होंगे।

प्रश्न 2. शुक्र वक्री होने पर क्या होता है?

उत्तर 2. जब शुक्र वक्री होता है यानी उल्टी चलता हुआ प्रतीत होता है तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के सभी पहलुओं पर दिखाई देता है।

प्रश्न 3. शुक्र नीच का कब होता है?

उत्तर 3.  शुक्र कन्या राशि के 27 अंश पर शुक्र नीच का होता है।

प्रश्न 4. 2024 में शुक्र ग्रह वक्री है?

उत्तर 4. नहीं, 2024 में शुक्र ग्रह वक्री नहीं होंगे।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.