वास्तु उपाय : आर्थिक स्थिति करनी हो बेहतर तो अपनाएं ये आसान उपाय

सामाजिक जीवन जी रहा कोई भी व्यक्ति आर्थिक समस्या का सामना करना नहीं चाहता है। सभी की कोशिश रहती है कि उनके जीवन में धन संचय कर सकें। जरूरत के समय जेब में पैसे हों। कई बार ऐसा होता है कि आप भी ऐसा महसूस करते होंगे कि दो लोग जिनकी आमदनी एकदम समान है लेकिन फिर भी उनकी आर्थिक स्थिति में आसमान जमीन का अंतर बना रहता है। मगर ऐसा होता क्यों है? इसका जवाब कुछ हद तक वास्तु शास्त्र के मानकों से हमें मिलता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

वास्तु शास्त्र का मानता है कि हर दिशा पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य है और इन दिशा में रखी जाने वाली हर वस्तु से ऊर्जा निकलती है। वास्तु शास्त्र का मानना है कि हमारे जीवन में दो ऊर्जा का प्रभाव रहता है, सकारात्मक और नकारात्मक। सकारात्मक ऊर्जा से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा का जीवन पर नकारात्मक प्रभाव। यही ऊर्जा अपने स्वभाव के अनुसार हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालती है जिसका असर हमारे जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है चाहे वो सामाजिक हो, पारिवारिक हो या फिर आर्थिक।

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में वास्तु शास्त्र के ऐसे कुछ उपाय बताने वाले हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

तिजोरी

उत्तर दिशा पर कुबेर का आधिपत्य है। कुबेर धन के देवता माने जाते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति के लिहाज से उत्तर दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर आपके घर में तिजोरी हो या फिर कोई ऐसा स्थान जहां आप पैसे रखते हों तो ऐसा सुनिश्चित करें कि वह उत्तर दिशा में हो। इससे जीवन में धन संचय करने में मदद मिलती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

भारी सामान

जैसा कि हमने आपको बताया कि हर दिशा पर किसी न किसी देवता का आधिपत्य है और अगर इन दिशाओं में गलत समान रखा जाये तो उसके नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसी तरह वास्तु शास्त्र के नियम कहते हैं कि घर के उत्तर दिशा को जितना ज्यादा हो सके खाली रखें। भूल से भी घर की उत्तर दिशा में भारी समान नहीं रखना चाहिए, इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। उत्तर दिशा खाली रहने से धन का प्रवाह जीवन में बना रहता है।

कुबेर की तस्वीर

कुबेर धन के देवता हैं। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में कुबेर की तस्वीर लगाएँ। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र : वो तीन कार्य जिन्हें सुबह-सवेरे करने से मिलते हैं नकारात्मक फल

मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा यदि उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह जातकों को शुभ फल देता है। ध्यान रहे कि मनी प्लांट को कभी भी गमले में नहीं लगाना चाहिए। आप उत्तर दिशा में पानी के स्रोत भी लगा सकते हैं।

साफ-सफाई

यदि आपके घर की उत्तर दिशा में जूते की अलमाड़ी या फिर कूड़ा, कबाड़ या फिर खराब समान पड़ा हो तो उसे जल्द से जल्द उस दिशा से हटा दें। साथ ही उत्तर दिशा में साफ-सफाई रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ साझा कर सकते हैं। धन्यवाद! 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *