Vastu Tips For Home: घर में हैं लकड़ी के फर्नीचर तो इस बात का रखें विशेष ध्यान

आज के समय में हम सभी के घर में लकड़ी से बनी कोई ना कोई वस्तु अवश्य होती है। सिर्फ फर्नीचर ही नहीं लकड़ी के शो पीस भी लोग अपने घर में रखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जहां एक तरफ घर में लकड़ी सही तरीके से रखने पर सुख शांति आती है वहीं वास्तु (Vastu Tips For Home) के अनुसार यदि घर में लकड़ी का सामान ठीक से नहीं रखा गया है तो आपके जीवन में वास्तु दोष (Vastu Dosh) होने की आशंका बढ़ जाती है। 

तो चलिए अपने वास्तु (Vastu Upay) विशेष इस आर्टिकल में जानते हैं घर से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स (Vastu Tips) और नियम जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप करियर में सफलता के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Career Growth In Hindi) जानना चाहते हैं या फिर नौकरी में प्रोमोशन और तरक्की (Vastu Tips For Promotion in Job) के वास्तु टिप्स जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आये हैं।

यह भी पढ़ें:  इन वास्तु टिप्स से पाएं नौकरी में सफलता और तरक्की

  • अगर आप अपने घर में शोपीस जैसे लकड़ी के जानवर, लकड़ी से बने बुद्धा की मूर्ति, या लटकता हुआ दीपक, लकड़ी का घोड़ा, या फिर लकड़ी के गुलदस्ते इत्यादि रखने के शौकीन हैं तो आपको कदंब की लकड़ी का इस्तेमाल करके इन चीजों को बनवाने की सलाह दी जाती है। 
  • इसके अलावा यदि आपके घर में कोई ठोस चाँदी का हाथी मौजूद है तो सलाह दी जाती है कि, उसे लकड़ी में ना रखें। 
  • घर के फर्नीचर के लिए सागौन और शीशम की लकड़ी बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसे में यदि आप भी सोफा सेट, मेज, टेबल, कुर्सी या पलंग बनवाना चाहते हैं तो आपको सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा डाइनिंग टेबल, घर में लगने वाला नेम प्लेट, बॉक्स, अलमारी इत्यादि बनाने के लिए शीशम की लकड़ी का प्रयोग करना चाहिए। 
  • इसके अलावा आप चाहे तो इन दोनों लकड़ियों से घर का मंदिर भी बनवा सकते हैं। यह दोनों की लकड़ी इसके लिए शुभ होती हैं। 

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के उपायों से सुधर सकती है आपके जीवन की रूपरेखा

  • इसके अलावा घर में उपयोग के लिए चंदन की लकड़ी पर बेहद शुभ मानी जाती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) के अनुसार जिस भी घर में या जहां पर भी चंदन घिसा जाता है वहां चंदन की खुशबू से वातावरण सुगंधित होता है साथ ही सकारात्मकता आती है। ऐसे में आप चाहे और मुमकिन हो तो घर का पूजा स्थल चंदन की लकड़ी से बनवा सकते हैं। 
  • यहां विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि, वास्तु शास्त्र के अनुसार (Vastu Tips For Home) चंदन की लकड़ी से कभी भी भूल से भी घर का फर्नीचर इत्यादि नहीं बनाना चाहिए क्योंकि यह लकड़ी बेहद शुभ होती है। 
  • वास्तु शास्त्र (Vastu Tips In Hindi) के अनुसार घर में बाँस का पौधा हो तो इसे बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में आप अपने घर में सुख समृद्धि और शांति के लिए बाँस का पौधा लगा सकते हैं। यदि बाँस का पौधा उपलब्ध नहीं है या आप नहीं लगा सकते तो आप घर में बाँसुरी रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र राशिफल 2021: भविष्यफल और उपाय

  • यहां विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि, किसी भी परिस्थिति में आपको बाँस नहीं चलाना चाहिए क्योंकि हिंदू धर्म में और वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra Niyam)के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य पर भी बाँस जलाने के हानिकारक नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में भूल से भी बाँस की लकड़ी ना जलाएं। हां आप चाहे तो बाँसुरी घर में अवश्य सजा या रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर की रसोई में यह बदलाव करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.