घर में मौजूद ये चीज़ें बनती हैं वास्तु दोष की वजह, आज ही घर से निकाल फेंके

क्या आप जानते हैं कि, घर में मौजूद वास्तु दोष की वजह से देवी देवता रुष्ट हो सकते हैं और आपके जीवन से उनका आशीर्वाद दूर हो सकता है? वास्तु विशेष इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे अमूमन तौर पर सभी के घरों में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके घर में होने से आपके जीवन में वास्तु दोष हो सकता है और इस वास्तु दोष की वजह से मां लक्ष्मी आप से रुष्ट होकर आपके जीवन से दूर जा सकती हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपको सलाह यही दी जाती है कि, अपने घर में मौजूद इन चीज़ों को अभी के अभी निकाल दें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद ये चीज़ें हैं, टूटा हुआ शीशा, टूटा हुआ पलंग या कोई भी टूटा फर्नीचर, फालतू और बेकार पड़े बर्तन, बंद हो चुकी घड़ी, देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां, खराब हो चुकी तस्वीरें, बेकार हो चुके इलेक्ट्रॉनिक के सामान, टूटा हुआ खिड़की या दरवाजा, ना चलने वाला पेन, टूटी हुई मेज।

शीशे से संबंधित अन्य वास्तु उपाय: वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। साथ ही हमेशा इस बात को सुनिश्चित करें कि, घर का शीशा कभी धुंधला ना पड़ें, इससे उस शीशे में छवि देखने वाले व्यक्ति की छवि भी धूमिल होने लगती है।

घड़ी से संबंधित अन्य वास्तु उपाय: घड़ी को कभी भी दक्षिण दीवार पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि दक्षिण दिशा का संबंध यम देवता से होता है और साथ ही यह दिशा ठहराव से भी संबंधित मानी गयी है।

देवी-देवताओं से संबंधित अन्य वास्तु उपाय: वास्तु शास्त्र कहता है कि, देवी देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियां कभी भी घर के बेडरूम, किचन, बाथरूम और लॉन में नहीं होनी चाहिए। 

तस्वीरों से संबंधित अन्य वास्तु उपाय: घर के सदस्यों के बीच प्यार हमेशा बने रहे और सब हमेशा साथ रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर के लोगों की तस्वीरें हमेशा उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाएं या रखें। 

यह भी पढ़ें: वास्तु दोष के कारण, लक्षण और निदान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद ये टूटी फूटी और बेकार चीजें आपके जीवन में तनाव की वजह और साथ ही मानसिक तनाव का कारण भी बनती है। इसके अलावा ये चीज़ें जिनके भी घर में मौजूद होती है उस घर के लोगों की उन्नति में हमेशा बाधा या फिर रुकावट आने का भय बना रहता है। इसके अलावा टूटे हुए फर्नीचर और पलंग का नकारात्मक असर व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। 

ऐसे भी हम आपको यही सलाह देते हैं कि, यदि आपके घर में भी यह सारी चीजें मौजूद हैं या इनमें से कोई भी चीज़ मौजूद है तो उसे तुरंत ही घर से बाहर निकाल दें। ऐसा करने से आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और साथ ही आपके घर में सुख शांति और समृद्धि भी हमेशा बनी रहेगी।

 आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.