मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु के वे उपाय जो आपका घर पैसों से भर सकते हैं

गृहस्थ जीवन जी रहे प्रत्येक व्यक्ति को रुपये-पैसों की हमेशा जरूरत रहती है। आपके भी घर के सदस्य या फिर स्वयं आप भी रात-दिन इसी धन के लिए अपना सुख-चैन त्याग कर मेहनत कर रहे होंगे और उस मेहनत के बदले में धन प्राप्ति हो रही होगी। लेकिन आपमें से कई ऐसे लोग भी होंगे जिन्हें यह महसूस होता होगा कि आपकी लाख कोशिशों के बावजूद भी आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पा रही है। कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिनके पास पैसे तो आ रहे होंगे लेकिन पैसा टिक नहीं रहा होगा और कुछ ऐसे भी होंगे जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है है कि कर्ज़ लेने की नौबत आ चुकी है या कर्ज़ सिर चढ़ चुका है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपमें से तमाम लोग जो ऐसी स्थिति से गुजर रहे होंगे, अक्सर अपने भाग्य को कोसते होंगे लेकिन हर चीज कोसने से सही नहीं होने वाली है। जरूरी नहीं है कि आपके भाग्य में कोई समस्या हो। मुमकिन है कि आपके घर के वास्तु में कोई समस्या हो इसलिए ही आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हो। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में वास्तु शास्त्र के वे उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अगर आपने अपने घर के मुख्य द्वार पर अपनाया तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु उपाय

  • सनातन धर्म में तुलसी को एक बेहद ही पवित्र पौधा माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है और माता लक्ष्मी का रूप भी मानी जाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ध्यान रहे कि तृलसी के पौधे में रविवार का दिन को छोड़ कर प्रत्येक दिन जल देना अत्यंत शुभ माना गया है। शाम में तुलसी के पौधे की जड़ में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
  • किसी भी परिवार की आर्थिक स्थिति तब भी खराब हो सकती है जब उस घर में वास्तु दोष हो। ऐसे में वास्तु शास्त्र का मानना है कि जल्द से जल्द घर के वास्तु दोष को दूर करना उपयोगी साबित हो सकता है। यदि आप अपने घर में वास्तु दोष का पता लगाने में असमर्थ हैं तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर पवित्र स्वास्तिक चिन्ह बना दें। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार की दायीं ओर शुभ-लाभ का निशान अंकित कराएं। इससे न सिर्फ घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा आ प्रभाव कम होगा बल्कि आर्थिक स्थिति भी पहले के मुक़ाबले बेहतर हगी।
  • सनातन धर्म में लगभग हर शुभ कार्य में घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधने की परंपरा रही है। इसे सनातन धर्म में काफी पवित्र भी माना जाता है। न सिर्फ यह घर में सौभाग्य लेकर आता है बल्कि बंदनवार से घर में माता लक्ष्मी का भी आगमन होता है। ऐसे में यदि आप कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं तो अपने घर के सामने बंदनवार जरूर लगाएं, सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे। ध्यान रहे कि बंदनवार में हमेशा आम या अशोक के पत्तों का उपयोग करना चाहिए।
  • कुंडली में भौतिक सुखों का दाता ग्रह शुक्र माना गया है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सुगंधित वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ही तरफ सुगंधित पुष्पों के गमले लगाएं। इन गमलों में रोज पानी दें और इनका ख्याल रखें। इससे न सिर्फ घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी बल्कि घर की आर्थिक स्थिति में भी कुछ हफ्तों में आपको सुधार दिखाई देने लगेगा।
  • वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सभी नौ ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य सभी देवताओं में प्रत्यक्ष तौर पर नजर आता है। सूर्य पूजनीय हैं और समस्त जगत के प्राणियों के आत्मा के कारक हैं। ऐसे में किसी भी घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए सूर्य की कृपा होनी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र लगाया जाये तो घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और साथ ही ऐसा घर धन-धान्य से भर जाता है।

ये भी पढ़ें : वास्तु टिप्स : नमक के इन आसान उपायों से आएगी आपके जीवन में मिठास

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.