वास्तु शास्त्र के अनुसार ये तस्वीरें करेंगी भाग्योदय, आज ही इन्हें अपने घर में करें शामिल

घर की बेरंग दीवारों में जान डालने के लिए लोग अपने घरों में पेंटिंग, आर्ट, तस्वीरों आदि का सहारा लेते हैं। यकीनन हम में से भी बहुत लोगों के घरों की दीवारों पर इस तरह की पेंटिंग, तस्वीरें इत्यादि मौजूद होंगी। तो आइए आज वास्तु शास्त्र विशेष इस आर्टिकल के माध्यम से जान लेते हैं कि यदि आपको अपना सोया हुआ भाग्य जगाना है तो अपने घरों की दीवारों पर आपको कौन सी तस्वीर या पेंटिंग लगाना शुभ साबित हो सकता है। इस विशेष आर्टिकल में जानते हैं अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए किस तरह की पेंटिंग का उपयोग किया जा सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के मुताबिक अशुभ होता है इन नौ चीजों को घर की दहलीज पर रखना

मनोकामनाऐसी पेंटिंग साबित होगी शुभ फलदाई
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए या अपने बच्चों का ध्यान शिक्षा में केंद्रित करने के लिएआप अपने घरों की दीवार या अपने उन बच्चों के बेडरूम में उगते हुए सूरज की पेंटिंग तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए शुभ फलदाई होगा। इसके लिए अलावा आप चाहे तो घर में श्री यंत्र भी लगा सकते हैं। 
सुख समृद्धि के लिएइसके लिए आप अपने घर में अपने पूरे परिवार का एक संयुक्त तस्वीर लगा सकते हैं। इसे पूर्व या उत्तर दीवार पर लगाएं। इसके अलावा आप रंग बिरंगे फूलों का चित्र या पेंटिंग भी लगा सकते हैं।
अलग-अलग इच्छा प्राप्ति के लिए लगाएं ऐसी तस्वीरेंपरिवार के लोगों में प्यार और संबंध को मजबूत बनाने के लिए रंग बिरंगे फूलों या फिर पानी की पेंटिंग लगाएं। आर्थिक संपन्नता के लिए पूजा घर या घर में मां लक्ष्मी की बैठी हुई तस्वीर लगाएं।संतान प्राप्ति के लिए घर में कमल के फूल या गौ माता की तस्वीर लगाएं। अच्छे स्वास्थ्य, नौकरी में सफलता और एकाग्रता के लिए उगते हुए सूरज की रंगीन तस्वीर लगाएं।

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में मौजूद मंदिर वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक सही है, जानें अभी

अधिक जानकारी: यह तस्वीरें जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, जीवन में जितनी सकारात्मकता लाती हैं उतना ही इनके प्रति सावधान होना भी आवश्यक माना गया है। इसके लिए आपको कुछ विशेष सावधानियां बरतनी बेहद ही जरूरी होती हैं। जैसे कि, 

  • तस्वीरें हमेशा मुमकिन हो तो रंगीन ही लगायें। 
  • इसके अलावा घर में जंगली जानवरों, क्रोधित देवी-देवताओं, अग्नि और कांटे इत्यादि की तस्वीर ना लगाएं। 
  • इन तस्वीरों पर कभी भी धूल न पड़ने दें। शुभ तस्वीरों पर धूल या गंदगी बैठना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में इसकी साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
  • इसके अलावा बेडरूम में जितना मुमकिन हो देवी देवताओं की तस्वीरें न लगाएं तो ज्यादा अच्छा होगा। 
  • बच्चों के कमरे में ऐसी कोई भी तस्वीर न लगाएं जिससे एकाग्रता भंग हो। 
  • अपने घर में बहुत सारी तस्वीरें लगाने से बचें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.